Fatima Sana Shaikh Life Story: फातिमा सना शेख एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं, जो हिंदी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के साथ खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उन्हें पहली बार आमिर खान की फिल्म “दंगल” (2016) में गीता फोगाट की भूमिका ने एक बड़ी पहचान दी। अब तक फातिमा ने एक से बढ़कर एक शानदार भूमिकाएं निभाई हैं और अपनी बहुमुखी प्रतिभा और मेहनत से फिल्म उद्योग में अपनी प्रभावशाली जगह बनाई है। इस लेख में हम उनकी प्रारंभिक जिंदगी, शिक्षा, परिवार, करियर, नेट वर्थ, पुरस्कारों, और कुछ अनोखे तथ्यों के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं।

Fatima Sana Shaikh Brief Intro: संछिप्त परिचय
विवरण | जानकारी |
---|---|
पूरा नाम (Full Name) | फातिमा सना शेख |
उपनाम (Nickname) | फैटी (Fatty) |
पेशा (Profession) | अभिनेत्री (Actress) |
प्रसिद्ध भूमिका (Famous Role) | गीता फोगट, फिल्म दंगल (2016) |
जन्म तिथि (Date of Birth) | 11 जनवरी 1992 (शनिवार) |
आयु (Age as of 2025) | 33 वर्ष |
जन्म स्थान (Birthplace) | हैदराबाद, आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) |
राशि (Zodiac Sign) | मकर (Capricorn) |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय (Indian) |
गृहनगर (Hometown) | मुंबई, महाराष्ट्र |
स्कूल (School) | सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मुंबई |
कॉलेज/विश्वविद्यालय (College/University) | मिठीबाई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई |
धर्म (Religious Views) | नास्तिक (Atheist) |
खान-पान (Food Habit) | शाकाहारी (Vegetarian) |
फातिमा सना शेख का जन्म मुंबई में हुआ है, और उन्होंने 1997 की फिल्म चाची 420 में बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत की। उनकी कड़ी मेहनत और प्राकृतिक प्रतिभा ने उन्हें हिंदी फिल्म जगत की उभरती सितारों के रूप में स्थापित किया है।
Fatima Sana Shaikh Early Life and Education: प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
फातिमा का जन्म 11 जनवरी 1992 को मुंबई में एक मध्यमवर्गीय हिन्दू-मुस्लिम परिवार में हुआ है। उनके पिता बिपिन शर्मा ने मुस्लिम लड़की राज तबरेज़ से शादी की थी ,इसीलिए फातिमा हिन्दू-मुसलमान से जुड़ी हैं। उनकी स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मुंबई से हुई है। इसके बाद, उन्होंने मिठीबाई कॉलेज, मुंबई से स्नातक की डिग्री हासिल की। फातिमा बचपन से ही अभिनय के प्रति आकर्षित थी, यही कारण रहा कि उन्होंने कम उम्र में ही थिएटर और विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया। उन्हें बचपन में अभिनय के कारण एक बाल कलाकार के रूप में पहचान मिली।

परिवार और व्यक्तिगत जीवन: Family and Personal Life
फातिमा अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती है, और वह अपने माता-पिता के बहुत करीब हैं। हालंकि फातिमा अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को ज्यादा सार्वजानिक नहीं करती हैं तो उनके परिवार के विषय में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है-

विवरण | जानकारी |
---|---|
पिता का नाम (Father) | विपिन शर्मा |
माता का नाम (Mother) | राज तबरेज़ |
भाई-बहन (Siblings) | शानिब (Shaanib, बड़ा भाई) |
पति/प्रेमी (Husband/Boyfriend) | अविवाहित, कोई पुष्ट जानकारी नहीं |
धर्म (Religion) | नास्तिक |
शारीरिक बनावट: Physical Appearance
फातिमा बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखती हैं। वे अपने खान-पान और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह जागरूक हैं और योग तथा जिम में काफी समय बिताती हैं –

विशेषता | विवरण |
---|---|
ऊंचाई (Height) | 5 फीट 3 इंच (160 सेमी) |
वजन (Weight) | लगभग 51 किलोग्राम |
आंखों का रंग (Eye Colour) | गहरा भूरा |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
Fatima Sana Shaikh Movies: करियर
फातिमा बचपन से ही अभिनय की ओर अक्षक हुई और अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की। उन्होंने 1997 में फिल्म चाची 420 में कमल हासन की बेटी का किरदार निभाया। इसके बाद, वह वन 2 का 4 (1998) में भी नजर आईं। हालांकि, उनकी ठोस पहचान 2016 में आमिर खान की फिल्म दंगल से मिली, जिसमें उन्होंने गीता फोगाट का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात भारत की स्टार बना दिया। बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक बने और वे एक स्थापित अभिनेत्री के रूप में स्थापित हो गईं।
फिल्म का नाम | वर्ष | भूमिका |
---|---|---|
चाची 420 (Chachi 420) | 1997 | भाग्यश्री |
वन 2 का 4 (One 2 Ka 4) | 1998 | छोटी भूमिका |
तहान (Tahaan) | 2008 | जोया |
दंगल (Dangal) | 2016 | गीता फोगट |
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (Thugs of Hindostan) | 2018 | जफीरा |
लूडो (Ludo) | 2020 | पिंकी |
सूरज पे मंगल भारी (Suraj Pe Mangal Bhari) | 2020 | तुलसी |
अजीब दास्तां (Ajeeb Daastaans) | 2021 | लक्ष्मी |
थार (Thar) | 2022 | चेतना |
आंख मिचौली (Aankh Micholi) | 2023 | मृणाल |
सम बहादुर (Sam Bahadur) | 2023 | इंदिरा गांधी |
फातिमा ने टीवी पर भी काम किया है, विशेष रूप से अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो (2009) और बेस्ट ऑफ लक निक्की (2011) जैसे धारावाहिकों में। 2025 में, वह कई नई फिल्मों और वेब सीरीज जैसे मेट्रो… इन दिनों और आप जैसा कोई में नजर आने वाली हैं, जिनमें उनकी अभिनय के साथ खूबसूरती को लेकर प्रशंसक इंतज़ार कर रहे हैं।
टीवी और वेब सीरीज: TV and Web Series
नाम | वर्ष | भूमिका | प्लेटफॉर्म |
---|---|---|---|
लेडीज़ स्पेशल (Ladies Special) | 2009 | गीति | सोनी टीवी |
बेस्ट ऑफ लक निक्की (Best of Luck Nikki) | 2011 | रिचा शिवॉय | डिज़्नी चैनल |
मॉडर्न लव मुंबई (Modern Love Mumbai) | 2022 | लालज़ारी | अमेज़न प्राइम वीडियो |
- म्यूज़िक वीडियो:
- तुझसे मेरी (2019) – आदित्य सलंकर
- पलकें खोलो – विशाल भारद्वाज
- विज्ञापन: किटकैट, फॉसिल, डाबर आलमंड, टाटा हैरियर

नेट वर्थ 2025: Net Worth 2025
2025 में फातिमा की अनुमानित नेट वर्थ 12-15 करोड़ रुपये है। वह फिल्मों के अलावा किटकैट, फॉसिल, और टाटा हैरियर जैसे ब्रांड्स के विज्ञापनों से भी कमाई करती हैं।
Also Read– Ritika Nayak Biography in Hindi | रितिका नायक: कौन हैं ये उभरती हुई तेलुगु सिनेमा की स्टार?
विवरण | जानकारी |
---|---|
अनुमानित नेट वर्थ (Net Worth) | 12-15 करोड़ रुपये (2025) |
आय के स्रोत (Income Sources) | फिल्में, विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट |
पसंदीदा चीजें: Favourites
विवरण | जानकारी |
---|---|
अभिनेता (Actor) | शाहरुख खान |
अभिनेत्रियाँ (Actresses) | प्रीति जिंटा, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण |
फिल्म (Film) | अमेरिकन सायको (2000) |
निर्देशक (Directors) | संजय लीला भंसाली, श्रीराम राघवन, विशाल भारद्वाज, जोया अख्तर |
लेखक (Author) | ब्रायन वीस |
किताबें (Books) | ओनली लव इज़ रियल, मेनी लाइव्स, मेनी मास्टर्स (ब्रायन वीस) |
पुरस्कार और उपलब्धियां: Awards and Achievements

पुरस्कार | वर्ष | फिल्म/कारण |
---|---|---|
जी सिने अवॉर्ड (Zee Cine Award) | 2017 | दंगल (बेस्ट डेब्यू अभिनेत्री) |
स्क्रीन अवॉर्ड (Screen Award) | 2017 | दंगल (बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस) |
न्यूज़18 मूवी अवॉर्ड (News18 Movie Award) | 2017 | दंगल (बेस्ट डेब्यू) |
जैकी चैन एक्शन मूवी अवॉर्ड | 2017 | दंगल (बेस्ट एक्शन अभिनेत्री) |
रोचक और अनजाने तथ्य: Interesting and Unknown Facts about Fatima Sana Shaikh
- फोटोग्राफी में रुचि: फातिमा को फोटोग्राफी बहुत पसंद है और अभिनय शुरू करने से पहले उन्होंने एक फोटोग्राफर के तौर पर स्टूडियो में काम किया। वे अपने द्वारा खीचे तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।
- मिरर सेल्फी से जागरूकता: 2022 में, फातिमा ने एक मिरर सेल्फी के साथ मिर्गी (Epilepsy) बीमारी के बारे में सामाजिक जागरूकता फैलाई, जिसमें उन्होंने इस बीमारी के पाँच महत्वपूर्ण तथ्य साझा किए।
- मिर्गी से जूझना: फातिमा ने मीडिया में खुलासा किया कि फिल्म “दंगल” की शूटिंग के दौरान मिर्गी की बीमारी का पता चला। शुरू-शुरू में उन्हें इसे स्वीकार नहीं किया मगर धीरे-धीरे उन्होंने इसके साथ जीना सीख लिया।
- #MeToo अनुभव: फातिमा इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें #MeToo अनुभव से गुजरना पड़ा है जो इंडस्ट्री से बाहर हुआ।
- लगभग छोड़ दिया था अभिनय: 2015 में, फातिमा ने तीन साल तक काम नहीं मिला तो उन्होंने अभिनय त्यागने का मन बना लिया और सिनेमैटोग्राफी में हाथ आजमाने का विचार किया था, लेकिन “दंगल” के ऑडिशन ने उन्हें अभिनय की नई ज़िंदगी दी।
- पशु प्रेमी: फातिमा को पालतू पशुओं से बहुत प्यार है, और वह दो पालतू कुत्तों की मालकिन हैं। वह अक्सर उनके साथ तस्वीरें साझा करती हैं।
- अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार: उनकी फिल्म तहान (2008) को जर्मनी में “बॉलीवुड एंड बियॉन्ड” फेस्टिवल में “द जर्मन स्टार ऑफ इंडिया” पुरस्कार मिला।
निष्कर्ष: Conclusion
फातिमा सना शेख ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया है। “दंगल” से लेकर “सम बहादुर” तक, उन्होंने हर किरदार में अपनी छाप छोड़ी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न: FAQs
1. फातिमा सना शेख की उम्र 2025 में कितनी है?
2025 में फातिमा सना शेख की उम्र 33 वर्ष है।
2. फातिमा सना शेख की पहली फिल्म कौन सी थी?
उनकी पहली फिल्म चाची 420 (1997) थी, जिसमें उन्होंने बाल कलाकार के रूप में काम किया।
3. फातिमा सना शेख का धर्म क्या है?
वह सम्भवतः नास्तिक हैं।
4. फातिमा सना शेख की नेट वर्थ कितनी है?
2025 में उनकी अनुमानित नेट वर्थ 12-15 करोड़ रुपये है।
5. क्या फातिमा सना शेख शादीशुदा हैं?
नहीं, वह अविवाहित हैं, और उनके प्रेमी के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़िए-