तापसी पन्नू किसी परिचय की मोहताज नहीं, आज वे भारतीय हिंदी सिनेमा की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। हालाँकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय फिल्मों से की थी। एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली तापसी ने तेलुगु फिल्म ‘झुम्मांडी नादम’ 2010 (Jhummandi Naadam) के साथ अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। 2011 में तापसी ने तमिल फिल्म ‘आदुकलम’ (Aadukalam) में अभिनय किया। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग में कदम रखा और डेविड धवन की कॉमेडी ‘चश्मे बद्दूर’ (2013) में अभिनय किया। अपने अभिनय के लिए तापसी को अब तक 2 फिल्म फेयर, एक Filmfare OTT Award हासिल हो चुका है।
इस लेख में हम तापसी पन्नू बायोग्राफी: Taapsee Pannu Biography in Hindi, Age, Height, Husband, Family, Career, Net Worth के बारे में जानेंगे। सम्पूर्ण जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़िए।

नाम | तापसी पन्नू |
उपनाम | मैगी, ग्लैम-डॉल, फ्लॉप हीरोज की देवी |
जन्म | 1 अगस्त 1987 |
जन्मस्थान | दिल्ली |
आयु 2025 तक | 37 वर्ष |
पिता का नाम | दिलमोहन सिंह पन्नू |
माता का नाम | निर्मलजीत कौर पन्नू |
भाई-बहन | बहन शगुन पन्नू |
पति/प्रेमी | माथियास बो (शादी 23 मार्च 2024) |
पेशा | मॉडल और अभिनेत्री |
जाति/धर्म | सिख |
शिक्षा | बी. टेक कंप्यूटर साइंस |
कॉलेज | गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली |
पहली फिल्म | ‘झुम्मांडी नादम’ 2010 (तेलुगु ) |
पहली हिंदी फिल्म | ‘चश्मे बद्दूर’ (2013) |
नेट वर्थ 2025 | 6 मिलियन डॉलर यानी करीब 50 करोड़ |
तापसी पन्नू का प्रारम्भिक जीवन (Taapsee Pannu Biography)
तापसी पन्नू का जन्म दिल्ली के एक जाट सिख परिवार में 1 अगस्त 1987 को हुआ। उनके पिता दिलमोहन सिंह पन्नू एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी हैं और रियल स्टेट के कारोवार से जुड़े हैं और माता का नाम निर्मलजीत कौर पन्नू है और वे एक गृहिणी हैं। तापसी की एक छोटी बहन शगुन भी है। आपको बता दें कि तापसी का परिवार 1984 के सिख विरोधी दंगों में बहुत मुश्किल से बच पाया था।

शैक्षिक पृष्ठभूमि (Educational Background)
तापसी पन्नू की प्रारम्भिक शिक्षा अशोक विहार दिल्ली स्थिति माता जय कौर पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। तापसी एक इंजीनियरिंग स्नातक है और उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, हरि नगर से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है। तापसी ने अपने प्रारम्भिक समय में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। मगर आगे उन्होंने एक मॉडल के रूप में काम करना शुरू कर दिया।
तापसी ने एक मॉडल के तौर पर सफलता हासिल की और 2008 की फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में “पैंटालून्स फेमिना मिस फ्रेश फेस” और “सफी फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्किन” जैसे ख़िताब जीते हैं। एक मॉडल के रूप में तापसी ने रिलायंस ट्रेंड्स, रेड एफएम 93.5, यूनीस्टाइल इमेज, कोका-कोला, मोटोरोला, पैंटालून, पीवीआर सिनेमा, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, डाबर, एयरटेल, टाटा डोकोमो, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल, हैवेल्स और वर्धमान जैसे लोकप्रिय ब्रांडों के लिए मॉडलिंग और विज्ञापन किये।
यह भी पढ़िए– Kriti Sanon Height in Feet, कृति सनोन का जीवन परिचय, ऊंचाई, आयु, शिक्षा, करियर, परिवार और पति
तापसी पन्नू का करियर (Tapsee Pannu Career)
तापसी ने मॉडलिंग करियर में सफलता प्राप्त की मगर जल्द ही उन्हें महसूस हुआ कि यहाँ वे उचित पहचान हासिल करने में असफल रही हैं और उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में किस्मत आजमाने का फैसला किया। अपनी 2010 की पहली फिल्म झुम्मांडी नादम (तेलुगु भाषा) एक रोमांटिक फिल्म जो राघवेंद्र राव द्वारा निर्देशित थी में एक करोड़पति की बेटी की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने तमिल भाषा की फिल्म आदुकलम (2011) में अभिनेता धनुष के साथ काम किया और इसमें उन्होंने एंग्लो-इंडियन लड़की की भूमिका निभाई।
इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में किस्मत आजमाने का फैसला किया और डेविड धवन की हास्य मूवी (चश्मे बद्दूर) में अभिनय किया, इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ, ऋषि कपूर, दिव्येंदु शर्मा और अली ज़फ़र ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाईं। इसके बाद तापसी और हिंदी सिनेमा एक दूसरे के पूरक हो गए और निरंतर सफलता की सीढियाँ चढ़ती गईं। नीचे फिल्मोग्राफी तालिका में उनकी फिल्मों की सूची देखी जा सकती है।
यह भी पढ़िए- Priya Prakash Varrier Age, Height, Movies, Husband and Wiki | प्रिया प्रकाश वारियर का जीवन परिचय
तापसी पन्नू की आयु (Age)
तापसी का जन्म 1 अगस्त 1987 को हुआ है और वह अप्रैल 2025 तक 37 वर्ष की हैं।
तापसी पन्नू की ऊंचाई और वजन (Taapsee Pannu Height and Weight)
तापसी पन्नू बेहद खूबसूरत और आकर्षक हैं। वे खुद को फिट रखने के लिए नियमित व्यायाम करती हैं और संतुलित भोजन अपने खाने में शामिल करती हैं। नीचे तालिका में तापसी की शारीरिक बनावट को देखा जा सकता है।
विवरण | माप |
---|---|
ऊंचाई (से.मी.) | 165 से.मी. |
ऊंचाई (मीटर) | 1.65 मीटर |
ऊंचाई (फुट और इंच) | 5′ 4″ (फुट 4 इंच) |
वजन (किलोग्राम) | 55 किग्रा |
वजन (पाउंड्स) | 121 पाउंड्स |
आकृति माप | 34-27-36 |
ब्र्रा/स्तन आकार | 34 इंच |
कमर आकार | 27 इंच |
कूल्हे का आकार | 36 इंच |
आंखों का रंग | गहरे भूरे रंग |
बालों का रंग | काले रंग |
व्यक्तिगत जीवन- पति प्रेमी (Personal Life- Husband Boyfriend)
तापसी पन्नू के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो वे काफी समय तक महात राघवेंद्र (तमिल फिल्म अभिनेता) के साथ रिश्ते में थी। अंत में तापसी ने डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी माथियास बो साथ 9 वर्ष तक रिश्ते में रहने के बाद, दिसंबर 2023 में कोर्ट मैरिज के बाद,तापसी ने 23 मार्च 2024 को उदयपुर में एक पारंपरिक भारतीय रीती-रिवाज़ से शादी समारोह में माथियास बो से विवाह कर लिया।

तापसी पन्नू से जुड़े विवाद (Controversies related to Taapsee Pannu)
तापसी पन्नू जहाँ प्रसिद्ध और सफल अभिनेत्री हैं तो उनके साथ कुछ विवाद भी जुड़े हैं-
- 2012 तापसी का नाम तव चर्चा में आया जब,चेन्नई में फिल्मफेयर पुरस्कारों के बाद आयोजित पार्टी में कॉलीवुड अभिनेता महात राघवेंद्र और टॉलीवुड अभिनेता मंचू मनोज की बजह तापसी पन्नू को बताया गया।
- तापसी को सिख समुदाय के गुस्से का शिकार होना पड़ा जब 2018 की उनकी फिल्म ‘मनमर्जियां’ में सिख पात्रों को धूम्रपान करते दिखाया गया, भारी विरोध के बाद ये दृश्य फिल्म से हटा दिए गए। तापसी स्वयं सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैंऔर ट्विटर पर कुछ ट्ववीट के माध्यम से विवाद पर जवाब दिए, एक ट्रोलर ने उन्हें पीटने की धमकी भी दी।
- तापसी ने मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन किसान कानूनों का विरोध किया और तथाकथित तौर पर आयकर विभाग ने 3 मार्च 2021 को, अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू और विकास बहल को 650 करोड़ रूपये की हेराफेरी का दोषी माना। आयकर विभाग के अधिकारियों ने लगभग 350 करोड़ रुपये की आयकर चोरी का इलज़ाम भी ललगाया। हालाँकि विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर इसे विरोधियों पर झूठी कार्यवाही का आरोप लगाया।
- मार्च 2023 में, तापसी पर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। ज्ञात हो कि अभिनेत्री ने 2023 के लैक्मे फैशन वीक रनवे पर ‘देवी लक्ष्मी’ वाला लॉकेट पहनकर और एक आकर्षक पोशाक धारण पर रैम्प वॉक किया था।
तापसी पन्नू की पसंद
श्रेणीं | पसंदीदा |
---|---|
खाना | डैनिश पेस्ट्री, चीनी भोजन, पराठे, छोले पूरी, कचौरी, पापड़ी चाट |
अभिनेता | आमिर खान, ऋतिक रोशन, सूर्या, रणबीर कपूर, प्रभास, रॉबर्ट डाउनी जूनियर |
अभिनेत्रियाँ | प्रियंका चोपड़ा, प्रियामणी |
फिल्में | बॉलीवुड: रॉकस्टार हॉलीवुड: द ट्वाइलाइट सीरीज़ |
गाना | धिचक्याों (फिल्म चश्मे बद्दूर से) |
स्थान | यूरोप, मालदीव्स |
तापसी पन्नू के नेट वर्थ (Net Worth of Tapsee Pannu)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2025 तक तापसी की कुल सम्पत्ति 6 मिलियन डॉलर यानी करीब 50 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनकी आय का मुख्य स्रोत फिल्म और ब्रांड प्रचार से आता है।
तापसी के मुख्य रूप से ब्रांड एंडोर्समेंट में वोग आईवियर, गार्नियर कलर नेचुरल, बैगिट्स, निविया, लाइरा, मेलेंज बाय लाइफस्टाइल, रीबॉक और स्विस ब्यूटी जैसे विश्व प्रसिद्ध ब्रांड शामिल हैं।
तापसी अनुमानित तौर पर 1 से 2 करोड़ रुपये प्रति फिल्म चार्ज करती हैं। एंडोर्समेंट से उनकी वार्षिक आमदनी करीब 2 करोड़ रुपये है। इसके आलावा तापसी फिल्म निर्माण से भी जुड़ी हैं।
तापसी पन्नू की फिल्मों की सूची (Filmography)
वर्ष | फिल्म | भूमिका | भाषा |
---|---|---|---|
2010 | झुम्मंडी नादम | यूएस मिलियनेयर की बेटी | तेलुगु |
2011 | आदुकलम | एंग्लो-इंडियन लड़की | तमिल |
2011 | वस्तु न राजू | – | तेलुगु |
2011 | डबल्स | सायरा बानो (सहायक भूमिका) | मलयालम |
2011 | मिस्टर परफेक्ट | छोटी भूमिका | तेलुगु |
2011 | वीरा | रवि तेजा के साथ भूमिका | तेलुगु |
2011 | वंधन वेंद्रन | – | तमिल |
2011 | मोगुडु | – | तेलुगु |
2011 | गुंडेलो गोदारी | – | तेलुगु |
2011 | दारुवु | – | तेलुगु |
2011 | शैडो | – | तेलुगु |
2013 | चश्मे बद्दूर | – | हिंदी |
2014 | अर्रामबम | – | तमिल |
2015 | बेबी | अंडरकवर एजेंट शबाना खान | हिंदी |
2016 | पिंक | मीनल अरोड़ा (मुख्य भूमिका) | हिंदी |
2017 | रनिंग शादी | पंजाबी लड़की जो जोड़ों को भागकर शादी करने में मदद करती है | हिंदी |
2017 | द गाजी अटैक | – | हिंदी/ तेलुगु |
2017 | नाम शबाना | शबाना खान (बेबी का स्पिन-ऑफ) | हिंदी |
2017 | आनंदो ब्रह्मा | भूत (सहायक भूमिका) | तेलुगु |
2017 | जुड़वां 2 | मुख्य अभिनेत्री | हिंदी |
2018 | दिल जंगली | – | हिंदी |
2018 | सूरमा | हॉकी खिलाड़ी के प्रेमी का किरदार | हिंदी |
2018 | मुल्क | वकील | हिंदी |
2018 | मनमर्जियां | रूमी बग्गा (मुख्य भूमिका) | हिंदी |
2019 | बदला | नायना सेठी (मुख्य भूमिका) | हिंदी |
2019 | मिशन मंगल | इसरो वैज्ञानिक (मुख्य भूमिका) | हिंदी |
2019 | सांड की आंख | प्रकाशी तोमर (शार्पशूटर) | हिंदी |
2020 | थप्पड़ | अमृता (गृहिणी) | हिंदी |
2021 | हसीन दिलरुबा | रानी (मुख्य भूमिका) | हिंदी |
2021 | अन्नाबेले सेतुपति | – | तमिल |
2021 | रश्मि रॉकेट | रश्मि (ट्रैक एथलीट) | हिंदी |
2021 | मिशन इम्पॉसिबल (तेलुगु) | – | तेलुगु |
2022 | लूप लपेटा | सावी (मुख्य भूमिका) | हिंदी |
2022 | शाबाश मिठू | मिताली राज (क्रिकेटर) | हिंदी |
2022 | दोबारा | – | हिंदी |
2022 | ब्लर | – | हिंदी |
2022 | तड़का | – | हिंदी |
2023 | डंकी | मनु (पंजाबी महिला) | हिंदी |
2024 | हसीन दिलरुबा 2 | रानी (मुख्य भूमिका) | हिंदी |
2024 | परफेक्ट स्ट्रेंजर्स | सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (मुख्य भूमिका) | हिंदी |
2024 | वो लड़की है कहां | पुलिस अधिकारी | हिंदी |
2024 | एलियन | – | हिंदी |
तापसी पन्नू के पुरस्कार (Taapsee Pannu Awards)
वर्ष | पुरस्कार |
---|---|
2012 | सांतोषम फिल्म अवार्ड्स – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (जूरी) – मिस्टर परफेक्ट |
2013 | साउथ अफ्रीका इंडिया फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स – डेब्यू एक्टर ऑफ द ईयर (फीमेल) – चश्मे बद्दूर |
2014 | एडिसन अवार्ड्स – मोस्ट एंथुजियास्ट परफॉर्मर-फीमेल अवार्ड – अरम्बम |
2017 | लक्स गोल्डन रोज अवार्ड्स – राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर, फिल्म्स ऑफ इंडिया ऑनलाइन अवार्ड्स – स्पेशल जूरी अवार्ड्स – पिंक |
2018 | लक्स गोल्डन रोज अवार्ड्स – ब्रेक थ्रू परफॉर्मर ऑफ द ईयर अवार्ड, ज़ी सिने अवार्ड्स – एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी इम्पैक्ट अवार्ड – फीमेल, हिन्दुस्तान टाइम्स (HT) मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स – HT मोस्ट स्टाइलिश ब्रेकथ्रू परफॉर्मर, जियोस्पा एशियास्पा अवार्ड्स – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स (फीमेल) – नाम शबाना |
तापसी पन्नू के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-FAQs
प्रश्न- तापसी पन्नू की 2025 में उम्र कितनी है?
उत्तर: 37 साल
प्रश्न- तापसी पन्नू का जन्म कब हुआ था?
उत्तर: 1 अगस्त, 1987
प्रश्न- तापसी पन्नू का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर: दिल्ली, भारत
प्रश्न- क्या तापसी पन्नू विवाहित हैं?
उत्तर– हाँ तापसी पन्नू विवाहित हैं उन्होंने 23 मार्च 2024 को उदयपुर, राजस्थान में डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी मथियास बो से शादी की।
प्रश्न- तापसी पन्नू की ऊँचाई कितनी है?
उत्तर– उत्तर: 5 फीट 5 इंच (1.65 मीटर)
प्रश्न- तापसी पन्नू को किसके लिए जाना जाता है?
उत्तर– उत्तर: हसीन दिलरुबा, डंकी, बेबी, और पिंक जैसी शानदार और सफल फिल्मों के लिए जाना जाता है।
प्रश्न- क्या तापसी पन्नू के भाई-बहन हैं?
उत्तर: उनकी एक बहन है, जिसका नाम शगुन पन्नू है
प्रश्न- तापसी पन्नू के माता-पिता कौन हैं?
उत्तर: दिलमोहन सिंह पन्नू और निर्मलजीत पन्नू
प्रश्न- तापसी पन्नू ने कितने पुरस्कार जीते हैं?
उत्तर: 46 पुरस्कार
प्रश्न- तापसी पन्नू को कितनी बार पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है?
उत्तर: 117 बार
आपको यह भी पढ़ना चाहिए