अनाया बांगड़: संजय बांगड़ की ट्रांसजेंडर बेटी की साहसिक कहानी | जीवनी, संघर्ष और राइज एंड फॉल शो 2025 | Ananya Bangar’s inspiring story in Hindi

By Dr. Santosh Kumar Sain

Updated On:

Follow Us

Ananya Bangar inspiring story: अनाया बांगड़, जो लिंग परिवर्तन से पहले आर्यन बांगड़ के नाम से जानी जाती थीं, भारत की पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेटर हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बॉलिंग कोच संजय बांगड़ की बेटी अनाया ने जेंडर ट्रांजिशन (लिंग परिवर्तन) के बाद एक महिला के रूप में नई जिंदगी शुरू की है। इस लेख में हम अनाया बांगड़ की आयु, शिक्षा, फिजिकल अपीयरेंस, करियर, नेट वर्थ और लेटेस्ट टीवी शो राइज एंड फॉल के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Ananya Bangar
पूरा नामअनाया बांगड़ (पहले आर्यन बांगड़)
जन्म तिथि26 दिसंबर 2000
आयु 202525 वर्ष
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र
पितासंजय बांगड़ (पूर्व क्रिकेटर)
ट्रांजिशन वर्ष (लिंग परिवर्तन)2024
प्रोफेशनक्रिकेटर, इन्फ्लुएंसर, अभिनेत्री
लेटेस्ट शोराइज एंड फॉल (2025)
नेट वर्थ30-35 लाख रुपये

Ananya Bangar Early Life: अनाया बांगड़ प्रारंभिक जीवन

अनाया बांगड़ का प्रारंभिक जीवन मुंबई के क्रिकेट वाली फैमिली में बीता। 26 दिसंबर 2000 को जन्मी अनाया (तब आर्यन) ने बचपन से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था क्योंकि उनके पिता एक क्रिकेटर थे जो रेलवे के लिए क्रिकेट खेलते थे। पिता संजय बांगड़ की तरह, वे बाएं हाथ की बल्लेबाज थीं। अनाया भले ही आर्यन थी लेकिन अंदर से वे लड़की की तरह ही महसूस करती थीं। मां के कपड़े पहनकर खेलना उन्हें बहुत पसंद था। लेकिन यह सब बहुत तनाव भरा था, पर परिवार हमेशा आर्यन के सपोर्ट में रहा।

Ananya Bangar Age: अनाया बांगड़ की आयु

अनाया बांगड़ का जन्म 26 दिसंबर 2000 को हुआ है और वो अभी 25 वर्ष की हैं। अनाया ने 2024 में अपना लिंग परिवर्तन कराया है। अभी उन्हें कई और शल्य प्रक्रियाओं से गुजरना है।

पिता संजय बांगड़ की भूमिका

संजय बांगड़, पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और बॉलिंग कोच, अनाया के सबसे बड़े सपोर्टर हैं। उन्होंने ट्रांजिशन के फैसले को स्वीकार किया और कहा, “मेरा बच्चा खुश हो, यही मायने रखता है।” संजय ने अनाया को बचपन से ही क्रिकेट सिखाया, लेकिन ट्रांजिशन के बाद उन्होंने BCCI से ट्रांसजेंडर पॉलिसी पर सवाल उठाए।

Amrita Rao Biography in Hindiतापसी पन्नू बायोग्राफी
Maia Bouchier Cricketer Biography in Hindi बिना शादी के दो बच्चों की माँ | भावना रमन्ना

Ananya Bangar Father: अनाया बांगड़ के पिता/परिवार

अनाया बांगड़ का जन्म एक क्रिकेट प्रेमी परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम संजय बांगड़ है जिन्होंने रेलवे के लिए क्रिकेट खेला और बाद में भारतीय क्रिकेट टीम में आल रॉउंडर के तौर पर कई मैच खेले। क्रिकेट से सन्यास के बाद संजय ने भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। अनाया की माँ कश्मीरा बांगड़ एक गृहणीं हैं और उनकी सबसे बड़ी ताकत भी हैं। अनाया का एक भाई अथर्व बांगड़ है।

Ananya Bangar Father: अनाया बांगड़ के पिता/परिवार
फैमिली मेंबररिलेशनशिपविवरण
संजय बांगड़पितापूर्व भारतीय क्रिकेटर, कोच
मांकश्मीरा बांगड़गृहणी
भाई-बहनभाई अथर्व बांगड़
पार्टनरकोई नहीं (सिंगल)फ्यूचर में सरोगेसी प्लान्स

Ananya Bangar Education: अनाया बांगड़ शिक्षा

अनाया को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था, मगर उन्होंने पढाई में भी अच्छा प्रदर्शन किया। अनाया ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा डॉन बॉस्को हाई स्कूल, मुंबई से पूरी की। इसके बाद उन्होंने ग्राफिक डिजाइनिंग में डिप्लोमा प्राइवेट छात्र के तौर पर किया।

एजुकेशन लेवलइंस्टीट्यूशनसाल/डिटेल्स
स्कूलिंगडॉन बॉस्को हाई स्कूल, मुंबई2000-2018, अच्छे ग्रेड्स
हायर एजुकेशनप्राइवेट कोर्सेसग्राफिक डिजाइनिंग में डिप्लोमा
विशेष रूचिक्रिकेट मेंपिता के गाइडेंस में

Ananya Bangar Height & Weight: अनाया बांगड़ की उचाई और वजन

अनाया बांगड़ एक खूबसूरत और आकर्षक महिला हैं। उन्होंने शुरू से ही खेल के प्रति दीवानगी प्रदर्शित की और खुदको फिट बनाने के लिए व्ययाम को प्राथमिकता दी।

हाइट5 फीट 4 इंच (162 सेमी)
वजन55-60 किलो (एथलेटिक बिल्ड)
बालों का रंगभूरा
आखों का रंगभूरा
अन्यटैटूज, स्टाइलिश वार्डरोब

Ananya Bangar Career: अनाया बांगड़ करियर

अनाया बांगड़ का करियर क्रिकेट से शुरू हुआ। और वे लड़कों की टीम में खेलीं, लेकिन हार्मोनल परिवर्तनों ने उनके खेल को प्रभावित किया। 2024 में ट्रांजिशन (लिंग परिवर्तन ) के बाद उन्होंने क्रिकेट छोड़ दिया, क्योंकि विमेंस टीम में एंट्री मुश्किल थी, क्योंकि वे एक महिला नहीं हैं। अब वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं (इंस्टाग्राम पर एक्टिव), ग्राफिक डिजाइनर और टीवी पर काम कर रही हैं। उन्होंने BCCI और ICC से ट्रांस एथलीट्स के लिए पॉलिसी बनाने की मांग की। इनकी मासिक आय 60,000 रुपये से ज्यादा।

Ananya Bangar Gender Transplant: जेंडर ट्रांसप्लांट (लिंग परिवर्तन): साहस की कहानी

2024 में अनाया ने जेंडर रीअसाइनमेंट सर्जरी और हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी ली। इस प्रक्रिया से पहले उन्होंने पहले स्पर्म फ्रीज करवाया, ताकि सरोगेसी से मां बन सकें। ट्रांजिशन के दौरान कई क्रिकेटर्स ने न्यूड फोटोज और गन्दी गालियां भेजीं, लेकिन अनाया ने हार नहीं मानी। यह उनकी सबसे बड़ी जीत है – “मैं फ्लावर नहीं, फायर हूं!”

Ananya Bangar Gender Transplant: जेंडर ट्रांसप्लांट (लिंग परिवर्तन): साहस की कहानी

Ananya Bangar Boyfriend: हसबैंड/बॉयफ्रेंड

अनाया बांगड़ की व्यक्तिगत जिंदगी काफी निजी है। फिलहाल उनका कोई कोई हसबैंड या बॉयफ्रेंड नहीं। वे सिंगल हैं और करियर पर ध्यान केंद्रित किये हए हैं। भविष्य में सरोगेसी से फैमिली प्लान कर रही हैं। एक इंटरव्यू में कहा, “प्यार आएगा, लेकिन पहले खुद को लव करो।” अनाया ने राइज एंड फॉल शो में खुलासा किया कि उनके इंस्टाग्राम डीएम में 40 हज़ार से अधिक लोगों ने शादी के लिए प्रोपोज़ किया है।

Ananya Bangar Net Worth: अनाया बांगड़ नेट वर्थ

अनाया बांगड़ की 2025 में अनुमानित नेट वर्थ 30-35 लाख रुपये है। उनकी आय का स्रोत सोशल मीडिया कोलैबोरेशन्स, ग्राफिक डिजाइन प्रोजेक्ट्स और रियलिटी शोज हैं।

Ananya Bangar “राइज एंड फॉल” टीवी शो 2025

अनाया इस समय अमेज़न प्राइम के एमएक्स प्लयेर पर आने वाले शो “राइज एंड फॉल” (अमेजन एमएक्स प्लेयर पर) में दिखाई दे रही हैं है। इसमें उन्होंने सरोगेसी के बारे में अपने विचार रखे हैं। शो में भोजपुरी के विवादित सुपरस्टार पवन सिंह जैसे कंटेस्टेंट्स के साथ चैलेंजेस फेस किए। यह शो उनकी साहसिक जर्नी को रेखांकित करता है।

Ananya Bangar "राइज एंड फॉल" टीवी शो 2025

अनाया बांगड़ के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

अनाया बांगड़ कौन हैं?

अनाया बांगड़ भारत की पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेटर हैं, जो पहले आर्यन बांगड़ के नाम से जानी जाती थीं। वे पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी हैं।

अनाया बांगड़ का जेंडर ट्रांजिशन कब हुआ?

अनाया ने 2024 में जेंडर रीअसाइनमेंट सर्जरी और हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के जरिए ट्रांजिशन पूरा किया।

अनाया बांगड़ के पिता कौन हैं?

अनाया के पिता संजय बांगड़ हैं, जो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर और कोच रह चुके हैं।

अनाया बांगड़ की नेट वर्थ कितनी है?

2025 तक अनाया बांगड़ की नेट वर्थ लगभग 30-35 लाख रुपये है, जो सोशल मीडिया, ग्राफिक डिजाइन प्रोजेक्ट्स और रियलिटी शोज से आती है।

अनाया बांगड़ का किस टीवी शो में आती है?

अनाया का लेटेस्ट टीवी शो “राइज एंड फॉल” है, जो 2025 में अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुआ।

क्या अनाया बांगड़ शादीशुदा हैं?

नहीं, अनाया बांगड़ फिलहाल सिंगल हैं और न ही उनका कोई प्रेमी है।

अनाया बांगड़ की हाइट और वेट क्या है?

अनाया की हाइट 5 फीट 4 इंच (162 सेमी) और वेट 55-60 किलो है।

अनाया बांगड़ ने क्रिकेट क्यों छोड़ा?

ट्रांजिशन के बाद हार्मोनल चेंजेस ने उनके क्रिकेट परफॉर्मेंस को प्रभावित किया। साथ ही, BCCI की ट्रांसजेंडर पॉलिसी की कमी के कारण विमेंस टीम में एंट्री मुश्किल थी, इसलिए उन्होंने क्रिकेट छोड़ दिया।

Dr. Santosh Kumar Sain

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment