Sara Arjun Actress Age, Height, सारा अर्जुन आयु, ऊंचाई, वजन, शिक्षा, पिता | Sara Arjun Biography in Hindi

By Dr. Santosh Kumar Sain

Updated On:

Follow Us

Sara Arjun Profile: सारा अर्जुन एक बाल अभिनेत्री के रूप में पहचानी जाती हैं जिन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया है। सारा जल्द ही रणवीर सिंह के साथ बतौर अभिनेत्री फिल्म ‘धुरंधर’ रोमांस करती दिखाई देंगीं। सारा और रणवीर सिंह के बीच 20 साल उम्र का फासला है और इसको लेकर काफी आलोचना हो रही है। सारा को फिल्म पोन्नियिन सेलवन में नंदिनी (ऐश्वर्या राय ) के बचपन का किरदार निभाते हुए देखा गया था। इस ब्लॉग में हम Sara Arjun Age, Height, Weight, Education, Father के बारे में आपके साथ जानकारी साझा करेंगे।

Sara Arjun
नामसारा अर्जुन
उपनामसारा
जन्म18 जून 2005
जन्मस्थानमुंबई, महाराष्ट्र
आयु ( 2025 में )20 वर्ष
शिक्षाइंटरमीडिएट
धर्महिन्दू
राशिमिथुन
पेशाअभिनेत्री और मॉडल
रष्ट्रीयताभारतीय
इंस्टाग्राम@saraarjunn, 276K followers

Sara Arjun Early Life: सारा अर्जुन का जन्म

सारा अर्जुन का जन्म 18 जून 2005 को मुंबई में हुआ है। सारा के पिता प्रख्यात अभिनेता राज अर्जुन हैं और उनकी माता का नाम सानिया अर्जुन है जो एक डांस शिक्षिका हैं इसके आलावा सारा का एक भाई सुहान अर्जुन है। सुहान भी अभिनेता हैं और उन्होंने अपना करियर 2016 की एक शार्ट फिल्म ‘डिनर’ से शुरू किया। सारा अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं और भोपाल, मध्यप्रदेश उनका गृह राज्य है।

Sara Arjun Education: सारा अर्जुन की शिक्षा

सारा अर्जुन ने अपनी प्राथमिक शिक्षा स्थानीय पब्लिक स्कूल में पूरी की है। इस समय सारा सम्भवतः अपना ग्रेजुएशन पूरा कर रही होंगी। सारा ने मात्र 6 वर्ष की आयु में फिल्मों और विज्ञापन में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हम शीघ्र ही आपके साथ उनकी शैक्षिक योग्यता को साझा करेंगे।

Sara Arjun Age: सारा अर्जुन की आयु

सारा अर्जुन का जन्म 18 जून 2005 में हुआ है और वे अभी 20 साल की हैं। एक बाल कलाकार के रूप में सारा काफी प्रसिद्ध हैं। जल्द ही वे बतौर अभिनेत्री दिखाई देंगी और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ एक अनाम आने वाली फिल्म में काम कर रही हैं। हालांकि लोग रणवीर सिंह को इसके लिए ट्रोल कर रहे हैं।

Sara Arjun Age

Sara Arjun Family: सारा अर्जुन परिवार

सारा अर्जुन एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, वे अपने माता-पिता और भाई के साथ फिल्म नगरी मुंबई में रहती हैं। सारा के पिता का नाम राज अर्जुन है, और वह एक जानेमाने अभिनेता हैं। सारा की माँ सानिया अर्जुन एक डांस टीचर हैं। सारा के भाई का नाम सुहान अर्जुन है।

Sara Arjun with Parents
पिता का नामराज अर्जुन
माता का नामसानिया अर्जुन
भाई का नामसुहान अर्जुन

Sara Arjun Instagram; सारा अर्जुन सोशल मीडिया अकाउंट

यह भी पढ़िए: रणवीर सिंह ने 20 साल एज गैप पर तोड़ी चुप्पी, सारा अर्जुन को बताया प्रॉडिजी – “तुम मुझे बेहतर दिखाती हो”

सारा अर्जुन का इंस्टाग्राम आईडी @saraarjunn है, उन्हें 276K followers करते है।

Sara Arjun Career: सारा अर्जुन का करियर

Sara Arjun with ranveer Singh

सारा अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत 2011 की फिल्म 404 से की और इसमें उन्होंने अनिरुद्ध के बेटी की भूमिका निभाई। इससे पहले सारा ने ए.एल. विजय की तमिल ड्रामा फिल्म देइवा थिरुमगल में एक छह वर्षीय बच्ची की भूमिका निभाई, जिसका पिता मानसिक रूप से विकलांग होता है। इसके बाद से सारा ने हिंदी, तमिल। और तेलुगु फिल्मों में काम किया है जिसकी सूचि आप नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं-

Sara Arjun Upcoming Movies: सारा अर्जुन की आने वाली फ़िल्में

फ़िल्मनिर्देशकरिलीज़ डेटभाषा
वर्ल्ड ऑफ़ यूफोरियागुणशेखर14 फरवरी 2025तेलुगु
मैजिकगौतम तिन्नानुरी18 फरवरी 2025तेलुगु

Sara Arjun Movies List: सारा अर्जुन की फ़िल्मों की Table भूमिकाओं के साथ

वर्षशीर्षकभूमिकाभाषा
2011404साराहिंदी
2011देइवा तिरुमगलनिला कृष्णातमिल
2013एक थी डायनमिशा माथुरहिंदी
2013चितिरैयिल निलाचोरुओवियातमिल
2014जय होस्कूली छात्राहिंदी
2014साइवमतमिझसेल्वीतमिल
2015दगुडूमूथा दंडाकोरबंगारामतेलुगु
2015जज़्बासनाया वर्माहिंदी
2016ऐन मारिया कलिप्पिलानुऐन मारियामलयालम
2017द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंसआयशाहिंदी
2017विज्ञिथिरुचारुतमिल
2019एक लड़की को देखा तो ऐसा लगायुवा स्वीटी चौधरीहिंदी
2019सांड की आँखशेफाली तोमरहिंदी
2019सिल्लू करुपट्टीमिटीतमिल
2021अजीब दास्तान्ससमायराहिंदी
2022टूल्सीदास जूनियरपियाहिंदी
2022पोन्नियिन सेलवन: Iयुवा नंदिनीतमिल
2023पोन्नियिन सेलवन: IIयुवा नंदिनीतमिल
2024कोटेशन गैंग पार्ट 1इरातमिल
2025धुरंधरयालिना जमालीहिंदी

यह भी पढ़िए: धुरंधर फिल्म समीक्षा: रणवीर आगे बढ़ाते हैं, लेकिन अक्षय खन्ना महफ़िल लूट ले गए | Dhurandhar Movie Review in Hindi

Sara Arjun Short Movies: सारा अर्जुन की लघु फ़िल्में

वर्षशीर्षकभूमिका
2010मिशामिशा
2016डॉटरगोपाल दत्त की बेटी
2018द परफेक्ट गर्लशाशा
2023पाथ (द लेसन)कमली

Sara Arjun Web Series: सारा अर्जुन की वेब सीरीज

वर्षशीर्षकभूमिकाभाषा
2019परछाईंउषाहिंदी

Sara Arjun Awards: सारा अर्जुन के पुरस्कार और सम्मान

वर्षपुरस्कारश्रेणीफ़िल्मपरिणाम
2011विजय स्पेशल जूरी अवार्डसर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार (विशेष जूरी उल्लेख)देइवा तिरुमगलविजेता
2013SIIMA अवार्डसर्वश्रेष्ठ तमिल बाल कलाकारचितिरैयिल निलाचोरुनामांकित
2014विजय अवार्डसर्वश्रेष्ठ बाल कलाकारसाइवमविजेता
201619वां एशियानेट फ़िल्म अवार्डसर्वश्रेष्ठ बाल कलाकारऐन मारिया कलिप्पिलानुनामांकित

सारा अर्जुन की कुल आय: Sara Arjun Net Worth

सारा अर्जुन की कुल संपत्ति करीब $2 मिलियन है और उनकी मासिक आय करीब 5 लाख रुपये है। सारा 6 वर्ष की आयु से विज्ञापन और फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम कर यही हैं और उन्होंने अच्छी संपत्ति बनाई है-

नेट वर्थलगभग $2 मिलियन
भारतीय रूपये मेंलगभग 16 करोड़
Monthly Income in INRलगभग 5 लाख
Car CollectionUdpate Soon

Sara Arjun Body Structure: सारा अर्जुन की शारीरिक संरचना

नामसारा अर्जुन
आयु ( 2025 )20 वर्ष
लंबाई (लगभग)5’3″ फीट
वजन (लगभग)48 किलोग्राम
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला

Sara Arjun Controversy: सारा अर्जुन विवाद

बैसे तो सारा ने अब तक ऐसा कोई काम नहीं किया है कि कोई विवाद उनसे जुड़ा हो। मगर जब से मीडिया में 20 वर्षीय सारा और 39 वर्षीय रणवीर सिंह के साथ फिल्म में रोमांस की खबरें आ रही हैं तब से लोग सारा और रणवीर की आलोचना कर रहे हैं दोनों के बीच 20 साल का अंतर हैं। इस फिल्म के निर्देशक आदित्य धर हैं। लेकिन बॉलीवुड में प्रौढ़ अभिनेताओं और कम आयु की अभिनेत्रियों की जोड़ी बहुत बार बनी है। इसको लेकर रणवीर ने सारा को ‘चाइल्ड प्रॉडिजी’(बाल चमत्कार) कहा है और उनके काम की तारीफ की है।

Sara Arjun in Dhurandhar

Interesting Fcts About Sara Arjun | सारा अर्जुन के रोचक तथ्य

  • सारा अर्जुन एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। जिन्होंने बाल कलाकार के रूप में काम किया है।
  • सारा ने 6 वर्ष से भी कम आयु में विज्ञापन और फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम करना शुरू किया।
  • पहला बड़ा मौका देइवा थिरुमगल (2011) फिल्म में मिला जिसमें उन्होंने एक बेटी की भूमिका निभाई जिसका पिता मानसिक रूप से विकलांग था।
  • सारा ने ने अलग अलग भाषा की 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हिंदी, तमिल और तेलुगु फ़िल्मों के आलावा वेब सीरीज और विज्ञापनों में भी काम किया है।
  • मणिरत्नम की कालजयी फिल्म पोन्नियिन सेलवन में, सारा ने नादानी ( ऐश्वर्या राय बच्चन ) के बचपन की भूमिका निभाई है।
  • सारा की आगामी फिल्म आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक प्रमुख बॉलीवुड फ़िल्म है जिसमें वे अभिनेतारणवीर सिंह के साथ रोमांस करती दिखेंगी।
  • सारा के पिता राज अर्जुन एक अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
  • सारा इस समय एक छात्रा हैं और वे अपनी फिल्मों और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाये हुए हैं।

FAQ- सारा से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न: सारा अर्जुन कौन हैं?

उत्तर: सारा अर्जुन एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने तमिल, हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में पहचान बनाई और अब बतौर अभिनेत्री अभिनेता रणवीर सिंह के साथ आ रही हैं।

प्रश्न: सारा अर्जुन की उम्र कितनी है?

उत्तर: सारा की 2025 में आयु 20 वर्ष है।

प्रश्न: सारा अर्जुन के पिता का नाम क्या है?

उत्तर: सारा अर्जुन के पिता का नाम राज अर्जुन है और वे एक अभिनेता है।

प्रश्न: सारा अर्जुन की कुल संपत्ति कितनी है?

उत्तर: सारा अर्जुन की कुल संपत्ति लगभग $2 मिलियन है जो भारतीय रूपये में लगभग 16 करोड़ रुपये है।

प्रश्न: सारा अर्जुन का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर: सारा जन्म 18 जून 2005 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। भोपाल उनका गृह जनपद है।

प्रश्न: सारा अर्जुन की नई फिल्म कौनसी है?

उत्तर: सारा अर्जुन की नई फिल्म धुरंधर है जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह की प्रेमिका की भूमिका निभाई है।

Dr. Santosh Kumar Sain

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment