Miss Universe 2025: विवादों से भरी शुरुआत
Miss Universe 2025 का आयोजन थाइलैंड के बैंकॉक में हुआ जहां मेक्सिको की फातिमा बोश ने 130 से अधिक प्रतियोगियों को पछाड़कर ताज अपने नाम किया। यह मेक्सिको की चौथी मिस यूनिवर्स जीत है। लेकिन इस जीत की राह आसान नहीं थी। प्री-पेजेंट इवेंट में थाई ऑर्गनाइजर नवात इत्सराग्रिसिल ने फातिमा को प्रमोशनल कंटेंट न पोस्ट करने पर सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई और उन्हें ‘डंब’ कहकर अपमानित किया। फातिमा ने इसका विरोध किया तो सिक्योरिटी बुला ली गई। नाराज फातिमा वॉकआउट कर गईं और कई अन्य कंटेस्टेंट्स ने उनका साथ दिया।
महिलाओं की आवाज बनी फातिमा
इस घटना के बाद फातिमा दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने लगीं। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबॉम ने भी उनकी तारीफ की और इसे महिलाओं के खिलाफ आक्रामकता का जवाब बताया। फातिमा ने कहा कि वह अपनी आवाज उठाने से नहीं डरतीं। विवाद के बावजूद फिनाले में उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी। फाइनल राउंड में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मिस यूनिवर्स का प्लेटफॉर्म महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह बनाने और उनकी सशक्तिकरण के लिए इस्तेमाल करेंगी।

Miss Universe 2025 | फाइनल और पुरस्कार
टॉप 5 में थाइलैंड, वेनेजुएला, फिलीपींस और आइवरी कोस्ट की कंटेस्टेंट्स रहीं। फातिमा को 50 लाख डॉलर का क्राउन, न्यूयॉर्क में लग्जरी अपार्टमेंट और कई ब्रांड डील्स मिली हैं। 25 साल की फातिमा फैशन डिजाइनिंग की स्टूडेंट हैं और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करती हैं। उनकी जीत ने साबित किया कि साहस और आत्मसम्मान से बड़ी चुनौतियां भी जीती जा सकती हैं।








