महाराष्ट्र कैडर की आईपीएस अंजना कृष्णा (Anjana Krishna IPS) देशभर में सुर्ख़ियों में छाई हैं। अंजना उस समय देशभर की सुर्खियों में छा गई जब महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाके (करमाला डिवीज़न) में अवैध मिटटी खुदान को रोकने गई अंजना की फ़ोन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आपको बता से अंजना कृष्णा महाराष्ट्र के सोलापुर में करमाला डिवीज़न की एसडीपीओ (डीएसपी) हैं। अब अजीत पवार गट के नेता एमएलसी अमोल मितकरी ने संघ लोक सेवा आयोग को पत्र लिखकर अंजना के शैक्षणिक तथा जाति प्रमाण-पत्र सहित समस्त दस्तावेजों की जाँच का आग्रह किया है।
ऐसा पहली बार नहीं है जब नेता और सिविल सेवकों के बीच नोकझोंक हुई हो। हमेशा यह भी देखा गया है कि लोकसेवक नेताओं के आगे झुक जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहते हैं आईपीएस अंजना कृष्णा ऐसी की लोकसेवक हैं। इस लेख में हम “Anjana Krishna IPS, Age, Caste, Rank, Batch, Education, Family, Husband” के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Anjana Krishna IPS Early Life | अंजना कृष्णा का प्रारम्भिक जीवन
अंजना दक्षिण भारतीय राज्य केरल से आती हैं जहाँ 17 अप्रैल, 1990 को राजधानी तिरुवनंतपुरम के मलयिन्कीझु में एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। पिता का नाम वी.एस. विजू है जो कपड़े के छोटे व्यवसायी हैं। उनकी माता का नाम एल. सीना तिरुवनंतपुरम के वंचियूर जिला न्यायालय में अपर डिवीजन टाइपिस्ट के रूप में कार्यरत हैं।

पिता | वी.एस. विजू |
माता | एल. सीना |
Education Background | शैक्षिक पृष्ठभूमि
अंजना होनहार छात्रा रही हैं उन्होंने अपनी प्राथमिक और स्कूल की शिक्षा पूजाप्पुरा के सेंट मैरी सेंट्रल स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने गणित विषय से एनएसएस महिला कॉलेज (एनएसएस कॉलेज फॉर विमेन, नीरामंकरा) से बीएससी की स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
शैक्षिक योग्यता | बीएससी (गणित) |
स्कूल | पूजाप्पुरा के सेंट मैरी सेंट्रल स्कूल |
कॉलेज | एनएसएस महिला कॉलेज, तिरुवनंतपुरम, केरल विश्वविद्यालय |
Anjana Krishna UPSC Rank & Category | यूपीएससी में अंजना कृष्णा की रैंक और कैटेगरी
इरादों की पक्की अंजना ने बीएससी के बाद सिविल सेवा में जाने का मन बनाया और इसके लिए जी-जान से मेहनत की। कठिन प्रयास ने सफलता को आसान बना दिया और अंजना ने ने अपने पहले ही प्रयास में UPSC 2022-23 में आल इंडिया रैंक 355 प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा को चुना। अंजना का चयन OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) कैटेगरी में हुआ है।
परीक्षा | UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) |
रैंक | 355 |
वर्ष | 2022-23 |
कैटेगरी | OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) |
Optional Subject and Medium of Exam | परीक्षा में वैकल्पिक विषय और माध्यम
मलयालम पृष्ठभूमि में पली-बढ़ी अंजना ने UPSC मुख्य परीक्षा के लिए वैकल्पिक विषय के रूप में मलयालम साहित्य को चुना और परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी चुना। अंजना को अपनी मलयालम भाषा और साहित्य की समझ ने सफलता में बहुत योगदान दिया।
वैकल्पिक विषय | मलयालम साहित्य |
परीक्षा का माध्यम | अंग्रेजी |
Anjana Krishna IPS Current Posting | आईपीएस अंजना कृष्णा की वर्तमान तैनाती
अंजना 2023 में आईपीएस बैच की हैं और उनकी वर्तमान तैनाती DSP (डीएसपी) के पद पर हुई है, वह महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के करमाला में बतौर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) कार्यरत हैं। अब तक की सेवा में अंजना ने दिखाया है कि वे एक निडर और ईमानदार अफसर हैं और समाज सेवा के लिए दृढ़संकल्पित होकर अपने कर्तव्यों का पालन कर रही हैं।
पद | पुलिस उपाधीक्षक (DSP) |
तैनाती क्षेत्र | करमाला, सोलापुर, महाराष्ट्र |
यह भी पढ़िए-
Anjana Krishna Age | अंजना कृष्णा की आयु
17 अप्रैल, 1990 को केरल की राजधानी तरूवन्तपुरम में जन्मी अंजना अभी 35 वर्ष की हैं। अपनी शानदार कद-काठी के कारण उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा को चुना।
जन्म | 17 अप्रैल, 1990 |
आयु 2025 | 35 वर्ष |
Anjana Krishna IPS Husband | अंजना कृष्णा के पति
अंजना की व्यक्तिगत ज़िंदगी की बारे में सार्वजानिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। वे विवाहित हैं या अविवाहित इस विषय में जानकारी उपलब्ध नहीं है ,जैसे ही हमें इस विषय में जानकारी उपलब्ध होगी तुरंत जानकारी आपके साथ साझा की जाएगी।
Anjana Krishna IPS Caste | अंजना कृष्णा की जाति
अंजना केरल की अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित हैं। उनकी जाति के विषय में जानकारी उपलब्ध नहीं है। संघ लोक सेवा आयोग UPSC CSE 2022-23 की फाइनल लिस्ट में उनका चयन OBC कैटेगरी में किया गया है।
Why is Anjana Krishna in the news? | अंजना कृष्णा क्यों चर्चा में है?
अंजना देशभर में तब सुर्ख़ियों में आ गईं जब 31 अगस्त को वे कुर्दु गाँव में अवैध मिटटी खुदाई के खिलाफ कार्यवाही के लिए गईं। तभी एनसीपी कार्यकर्त्ता (बाबा जगताप) ने एक फ़ोन लगकाकर डीएसपी अंजना को दिया। उधर से आवाज आई में उपमुख्यमंत्री बोल रहा हूँ यह कार्यवाही तुरंत बंद करो। जवाब में अंजना ने कहा मुझे कैसे पता कि आप उपमुख्यमंत्री बोल रहे हैं? आप मेरे नंबर पर फ़ोन कीजिए। इतना सुनकर उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पारा हाई हो गया और उन्होंने अंजना को कार्यवाही की धमकी दी।

इसके बाद इस निडर अधिकारी की देशभर में प्रशंसा हो रही है। मगर सत्तासीनों को यह निडर अधिकारी पसंद नहीं आई और अब अजीत पवार गट के नेता एमएलसी अमोल मितकरी ने संघ लोक सेवा आयोग को पत्र लिखकर अंजना के शैक्षणिक तथा जाति प्रमाण-पत्र सहित समस्त दस्तावेजों की जाँच का आग्रह किया है।

निष्कर्ष
भारतीय राजनीति का कुरूप चेहरा अक्सर सामने आता रहता है। सत्ता के नशे में चूर नेता अधिकारीयों को अपना नौकर समझकर व्यवहार करते हैं। ऐसा ही अजित पवार और डीएसपी अंजना कृष्णा के मामले में देखने मिल रहा है। देखते हैं आगे इसमें क्या मोड़ आता है। हमसे जुड़े रहिये।
Anjana Krishna IPS के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-FAQs
प्रश्न- अंजना कृष्णा की आयु कितनी है?
उत्तर- अंजना कृष्णा अभी 35 वर्ष की हैं। उनका जन्म 17 अप्रैल 1990 को हुआ है।
प्रश्न- अंजना कृष्णा की पोस्टिंग कहाँ पर है
उत्तर- अंजना कृष्णा वर्तमान में सोलापुर जिले के करमाला में बतौर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) कार्यरत हैं।
प्रश्न- अंजना कृष्णा की UPSC में क्या रैंक थी?
उत्तर- अंजना ने UPSC 2022-23 में 355 वीं रैंक हासिल की।
प्रश्न- अंजना कृष्णा के पति का क्या नाम है?
उत्तर- अंजना की वैवाहिक स्थिति के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
प्रश्न- अंजना कृष्णा के माता-पिता का नाम क्या है?
उत्तर- अंजना के माता-पिता का नाम एल. सीना और वी.एस. विजू है।
प्रश्न- IPS अंजना कृष्णा क्यों चर्चा में हैं?
उत्तर- आईपीएस अंजना कृष्णा अपनी ईमानदारी और निडरता के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित अजित पवार को फ़ोन पर पहचानने से इंकार करते हुए उन्हें सीधे फ़ोन करने को कहा। इसके बाद लोग अंजना की तारीफ कर रहे हैं।