Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Fatima Sana Shaikh Biography, Age, Career, Net Worth, Family, Movies, and Awards | फातिमा सना शेख की जीवनी 2025

By Santosh Kumar

Updated On:

Follow Us

Fatima Sana Shaikh Life Story: फातिमा सना शेख एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं, जो हिंदी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के साथ खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उन्हें पहली बार आमिर खान की फिल्म “दंगल” (2016) में गीता फोगाट की भूमिका ने एक बड़ी पहचान दी। अब तक फातिमा ने एक से बढ़कर एक शानदार भूमिकाएं निभाई हैं और अपनी बहुमुखी प्रतिभा और मेहनत से फिल्म उद्योग में अपनी प्रभावशाली जगह बनाई है। इस लेख में हम उनकी प्रारंभिक जिंदगी, शिक्षा, परिवार, करियर, नेट वर्थ, पुरस्कारों, और कुछ अनोखे तथ्यों के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं।

फातिमा सना शेख का स्टाइलिश पोर्ट्रेट 2025 में

Fatima Sana Shaikh Brief Intro: संछिप्त परिचय

विवरणजानकारी
पूरा नाम (Full Name)फातिमा सना शेख
उपनाम (Nickname)फैटी (Fatty)
पेशा (Profession)अभिनेत्री (Actress)
प्रसिद्ध भूमिका (Famous Role)गीता फोगट, फिल्म दंगल (2016)
जन्म तिथि (Date of Birth)11 जनवरी 1992 (शनिवार)
आयु (Age as of 2025)33 वर्ष
जन्म स्थान (Birthplace)हैदराबाद, आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना)
राशि (Zodiac Sign)मकर (Capricorn)
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय (Indian)
गृहनगर (Hometown)मुंबई, महाराष्ट्र
स्कूल (School)सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मुंबई
कॉलेज/विश्वविद्यालय (College/University)मिठीबाई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई
धर्म (Religious Views)नास्तिक (Atheist)
खान-पान (Food Habit)शाकाहारी (Vegetarian)

फातिमा सना शेख का जन्म मुंबई में हुआ है, और उन्होंने 1997 की फिल्म चाची 420 में बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत की। उनकी कड़ी मेहनत और प्राकृतिक प्रतिभा ने उन्हें हिंदी फिल्म जगत की उभरती सितारों के रूप में स्थापित किया है।

Fatima Sana Shaikh Early Life and Education: प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

फातिमा का जन्म 11 जनवरी 1992 को मुंबई में एक मध्यमवर्गीय हिन्दू-मुस्लिम परिवार में हुआ है। उनके पिता बिपिन शर्मा ने मुस्लिम लड़की राज तबरेज़ से शादी की थी ,इसीलिए फातिमा हिन्दू-मुसलमान से जुड़ी हैं। उनकी स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मुंबई से हुई है। इसके बाद, उन्होंने मिठीबाई कॉलेज, मुंबई से स्नातक की डिग्री हासिल की। फातिमा बचपन से ही अभिनय के प्रति आकर्षित थी, यही कारण रहा कि उन्होंने कम उम्र में ही थिएटर और विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया। उन्हें बचपन में अभिनय के कारण एक बाल कलाकार के रूप में पहचान मिली।

Fatima Sana Shaikh Early Life and Education: प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

परिवार और व्यक्तिगत जीवन: Family and Personal Life

फातिमा अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती है, और वह अपने माता-पिता के बहुत करीब हैं। हालंकि फातिमा अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को ज्यादा सार्वजानिक नहीं करती हैं तो उनके परिवार के विषय में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है-

Fatima sana shaikh Family and Personal Life
विवरणजानकारी
पिता का नाम (Father)विपिन शर्मा
माता का नाम (Mother)राज तबरेज़
भाई-बहन (Siblings)शानिब (Shaanib, बड़ा भाई)
पति/प्रेमी (Husband/Boyfriend)अविवाहित, कोई पुष्ट जानकारी नहीं
धर्म (Religion)नास्तिक

शारीरिक बनावट: Physical Appearance

फातिमा बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखती हैं। वे अपने खान-पान और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह जागरूक हैं और योग तथा जिम में काफी समय बिताती हैं –

फातिमा सना शेख का फिटनेस और स्टाइलिश लुक 2025 में
विशेषताविवरण
ऊंचाई (Height)5 फीट 3 इंच (160 सेमी)
वजन (Weight)लगभग 51 किलोग्राम
आंखों का रंग (Eye Colour)गहरा भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)काला

Fatima Sana Shaikh Movies: करियर

फातिमा बचपन से ही अभिनय की ओर अक्षक हुई और अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की। उन्होंने 1997 में फिल्म चाची 420 में कमल हासन की बेटी का किरदार निभाया। इसके बाद, वह वन 2 का 4 (1998) में भी नजर आईं। हालांकि, उनकी ठोस पहचान 2016 में आमिर खान की फिल्म दंगल से मिली, जिसमें उन्होंने गीता फोगाट का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात भारत की स्टार बना दिया। बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक बने और वे एक स्थापित अभिनेत्री के रूप में स्थापित हो गईं।

फिल्म का नामवर्षभूमिका
चाची 420 (Chachi 420)1997भाग्यश्री
वन 2 का 4 (One 2 Ka 4)1998छोटी भूमिका
तहान (Tahaan)2008जोया
दंगल (Dangal)2016गीता फोगट
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (Thugs of Hindostan)2018जफीरा
लूडो (Ludo)2020पिंकी
सूरज पे मंगल भारी (Suraj Pe Mangal Bhari)2020तुलसी
अजीब दास्तां (Ajeeb Daastaans)2021लक्ष्मी
थार (Thar)2022चेतना
आंख मिचौली (Aankh Micholi)2023मृणाल
सम बहादुर (Sam Bahadur)2023इंदिरा गांधी

फातिमा ने टीवी पर भी काम किया है, विशेष रूप से अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो (2009) और बेस्ट ऑफ लक निक्की (2011) जैसे धारावाहिकों में। 2025 में, वह कई नई फिल्मों और वेब सीरीज जैसे मेट्रो… इन दिनों और आप जैसा कोई में नजर आने वाली हैं, जिनमें उनकी अभिनय के साथ खूबसूरती को लेकर प्रशंसक इंतज़ार कर रहे हैं।

टीवी और वेब सीरीज: TV and Web Series

नामवर्षभूमिकाप्लेटफॉर्म
लेडीज़ स्पेशल (Ladies Special)2009गीतिसोनी टीवी
बेस्ट ऑफ लक निक्की (Best of Luck Nikki)2011रिचा शिवॉयडिज़्नी चैनल
मॉडर्न लव मुंबई (Modern Love Mumbai)2022लालज़ारीअमेज़न प्राइम वीडियो
  • म्यूज़िक वीडियो:
    • तुझसे मेरी (2019) – आदित्य सलंकर
    • पलकें खोलो – विशाल भारद्वाज
  • विज्ञापन: किटकैट, फॉसिल, डाबर आलमंड, टाटा हैरियर
फातिमा सना शेख दंगल फिल्म के सेट पर गीता फोगट के किरदार में

नेट वर्थ 2025: Net Worth 2025

2025 में फातिमा की अनुमानित नेट वर्थ 12-15 करोड़ रुपये है। वह फिल्मों के अलावा किटकैट, फॉसिल, और टाटा हैरियर जैसे ब्रांड्स के विज्ञापनों से भी कमाई करती हैं।

Also ReadRitika Nayak Biography in Hindi | रितिका नायक: कौन हैं ये उभरती हुई तेलुगु सिनेमा की स्टार?

विवरणजानकारी
अनुमानित नेट वर्थ (Net Worth)12-15 करोड़ रुपये (2025)
आय के स्रोत (Income Sources)फिल्में, विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट

पसंदीदा चीजें: Favourites

विवरणजानकारी
अभिनेता (Actor)शाहरुख खान
अभिनेत्रियाँ (Actresses)प्रीति जिंटा, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण
फिल्म (Film)अमेरिकन सायको (2000)
निर्देशक (Directors)संजय लीला भंसाली, श्रीराम राघवन, विशाल भारद्वाज, जोया अख्तर
लेखक (Author)ब्रायन वीस
किताबें (Books)ओनली लव इज़ रियल, मेनी लाइव्स, मेनी मास्टर्स (ब्रायन वीस)

पुरस्कार और उपलब्धियां: Awards and Achievements

फातिमा सना शेख पुरस्कार समारोह में ट्रॉफी के साथ
पुरस्कारवर्षफिल्म/कारण
जी सिने अवॉर्ड (Zee Cine Award)2017दंगल (बेस्ट डेब्यू अभिनेत्री)
स्क्रीन अवॉर्ड (Screen Award)2017दंगल (बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस)
न्यूज़18 मूवी अवॉर्ड (News18 Movie Award)2017दंगल (बेस्ट डेब्यू)
जैकी चैन एक्शन मूवी अवॉर्ड2017दंगल (बेस्ट एक्शन अभिनेत्री)

रोचक और अनजाने तथ्य: Interesting and Unknown Facts about Fatima Sana Shaikh

  1. फोटोग्राफी में रुचि: फातिमा को फोटोग्राफी बहुत पसंद है और अभिनय शुरू करने से पहले उन्होंने एक फोटोग्राफर के तौर पर स्टूडियो में काम किया। वे अपने द्वारा खीचे तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।
  2. मिरर सेल्फी से जागरूकता: 2022 में, फातिमा ने एक मिरर सेल्फी के साथ मिर्गी (Epilepsy) बीमारी के बारे में सामाजिक जागरूकता फैलाई, जिसमें उन्होंने इस बीमारी के पाँच महत्वपूर्ण तथ्य साझा किए।
  3. मिर्गी से जूझना: फातिमा ने मीडिया में खुलासा किया कि फिल्म “दंगल” की शूटिंग के दौरान मिर्गी की बीमारी का पता चला। शुरू-शुरू में उन्हें इसे स्वीकार नहीं किया मगर धीरे-धीरे उन्होंने इसके साथ जीना सीख लिया।
  4. #MeToo अनुभव: फातिमा इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें #MeToo अनुभव से गुजरना पड़ा है जो इंडस्ट्री से बाहर हुआ।
  5. लगभग छोड़ दिया था अभिनय: 2015 में, फातिमा ने तीन साल तक काम नहीं मिला तो उन्होंने अभिनय त्यागने का मन बना लिया और सिनेमैटोग्राफी में हाथ आजमाने का विचार किया था, लेकिन “दंगल” के ऑडिशन ने उन्हें अभिनय की नई ज़िंदगी दी।
  6. पशु प्रेमी: फातिमा को पालतू पशुओं से बहुत प्यार है, और वह दो पालतू कुत्तों की मालकिन हैं। वह अक्सर उनके साथ तस्वीरें साझा करती हैं।
  7. अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार: उनकी फिल्म तहान (2008) को जर्मनी में “बॉलीवुड एंड बियॉन्ड” फेस्टिवल में “द जर्मन स्टार ऑफ इंडिया” पुरस्कार मिला।

निष्कर्ष: Conclusion

फातिमा सना शेख ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया है। “दंगल” से लेकर “सम बहादुर” तक, उन्होंने हर किरदार में अपनी छाप छोड़ी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न: FAQs

1. फातिमा सना शेख की उम्र 2025 में कितनी है?

2025 में फातिमा सना शेख की उम्र 33 वर्ष है।

2. फातिमा सना शेख की पहली फिल्म कौन सी थी?

उनकी पहली फिल्म चाची 420 (1997) थी, जिसमें उन्होंने बाल कलाकार के रूप में काम किया।

3. फातिमा सना शेख का धर्म क्या है?

वह सम्भवतः नास्तिक हैं।

4. फातिमा सना शेख की नेट वर्थ कितनी है?

2025 में उनकी अनुमानित नेट वर्थ 12-15 करोड़ रुपये है।

5. क्या फातिमा सना शेख शादीशुदा हैं?

नहीं, वह अविवाहित हैं, और उनके प्रेमी के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है।


यह भी पढ़िए-

Actress Bhavana Ramanna: 40 वर्ष दो बच्चों की माँ बनी डाबी के पति, आयु, शिक्षा, यूपीएससी रैंक, संतान और कुल सम्पत्तिअंजलि विश्वकर्मा आईपीएस जीवनी
चित्रा त्रिपाठी, आयु, परिवार, करियर, नेट वर्थ, तलाक और ताजा विवादमाया राजेश्वरन रेवती प्रोफाइल, आयु, माता-पिता, हाइट, स्कूल और नेट वर्थजानिए कौन है बिग बॉस में मृदुल तिवारी की कथित प्रेमिका
आईएएस रेणु राज की बायोग्राफी दीपिका पादुकोण की आयु, वजन , Sheikha Mahra Age, Husband, Mother, Instagram

Santosh Kumar

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Leave a Comment

error: Content is protected !!