मोनाली ठाकुर एक भारतीय पार्श्वगायिका और अभिनेत्री हैं। ख़बरों के अनुसार 21 जनवरी को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में दिनहाटा फेस्टिवल में मंच से सीधा परफॉर्म कर रही थीं, तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें साँस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके बाद उन्होंने मंच छोड़ दिया और अस्पताल में भर्ती हो गई जहां उनकी तबियत अब सामान्य है। इस खबर के बाद उनके प्रशंसक उनके बारे में जानना चाहते हैं।
इस लेख में हम आपको Monali Thakur Age, Height, Husband, Biography in Hindi के माध्यम से उनकी आयु, माता-पिता, पति, बच्चे, कुल सम्पत्ति और बहुत सी जानकारी आपको देंगे जो आप जानना चाहते हैं। आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Who is Monali Thakur: कौन हैं मोनाली ठाकुर
39 वर्षीय मोनाली ठाकुर भारतीय गायिका और अभिनेत्री हैं। उन्हें उनके गाने ‘मोह मोह के धागे’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। इसके आलावा उन्हें लुटेरा फिल्म ( 2023 ) के गाने ‘सँवार लूँ’ के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला है। ज़ी टीवी के शो ‘सारे गामा मा पा‘ 2014 में बतौर जज भी नजर आयी हैं।
नाम | मोनाली ठाकुर |
जन्म | 21 जनवरी 2025 |
जन्मस्थान | कलकत्ता (अब कोलकाता ) पश्चिम बंगाल |
आयु 2025 में | 39 वर्ष |
पिता | शक्ति ठाकुर ( बंगाली गायक और अभिनेता ) |
माता | मिनाती ठाकुर |
बहन-भाई | एक बहन- मेहुली गोस्वामी ठाकुर |
पति | माइक रिक्टर ( होटल व्यवसायी ) |
संतान | एक बेटा ‘दाइची’ |
स्कूल | ‘द फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल’ कोलकाता |
कॉलेज | सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता |
शैक्षिक योग्यता | बी. ए. ओनर्स अंग्रेजी |
पेशा | गायक, अभिनेत्री |
जाति | ब्राह्मण |
धर्म | हिन्दू |
राशि | वृश्चिक |
पुरस्कार | राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ( सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका ), फिल्म दम लगा के हईशा (2015) के गीत “मोह मोह के धागे” के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार-फिल्म लुटेरा (2013) के गीत “सवार लूं” के लिए |
नेट वर्थ 2025 | 25 करोड़ (अनुमानित ) |
Monali Thakur Health Update: मोनाली ठाकुर हेल्थ अपडेट
21 जनवरी 2025 को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के दिनहाटा फेस्टिवल में लाइव परफॉर्म करते समय मोनाली ने अचानक मंच छोड़ दिया। इसके बाद मीडिया में खबर आई कि उन्हें साँस लेने में दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मगर मोनाली ने इन खबरों का खंडन किया है और कहा है कि उन्हें कोई साँस की दिक्कत नहीं है। उन्होंने बताया कि वे वायरल इन्फेक्शन से कुछ दिन पहले ही ठीक हुई हैं जिसके कारण उन्हें अच्छा महशुस नहीं हो रहा था।
Monali Thakur Biography: मोनाली ठाकुर का जीवन परिचय
मोनाली ठाकुर का जन्म 3 नवम्बर 1985 को कलकत्ता (अब कोलकाता ) पश्चिम बंगाल के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनका परिवार पहले से ही संगीत की पृष्ठभमि से जुड़ा था। जिसका प्रभाव मोनाली पर पड़ा। संगीत और अभिनय की पृष्ठभमि का असर मोनाली पर भी पड़ा और उन्होंने भी अपनी पारिवारिक परम्परा को आगे बढ़ाया।
Monali Thakur Family Background: मोनाली ठाकुर की पारिवारिक पृष्ठभूमि
मोनाली ठाकुर के पिता शक्ति ठाकुर बंगाली फिल्म उद्योग के जानेमाने गायक और अभिनेता जिनका 2020 में देहांत हो चुका है। उनकी बहन मेहुली गोस्वामी ठाकुर भी बंगाली फिल्मों में गाने गाती हैं। मोनाली ने गायन के आलावा भरतनाट्यम, सालसा और हिप-हॉप भी सीखा है। मोनाली की माता मिनाती ठाकुर का भी 2024 में देहांत हो चुका है।

Monali Thakur Age: मोनाली ठाकुर की आयु 2025
मोनाली ठाकुर का जन्म 3 नवम्बर 1985 कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ। वर्तमान में उनकी आयु की बात करें तो वे 39 वर्ष की हैं। उन्होंने 2017 में स्विट्ज़रलैंड के होटल व्यवसायी माइक रिक्टर से शादी की और उनका एक पुत्र दाइची है।
Monali Thakur Education: मोनाली ठाकुर की शिक्षा
मोनाली ठाकुर एक मेधावी छात्रा रही हैं और उनकी प्रारम्भिक शिक्षा ‘द फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल’ कोलकाता से पूरी की और उच्च शिक्षा उन्होंने कोलकाता के ‘सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता, से पूर्ण की। उन्होंने बी. ए. ओनर्स अंग्रेजी में किया है।
मोनाली एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका हैं। उन्होंने पंडित जगदीश प्रसाद और पंडित अजय चक्रवर्ती से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में अपना प्रशिक्षण पूरा किया।
Monali Thakur Career: मोनाली ठाकुर का करियर
मोनाली ठाकुर ने अपने सिंगिंग करियर की शुरआत 1999 में एक बाल गायक के लिए फिल्म ‘छेना छेना’ के गीत “चोई चोई टीपी टीपी” ( Choi Choi Choi Tipi Tipi) से की। इसी वर्ष मोनाली ने बंगाली टीवी सीरियल श्री रामकृष्णा का टाइटल गीत गाया। मोनाली को अपने गायन के लिए 14 वर्ष की आयु में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का “आनंदलोक पुरस्कार” मिला।
मोनाली ने 2005 के इंडिया आइडल में हिस्सा लिया और नौवें स्थान पर रही। इसके बाद भी मोनाली को संगीत उद्योग में पैर ज़माने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने मोनाली को 2008 में दो गाने गाने का प्रस्ताव दिया। ये गाने फिल्म “रेस” के लिए गाये जिनमें ख्वाब देखे” (सेक्सी लेडी) और “ज़रा ज़रा टच मी” थे। मोनाली को अपना पहला बड़ा लाइव शो “पवई सर्वजनिन दुर्गोत्सव” 2011 में करने का अवसर प्राप्त हुआ।
Monali Thakur Acting Career: मोनाली ठाकुर का अभिनय करियर
मोनाली ठाकुर सिर्फ एक गायक ही नहीं बल्कि एकशानदार अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने अभिनय की शुरुआत बाल कलाकार के र्रोप में बंगाली टेलीविजन शो ‘आलोकितो एक इंदु’ से की। इसमें उन्होंने इंदुबाला की भूमिका निभाई। उन्होंने सुदेष्णा रॉय की टेलीफिल्म ‘फागुन अगुन‘ में रुमान के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्हीने एक अन्य टेलीफिल्म भी की।
वर्ष | टीवी/बॉलीवुड | फिल्म | भूमिका |
---|---|---|---|
बचपन | बंगाली टीवी शो | आलोकितो एक इंदु | मुख्य भूमिका “इंदुबाला” के रूप में। |
बचपन | टेलीफिल्म | फगुने अगुन | भूमिका “रुमन” (निर्देशक: सुदेशना रॉय)। |
2007 | बंगाली फिल्म | कृष्णकांतेर विल | भूमिका “भ्रमोर” (निर्देशक: राजा सेन)। |
2014 | बॉलीवुड फिल्म | लक्ष्मी | मुख्य भूमिका “15 वर्षीय लड़की”, फिल्म मानव तस्करी और बाल वेश्यावृत्ति पर आधारित। |
2014 | बॉलीवुड फिल्म | पीके | अतिथि भूमिका “कश्मीरी लड़की” के रूप में। |
2014 | बॉलीवुड फिल्म | मैंगो | अब्बास टायरवाला की मल्टीस्टारर फिल्म। |
2015 | लघु फिल्म | जंगल बेल्स | अभिनेता नमित दास के साथ क्रिसमस पर रिलीज़। |
2017 | बॉलीवुड फिल्म | सीक्रेट सुपरस्टार | कैमियो भूमिका। |
राजा सेन की बंगाली फिल्म ‘कृष्णकांतेर विल’ से एक अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू किया। इस फिल्म में उन्होंने ‘भ्रोमोर’ की भूमिका निभाई। इसके आलावा निर्देशक नागेश कुकुनूर की ‘लक्ष्मी’ 2014 में उन्होंने एक 15 वर्षीय लड़की की भीमका निभाई जो मानव तस्करी और वैश्यावृत्ति जैसे अवैध व्यापार से जुडी फिल्म थी। 2014 की फिल्म ‘पीके’ में मोनाली ने एक कश्मीरी लड़की की मेहमान भूमिका निभाई। नमित दास की लघु फिल्म ‘जंगल बेल्स’ में भी अभिनय किया।

Monali Thakur’s Songs: मोनाली ठाकुर द्वारा गाये गए प्रमुख गीत
वर्ष | गाना | फिल्म/एल्बम | भाषा | अतिरिक्त जानकारी |
---|---|---|---|---|
2000 | सुंदर काटो सुंदर | साजनी आमार सोहाग | बंगाली | कविता कृष्णमूर्ति, गौतम घोष और प्रतीक चौधरी के साथ गाया। |
2006 | कबूल कर ले | जानेमन | हिंदी | अनु मलिक का संगीत |
2008 | ज़रा ज़रा टच मी | रेस | हिंदी | प्रथम ब्रेकथ्रू गीत; प्रीतम द्वारा संगीतबद्ध; चार्टबस्टर |
2008 | ख्वाब देखे (सेक्सी लेडी) | रेस | हिंदी | प्रीतम द्वारा संगीत दिया गया |
2008 | म्याऊ | गोलमाल रिटर्न्स | हिंदी | सुज़ैन डीमेलो के साथ गाया। |
2008 | एकाने आकाश नील (टाइटल ट्रैक) | बंगाली टीवी सीरीज | बंगाली | हिंदी सीरीज “संजीवनी” का आधिकारिक बंगाली रीमेक |
2009 | खुदाया खैर | बिल्लू | हिंदी | सोहम चक्रवर्ती के साथ गाया |
2010 | दिलरुबाओं के जलवे | दुल्हा मिल गया | हिंदी | अमित कुमार के साथ गाया; शाहरुख खान और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया। |
2010 | इश्क में | प्रिंस | हिंदी | जोशीला गाना; सेडक्टिव वोकल्स के लिए सराहा गया |
2010 | अंजाना अंजानी की कहानी | अंजाना अंजानी | हिंदी | विशाल-शेखर द्वारा संगीतबद्ध |
2012 | तू मोहब्बत है | तेरे नाल लव हो गया | हिंदी | आतिफ असलम के साथ गाया; सचिन-जिगर द्वारा संगीतबद्ध |
2012 | आगा बाई | अइय्या | हिंदी | शाल्मली खोलगड़े के साथ गाया; ठुमरी का स्पर्श |
2013 | सवार लूं | लुटेरा | हिंदी | अमित त्रिवेदी द्वारा संगीतबद्ध; फ़िल्मफेयर अवार्ड जीता |
2013 | हिप हॉप पम्मी | रमैया वस्तावैया | हिंदी | मीका सिंह के साथ गाया |
2013 | रघुपति राघव | कृष 3 | हिंदी | नीरज श्रीधर के साथ गाया |
2015 | मोह मोह के धागे | दम लगा के हईशा | हिंदी | नेशनल फ़िल्म अवार्ड और IIFA अवार्ड जीता |
2016 | चम चम | बागी | हिंदी | सुपरहिट गाना; यूट्यूब पर 1 बिलियन से अधिक व्यूज |
2018 | बद्रीनाथ की दुल्हनिया (टाइटल ट्रैक) | बद्रीनाथ की दुल्हनिया | हिंदी | नेहा कक्कड़, देव नेगी और इक्का सिंह के साथ गाया |
2018 | तमन्ना | सिंगल | हिंदी | स्वतंत्र रूप से रिलीज़ किया गया |
2018 | शाय मोरा सैयां | सिंगल | हिंदी | सहयोगात्मक सिंगल |
2019 | ओ रे नसीबा | सिंगल | हिंदी | स्वतंत्र सिंगल |
2020 | दिल का फितूर | सिंगल | हिंदी | नवीनतम सिंगल |
2020 | आइना | सिंगल | हिंदी | रनजॉय भट्टाचार्य के साथ गाया |
Monali Thakur Height, Weight: मोनाली ठाकुर की ऊंचाई और वजन
मोनाली ठाकुर की लंबाई अनुमानित 5 फीट 4 इंच है और उनका वजन लगभग 60 किलोग्राम है। उनकी शारीरिक माप अनुमानित 36-26-36 के के साथ एक सुडौल महिला हैं। बाकी आप इस तालिका में देख सकते हैं-
नाम | मोनाली ठाकुर |
---|---|
आयु ( 2025 ) | 39 वर्ष |
लंबाई | 5 फीट 1 इंच |
वजन | 60 किलोग्राम |
शारीरिक माप | 36-26-36 (अनुमानित) |
आँखों का रंग | भूरा |
बालों का रंग | भूरा |
Monali Thakur Husband Name: मोनाली ठाकुर की शादी और पति का नाम
मोनाली ने 2017 में विवाह किया। उनके पति का नाम माइक रिक्टर है और वे स्विट्जरलैंड के एक रेस्तराँ मालिक हैं। मोनाली और रिक्टर की मुलाक़ात उनकी स्विट्जरलैंड की बैकपैकिंग यात्रा के दौरान हुई- रिक्टर वह उनके एयरबीएनबी होस्ट थे। जब मोनाली ठाकुर ने अपना सिंगल गाना “दिल का फितूर” जून 2020 रिलीज़ किया तभी उन्होंने अपनी शादी की फोटो प्रशंसकों के साथ शेयर की, जिसमें वे और माइक एक साथ थे।

Monali Thakur Children: मोनाली ठाकुर की संतान
मोनाली और माइक ने 2017 में शादी की मगर इसे 2020 में सार्वजानिक किया। दम्पत्ति का एक पुत्र है जिसका नाम दाइची ( Daichi ) है।
Monali Thakur Net Worth: मोनाली ठाकुर की नेट वर्थ 2025
मोनाली ठाकुर ने अपने अभिनय करियर, सिंगिंग करियर और सिंगल वीडियो सांग्स के जरिये काफी संपत्ति बनाई है। अनुमानित तौर से 2025 25 से 30 करोड़ रूपये आंकी गई है। वही मोनाली के पति माइक रिक्टर की अनुमानित संपत्ति के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Monali Thakur Awards: मोनाली ठाकुर के पुरस्कार और सम्मान
मोनाली को उनके गायन के लिए कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए हैं। यहाँ हम आपके साथ वही सम्मान और पुरस्कारों की लिस्ट साझा कर रहे हैं जिनमें वे विजेता रही हैं-
वर्ष | पुरस्कार/सम्मान | श्रेणी | गाना और फिल्म | परिणाम |
---|---|---|---|---|
2015 | राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार | सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका | “मोह मोह के धागे” (दम लगा के हईशा) | जीत |
2014 | फिल्मफेयर अवार्ड्स | सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका | “सावर लूं” (लुटेरा) | जीत |
2016 | स्क्रीन अवार्ड्स | सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका | “मोह मोह के धागे” (दम लगा के हईशा) | जीत |
2016 | इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवार्ड्स | सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका | “मोह मोह के धागे” (दम लगा के हईशा) | जीत |
2016 | स्टार गिल्ड अवार्ड्स | सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका | “मोह मोह के धागे” (दम लगा के हईशा) | जीत |
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपके साथ गायक और अभिनेत्री मोनाली ठाकुर की बायोग्राफी और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न तथ्यों को साझा किया। उम्मीद है हमारा यह प्रयास आपको पसंद आएगा।