भारत में ऐसी कई महिलाऐं हैं जिन्होंने बिना शादी किये भी संतान का सुख प्राप्त किया है। ऐसा ही एक मामला बंगलुरु में देखने को मिला है जहाँ कन्नड़ फिल्म उद्योग की प्रसिद्ध अभिनेत्री, राजनीतिज्ञ और नृत्यांगना भावना रमन्ना (Bhavana Ramanna) ने आधुनिक IVF ( in vitro fertilisation) पद्धति द्वारा 40 वर्ष की आयु में जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया, दुर्भाग्य से इनमें से एक बच्चा बच नहीं पाया। एक बेटी सुरक्षित है और अभिनेत्री ने सीमांत समारोह ( बच्चे के जन्म के बाद का एक कन्नड़ रश्म ) का आयोजन किया। इस लेख में हम भावना रमन्ना की आयु, पति, संतान, परिवार और करियर के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं।

| नाम | भावना रमन्ना |
| वास्तविक नाम | नंदिनी रमन्ना |
| जन्म | 30 जनवरी 1984 |
| आयु | 40 वर्ष |
| जन्मस्थान | अगुम्बे, शिमोगा जिला, कर्नाटक, भारत |
| पिता | नाम ज्ञात नहीं |
| माता | स्वर्गीय- शकुंतला रमन्ना |
| भाई-बहन | 3 भाई-बहन |
| वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
| पति | कोई नहीं |
| संतान | एक बेटी (IVF द्वारा) |
| पेशा | अभिनेत्री, नृत्यांगना और राजनीतिज्ञ |
| प्रमुख भूमिका | कन्नड़ फिल्म भागीरथी (2012) में भागीरथी |
| पहली फिल्म | मारिबाले (तुलु, 1996) |
Early Life of Actress Bhavana Ramanna | भावना रमन्ना का प्रारम्भिक जीवन
भावना रमन्ना का जन्म 30 जनवरी 1984 को अगुम्बे, शिमोगा जिला, कर्नाटक में हुआ है। उनका वास्तविक नाम नंदिनी रमन्ना (Nandini Ramanna) है। परिवार में उनके माता-पिता और तीन भाई-बहन हैं। उनकी माता शकुंतला रमन्ना की मृत्यु हो चुकी है।
Education | शिक्षा
भावना की शिक्षा के बारे में सार्वजानिक रूप से जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बचपन से ही भरतनाट्यम में प्रशिक्षण ले शुरू कर दिया और कोरिओग्राफी में अपना करियर बनाने का निश्चय किया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उन पर किसी फिल्म निर्देशक की नज़र पड़ी और उन्हें फिल्म में अभिनय का मौका दिया।
| विद्यालय: | ज्ञात नहीं |
| कॉलेज: | ज्ञात नहीं |
| शैक्षणिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
Physical Statistics | शारीरिक आंकड़े
| ऊँचाई: | सेंटीमीटर में – 163 सेमी मीटर में – 1.63 मीटर फुट इंच में – 5′ 4″ |
| वजन | किलोग्राम में – 59 किलोग्राम पाउंड में – 130 पाउंड |
| आकृति | 35-29-37 |
| आँखों का रंग | भूरा |
| बालों का रंग | काला |
Career | आजीविका
भावना रमन्ना जिनका वास्तविक नाम नंदिनी रमन्ना है एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगा के साथ एक अभिनेत्री भी हैं। उन्हें मंचीय नाम भावना रमन्ना देने वाले व्यक्ति कोडलू रामकृष्ण हैं। शुरुआत में भावना फिल्मों में जाने की इच्छुक नहीं थीं, वे 10 वर्ष तक भरतनाट्यम का प्रशिक्षण लेती रही और मंचीय कोरियोग्राफर बनना चाहती थी। भावना बताती हैं कि उन्हें एक शादी में फिल्म निर्देशक कृष्णप्पा उप्पुर ने देखा और तुलु फिल्म मारिबेले में अभिनय का मौका दिया।
यह भी पढ़िए- Aneet Padda Family ( Mother, Father) | अनीत पड्डा का जीवन परिचय
भावना की पहली फिल्म असफल रही मगर उनका व्यक्तित्व कन्नड़ फिल्म निर्माताओं को बहुत पसंद आया। इसके बाद उन्हें कोडलू रामकृष्ण ने नी मुदिदा मल्लिगे (एक रोमांस-ड्रामा) में प्रमुख नायिका के रूप में मौका दिया। फिल्म राष्ट्रगीत (के.वी.राजू द्वारा निर्देशित ) में एक पिशाचिनी की शानदार भूमिका निभाई। फिल्म दीपावली (दिनेश बाबू द्वारा निर्देशित) में उनके साथ रमेश अरविंद की मुख्य भूमिका रही। निचे तालिका में उनके द्वारा अब तक की गई फिमों की जानकारी देख सकते हैं-

Political journey | राजनीतिक सफर
भावना ने अपना राजनीतिक सफर कॉंग्रेस के साथ शुरू किया था और 2013 में कर्नाटक विधान सभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्यासी के लिए चुनाव प्रचार किया। इससे पहले 2012 में उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्यासी जयप्रकाश हेगड़े (चिकमगलूर लोकसभा उपचुनाव) के लिए प्रचार किया। 2018 में भावना ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। लेकिन 2021 में उन्होंने फिरसे कांग्रेस में बापसी कर ली।
Personal LIfe | व्यक्तिगत जीवन
भावना अभी तक अविवाहित हैं और उनके किसी अफेयर के बारे में भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनके किसी प्रेमी के विषय में मीडिया में कभी चर्चा नहीं हुई है।
Gave Birth to Twins| जुड़वां दो बच्चों को जन्म दिया
भावना उन महिलाओं में से हैं जिन्हें जीवन में किसी पुरुष का होना जरुरी नहीं लगता और वे एक सिंगल महिला के रूप में भी जीवन में खुश रहना जानती हैं। उन्होंने मातृत्व सुख के लिए IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक का सहारा लेकर एक सफल मातृत्व को हासिल किया है। वे बताती हैं कि जब उन्होंने माँ बनने का फैसला किया तो उनके परिवार ने उनका साथ दिया।
जुलाई 2025 में उन्होंने अपने प्रेगनेंसी की बात को सार्वजानिक किया। लेकिन जब उनका सातवां महीना चल रहा था तब डॉक्टर्स ने कुछ कम्प्लीकेशन की बात की और आठवें महीने में ही डिलेवरी की बात कही। उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया जिनमें से एक जन्म के समय ही मर गया। एक बच्ची जीवित और सकुशल है। 40 वर्ष की आयु में भावना ने मातृत्व सुख को प्राप्त किया है।

भावना रमन्ना – फिल्मोग्राफी
भावना रमण्णा – फिल्म सूची
| वर्ष | फिल्म का नाम | भूमिका | टिप्पणी |
|---|---|---|---|
| 1996 | मारिबाले | – | तुलु फिल्म (पदार्पण) |
| 1997 | नी मुदिदा मल्लिगे | – | कर्नाटक राज्य पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री |
| 1999 | नंबर १ | दुर्गा | – |
| 1999 | चंद्रमुखी प्राणसखी | भावना | – |
| 1999 | देवेरी | – | अरविंदन पुरस्कार विजेता फिल्म |
| 1999 | अंबुल्ला कधालुक्कु | शांति | तमिल फिल्म |
| 2000 | दीपावली | – | – |
| 2001 | लंकेश | – | – |
| 2001 | एल्लारा माने डोसेनु | मंदारा | – |
| 2001 | नक्षत्र कधल | मालिनी | तमिल फिल्म |
| 2001 | कुरिगलु सार कुरिगलु | – | – |
| 2001 | राष्ट्रगीते | – | – |
| 2001 | अम्माये नव्वीते | सिरिशा | तेलुगु फिल्म |
| 2001 | पर्व | – | – |
| 2001 | निनगागी | – | विशेष उपस्थिति |
| 2001 | क्षमा | – | कर्नाटक राज्य पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री |
| 2001 | विरुम्बुगिरेन | – | तमिल फिल्म; गाने “पथला पथला” में विशेष उपस्थिति |
| 2001 | चेलवी | – | – |
| 2003 | रॉन्ग नंबर | – | – |
| 2003 | हैलो | – | – |
| 2003 | आहा एथनाई अझगु | संध्या | तमिल फिल्म |
| 2003 | प्रीती प्रेमा प्रणय | शीला | – |
| 2004 | शांति | शांति | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड |
| 2004 | सागरी | दिव्या | – |
| 2004 | भगवान | बॉबी | – |
| 2006 | फैमिली | विरेंद्र की बेटी | हिंदी फिल्म (बॉलीवुड) |
| 2008 | इंथी निन्ना प्रीतिया | परिमला | – |
| 2010 | विमुक्ति | माधवी | – |
| 2010 | अपथरक्षक | नीथा | – |
| 2012 | चिंगारी | – | – |
| 2012 | भागीरथी | भागीरथी | कर्नाटक राज्य पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री |
| 2014 | क्रेजी स्टार | – | – |
| 2016 | निरुत्तर | हंसा | – |
| 2022 | वन्स अपॉन ए टाइम इन जमालीगुड्डा | – | – |
| 2023 | ओट्टा | डॉ. मैरी थॉमस | मलयालम फिल्म |
टेलीविजन कार्यक्रम
| वर्ष | कार्यक्रम का नाम | भूमिका / टिप्पणी |
|---|---|---|
| 2010 | गोदरेज गेम आदी, लाइफ चेंज माडी | प्रतियोगी / प्रस्तोता |
| – | रामाचारी | – |
My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.









