Ashlesha Sawant Married: टेलीविज़न सिर्फ अपने मनोरंजन की बजह से ही सुर्ख़ियों में नहीं रहता, बल्कि इससे जुड़े कलाकारों के निजी जीवन से जुड़ी खबरों की बजह से भी। अगर आप टेलीविज़न सीरियल के दीवाने हैं तो आपने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘अनुपमा‘, ‘विषकन्या‘ और ‘सात फेरे‘ समेत कई सीरियल्स से अपनी पहचान बनाने वाली अश्लेषा सावंत को अवश्य पहचानते होंगे।
इस बार वह अपने सीरियल्स की बजह से चर्चा में नहीं हैं, बल्कि अपने निजी जीवन की बजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। अश्लेषा ने अभिनेता संदीप बसवाना के साथ 23 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 41 साल की आयु में विवाह कर लिया। आइये जानते हैं इस खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री के जीवन के बारे में।

| पूरा नाम (Full Name) | अश्लेषा सावंत (Ashlesha Sawant) |
|---|---|
| जन्म तिथि | 24 सितंबर 1984 |
| जन्म स्थान | पुणे, महाराष्ट्र |
| उम्र (Age – नवंबर 2025 तक) | 41 साल |
| पेशा | टीवी अभिनेत्री, मॉडल |
| प्रसिद्धि का कारण | क्योंकि सास भी कभी बहू थी, प्यार का दर्द है… |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित (शादी: 16 नवंबर 2025) |
| पति | संदीप बसवाना (Sandeep Baswana) |
| रिलेशनशिप की अवधि | 23 साल लिव-इन + अब शादी |
| शादी की जगह | इस्कॉन चंद्रोदय मंदिर, वृंदावन |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| धर्म (Religion) | हिंदू |
| राशि | कन्या (Virgo) |
| पहला टीवी शो | क्योंकि सास भी कभी बहू थी (2002) |
| वर्तमान शो (2025) | झनक (अर्शी का किरदार) |
| नेट वर्थ | 7-15 करोड़ रुपये |
| इंस्टाग्राम | @ashleshaofficial (लगभग 2 लाख+ फॉलोअर्स) |
प्रारम्भिक जीवन और आयु (Ashlesha Sawant Age & Early Life)
आपको बताते चलें अश्लेषा सावंत का जन्म 24 सितंबर 1984 को पुणे, महाराष्ट्र में एक सामान्य हिंदू परिवार में हुआ था। अगर उनकी आयु की बात करें तो वे अभी 41 वर्ष की हैं। उन्हें बचपन से ही अभिनय और नृत्य का शौक था। 17 साल की आयु में उन्होंने मिस पुणे का खिताब जीता, जहाँ से उन्हें मनोरंजन की दुनियां में कदम बढ़ाने का हौसला मिला। अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने टेलीविज़न की दुनियां में सफलता हासिल की।
शिक्षा और करियर
शिक्षा की बात करें तो अश्लेषा ने पुणे विश्वविद्यालय से बीकॉम की डिग्री प्राप्त की। शैक्षिक गतिविधियों के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग में रुचि दिखाई। 2002 में उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए इत्तेफाक ऑडिशन दिया और चुन ली गईं। यहीं से उनके अभिनय का रोचक सफर शुरू हुआ। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी‘ में टीशा मेहता विरानी की भूमिका निभाकर वो घर-घर में प्रसिद्ध हो गईं। इसके बाद ‘सात फेरे: सलोनी का सफर‘ में तारा सिंह, ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा‘ में प्रीति समीर देशपांडे और ‘कुमकुम भाग्य‘ में मीरा जैसे चरित्रों ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री का स्टार बना दिया।
अश्लेषा ने कुल मिलाकर 15 से ज्यादा टीवी सीरियल्स में काम किया है। हाल ही में ‘अनुपमा‘ और ‘झनक‘ में अर्शी का किरदार निभा रही हैं। उनका करियर उतार-चढाव से गुजरा मगर वे आज भी मजबूती से सफर जारी रखे हुए हैं। मॉडलिंग से टीवी तक का सफर उनके लिए समान्य नहीं था, लेकिन जुनून ने मंजिलों को आसान कर दिया।

परिवार: माता-पिता, भाई-बहन
| पिता | वीपी सावंत (2018 में निधन) |
| माता | मंगला सावंत (गृहणी) |
| बहन | सुयेशा सावंत (अभिनेत्री और मॉडल) |
| भाई | जानकारी उपलब्ध नहीं |
कौन है संदीप बसवाना जिससे 41 की आयु में किया विवाह
संदीप बसवाना, 4 फरवरी 1978 को हिसार, हरियाणा में जन्मे, टीवी के जानेमाने अभिनेता हैं। उनकी आयु 47 साल है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी‘ में साहिल विरानी का भूमिका निभाने वाले संदीप ने ‘कुच्छ झुकी पलकें‘, ‘कोई दिल में है‘ और ‘दिल दियां गल्लां‘ जैसे शोज में अभिनय किया। वो निर्देशक भी हैं और हाल ही में ‘हरियाणा‘ फिल्म में काम किया।

अश्लेषा और संदीप की प्रेम कहानी
अश्लेषा और संदीप की प्रेम कहानी 2002 से शुरू हुई, जब दोनों एक ही शो के दौरान सेट पर मिले। लंबे शूटिंग शेड्यूल की वजह से अश्लेषा अक्सर संदीप के घर रुकतीं, और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 23 साल तक लिव-इन में रहने के बाद, अप्रैल 2025 में वृंदावन दर्शन के दौरान उन्होंने विवाह करने का विचार आया। 16 नवंबर 2025 को चंद्रोदय मंदिर में सिर्फ पारिवारिक सदस्यों के बीच सात फेरे लिए।
संदीप ने कहा, “हमारे माता-पिता सालों से इंतजार कर रहे थे।” ये शादी सादगी और प्यार की मिसाल है।
बच्चे
अश्लेषा और संदीप भले ही 23 साल एक छत के नीचे बिना शादी के रहे लेकिन उनकी अभी कोई संतान नहीं है। देखते हैं शादी के बाद कब खुशखबरी मिलती है?

सम्पत्ति
अश्लेषा ने टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया है। उनकी कुल सम्पत्ति की बात करें तो यह अनुमानित तौर पर 7-15 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई के मुख्य स्रोत टीवी सीरियल्स, विज्ञापन और सोशल मीडिया है। उनके पास महंगी कारों का कलेक्शन है।
शारीरिक बनावट
| हाइट (Height) | 5 फुट 5 इंच (165 सेमी) |
| वजन (Weight) | 55 किलो (121 lbs) |
| शारीरिक माप, (Body Measurements) | 34-28-35 |
| आंखों का रंग (Eye Color) | गहरा भूरा (Dark Brown) |
| बालों का रंग (Hair Color) | काला (Black) |
रोचक तथ्य
- 17 साल की आयु में मिस पुणे का ख़िताब जीता और मॉडलिंग करियर की शुरुआत।
- 23 साल साथी अभिनेता संदीप बसवाना के साथ लिव-इन, में रहने के बाद शादी।
- ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के सेट पर ही प्यार हुआ, जहां संदीप उनके ऑन-स्क्रीन हसबैंड थे।
- स्मृति ईरानी ने शादी पर कहा, “मैंने सालों तक उनकी शादी के लिए दबाव डाला।” उनका इंस्टा कमेंट वायरल हो रहा है – “Whaaaaa congratulations!!!❤️”
- अश्लेषा को ट्रैवलिंग और कुत्तों से बहुत प्यार है।
अश्लेषा सावंत के प्रमुख टीवी सीरियल्स
| साल (Year) | सीरियल का नाम (TV Serial) |
|---|---|
| 2002 | क्योंकि सास भी कभी बहू थी (पहला शो) |
| 2003 | कुछ झुकी पलकें |
| 2004 | कुसुम |
| 2005-2008 | सात फेरे – सलोनी का सफर |
| 2006 | काव्यांजलि |
| 2009 | पलकें भी झुकती हैं |
| 2010 | बा बहू और बेबी |
| 2012-2014 | प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा |
| 2014 | एक रिश्ता ऐसा भी |
| 2015 | कुमकुम भाग्य |
| 2016 | कसम तेरे प्यार की |
| 2017 | दिल से दिल तक |
| 2019 | शक्ति – अस्तित्व के एहसास की |
| 2021 | क्यूं उत्थे दिल छोड़ आए |
| 2023 | अनुपमा |
| 2024-2025 | झनक |
अंतिम शब्द
अश्लेषा सावंत और संदीप का रिश्ता भले 23 साल पुराना है लेकिन उसे क़ानूनी पहचान अब हासिल हुई है। 23 साल की लिव-इन के बाद शादी रचाकर उन्होंने दिखा दिया कि रिश्ते दिल से जुड़ते हैं, कागजों से नहीं। उनकी कहानी उन जोड़ों के लिए प्रेरित करने वाली है, जो समाज की परंपराओं से ऊपर उठकर जीना चाहते हैं। आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं।
FAQ
अश्लेषा सावंत की उम्र कितनी है?
श्लेषा सावंत का जन्म 24 सितंबर 1984 को हुआ, यानी 2025 में उनकी उम्र 41 साल है।
अश्लेषा सावंत ने किससे शादी की?
उन्होंने संदीप बसवाना से 16 नवंबर 2025 को शादी की, जो 23 साल पुरानी लिव-इन रिलेशनशिप थी।
अश्लेषा सावंत का पहला शो कौन सा था?
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में टीशा का रोल उनके करियर का पहला ब्रेक था।
अश्लेषा सावंत की नेट वर्थ कितनी है?
लगभग 7-15 करोड़ रुपये, मुख्यतः टीवी और मॉडलिंग से।
अश्लेषा सावंत के बच्चे हैं?
नहीं, अभी उनके कोई बच्चे नहीं हैं।
अश्लेषा सावंत के पिता कौन हैं?
उनके पिता वीपी सावंत एयर फोर्स ऑफिसर थे, जिनका निधन 2018 में हो गया।








