क्रांति गौड़ की जीवनी: आयु, माता-पिता, करियर, नेट वर्थ | Kranti Goud Biography in Hindi

By Dr. Santosh Kumar Sain

Published On:

Follow Us

Kranti Goud Profile: क्रांति गौड़ (Kranti Goud), एक उभरती हुई भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। वह तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर के रूप में जानी जाती हैं। मध्य प्रदेश के घुवारा गाँव से ताल्लुक रखने वाली क्रांति ने पारिवारिक कठिनाइयों के बावजूद अपनी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। वह भारत की 2025 महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहीं और 21 साल की उम्र में वनडे में 5 विकेट लेने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बनीं। आइये इस लेख में जानते हैं क्रांति गौड़ के जीवन से जुड़े सभी तथ्यों के बारे में।

Kranti Goud
पूरा नाम क्रांति गौड़ (Kranti Goud)
जन्म 11 अगस्त 2003
जन्म स्थान घुवारा, मध्य प्रदेश भारत
आयु 2025 में22 वर्ष
व्यवसाय भारतीय महिला क्रिकेटर
धर्म हिंदू
राष्ट्रीयता भारतीय
प्रसिद्धि का कारण भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा है
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
नेट वर्थ लगभग 60 से 70 लाख
इंस्टाग्राम@kranti_gaud_26, 238K followers

प्रारंभिक जीवन (Kranti Goud Early Life )

क्रांति गौड़ का जन्म 11 अगस्त 2003 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा कस्बे में एक साधारण मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट का शौक था।शुरुआत में वह घर के सामने मैदान पर वह नंगे पैर लड़कों के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट खेलती रहीं। उनकी गेंदबाजी की स्पीड बचपन में ही इतनी तेज थी कि कई जिला स्तर के खिलाड़ी उनके सामने हार मान लेते थे। गाँव वालों और परिचितों ने उन्हें लड़की होने के कारण क्रिकेट छोड़ने की सलाह दी, लेकिन उनके भाई ने उनका पूरा समर्थन किया।

क्रांति का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था, खासकर जब पिता की नौकरी चली गई। फिर भी, 14 साल की उम्र में उन्होंने पहला लेदर बॉल मैच खेला, जहाँ बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। 2016 में स्थानीय टेनिस बॉल टूर्नामेंट से प्रेरित होकर उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट की ओर कदम बढ़ाया।

Kranti Goud Age: उम्र

जन्म11 अगस्त 2003
आयु 202522 वर्ष
राशिचक्रसिंह

यह भी पढ़िए: दीप्ति शर्मा क्रिकेटर (DSP)बायोग्राफी: जीवन परिचय, करियर, और रोचक तथ्य | DSP Deepti Sharma Cricketer Biography in Hindi

Kranti Goud Education: शिक्षा

प्रारम्भिक शिक्षास्थानीय विद्यालय घुवारा क़स्बा, छतरपुर
अन्य शिक्षाजानकारी उपलब्ध नहीं

Kranti Goud Parents: माता-पिता

पितामुन्ना सिंह गौड़ (पुलिस विभाग में आरक्षी, बीच में नौकरी छूट गई)
मातानीलम सिंह (गृहणी)
भाईलोकपाल सिंह
बहन2 बहन- जिया ठाकुर, अनीता सिंह ठाकुर
कोचराजीव बिल्थरे

Kranti Goud Career: करियर

क्रांति ने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत मध्य प्रदेश महिला टीम से की। 2017 में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-16 टूर्नामेंट से राज्य स्तर पर चयन हुआ। 2024-25 सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के फाइनल में बंगाल के खिलाफ 4 विकेट लेकर मध्य प्रदेश को ट्रॉफी दिलाई।

2024 में वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस के लिए नेट बॉलर रहीं, और 2025 में यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा।

अंतरराष्ट्रीय डेब्यू: वनडे – 11 मई 2025 को श्रीलंका के खिलाफ;

टी20आई – 12 जुलाई 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ।

2025 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट और पाकिस्तान के खिलाफ 3/20 लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। वह 2025 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़िए: जेमिमा रोड्रिग्स: उम्र, शिक्षा, परिवार, आंकड़े, नेट वर्थ, क्रश, सेंचुरी और रोचक तथ्य (2025) | Jemimah Rodrigues Biography in Hindi

वनडे, टी20 और टेस्ट मैच आंकड़े

क्रांति मुख्य रूप से गेंदबाज हैं, लेकिन बल्लेबाजी में भी योगदान देती हैं। नीचे उनके अंतरराष्ट्रीय आंकड़े दिए गए हैं (स्रोत: क्रिकबज, 2025 तक अपडेटेड):

प्रारूपमैचबल्लेबाजी (रन/औसत/स्ट्राइक रेट)गेंदबाजी (विकेट/औसत/इकोनॉमी/बीबीआई)
वनडे (ODI)1523 रन / 7.67 औसत / 62.17 स्ट्राइक रेट (सर्वश्रेष्ठ: 8)23 विकेट / 28.61 औसत / 5.79 इकोनॉमी / 6/52
टी20आई (T20I)10 रनविकेट: 1 | रन: 23 | इकोनॉमी: 7.66 |
टेस्ट0

2025 आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में क्रांति गौड़ का प्रदर्शन

Kranti Goud with World Cup Trophy
विश्व कप ट्रॉफी के साथ क्रांति गौड़

मध्य प्रदेश की 22 साल की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 2025 महिला वनडे विश्व कप में भारत की जीत की कहानी में अहम किरदार निभाया। ये टूर्नामेंट सितंबर से नवंबर 2025 तक भारत और श्रीलंका के मैदानों पर खेला गया। भारत ने दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीता, जब फाइनल में 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को हराया।

श्रेणीविवरण
खेले गए मैच8 (कुल 9 में से)
बल्लेबाजीपारियां: 3 | रन: 9 | सर्वश्रेष्ठ: 8 | स्ट्राइक रेट: 150.00 | औसत: एन/ए (निचला क्रम)
गेंदबाजीओवर: लगभग 66 | विकेट: 9 | औसत: 31.22 | इकोनॉमी: 7.80 | सर्वश्रेष्ठ: 3/20 | मेडन: 4
फील्डिंगकैच: 2 | रन आउट: 1
पुरस्कार1 प्लेयर ऑफ द मैच (पाकिस्तान के खिलाफ)
Kranti Goud With Narendra Modi
विश्व कप विजेता टीम की सदस्य क्रांति गौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की

भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला, पहला टी20आई (21 दिसंबर 2025, विशाखापट्टनम)

विश्व कप के बाद टी20आई में वापसी करने वाली क्रांति ने शानदार शुरुआत की। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और श्रीलंका को 20 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन पर रोका।

श्रीलंका कप्तान चमारी अट्टापट्टू (15 रन, 12 गेंद; 3 चौके) को बोल्ड किया। राउंड द विकेट से फेंकी गई गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई, लेकिन विकेट के बाद तेजी से अंदर घूमी और मिडल स्टंप उड़ा दिया। ये उनका टी20आई में पहला विकेट था

Kranti Goud Net Worth: नेट वर्थ

कुल सम्पत्ति60-75 लाख रुपये
आमदनी के स्रोतWPL कॉन्ट्रैक्ट (10 लाख), घरेलू क्रिकेट, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया

Kranti Goud Height: शारीरिक उपस्थिति

ऊँचाईलगभग 5 फुट 6 इंच (175 सेमी)
वजन50-55 किलोग्राम
त्वचा का रंगगेहुंआ
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला

वैवाहिक स्थिति

वैवाहिक स्थितिअविवाहित
पति/प्रेमीकोई नहीं
संतानकोई नहीं

क्रांति गौड़ से जुड़े रोचक तथ्य

  • बचपन में नंगे पैर टेनिस बॉल क्रिकेट खेलीं, जहाँ स्पिनर न होने से मध्यम गति की गेंदबाजी सीखी।
  • हार्दिक पांड्या से प्रेरित: “मैं भी उनके जैसी मैच-विजेता बनना चाहती हूँ।”
  • गाँव में जागरूकता अभियान चलाकर 40+ लड़कियों को क्रिकेट अकादमी में लाईं, जिनमें 15 का चयन सागर संभाग के लिए हुआ।
  • WPL नीलामी के बाद परिवार को गर्व महसूस कराया, जो उनका सपना था।
  • 2025 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 88 रनों से जीत में महत्वपूर्ण भूमिका।
  • प्रोफेशनल किट न होने पर भी जुनून से आगे बढ़ीं।
  • उनका जन्मस्थान घुवारा क्रिकेट सुविधाओं से वंचित था, फिर भी हार न मानी।

FAQs

क्रांति गौड़ कौन हैं?

भारतीय महिला क्रिकेटर, मध्य प्रदेश और यूपी वॉरियर्स के लिए खेलती हैं। 2025 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा।

क्रांति गौड़ की उम्र कितनी है?

22 वर्ष (2025 में)।

क्रांति गौड़ का जन्म कहाँ हुआ?

घुवारा, छतरपुर, मध्य प्रदेश।

क्रांति गौड़ की नेट वर्थ कितनी है?

लगभग 60-75 लाख रुपये।

क्रांति गौड़ ने किसके खिलाफ डेब्यू किया?

वनडे: श्रीलंका (मई 2025); टी20आई: इंग्लैंड (जुलाई 2025)।

क्रांति गौड़ की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी?

6/52 (वनडे में)।, T20I विकेट: 1 | रन: 23

Dr. Santosh Kumar Sain

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment