अश्विनी गौड़ा जीवनी: आयु, परिवार, करियर, बिग बॉस कन्नड़ 12, नेट वर्थ | Ashwini Gowda Biography in Hindi

By Dr. Santosh Kumar Sain

Published On:

Follow Us

Ashwini Gowda Profile: दक्षिण भारतीय सिनेमा ने मनोरंजन जगत को एक से एक खूबसूरत और प्रतिभाशाली कलाकारों को पहचान दी है। ऐसी ही एक सशक्त और प्रतिभशाली अभिनेत्री हैं, अश्विनी गौड़ा कन्नड़ टेलीविजन और फिल्म उद्योग की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं, वे न सिर्फ अपने दमदार अभिनय के लिए पहचानी जाती हैं बल्कि अपनी सामाजिक भागीदारी के लिए भी जानी जाती हैं। बेंगलुरु की रहने वाली यह ‘कन्नड़ की कणमणि‘ न केवल छोटे पर्दे पर भावुक भूमिकाओं से घर-घर पहचानी जाती हैं, बल्कि कन्नड़ संस्कृति और भाषा के संरक्षण के लिए भी संघर्षरत रही हैं।

इस लेख में हम अश्विनी की उम्र, प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, करियर, पारिवारिक जीवन, नेट वर्थ और रोचक तथ्यों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। यदि आप अश्विनी गौड़ा के बारे में जानना चाहते हैं, तो लेख को अंत तक पढ़ें।

Ashwini Gowda
नामअश्विनी गौड़ा (Ashwini Gowda)
उपनामआशु
जन्म1985 (अनुमानित,ठोस जानकारी नहीं)
जन्मस्थानबेंगलुरु, कर्नाटक, भारत
आयु (2026)40 वर्ष (लगभग)
पिता-मातापिता: बी. मुनि बच्चप्पा (राजनीतिज्ञ, पूर्व कॉर्पोरेटर),
माता: जी.वी. राधा
भाई-बहन1 छोटा भाई (नाम अज्ञात)
पेशाअभिनेत्री, मॉडल, सामाजिक कार्यकर्ता
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिंदू
जातिगौड़ा (वोकालिगा समुदाय)
पहली फिल्म/सीरियलपहला सीरियल: महापर्व (2014),
पहली फिल्म: रॉकेट (2015)
नेट वर्थ₹1 करोड़ – ₹1.5 करोड़ (2025 तक अनुमानित)
वैवाहिक स्थितिअलगाव (एकल मां, 1 बेटा: पवन कीर्ति)
इंस्टाग्राम इंस्टाग्राम: @ashwinigowda_actress (196K+ फॉलोअर्स)

Ashwini Gowda Age: उम्र और जन्म

नामअश्विनी गौड़ा
आयु (2026)40 वर्ष (प्रामणिक स्रोत उपलब्ध नहीं)
जन्म का वर्ष1985 (अनुमानित)
जन्मस्थानबेंगलुरु, कर्नाटक

Ashwini Gowda Early Life: प्रारंभिक जीवन

अश्विनी का बचपन बेंगलुरु की भीड़-भाड़ भरी गलियों में गुजरा, जहां उनके परिवार में राजनीतिक और सामाजिक क्रियाओं का माहौल था । परिवार की गतिविधियों ने बचपन से ही वे सामुदायिक सेवा और नेतृत्व की जिम्मेदारियों का एहसास कराया। स्कूल केदौरान वे एक अनुशासित और रचनाशील छात्रा थीं, जो अतिरिक्त गतिविधियों में भी सक्रिय रहती थीं।

यह भी पढ़िए: मालविका मोहनन की जीवनी: उम्र, परिवार, शिक्षा, करियर, नेट वर्थ, बॉयफ्रेंड और रोचक तथ्य 2025

Ashwini Gowda Parents: माता-पिता

Ashwini Gowda Parents
पिताबी. मुनि बच्छप्पा (राजनीतिज्ञ, के.आर. पुरा के पूर्व कॉर्पोरेटर और चेयरमैन)
माताजी.वी. राधा (गृहणी)
भाई-बहनएक छोटा भाई
पारिवारिक पृष्ठभूमिराजनीतिक

Ashwini Gowda Education: शिक्षा

शैक्षिक योग्यतास्नातक
प्रारम्भिक शिक्षास्थानीय स्कूल, बंगलुरु
ज्ञात भाषाएंकन्नड़, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी

Ashwini Gowda Career: करियर की शुरुआत और उपलब्धियां

अश्विनी ने अपने करियर का आगाज वर्ष 2000 में प्रारंभ किया और छोटी-मोटी फिल्म भूमिकाओं को निभाया। शुरूआती असफलताओं और स्ट्रगल ने उन्हें और ज्यादा मजबूत बनाया। अंततः 2014 में टीवी सीरियल महापर्व से पहला बड़ा ब्रेकथ्रू मिला, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री माधुरी प्रियदर्शिनी की भूमिका निभाई। 2015 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म रॉकेट (2015) से बड़े परदे पर आगाज किया।

Ashwini Gowda Career

प्रमुख टीवी शो:

  • महापर्व (2014): डेब्यू रोल।
  • राधे श्यामा: प्रथिमा देवी के रूप में (परिवारिक सम्मान की रक्षक)।
  • मुद्दुलक्ष्मी: पारिवारिक संघर्षों पर।
  • लव लविके और कावेरी

प्रमुख फिल्में:

  • रॉकेट (2015): कन्नड़ डेब्यू।
  • वंशोद्धारक (2015), सिद्धार्थ (2015)।
  • ओदेया (2019), वरदा (2022), रुद्र गरुड़ पुराण (2025)।

टीवी एंकरिंग से भी उन्होंने शुरुआती प्रसिद्धि पाई। 2025 में राधे श्यामा और रुद्र गरुड़ पुराण में व्यस्त रहीं।

BBK 12: बिग बॉस कन्नड़ 12

2025 में शुरू हुए बिग बॉस कन्नड़ सीजन 12 में अश्विनी एक सशक्त प्रतिभागी के रूप में उतरीं। शो के होस्ट किच्चा सुदीप के इस शो में उनकी निडर और स्पष्टवादी छवि ने सुर्खियां बटोरीं। इस शो में वे 42 दिन के बाद भी टिकी रहीं हैं हालाँकि उन्हें नॉमिनेशन का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़िए: आशिका रंगनाथ कन्नड़ अभिनेत्री: प्रारंभिक जीवन, परिवार, शिक्षा, करियर, शारीरिक बनावट, नेट वर्थ | Ashika Ranganath Biography in Hindi

Ashwini Gowda Net Worth: नेट वर्थ

कुल सम्पत्ति 20261 से 1.5 करोड़ रुपये (अनुमानित)
आमदनी के स्रोतटीवी सीरियल्स, फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और सार्वजानिक उपस्थिति

Ashwini Gowda Height: शारीरिक बनावट

Ashwini Gowda Height
ऊंचाई5 फीट 6 इंच (168 सेमी)
वजनलगभग 58 किग्रा
आँखेंभूरी
बालकाले

Ashwini Gowda Husband: पति और बच्चे

वैवाहिक स्थितिविवाहित
वर्तमान स्थितिसेप्रटेड
विवाह2012 (अनुमानित)
पति का नामसार्वजानिक नहीं
संतानबेटा: पवन कीर्ति

Ashwini Gowda Controversy: विवाद

अधिकांश सेलिब्रिटी कभी न कभी विवादों में घिरे हैं और अश्विनी का करियर भी विवादों से अछूता नहीं रहा, विशेस्कर बिग बॉस कन्नड़ 12 में। उन्होंने रक्षिता शेट्टी के खिलाफ ‘एस कैटेगरी‘ जैसे जातिवादी शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके लिए बिडादी पुलिस में शिकायत दर्ज हुई। होस्ट किच्चा सुदीप ने भी कॉकरोच सुधी और अश्विनी को अपमानजनक टिप्पणियों के लिए फटकार लगाई। पहले भी डॉक्टर्स पर हमले के आरोपों का सामना किया, हालांकि उन्होंने इनकार किया।

Ashwini Gowda Facts: रोचक तथ्य

  • अश्वनी कन्नड़ भाषा और क्षेत्रीय अधिकारों के लिए प्रो-कन्नड़ एक्टिविस्ट, KRV विमेन विंग की पूर्व अध्यक्ष रही हैं।
  • उपनाम: अश्वनी का उपनाम आशु है।
  • शौक: अश्वनी को पढ़ना (मानवीय भावनाओं और सामाजिक मुद्दों पर), बागवानी, योग और सामाजिक कार्य पसंद हैं।
  • 100+ फिल्मों और 25+ सीरियल्स का दावा, लेकिन प्रमुख भूमिकाएं सीमित।
  • हिंदू धर्मानुयायी, वोकालिगा समुदाय से संबंधित हैं।
  • बिग बॉस के बाद सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़े: @ashwinigowda_actress।

अश्विनी गौड़ा से संबंधित सामान्य प्रश्न (FAQs)

1. अश्विनी गौड़ा की उम्र कितनी है?

2026 में लगभग 35-40 वर्ष। सटीक जन्मतिथि उपलब्ध नहीं।

2. अश्विनी गौड़ा का बेटा कौन है?

पवन कीर्ति; वे एकल मां हैं।

3. बिग बॉस कन्नड़ 12 में अश्विनी कब इविक्टेड हुईं?

42वें दिन, अक्टूबर 2025 के अंत में।

4. अश्विनी गौड़ा की नेट वर्थ क्या है?

लगभग 1-1.5 करोड़ रुपये (2025 तक)।

5. अश्विनी गौड़ा की ऊंचाई और वजन?

ऊंचाई: 5’6″ (168 सेमी), वजन: 58 किग्रा।

Dr. Santosh Kumar Sain

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now