Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

आईएएस अधिकारी डॉ. बीला वेंकटेशन का निधन | IAS officer Beela Venkatesan Biography in Hindi

By Santosh Kumar

Updated On:

Follow Us

IAS officer Beela Venkatesan passes away: तमिलनाडु की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और वर्तमान में तमिलनाडु ऊर्जा विभाग की प्रमुख डॉ. बीला वेंकटेशन का 24 सितंबर 2025 को चेन्नई में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से ब्रेन ट्यूमर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहीं थीं, अंततः 55 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया, इस खबर ने तमिलनाडु प्रशासन के अंदर शोक की लहार पैदा कर दी।

आपको बता दें कोविड-19 महामारी के दौरान तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग की मुखिया के रूप में उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बहुत अच्छे से प्रबंधन किया था। यह लेख डॉ. बीला के विषय में जानकारी साझा कर रहा है, जिसमें उनकी आयु, शिक्षा, परिवार, पति और संतान, और उनकी वर्तमान पोस्टिंग की जानकारी है।

आईएएस अधिकारी डॉ. बीला वेंकटेशन का निधन | IAS officer Beela Venkatesan Biography in Hindi

Beela Venkatesan Brief Introduction: डॉ. बीला वेंकटेशन का संक्षिप्त परिचय

पूरा नामडॉ. बीला वेंकटेशन (पूर्व में बीला राजेश)
जन्म तिथि15 नवंबर 1969
जन्म स्थानतूथुकुदी (थूथुकुडी), तमिलनाडु
निधन तिथि24 सितंबर 2025
निधन का कारणब्रेन ट्यूमर
आयु55 वर्ष
सेवाभारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), 1997 बैच, तमिलनाडु कैडर
वर्तमान पदऊर्जा विभाग की प्रधान सचिव, तमिलनाडु सरकार
प्रमुख योगदानकोविड-19 प्रबंधन में नेतृत्व, स्वास्थ्य सुधार

Beela Venkatesan Early Life: बीला वेंकटेशन की उम्र और प्रारंभिक जीवन

55 वर्षीय बीला वेंकटेशन का जन्म 15 नवंबर 1969 को तमिलनाडु के तूथुकुदी जिले में एक समाज सेवी परिवार में हुआ। उनका बचपन चेन्नई के कोट्टिवाक्कम में बीता, जहां सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियां सक्रीय थीं। बीला ने सम्मानित परिवार में जन्म लिया और वे बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना लिए मेहनत से पढ़ाई पर ध्यान लगाए हुए थीं। उनके पिता, एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी, और मां, एक पूर्व विधायक, ने शुरू से ही कर्तव्य और लगन का पाठ पढ़ाया। स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा का भाव उनमें बचपन से ही था, जो बाद में उनकी प्रशासनिक सेवा का आधार बनी।

Beela Venkatesan Education: शिक्षा और यूपीएससी की सफलता

बीला वेंकटेशन ने प्रारम्भिक शिक्षा पूर्ण करने के बाद डॉक्टर बनने के लिए प्रयास शुरू किया। उन्होंने चेन्नई के प्रतिष्ठित मद्रास मेडिकल कॉलेज (एमएमसी) से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और थोड़े समय के लिए एक चिकित्सक के रूप में सेवा की। लेकिन इसके बाद उनका मंद सिविल सेवा की ओर गया और उन्हें यूपीएससी को अपना लक्ष्य बना लिया।

बीला वेंकटेशन यूपीएससी रैंक क्या थी इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन वे 1997 में यूपीएससी परीक्षा पास कर 1997 बैच की आईएएस अधिकारी बनीं। बीला वेंकटेशन का चयन वर्ष 1997 था, जब उन्होंने तमिलनाडु कैडर में अपनी सेवा प्रारम्भ की। डॉक्टर से आईएएस तक का उनका सफर वास्तव में उनकी मेहनत और प्रतिभा का उदाहरण है।

सुशीला कार्की जीवनी: नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्रीNupur Bora नूपुर बोरा का जीवन परिचय
आईएएस रेणु राज की बायोग्राफी हिंदी में, टीना डाबी के पति, आयु, शिक्षा, यूपीएससी रैंक, संतान

Beela Venkatesan Current Posting: वर्तमान तैनाती और पद

निधन से पहले बीला वेंकटेशन वर्तमान पोस्टिंग तमिलनाडु सरकार के ऊर्जा विभाग की प्रधान सचिव के पद पर तैनात थीं। इससे पूर्व उन्होंने तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग की सचिव रहीं, जहां कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने तमिलनाडु की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहद शानदार तरीके से संभाला। बीला वेंकटेशन ने स्वास्थ्य सचिव पर पर रहते हुए शानदार फैसले लिए, जैसे वैक्सीनेशन अभियान और अस्पताल प्रबंधन, ने लाखों लोगों को जीवन प्रदान किया। इसके आलावा वे वाणिज्यिक कर विभाग की सचिव भी रह चुकी थीं।

Beela Venkatesan Family: परिवार: माता-पिता, पति और बच्चे

बीला वेंकटेशन को प्रारम्भ से ही परिवार का सहयोग और सेवा भाव की शिक्षा मिली। उनके पिता एस.एन. वेंकटेशन सेवानिवृत डीजीपी (आईपीएस) थे, जबकि मां रानी वेंकटेशन एक राजनीतिज्ञ के रूप में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सथांकुलम विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक थीं।

बीला वेंकटेशन के पति राजेश दास, भी एक आईपीएस अधिकारी हैं और उनका विवाह 1992 में हुआ, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद बीला ने अपना सरनेम बदल लिया। उनकी दो बेटियां हैं, जिनके नाम गोपनीय हैं। मृत्यु के समय उनकी दोनों बेतिया साथ थीं।

Beela Venkatesan Family: परिवार: माता-पिता, पति और बच्चे
संबंधनामविवरण
पिताएस.एन. वेंकटेशनरिटायर्ड डीजीपी (आईपीएस)
मातारानी वेंकटेशनपूर्व विधायक, कांग्रेस नेता
पतिराजेश दासआईपीएस अधिकारी (अलगाव के बाद)
बच्चेदो बेटियांनाम गोपनीय

Beela Venkatesan Height & Weight: शारीरिक बनावट

बीला वेंकटेशन शारीरिक बनावट की कद-काठी माध्यम आकार की थी। वे दिखने में स्वस्थ थी लेकिन लम्बे समय से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही थीं।

विशेषताविवरण
ऊंचाईलगभग 5 फीट 3 इंच (161 सेमी)
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला (प्राकृतिक)

Beela Venkatesan Death: निधन का कारण और तारीख

बीला वेंकटेशन की मतयु का कारण ब्रेन ट्यूमर था, जिससे वे लंबे समय तक जूझती रहीं। बीला वेंकटेशन की निधन की तारीख 24 सितंबर 2025 थी, जब चेन्नई में उनका देहांत हुआ।

Beela Venkatesan Death: निधन का कारण और तारीख

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीला वेंकटेशन की उम्र निधन के समय क्या थी?

निधन के समय बीला वेंकटेशन उम्र 55 वर्ष थी। उनका जन्म 15 नवंबर 1969 को हुआ था।

बीला वेंकटेशन का यूपीएससी रैंक क्या था?

बीला वेंकटेशन यूपीएससी रैंक सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन वे 1997 बैच की आईएएस थीं।

बीला वेंकटेशन का परिवार कौन-कौन है?

बीला वेंकटेशन परिवार में पिता (रिटायर्ड आईपीएस), मां (पूर्व विधायक), पूर्व पति (आईपीएस) और दो बेटियां शामिल हैं।

बीला वेंकटेशन की शिक्षा क्या थी?

बीला वेंकटेशन शिक्षा में मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस शामिल है।

बीला वेंकटेशन का निधन कैसे और कब हुआ?

बीला वेंकटेशन निधन का कारण ब्रेन ट्यूमर था, और निधन तारीख 24 सितंबर 2025 थी।

Santosh Kumar

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Leave a Comment

error: Content is protected !!