Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Hilaria Baldwin Age, Husband, Children, Pregnancy, Career, Net worth and More: हिलैरिया बाल्डविन जीवनी हिंदी में

By Santosh Kumar

Published On:

Follow Us
Hilaria Baldwin Age, Husband, Children, Pregnancy, Career, Net worth and More: हिलैरिया बाल्डविन जीवनी हिंदी में

Hilaria Baldwin Pregnancy: हिलैरिया बाल्डविन,(Hilaria Baldwin) जिनका जन्म पूरा नाम हिलरी लिन हेयवर्ड-थॉमस है, वे एक जानी-मानी अमेरिकी योग प्रशिक्षक, लेखिका और टीवी व्यक्तित्व हैं। उनके पति प्रसिद्ध अभिनेता एलेक बाल्डविन, और सात बच्चों के भरे-पुरे परिवार के कारण सुर्ख़ियों में रहती हैं। उनका जीवन शारीरिक स्वास्थ्य, परिवार और लेखन के इर्द-गिर्द घूमता है। इस लेख के माध्यम से हम इनकी Age, Husband, Children, Pregnancy, Career, Net worth के बारे में चर्चा करेंगे।

Hilaria Baldwin Age, Husband, Children, Pregnancy, Career, Net worth and More: हिलैरिया बाल्डविन जीवनी हिंदी में
विवरणजानकारी
नामहिलैरिया बाल्डविन,(Hilaria Baldwin)
पूरा नामहिलरी लिन हेयवर्ड-थॉमस
जन्म तिथि6 जनवरी 1984
आयु 202541 वर्ष
जन्म स्थानबोस्टन, मैसाचुसेट्स, अमेरिका
राष्ट्रीयताअमेरिकी
पेशायोग प्रशिक्षक, लेखिका, पॉडकास्टर, टीवी पर्सनालिटी
इंस्टाग्राम@hilariabaldwin (1 मिलियन फॉलोअर्स)

Table of Contents

हिलैरिया बाल्डविन का प्रारंभिक जीवन (Hilaria Baldwin Early Life)

हिलैरिया का जन्म 6 जनवरी 1984 को बोस्टन, मैसाचुसेट्स अमेरिका में हुआ है। उनका पालन-पोषण मिश्रित संस्कृति और परिवेश में हुआ है। वे कैम्ब्रिज में अपने बड़े भाई जेरेमी के साथ बड़ी हुई। उनके माता-पिता जो अलग-अलग संस्कृति और राष्ट्रीयता से संबंधित हैं,की वजह से वे गर्मियों में स्पेन के मल्लोर्का और इंग्लैंड में समय बिताती थीं, जिसने उनकी मिश्रित संस्कृति और अलग-अलग भाषा के प्रति रुचि को जाग्रत किया। 2020 में उनकी स्पेनिश पहचान पर विवाद उभरा था, लेकिन यह पहले से ही स्पष्ट था कि वे अमेरिकी मूल की नागरिक हैं। उनका बचपन नृत्य, कला और स्वस्थ जीवनशैली के इर्दगिर्द गुजरा।

यह भी भाई पढ़िए-

Lily Collins Biography in Hindiटेलर स्विफ्ट नेट वर्थ और बायोग्राफी
शेखा माहरा की आयु, पति, माता, इंस्टाग्राम और नेट वर्थOlivia Rodrigo Biography

हिलैरिया बाल्डविन के माता-पिता (Hilaria Baldwin Parents)

हिलैरिया के पिता का नाम डेविड थॉमस है और वे एक रियल एस्टेट डेवलपर के तौर पर पहचान बनाये हुए हैं इसके आलावा वे स्पेनिश साहित्य के विद्वान भी हैं, जिन्होंने हेवरफोर्ड कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की है और हिलैरिया की मां, डॉ. कैथरीन हेयवर्ड, एक प्रसिद्ध कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिनका परिवार मैसाचुसेट्स और वर्मॉन्ट से जुड़ा है। 2011 में उनके माता-पिता ने मल्लोर्का, स्पेन में सेवानिवृत्ति चुनी। हिलैरिया के व्यक्तित्व पर उनके माता-पिता का गहरा प्रभाव है जिसने उनमें रचनात्मकता का संचार किया।

Hilaria Baldwin with Parents
परिवारविवरण
पिताडेविड थॉमस (रियल एस्टेट डेवलपर, स्पेनिश साहित्य विशेषज्ञ)
माताडॉ. कैथरीन हेयवर्ड (कलाकार, सामाजिक कार्यकर्त्ता )
भाईजेरेमी हेयवर्ड-थॉमस

हिलैरिया बाल्डविन की शिक्षा (Hilaria Baldwin Education)

हिलैरिया ने 2002 में कैम्ब्रिज स्कूल ऑफ वेस्टन से अपनी शुरूआती शिक्षा (हाई स्कूल) प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने उच्च शिक्षा न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) में नृत्य और कला इतिहास का अध्ययन किया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं कि क्या उन्होंने इसमें कोई डिग्री हासिल की है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कैम्ब्रिज स्कूल ऑफ क्यूलिनरी आर्ट्स से प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसने उन्हें जीवन में स्वस्थ रहने और योग के गुणों को विकसित किया।

शिक्षाविवरण
हाई स्कूलकैम्ब्रिज स्कूल ऑफ वेस्टन (2002)
कॉलेजन्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (नृत्य और कला इतिहास )
अतिरिक्तकैम्ब्रिज स्कूल ऑफ क्यूलिनरी आर्ट्स (पाक कला)

हिलैरिया बाल्डविन की उम्र 2025 में (Hilaria Baldwin Age 2025)

हिलैरिया बाल्डविन 2025 में 41 वर्ष की हैं। उनका जन्मदिन 6 जनवरी को आता है, और उनके जन्म का वर्ष 1984 है। योग और स्वस्थ डाइट के कारण वे बेहद फिट और आकर्षक दिखती हैं।

जन्म6 जनवरी 1984
आयु 202541 वर्ष

हिलैरिया बाल्डविन का पति और बच्चे (Hilaria Baldwin Husband and Children)

हिलैरिया ने 30 जून 2012 को हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता एलेक बाल्डविन से विवाह किया था। उनकी प्रेम कहानी 2002 में न्यूयॉर्क में एक योग क्लास से प्रारम्भ हुई जो 2012 में विवाह में बदल गई। इस दंपति के सात बच्चे हैं, और एलेक की पहली शादी से एक बेटी, आयरलैंड, भी है।

हिलैरिया बाल्डविन का पति और बच्चे (Hilaria Baldwin Husband and Children)
पति और संतान विवरण
पतिएलेक बाल्डविन (शादी: 30 जून 2012)
संतान कार्मेन गैब्रिएला (2013),
राफेल थॉमस (2015),
लियोनार्डो एंजेल (2016),
रोमियो एलेजांद्रो (2018),
एडुआर्डो पाउ लुकास (2020),
मारिया लूसिया विक्टोरिया (2021),
इलारिया कैटालिना इरेना (2022)
सौतेली बेटीआयरलैंड बाल्डविन (1995, एलेक की पहली शादी से)

हिलैरिया बाल्डविन फिर गर्भवती? (Hilaria Baldwin Pregnant Again)

2025 में हिलैरिया की गर्भावस्था की अफवाहें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं जो एक डांस वीडियो के बाद सामने आई। हालाँकि उन्होंने ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं की है। इसके विपरीत उनके पति एलेक ने मजाकिया अंदाज़ में और बच्चों की इच्छा जताई, लेकिन कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

हिलैरिया बाल्डविन की ऊंचाई और वजन (Hilaria Baldwin Height and Weight)

हिलैरिया की ऊंचाई 5 फीट 4 इंच (163 सेमी) और वजन लगभग 55 किलोग्राम है। योग और संतुलित आहार उनकी शारीरिक फिटनेस का राज है।

शारीरिक बनावटविवरण
ऊंचाई5 फीट 4 इंच (163 सेमी)
वजन55 किलोग्राम
बालब्राउन
आंखेंहरी (Green)
फैशन स्टाइलस्पेनिश-प्रेरित, कैजुअल और फिटनेस-फ्रेंडली

हिलैरिया बाल्डविन का करियर (Hilaria Baldwin Career)

हिलैरिया ने 2011 में न्यूयॉर्क में योगा विद स्टूडियो की सह-स्थापना की, जो योग और फिटनेस प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है। उनकी किताब द लिविंग क्लियरली मेथड (2016) ने उन्हें लेखिका के रूप में पहचान दिलाई। वे पॉडकास्टर और टीवी पर्सनालिटी भी हैं, और 2025 में TLC के रियलिटी शो द बाल्डविन्स ने उनकी लोकप्रियता में वृद्धि की।

करियरविवरण
शुरुआतयोग प्रशिक्षक (2000s)
माइलस्टोनयोगा विदा स्टूडियो (2011), किताब (2016), TLC शो (2025)
नेट वर्थ 2025$20 मिलियन

हिलैरिया बाल्डविन की नेट वर्थ 2025 (Hilaria Baldwin Net Worth 2025)

2025 में हिलैरिया की अनुमानित नेट वर्थ $20 मिलियन है। यह आय उनकी योगा स्टूडियो, किताब, सोशल मीडिया साझेदारी और टीवी अनुबंधों से आई है।

अनुमानित कुल सम्पत्ति$20 मिलियन
आय के स्रोतयोगा स्टूडियो, किताब, सोशल मीडिया साझेदारी और टीवी अनुबंधों से

हिलैरिया बाल्डविन का घर (Hilaria Baldwin House)

हिलैरिया और एलेक न्यूयॉर्क सिटी के डेवोन्शायर हाउस में एक विशाल पेंटहाउस में रहते हैं, जो उनके सात बच्चों और पेट्स के लिए से खिला रहता है। इसके अलावा, हैम्प्टन्स में उनका $11 मिलियन का लग्जरी फार्महाउस छुट्टियों के लिए है।

घरपेंटहाउस, डेवोन्शायर हाउस
लग्जरी फार्महाउस$11 मिलियन कीमत

हिलैरिया बाल्डविन की राष्ट्रीयता (Hilaria Baldwin Nationality)

हिलैरिया की राष्ट्रीयता अमेरिकी है। उनका जन्म और पालन-पोषण बोस्टन, मैसाचुसेट्स में हुआ, हालांकि वे स्पेन की संस्कृति से प्रभावित हैं।

जन्मबोस्टन, मैसाचुसेट्स, अमेरिका
नागरिकताअमेरिकन

हिलैरिया बाल्डविन का इंस्टाग्राम (Hilaria Baldwin Instagram)

हिलैरिया का इंस्टाग्राम हैंडल @hilariabaldwin है, जहां उनके 1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे योग टिप्स, पारिवारिक पल और डेली लाइफ शेयर करती हैं।

इंस्टाग्राम@hilariabaldwin
फॉलोवर्स1 मिलियन

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

हिलैरिया बाल्डविन की उम्र 2025 में कितनी है?

2025 में हिलैरिया 41 वर्ष की हैं (जन्म: 6 जनवरी 1984)।

हिलैरिया बाल्डविन के कितने बच्चे हैं?

उनके सात बच्चे हैं: कार्मेन, राफेल, लियोनार्डो, रोमियो, एडुआर्डो, मारिया, और इलारिया। एलेक की पहली शादी से एक बेटी, आयरलैंड, भी है।

क्या हिलैरिया बाल्डविन फिर से गर्भवती हैं?

2025 में उनकी गर्भावस्था की अफवाहें थीं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वे गर्भवती नहीं हैं।

हिलैरिया बाल्डविन की नेट वर्थ कितनी है?

2025 में उनकी अनुमानित नेट वर्थ $20 मिलियन है।

हिलैरिया बाल्डविन की राष्ट्रीयता क्या है?

वे अमेरिकी नागरिक हैं, हालांकि स्पेन की संस्कृति से प्रभावित हैं।

हिलैरिया बाल्डविन का इंस्टाग्राम हैंडल क्या है?

उनका इंस्टाग्राम हैंडल @hilariabaldwin है। जहां 1 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं।

Santosh Kumar

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Leave a Comment

error: Content is protected !!