Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Riddhima Kapoor Sahni Biography: Age, Husband, Family, Career, Net Worth | रिद्धिमा कपूर साहनी की जीवनी

By Santosh Kumar

Updated On:

Follow Us

रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) का जन्म एक फिल्मी पृष्ठभूमि वाले प्रसिद्ध परिवार में हुआ मगर रिद्धिमा ने लीक से हटकर अपनी अलग एक अलग पहचान बनाई है। वह आज एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर, उद्यमी, और हाल ही में नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज़ Fabulous Lives vs Bollywood Wives में अभिनय करने वाली अभिनेत्री हैं। आपको बता दें रिद्धिमा मशहूर कपूर खानदान की बेटी हैं, जिनका हिंदी फिल्म जगत में लगभग एक सदी का इतिहास है। इस लेख में हम रिद्धिमा कपूर साहनी की जीवनी, उनके प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, परिवार, करियर, नेट वर्थ, और अन्य रोचक तथ्यों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Riddhima Kapoor Sahni Biography: Age, Husband, Family, Career, Net Worth | रिद्धिमा कपूर साहनी की जीवनी
विवरण जानकारी
पूरा नामRiddhima Kapoor Sahni / रिद्धिमा कपूर साहनी
जन्म तिथि15 सितंबर 1980
आयु (2025 तक)45 वर्ष
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
पेशाफैशन डिज़ाइनर, उद्यमी, उभरती अभिनेत्री
प्रसिद्धि का कारणR Jewellery, Sam & Friends, Fabulous Lives vs Bollywood Wives
राशिVirgo / कन्या
राष्ट्रीयताIndian / भारतीय

Table of Contents

Who is Riddhima Kapoor Sahni? / रिद्धिमा कपूर साहनी कौन हैं?

रिद्धिमा कपूर साहनी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी हैं। वह अभिनेता रणबीर कपूर की बड़ी बहन और महान राज कपूर की पोती हैं। एक फिल्मी परिवार में जन्म लेने के बाबजूद रिद्धिमा ने प्रारम्भ से ही अभिनय से दूरी बनाए रखी और करियर के रूप में फैशन व ज्वैलरी डिज़ाइनिंग में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनकी उद्यमशीलता और रचनात्मकता ने उन्हें भारत के लक्ज़री फैशन उद्योग में एक महत्वपूर्ण नाम बनाया है।

रिद्धिमा हाल ही में चर्चा में आई हैं, उन्होंने नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज़ Fabulous Lives vs Bollywood Wives के तीसरे सीज़न में अपनी अभिनय यात्रा की शुरुआत की, इसके अतिरिक्त वे 2025 में बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म Daadi Ki Shaadi के साथ अभिनय की विधिवत शुरुआत करने जा रही हैं।

Riddhima Kapoor Age: रिद्धिमा कपूर साहनी की आयु

रिद्धिमा कपूर का जन्म 15 सितम्बर 1980 को मुंबई में हुआ है और वे 2025 तक 45 वर्ष की हैं। उनके पति भरत साहनी हैं और उनकी एक बेटी सामरा साहनी है।

जन्म15 सितम्बर 1980
आयु 202545 वर्ष

Riddhima Kapoor Sahni Early Life / रिद्धिमा कपूर साहनी का प्रारंभिक जीवन

रिद्धिमा का जन्म 15 सितंबर 1980 को मुंबई में फिल्मी प्रतष्ठभूमि वाले चर्चित परिवार में हुआ था। उनका बचपन सिनेमा और कला जागर के इर्द-गिर्द हुजरा। उनके दादा राज कपूर, पिता ऋषि कपूर, और चाचा शम्मी कपूरशशि कपूर हिंदी फिल्म उद्योग के मशहूर सितारे रहे हैं। माँ नीतू कपूर अपने समय की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। बचपन में रिद्धिमा टॉमबॉय थीं और अपने भाई रणबीर कपूर के साथ क्रिकेट और कुश्ती जैसे खेल खेला करती थीं। उनके दादा राज कपूर ने उन्हें और उनकी चचेरी बहन करीना कपूर को ‘रिद्धि और सिद्धि’ कहा था, क्योंकि दोनों का जन्म गणेश चतुर्थी के समय हुआ था।

Riddhima Kapoor Sahni Childhood Photo Early Life
परिवारकपूर परिवार
पिताऋषि कपूर
मातानीतू कपूर
दादाराज कपूर
भाईरणबीर कपूर
चाचा/ताऊशम्मी कपूरशशि कपूर

Riddhima Kapoor Sahni Education / रिद्धिमा कपूर साहनी की शिक्षा

रिद्धिमा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा वॉल्सिंघम स्कूल से पूरी की और बाद में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे में दाखिला लिया। लंदन के अमेरिकन इंटरकॉन्टिनेंटल यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा पूरी की। उनकी शैक्षिक योग्यता ने उनके डिज़ाइनिंग करियर की नींव रखी। तब तक रिद्धिमा ने अभिनय के बारे में कभी नहीं सोचा था।

Education Level / शिक्षा स्तरInstitution / संस्थानDegree / डिग्री
Bachelor’s / स्नातकAmerican Intercontinental University, LondonBachelor’s in Design and Marketing / डिज़ाइन और मार्केटिंग में स्नातक

Riddhima Kapoor Sahni Family / रिद्धिमा कपूर साहनी का परिवार

रिद्धिमा कपूर साहनी का परिवार बॉलीवुड का एक प्रतिष्ठित परिवार है। उनके पिता ऋषि कपूर को कौन नहीं जनता वे अपने समय के सबसे चॉकलेटी अभिनेता थे और माँ नीतू कपूर की खूबसूरती के साथ शानदार अभिनय ने लाखों प्रशंसक बनाये। अभिनेता रणबीर कपूर इस समय हिंदी फिल्म जगत के एक स्थापित अभिनेता हैं। इसके आलावा उनके परिवार के अन्य सदस्य भी फिल्मों से जुड़े हैं।

Riddhima Kapoor Sahni Family with Parents and brother
Member / सदस्यRelation / रिश्ताDetails / विवरण
ऋषि कपूरपिताRenowned Actor, Passed Away: 30 April 2020
नीतू कपूरमाताRenowned Actress
रणबीर कपूरभाईBollywood Actor, Married to Alia Bhatt
राज कपूरदादाLegendary Actor-Producer
करीना कपूरचचेरी बहनBollywood Actress
करिश्मा कपूरचचेरी बहनBollywood Actress
सामरा साहनीबेटीBorn: 23 March 2011

Riddhima Kapoor Sahni Married Life / रिद्धिमा कपूर साहनी का वैवाहिक जीवन

रिद्धिमा का विवाह परिवार की मर्जी से 25 जनवरी 2006 को दिल्ली के मशहूर व्यवसायी भरत साहनी के साथ हुआ। हालाँकि वे दोनों एक दूसरे के पहले से ही जानते थे क्योंकि लंदन में पढ़ाई के दौरान एक हाउस पार्टी में दोनों की मुलाक़ात हुई थी, और वे कॉलेज के समय से ही एक-दूसरे को पसंद करते थे। शादी से पहले उन्होंने पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया। उनकी शादी एक भव्य समारोह में हिन्दू रीती-रिवाज़ से हुई, जिसमें बॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई थीं।

रिद्धिमा और भरत की एक बेटी है, सामरा साहनी, जो 23 मार्च 2011 को पैदा हुई थी। भरत साहनी वेयरवेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जिसका वार्षिक टर्नओवर लगभग 252 करोड़ रुपये है।

Riddhima Kapoor Sahni Married With Bharat Sahni
पतिभरत साहनी (व्यवसायी)
बेटीसामरा साहनी (जन्म 23 मार्च 2011)

Riddhima Kapoor Sahni Career / रिद्धिमा कपूर साहनी का करियर

रिद्धिमा का जन्म एक फिल्मी प्रतष्ठभूमि वाले परिवार में हुआ मगर उन्होंने अभिनय से हटकर फैशन और ज्वैलरी डिज़ाइनिंग में करियर बनाया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत NOTANDAS JEWELLERS जैसे ज्वैलरी ब्रांड के लिए मॉडलिंग करके की। बाद में, उन्होंने अपनी रचनात्मकता को ज्वैलरी डिज़ाइनिंग में आजमाया और 2016 में अपनी माँ नीतू कपूर के साथ मिलकर R Jewellery ब्रांड लॉन्च किया। इस ब्रांड ने समकालीन और पारंपरिक भारतीय डिज़ाइनों के साथ ख्याति प्राप्त की।

2018 में, उन्होंने अपनी बेटी सामरा साहनी के नाम पर Sam & Friends नामक एक क्लोथिंग लाइन शुरू की। रिद्धिमा ने कई मशहूर डिज़ाइनरों जैसे सुनित वर्मा और मनव गंगवानी के लिए रैंप वॉक भी किया है। उनकी डिज़ाइनों को बॉलीवुड हस्तियों और अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी जैसे गोल्डी हॉन ने भी पहना है।

2017 में, वह दिल्ली की शीर्ष 5 उद्यमियों में शामिल थीं और उन्हें फेमिना पावरलिस्ट अवार्ड (नॉर्थ) और FICCI FLO दिल्ली अवार्ड मिला। हाल ही में, उन्होंने Fabulous Lives vs Bollywood Wives के तीसरे सीज़न में अपनी शुरुआत की और 2025 में अपनी पहली फिल्म Daadi Ki Shaadi में अभिनय करने जा रही हैं।

Riddhima Kapoor Sahni In Fabulous Lives vs Bollywood Wives

Riddhima Kapoor Sahni Personal Life / रिद्धिमा कपूर साहनी का निजी जीवन

रिद्धिमा एक सादा और संतुलित जीवन जीती हैं। उन्होंने योग और फिटनेस को अपने जीवन का हिस्सा बनाया है और नियमित रूप से अपने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए तस्वीरें साझा करती हैं। उनकी बेटी सामरा और माँ नीतू कपूर भी उनके साथ योग करती हैं। रिद्धिमा खाने की शौक़ीन हैं और उन्हें भारतीय और चीनी व्यंजन बहुत पसंद हैं, और वह संतुलित आहार में विश्वास रखती हैं। वह जंक फूड से परहेज करती हैं और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन देती हैं।

Attribute / विशेषताDetails / विवरण
रुचियाँयोग, फिटनेस, खाना, यात्रा
पसंदीदा व्यंजनIndian, Chinese / भारतीय, चीनी
पसंदीदा अभिनेताअमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर
पसंदीदा गायकजस्टिन बीबर

Riddhima Kapoor Sahni Controversies / रिद्धिमा कपूर साहनी के विवाद

रिद्धिमा कपूर साहनी आमतौर पर विवादों से दूर रहती हैं। हालांकि, Fabulous Lives vs Bollywood Wives के दौरान एक एपिसोड में उन पर शालिनी पासी के साथ शैंपेन छलकाने का आरोप लगा, जिसे बाद में करण जौहर ने मध्यस्थता करके इस मामले को सुलझाया।

यह भी पढ़िए-

Actress Bhavana Ramanna: 40 वर्ष दो बच्चों की माँ बनी डाबी के पति, आयु, शिक्षा, यूपीएससी रैंक, संतान और कुल सम्पत्तिअंजलि विश्वकर्मा आईपीएस जीवनी
चित्रा त्रिपाठी, आयु, परिवार, करियर, नेट वर्थ, तलाक और ताजा विवादमाया राजेश्वरन रेवती प्रोफाइल, आयु, माता-पिता, हाइट, स्कूल और नेट वर्थजानिए कौन है बिग बॉस में मृदुल तिवारी की कथित प्रेमिका
आईएएस रेणु राज की बायोग्राफी दीपिका पादुकोण की आयु, वजन , Sheikha Mahra Age, Husband, Mother, Instagram

Riddhima Kapoor Sahni Net Worth / रिद्धिमा कपूर साहनी की नेट वर्थ

रिद्धिमा के पति भरत साहनी एक व्यवसायी हैं और वे रिद्धिमा के सबसे बड़े सपोर्टर हैं। इसके आलावा रिद्धिमा स्वयं एक बड़ी व्यवसायी हैं और पिता की सम्पत्ति में भी उन्हें हिस्सा मिला है। हालांकि उनकी सम्पत्ति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है मगर अनुमानित तौर से 2025 तक उनकी नेट वर्थ ₹80-100 करोड़ के बीच है।

Source / स्रोतDetails / विवरण
अनुमानित नेट वर्थ₹80-100 करोड़ (लगभग)
प्राथमिक आय स्रोतलक्ज़री ज्वैलरी ब्रांड
अन्य आय स्रोत (फैशन लाइन), ब्रांड सहयोग, रियलिटी टीवी
लक्ज़री संपत्तिप्रीमियम कारें, दिल्ली और मुंबई में संपत्तियां
पारिवारिक संपत्तिकपूर परिवार की विरासत, साहनी परिवार का व्यवसाय

Riddhima Kapoor Sahni Social Media / रिद्धिमा कपूर साहनी का सोशल मीडिया

रिद्धिमा सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, जहां वह अपने पेशेवर और निजी जीवन की झलकियां साझा करती हैं। इसके आलावा वे फिटनेस और योग के वीडियो और फोटो अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं।

प्लेटफॉर्म हैंडलफॉलोअर्स (लगभग)
इंस्टाग्राम@riddhimakapoorsahni1.4M+
फेसबुकRiddhima Kapoor Sahni6K+
ट्विटर (X)@riddhimakapoorsahni

Riddhima Kapoor Sahni Physical Appearance / रिद्धिमा कपूर साहनी की शारीरिक बनावट

रिद्धिमा एक खूबसूरत जीवन शैली के माध्यम से खुदको फिट और स्वस्थ रखती हैं। वे नियमित रूप से योग करती हैं। उन्होंने खुदको फिट बनाया हुआ है जिससे वे बेहद आकर्षक दिखती हैं।

Riddhima Kapoor Sahni  Yoga With Neetu Singh and Daughter
विशेषताDetails / विवरण
Height / ऊंचाई5 फीट 7 इंच
Weight / वजन55 किलोग्राम (लगभग)
Eye Color / आंखों का रंगDark Brown / गहरा भूरा
Hair Color / बालों का रंगBlack / काला
Body Type / शारीरिक बनावटSlim and Fit / पतली और फिट

Interesting Facts about Riddhima Kapoor Sahni / रिद्धिमा कपूर साहनी के बारे में रोचक तथ्य

  • रिद्धिमा एक फिटनेस पसंद हैं और प्रशिक्षित योग अभ्यास में हिस्सा लेती हैं।
  • फिल्मी दुनिया से जुड़ी होने के बाबजूद उन्होंने अभिनय के बजाय फैशन डिजाईन में करियर बनाया।
  • रिद्धिमा अपनी बेटी सामरा के साथ योग और फिटनेस के वीडियो साझा करती हैं।
  • रिद्धिमा के ज्वैलरी डिज़ाइनों और ब्रांडों को बॉलीवुड सितारों के साथ हॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी पहना है।
  • रिद्धिमा परिवार और काम बीच तालमेल बनाये हुए हैं और दिल्ली और मुंबई के बीच समय बिताती हैं।
  • रिद्धिमा माता नीतू सिंह और पिता ऋषि कपूर की लाड़ली रही हैं और पिता की मृत्यु के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देती हैं।
  • रिद्धिमा ने 2024 में नेटफ्लिक्स की Fabulous Lives vs Bollywood Wives के तीसरे सीज़न से अभिनय की शुरुआत की।

FAQs- रिद्धिमा कपूर साहनी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रिद्धिमा कपूर साहनी कौन हैं?

रिद्धिमा ज्वैलरी डिज़ाइनर, उद्यमी, और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी हैं।

रिद्धिमा कपूर साहनी के पति कौन हैं?

उनके पति भरत साहनी हैं, जो दिल्ली के एक व्यवसायी हैं जिनका वार्षिक टर्नओवर 250 करोड़ से अधिक है।

रिद्धिमा कपूर साहनी के कितने बच्चे हैं?

रिद्धिमा की एक बेटी है जिसका नाम सामरा साहनी है।

रिद्धिमा कपूर साहनी के Jewellery ब्रांड नाम क्या है?

रिद्धिमा लक्ज़री ज्वैलरी ब्रांड R Jewellery नाम से चलाती हैं।

रिद्धिमा कपूर साहनी की अनुमानित नेट वर्थ क्या है?

उनकी अनुमानित नेट वर्थ ₹80-100 करोड़ है।

रिद्धिमा कपूर साहनी की आयु कितनी है?

उनका जन्म 15 सितंबर 1980 को हुआ है और 2025 तक वे 45 वर्ष की हैं।

रिद्धिमा की माँ का क्या नाम है?

रिद्धिमा की माँ का नाम नीतू सिंह है और वे अपने समय की प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं।

रिद्धिमा और रणबीर कपूर का क्या रिश्ता है?

रिद्धिमा और रणबीर कपूर भाई-बहन हैं।

आप हमारे होमपेज पर जाकर ताजा लेख पढ़ सकते हैंहोमपेज यहाँ क्लिक करें

Santosh Kumar

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Leave a Comment

error: Content is protected !!