Disha Patani Biography & Latest News In Hindi | जन्म, आयु, शिक्षा, करियर, माता-पिता, भाई-बहन, बॉयफ्रेंड, ऊंचाई, वजन, नेट वर्थ और पुरस्कार

By Santosh Kumar

Updated On:

Follow Us

बॉलीवुड ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत चेहरों को सिल्वर स्क्रीन पर चमकाया है। ऐसा ही एक खूबसूरत चेहरा है दिशा पाटनी। दिशा पाटनी ने अपनी फिटनेस और अदाकारी से हिंदी फिल्म जगत में एक अलग पहचान बनाई है। दिशा एक मॉडल और अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म लोफर (2015 ) से की। इसके बाद एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी (2016) से उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इस लेख में हम Disha Patani की जीवनी और उससे जुड़ी अन्य जानकारी आपके साथ साझा कर रहे हैं।

Disha Patani’s Latest News: दिशा पटानी के घर के बाहर फायरिंग

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली से ताल्लुक रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के घर के बाहर हाल ही में फायरिंग की घटना ने सबको चौंका दिया ह। आपको बता दें 12 सितंबर 2025 की सुबह करीब 4:30 बजे दो अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर दिशा के पैतृक निवास पर कई राउंड गोलियां चलाईं, लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ।

इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ब्रार ने सोशल मीडिया पर लेते हुए इसे दिशा की बहन खुशबू पटानी द्वारा हिंदू संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का बदला बताया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पांच विशेष टीमें गठित की हैं, साथ ही घर के बाहर सुरक्षा पहरा बढ़ा दिया गया है। यह घटना फिल्म इंडस्ट्री में धार्मिक संवेदनशीलता को लेकर चिंता बढ़ा रही है।

Disha Patani Biography In Hindi
नामदिशा पाटनी
उपनामदिशा
जन्म तिथि13 जून 1992
जन्म स्थानबरेली, उत्तर प्रदेश
उम्र33 साल (2025 तक )
पिता का नामजगदीश सिंह पाटनी
मां का नामपद्मा पाटनी
बहनखुशबू पाटनी
भाईसूर्यांश पटानी
पेशाअभिनेत्री
आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडलइंस्टाग्राम
ऊँचाई:1.8 मी
पतिअविवाहित
बॉयफ्रेंडटाइगर श्रॉफ
नागरिकताभारतीय
2025 में अनुमानित नेट वर्थ75 करोड़ रुपये
अनुमानित वार्षिकवेतन 12 करोड़

दिशा पाटनी का प्रारम्भिक जीवन (Disha Patani Early Life)

दिशा पाटनी मूल रूप से देवभूमि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से ताल्लुक रखती हैं और उनका जन्म 13 जून 1992 को हुआ है। दिशा वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बरेली में रहती हैं। दिशा ने अपना करियर एक मॉडल के रूप में शुरू किया। वर्ष 2013 में वह फेमिना मिस इंडिया की फर्स्ट रनरअप रहीं। दिशा न सिर्फ एक खूबसूरत मॉडल और अभिनेत्री हैं बल्कि वे एक सबसे फिट अभिनेत्री भी हैं। वे अपनी फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत करती हैं।

दिशा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी, और फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2015 में तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से की थी। उनके पिता का नाम जगदीश सिंह पाटनी है और वे एक पुलिस अधिकारी हैं। दिशा की एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम खुशबू पाटनी है।

Disha Patani Biography In Hindi-दिशा पटानी का परिवार

दिशा के पिता का नाम जगदीश सिंह पाटनी है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी हैं। उनकी माता का नाम पद्मा पाटनी है जो चिकित्सा विभाग में हैं। उनकी बड़ी बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। उनका एक भाई है जिसका नाम सूर्यांश पाटनी है। दिशा बचपन में एयरफोर्स पायलट बनना चाहती थीं।

Disha Patani Family
पिताजगदीश सिंह पाटनी
मातापद्मा पाटनी
भाईसूर्यांश पाटनी 
बहनखुशबू पाटनी 

दिशा पाटनी की शिक्षा

दिशा ने अपनी स्कूली शिक्षा बरेली से पूरी करने के बाद, उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की। दिशा ने पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा। वह लखनऊ चली गईं। जब वह पहले वर्ष में थी, तब उसे कई मॉडलिंग के प्रस्ताव मिले और उसके बाद उसने दूसरे वर्ष में कॉलेज छोड़ दिया और फेमिना मिस इंडिया इंदौर 2013 में भाग लेने चली गई जहाँ दिशा पाटनी को प्रथम उपविजेता घोषित किया गया। दिशा ने फिल्म ‘हीरोपंती’ के लिए भी ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।

दिशा पाटनी का करियर

दिशा पाटनी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। दिशा ने साल 2013 में पॉन्ड्स फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया था। इस इवेंट में दिशा पटानी रनर अप रहीं थीं। दिशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2015 में तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट वरुण तेजा थे। फिल्म में दिशा के अभिनय को बहुत सराहा गया था. फिल्म समीक्षकों ने उनके अभिनय की तारीफ की।

दिशा पाटनी की जिंदगी में सबसे बड़ा ब्रेक पॉइंट साल 2016 में आया। दिशा को इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में अभिनय का मौका मिला। फिल्म में दिशा ने महेंद्र सिंह धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में धोनी के रोल को सुशांत सिंह राजपूतने निभाया था, फिल्म में दोनों के अभिनय की सराहना हुई. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. इस फिल्म से दिशा को देशभर में पहचान मिली थी। इस फिल्म में भी लोगों ने दिशा के किरदार की काफी तारीफ की थी।

‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में काम करने के बाद दिशा ने साल 2017 में मशहूर अभिनेता जैकी के साथ ‘कुंग फू योगा’ फिल्म में काम किया। इसके बाद दिशा बॉलीवुड फिल्म ‘बागी 2’, ‘भारत’, ‘मलंग’ और ‘राधे’। दिशा फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियो ‘बेफिक्रा’ और ‘हर घूंट में स्वैग’ में भी नजर आ चुकी हैं।

Disha Patani Boyfriend-दिशा पाटनी बॉयफ्रेंड

पहले एक टीवी कलाकार पार्थ सामंथा को दिशा पाटनी का बॉयफ्रेंड माना जा रहा था, लेकिन बाद में उन्हें जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ देखा गया। मीडिया में ये बात बहुत आम हो गई है कि दिशा  के बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की, लेकिन दिशा अक्सर कहती हैं कि टाइगर उनके लिए ‘टू कूल’ पर्सनैलिटी हैं।

Disha Patani Boyfriend

दिशा पाटनी नेट वर्थ: 2025 

दिशा आज के समय में एक जाना माना नाम बन चुकी हैं. लोग उन्हें फिल्मों में देखना भी पसंद करते हैं. दिशा फिल्मों के साथ-साथ कई तरह के विज्ञापनों में भी काम करती हैं। खबरों की मानें तो वह एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। वहीं दिशा की नेटवर्थ करीब 10 मिलियन डॉलर (80 करोड़ रुपये) बताई जाती है।

कुल नेट वर्थ 10 मिलियन डॉलर (80 करोड़ रुपये)
मासिक आय1 करोड़ रुपये
वार्षिक आय12 करोड़ रुपये
प्रति फिल्म फीसलगभग 6 करोड़ रुपये
इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए फीस5 लाख रुपये

दिशा पाटनी की शारीरिक संरचना- ऊंचाई और वजन और आयु

नामदिशा पाटनी
जन्म तिथि:13 जून, 1992
आयु:33 वर्ष (2025 तक )
लिंगमहिला
ऊंचाई:1.70 मीटर (5′ 7″)
वजन:50 किग्रा या 110lbs
पेशा:भारतीय अभिनेत्री
राष्ट्रीयता:भारतीय

दिशा पटानी डाइट प्लान: फिटनेस

सुबह/नाश्ता: वह सुबह भरपूर पानी पीती हैं और 2 घंटे के बाद उबली हुई सब्जियां और फल खाती हैं।

दोपहर का भोजन: मक्खन और ब्राउन ब्रेड के साथ ग्रिल्ड फिश।

रात का खाना: सूप, मछली, चपाती और सब्जियां।

दिशा पटानी सोशल मीडिया एकाउंट्स: इंस्टाग्राम, ट्विटर & फेसबुक

इंस्टाग्राम-दिशा पटानी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फेन्स के साथ अपने फोटो और विडिओ साझा करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 57 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उनके इंस्टाग्राम पर जाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

ट्विटर @DishPatani, 8.2M Followers (अप्रैल 2025 तक )
फेसबुक@DishaPatani, 2 करोड़ फ़ॉलोअर 
इंस्टाग्रामhttps://www.instagram.com/dishapatani/ , 61.3 मिलियन फोल्लोवेर्स

दिशा पाटनी के पुरस्कारों की सूची

वर्ष फिल्मपुरस्कारश्रेणीपरिणाम
2017एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरीइंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्सबेस्ट फीमेल डेब्यूविजेता
2017एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेसनॉमिनी
2017एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरीबिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्समोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर (फिल्म) डेब्यू – फीमेल विजेता
2017 एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरीबिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स  मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर इन ए ड्रामा फिल्म – फीमेल नॉमिनी
2018 बाघी 2लक्स गोल्डन रोज़ अवार्ड्स लक्स गोल्डन रोज़ब्रेकथ्रू ब्यूटी ऑफ़ द ईयरनॉमिनेटेड
2017एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरीस्टार स्क्रीन अवार्ड्सबेस्ट फीमेल डेब्यूविजेता
2017एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी स्टारडस्ट अवार्ड्सबेस्ट एक्टिंग डेब्यू (फीमेल)

दिशा पाटनी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न-FAQs

प्रश्न- दिशा पाटनी की आयु कितनी है?

उत्तर- सितम्बर 2025 तक दिशा पाटनी की आयु 33 वर्ष है।

प्रश्न- दिशा पाटनी का प्रेमी कौन है?

उत्तर- कथित तौर पर टाइगर श्रॉफ को दिशा पाटनी का प्रेमी माना जाता है।

प्रश्न- दिशा पाटनी के पिता का नाम क्या है?

उत्तर- दिशा के पिता का नाम जगदीश पाटनी है।

प्रश्न- दिशा पाटनी की हाइट कितनी है?

उत्तर- दिशा पाटनी की ऊंचाई 5′ 7″ है।

प्रश्न- दिशा पाटनी की पहली हिंदी फिल्म कौनसी है?

उत्तर- दिशा पाटनी की पहली हिंदी फिल्म एम. एस. धोनी: दी अन्टोल्ड स्टोरी।

प्रश्न- दिशा पाटनी की नेट वर्थ क्या है?

उत्तर- दिशा पाटनी की नेट वर्थ 2025 तक 75 से 80 करोड़ है।

सारा तेंदुलकर: जीवन परिचय, जन्म स्थान, उम्र, शिक्षा, कियारा आडवाणी विकी, बायो, Kiara Advani Age, Height,
दीप्ति शर्मा क्रिकेटर बायोग्राफी: जीवन परिचय, करियर, राधा यादव क्रिकेटर बायोग्राफी: जीवन, करियर, करियर, शिक्षा , परिवार,
सरोजिनी नायडू कौन थीं? भारत की पहली महिला राज्यपाल की जीवनी श्रद्धा कपूर नेट वर्थ, आयु, शिक्षा, हाइट, वज़न, परिवार, बॉयफ्रेंड
काव्या मारन जीवन परिचय | Kavya Maran Age, Father, Net Worth, Husband, Instagram and Moreनोरा फतेही का जीवन परिचय Nora Fatehi, Biography,
मावरा होकेन की जीवनी हिन्दी में – Mawra Hocane Ki Biography: कैटरीना कैफ की बायोग्राफी
डिंपल यादव की आयु, शिक्षा, पति, संतान, नेट वर्थसारा अली खान की बायोग्राफी
दीपिका पादुकोण की आयु, वजन , ऊंचाई, बायोग्राफीरेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री: आयु, शिक्षा, करियर, परिवार, नेट वर्थ
श्रेया घोषाल का जीवन परिचय हिंदी में : आयु, हस्बैंड, शादी, बच्चे मोनाली ठाकुर आयु, ऊंचाई, प्रेमी, पति, बच्चे, परिवार, जीवनी:
हेमा शर्मा, ऊंचाई, पति, नेट वर्थ, जीवनी और बहुत कुछ प्रिया सरोज सांसद | Priya Saroj Biography in Hindi
हर्षा रिछारिया का जीवन परिचय-जानिए साध्वी होने का सचधनश्री वर्मा बायोग्राफी हिंदी में

Santosh Kumar

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!