भारतीय फिल्मों में विशेषकर हिंदी फिल्म उद्योग में बहुत विदेशी से अभिनेता और अभिनेत्रियों ने अपनी पहचान बनाई है, ऐसी ही एक अभिनेत्री श्रीलंका की हैं जिनका नाम जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) है जो हिंदी फिल्म उद्योग में अपने अभिनय और नृत्य के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने भारत में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही उन्हें हिंदी फिल्म अलादीन से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की।
जैकलीन ने थ्रिलर मर्डर 2 (2011), हाउसफुल 2 (2012), रेस 2 (2013), किक (2014), विक्रांत रोना (2022), हाउसफुल 3 (2016), और जुड़वा 2 (2017) जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में उन्होंने अपनी माँ किम को खोया है। इस लेख Jacqueline Fernandez Husband- जैकलीन फर्नांडीज का पति, आयु, ऊंचाई, वजन और जीवन परिचय में हम जैकलीन फर्नांडीज से संबंधित सभी जानकारी साझा करेंगे। लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

नाम (Name) | जैकलीन फर्नांडीज |
उपनाम (Nick Name ) | जैकी |
जन्म की तारीख (Birthday) | 11 अगस्त 1985 |
उम्र (Age ) | 39 years (साल 2025 में ) |
जन्म का स्थान (Birth Place) | मनामा, बहरीन |
शैक्षिक योग्यता (Education Qualification ) | मास मीडिया में स्नातक की डिग्री |
स्कूल (School ) | सेक्रेड हार्ट स्कूल, बहरीन |
कॉलेज (Collage ) | सिडनी विश्वविद्यालय, सिडनी |
नागरिकता (Citizenship) | श्रीलंकाई |
गृह नगर (Hometown) | कोलम्बो, श्रीलंका |
धर्म (Religion) | ईसाई धर्म |
लम्बाई (Height) | 5 फीट 7 इंच |
वजन (Weight ) | 56 किलोग्राम |
आंखो का रंग (Eye Colour) | गहरे भूरे रंग |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
शौक (Hobbies ) | यात्रा, जिमनास्टिक, तैराकी, डांस |
बॉयफ्रेंड (Boyfriend ) | शेख हसन बिन राशिद अल खलीफा (बहरीनी राजकुमार) साजिद खान (निर्देशक) |
पेशा (Occupation) | अभिनेत्री, मॉडल |
करियर की शुरुआत ( Career Debut ) | फिल्म: अलादीन (2009) टीवी: झलक दिखला जा 9 (2016, जज के रूप में) |
वैवाहिक स्थिति Marital Status | अविवाहित |
कुल संपत्ति (Net Worth ) | $10 मिलियन (80 करोड़ रूपये लगभग ) |
सैलरी (Salary ) | 2-3 करोड़/फिल्म (INR) |
पुरस्कार (Award ) | IIFA अवार्ड |
जैकलीन फर्नांडीज का प्रारम्भिक जीवन (Early Life of Jacqueline Fernandez)
जैकलीन फर्नांडीज का जन्म 11 अगस्त 1985 को मनामा, बहरीन में हुआ था। उनका परिवार मिश्रित संस्कृति वाला है और उनके पिता एलरॉय फर्नांडीज, एक श्रीलंकाई मूल के हैं, वहीँ उनकी माता किम, मलेशियाई और कनाडाई मूल की हैं। इस तरह जैकलीन के नाना कनाडाई और दादा भारत के गोवा से थे। उनके परिवार में माता-पिता के आलावा उनकी एक बड़ी बहन और दो बड़े भाई हैं। उनकी माता किम माँ देहांत ५ अप्रैल 2025 को हुआ। जैकलीन के पिता एक संगीतकार से मगर 1980 के दसक में श्रीलंका में फैले जातीय दंगों से बचने के लिए वे बहरीन चले गए जहाँ उन्होंने एयर होस्टेस किम से विवाह किया।
जैकलीन फर्नांडीज की शिक्षा (Education of Jacqueline Fernandez)
जैकलीन की प्रारम्भिक शिक्षा सेक्रेड हार्ट स्कूल में बहरीन में हुई और उसके बाद उन्होंने सिडनी विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया से जनसंचार में डिग्री हासिल की। स्नातक होने के बाद उन्होंने श्रीलंका के कुछ टेलीविज़न शो किये। मगर वे बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने बर्लिट्ज़ स्कूल ऑफ़ लैंग्वेज में भी प्रवेश लिया, जहाँ उन्होंने स्पेनिश सीखी और अपनी फ्रेंच और अरबी भाषा में सुधार किया। टेलीविज़न रिपोर्टर के साथ-साथ उन्होंने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया। 2006 में जैकलीन ने मिस यूनिवर्स श्रीलंका का ख़िताब जीता और लॉस एंजिल्स में आयोजित विश्व मिस यूनिवर्स 2006 प्रतियोगिता में उन्होंने श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया।
यह भी पढ़िए
प्रांजल दहिया का जीवन परिचय | हेमा शर्मा, ऊंचाई, पति, नेट वर्थ, जीवनी | Tamannah Bhatia Biography: |
कल्पना राघवेन्दर का जीवन परिचय- | सुष्मिता सेन का जीवन परिचय: | अनन्या पांडे का जीवन परिचय |
जैकलीन फर्नांडीज का फ़िल्मी करियर (Jacqueline Fernandez’s film career)
एक मॉडल के रूप में जैकलीन ने 2009 में भारत में प्रवेश किया और जल्द ही उन्होंने 2009 में ही अपनी पहली हिंदी फिल्म अलादीन (2009) में रितेश देशमुख की प्रेमिका राजकुमारी जैस्मीन की भूमिका निभाई और इस तरह उन्होंने अपनी पहली हिंदी फिल्म में सफलतापूर्वक काम किया। इस फिल्म के लिए उन्होंने स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर – फीमेल के लिए IIFA का ख़िताब जीता। हालाँकि फिल्म व्यावसायिक रूप से जयादा सफल नहीं रही मगर जैकलीन को लोग पहचानने लगे और उनका करियर चल निकला।
2010 में जैकलीन ने साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म जाने कहां से आई है में काम किया। हालाँकि इस फिल्म में उनके रोल की कई फिल्म समीक्षकों ने आलोचना की। इसी वर्ष के अंत में जैकलीन ने साजिद खान की कॉमेडी हाउसफुल गाने “धन्नो” में विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। इसके आलावा उन्होंने मर्डर 2 (2011) में प्रिया के रूप में , हाउसफुल 2 (2010) में बॉबी कपूर , किक (2014) में डॉ शाइना मेहरा के रूप में मुख्य भूमिकाएँ निभाईं। लेख के अंत में हमने जैकलीन द्वारा अब तक की गई फिल्मों और उनके टेलीविज़न शो की सूची दी है।
जैकलीन फर्नांडीज का परिवार (Jacqueline Fernandez Family)
पिता का नाम (Father’s Name) | एलरॉय फर्नांडीज (व्यवसायी) |
माता का नाम (Mother’s Name) | किम फर्नांडीज (मृत्यु 5 अप्रैल 2025 ) |
भाई का नाम (Brother ’s Name) | 2 बड़े भाई वारेन फर्नांडीज और रयान फर्नांडीज |
बहन का नाम (Sister ’s Name) | 1 बड़ी बहन गेराल्डिन वॉकर |
जैकलीन फर्नांडीज की शारीरिक संरचना (Jacqueline Fernandez Body Structure)
शारीरिक संरचना | |
लम्बाई (लगभग) | सेंटीमीटर में – 173 मीटर में – 1.73 फीट और इन्च में – 5′ 8” |
Weight वजन | 60 किलोग्राम (लगभग) |
शारीरिक माप | 34-27-35 (अनुमानित ) |
आँखों का रंग | Dark Brown |
बालों का रंग | Black |
जैकलीन फर्नांडीज की पसंद (Jacqueline Fernandez’s Choice)
पसंदीदा भोजन | फ्रांसीसी भोजन |
पसंदीदा अभिनेता | शाहरुख खान और लियोनार्डो डी कैप्रियो |
पसंदीदा अभिनेत्री | एंजेलीना जोली |
पसंदीदा फ़िल्में | हॉलीवुड : The Bridges Of Madison, Gone with the Wind |
पसंदीदा रंग | श्वेत |
पसंदीदा इत्र | Issey Miyake |
पसंदीदा रेस्तरां | मुंबई में पाली विलेज कैफे |
पसंदीदा स्थल | इटली |
यह भी पढ़िए
ज्योतिका दिलैक का जीवन परिचय | स्मृति मंधना, प्रारम्भिक जीवन, | रीवा अरोरा का जीवन परिचय: |
तेलुगु मूवी मुफ्त डाउनलोड वेबसाइटें | ख़ुशी कपूर का प्रारम्भिक जीवन, | तमन्ना भाटिया का जीवन परिचय-आयु, |
जैकलीन फर्नांडीज की नेट वर्थ (Jacqueline Fernandez Net Worth 2025)
कुल संपत्ति (Net Worth 2025) | $10 मिलियन |
कुल संपत्ति रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees) | (80 करोड़ रूपये ) |
जैकलीन फर्नांडीज का पति/ बॉयफ्रेंड ( Jacqueline Fernandez Husband/Boyfriend )
जैकलीन फर्नांडीज का नाम कई लोगों के साथ जुडा है। प्रारम्भिक समय में उनका नाम बहरीन के राजकुमार शेख हसन बिन राशिद अल खलीफा के साथ जोड़ा गया मगर 2011 में उनका यह रिश्ता समाप्त हो गया। इस संबंध के समाप्त होने के बाद राजकुमार ने जैकी नाम से एक संगीत एल्बम रिलीज किया ।
इसके आलावा जैकलीन का नाम विवादित फिल्म निर्देशक साजिद खान साथ भी जोड़ा गया और उनका यह रिश्ता लगभग 3 साल तक चला। इसके आलावा जैकलीन का नाम कई अन्य लोगों के साथ भी जोड़ा गया है। इस तरह जैकलीन अभी तक अविवाहित हैं और उनका कोई पति अथवा प्रेमी वर्तमान में नहीं है।
जैकलीन फर्नांडीज से जुड़े विवाद (Controversy related to Jacqueline Fernandez)
जैकलीन का नाम कई विवादों में घिरा रहा है विशेषकर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उन्हें 2021 में ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जाँच का सामना करना पड़ा है। इस मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते उन्हें नागार्जुन अभिनीत फिल्म द घोस्ट से हाथ धोना पड़ा। 17 अगस्त 2022 को, प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश चंद्रशेखर ठग के साथ संबंधों के कारण आरोपी बनाया।
जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म और टेलीविज़न (Jacqueline Fernandez Film and Television)
वर्ष | फिल्म/टीवी शो का नाम | भूमिका | भाषा |
---|---|---|---|
2009 | अलादीन | राजकुमारी जैस्मीन (आधारित भूमिका) | हिंदी |
2010 | जाने कहाँ से आयी है | तारा (शुक्र ग्रह से आयी लड़की) | हिंदी |
2010 | हाउसफुल (गाने “धन्नो” में विशेष उपस्थिति) | स्वयं | हिंदी |
2011 | मर्डर 2 | प्रिया | हिंदी |
2012 | हाउसफुल 2 | बॉबी/बॉबी अरोरा | हिंदी |
2013 | रेस 2 | ओमिशा | हिंदी |
2013 | रामैया वस्तावैया (गाने “जादू की झप्पी” में आइटम सॉन्ग) | स्वयं | हिंदी |
2014 | किक | शैना (मनोचिकित्सक) | हिंदी |
2015 | रॉय | आयेशा आमिर / टिया | हिंदी |
2015 | बंगिस्तान (अतिथि भूमिका) | – | हिंदी |
2015 | ब्रदर्स | जेनी फर्नांडीस | हिंदी |
2015 | डेफिनिशन ऑफ फियर | सोफिया / सारा | अंग्रेजी (हॉलीवुड डेब्यू) |
2016 | हाउसफुल 3 | गंगा | हिंदी |
2016 | दिशूम | इशिका देसाई | हिंदी |
2016 | झलक दिखला जा (सीजन 9) | जज (स्वयं) | हिंदी (टीवी शो) |
2017 | अकॉर्डिंग टू मैथ्यू (अनुरागिनी) | लिसा न्यूमैन | अंग्रेजी (श्रीलंकाई फिल्म) |
2017 | अ जेंटलमैन | काव्या | हिंदी |
2017 | जुड़वा 2 | अलीश्का / रिया | हिंदी |
2018 | रेस 3 | जेसिका | हिंदी |
2019 | ड्राइव | तारा | हिंदी |
2020 | मिसेज सीरियल किलर | सोना वर्मा | हिंदी (नेटफ्लिक्स) |
2022 | बच्चन पांडे | सोफी | हिंदी |
2022 | विक्रांत रैना | – | कन्नड़ |
मुख्य बिंदु
- अलादीन (2009) से जैकलीन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया।
- मर्डर 2 (2011) उनकी पहली बड़ी व्यावसायिक फिल्म थी।
- किक (2014) और जुड़वा 2 (2017) उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से थीं।
- अकॉर्डिंग टू मैथ्यू (2017) जैकलीन की पहली श्रीलंकाई सिनेमा की फिल्म थी।
- उन्होंने कई आइटम सॉन्ग्स (“धन्नो,” “जादू की झप्पी“) में भी काम किया है।
- झलक दिखला जा (2016) में उन्होंने जज के रूप में टेलीविजन पर पहली बार काम किया।
आपको यह भी पढ़ना चाहिए