ज़ायरा वसीम कौन हैं? जीवनी, शिक्षा, उम्र, परिवार, करियर, नेट वर्थ और शादी | Zaira Wasim Biography in Hindi

By Santosh Kumar

Updated On:

Follow Us

Zaira Wasim Marriage: आप सब ज़ायरा वसीम के नाम से अवश्य परिचित होंगे, वे पूर्व हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह “दंगल” (2016) में युवा गीता फोगाट की भूमिका से भारत के घर-घर में मशहूर हुईं। उन्होंने “सीक्रेट सुपरस्टार” (2017) और “द स्काई इज पिंक” (2019) जैसी फिल्मों में भी काम किया। 2019 में उन्होंने धार्मिक कारणों से अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया। 2025 में उनकी शादी की खबरें आईं।

इस लेख में हम ज़ायरा वसीम की जीवनी के बारे में विस्तार से जानेंगे, उनका प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, परिवार, करियर, नेट वर्थ, फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का कारण, शादी, पति, शारीरिक बनावट, इंस्टाग्राम, रोचक तथ्य आदि हैं।

Zaira Wasim

Zaira Wasim Brief Intro: संछिप्त परिचय तालिका

विशेषताविवरण
पूरा नामज़ायरा वसीम
जन्म तिथि23 अक्टूबर 2000
उम्र25 वर्ष (अक्टूबर 2025 तक)
जन्म स्थानश्रीनगर, जम्मू और कश्मीर, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्मइस्लाम
पेशापूर्व अभिनेत्री
प्रसिद्ध भूमिकाएँदंगल, सीक्रेट सुपरस्टार
शादी17 अक्टूबर 2025 को हुई
पतिनाम सार्वजनिक नहीं
शिक्षा10वीं तक (सेंट पॉल्स इंटरनेशनल एकेडमी, श्रीनगर)
माता-पितापिता: ज़ाहिद वसीम (निधन 2024),
माता: ज़रका वसीम

Zaira Wasim Early Life: ज़ायरा वसीम का प्रारंभिक जीवन

ज़ायरा वसीम का जन्म 23 अक्टूबर 2000 को जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में हुआ। वह एक मध्यम वर्गीय मुस्लिम परिवार में पली-बढ़ीं। उनका बचपन श्रीनगर में बीता, जहां उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त की। ज़ायरा बचपन से ही होनहार थीं और पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में रुचि रखती थीं।

ज़ायरा वसीम की उम्र 2025

विशेषताविवरण
जन्म तिथि23 अक्टूबर 2000
उम्र25 वर्ष (अक्टूबर 2025 तक)
राशिवृश्चिक
आगामी जन्मदिन23 अक्टूबर 2025 को 25 वर्ष पूरे

ज़ायरा वसीम की शिक्षा

ज़ायरा ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट पॉल्स इंटरनेशनल एकेडमी, सोनवार, श्रीनगर से पूरी की। उन्होंने 2017 में 10वीं कक्षा पास कीं। फिल्मों में आने के कारण उन्होंने आगे की पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया। वह जम्मू और कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से जुड़ी थीं।

विशेषताविवरण
स्कूली शिक्षासेंट पॉल्स इंटरनेशनल एकेडमी, श्रीनगर
योग्यता10वीं पास (2017)

ज़ायरा वसीम का परिवार

ज़ायरा का परिवार उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उनके पिता ज़ाहिद वसीम जम्मू और कश्मीर बैंक में एग्जीक्यूटिव मैनेजर थे, जिनका 2024 में निधन हो गया। उनकी माता ज़रका वसीम एक शिक्षिका हैं। उनके एक भाई है जिसका नाम Zoraiz Wasim है। परिवार ने हमेशा उनके करियर को समर्थन दिया। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि एक शिक्षित परिवार ने धार्मिक कटटरपंथियों के आगे घुटने तक दिए और ज़ायरा को फिल्म उद्योग से हटने को मजबूर कर दिया। इस तरह एक प्रतिभशाली कलाकार के करियर का असमय अंत हुआ।

Zaira Wasim with Father & Mother
रिश्तानामविवरण
पिताज़ाहिद वसीमबैंक अधिकारी (निधन 2024)Zaira Wasim Father Zahid basim
माताज़रका वसीमशिक्षिका
भाईज़ोराइज वसीमछोटा भाई

ज़ायरा वसीम का करियर

Zaira Wasim dangal girl
ज़ायरा बसीम फिल्म दंगल में

ज़ायरा ने 2016 में “दंगल” से बॉलीवुड में कदम रखा, जहां उन्होंने युवा गीता फोगाट का किरदार निभाया। फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद “सीक्रेट सुपरस्टार” (2017) में इंसिया की भूमिका से वह स्टार बन गईं। उनकी आखिरी फिल्म “द स्काई इज पिंक” (2019) थी। उन्होंने कई पुरस्कार जीते, जैसे नेशनल फिल्म अवॉर्ड।

वर्षफिल्मभूमिका
2016दंगलयुवा गीता फोगाट
2017सीक्रेट सुपरस्टारzaira wasim in सीक्रेट सुपरस्टारइंसिया मलिक
2019द स्काई इज पिंकआयशा चौधरी

ज़ायरा वसीम ने फिल्म इंडस्ट्री क्यों छोड़ी

2019 में ज़ायरा ने अभिनय की दुनिया को हमेशा के लिए त्यागने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग उनकी धार्मिक मान्यताओं से टकरा रहा था और उनके इस्लाम से रिश्ते को प्रभावित कर रही थी। वह 18 साल की उम्र में ही फिल्म जगत से हमेशा के लिए दूर हो गईं, जो सभी को चौंका देने वाला फैसला था। यकीन नहीं होता यह भारत जैसे लोकतान्त्रिक देश में हुआ जहाँ अनेक मुस्लिम अभिनेत्रियों ने पहले ही बड़े-बड़े मुकाम हासिल किये हैं, कैसे एक एक युवा प्रतिभाशाली लड़की ने कटटरपंथियों के आगे घुटने तक दिए। खैर यह उनका निजी मसला है।

यह भी पढ़िए

फातिमा सना शेख की जीवनी 2025नोरा फतेही का जीवन परिचय
नश्रा संधू: पाकिस्तान की ये महिला क्रिकेटर फातिमा सना: पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर

ज़ायरा वसीम की नेट वर्थ

2025 में ज़ायरा वसीम की अनुमानित नेट वर्थ ₹10-15 करोड़ है। यह उनकी फिल्मों से कमाई, पुरस्कारों और निवेशों से आती है। “दंगल” से उन्होंने करीब 1 करोड़ कमाए। अब वह अभिनय नहीं करतीं, लेकिन पुरानी कमाई से जीवन व्यतीत कर रही हैं।

व्यक्तिनेट वर्थ (INR)नेट वर्थ (USD)
ज़ायरा वसीम₹10-15 करोड़~$1.2-1.8 मिलियन

ज़ायरा वसीम की शादी की खबरें और पति

17 अक्टूबर 2025 को ज़ायरा वसीम ने अपनी शादी की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर निकाह की तस्वीरें शेयर कीं और “कुबूल है x3” लिखा। शादी एक निजी समारोह में हुई। उनके पति का नाम या चेहरा सार्वजनिक नहीं किया गया। यह उनकी पहली शादी है।

ज़ायरा वसीम की शारीरिक बनावट

विशेषताविवरण
ऊंचाई5 फीट 1 इंच (155 सेमी)
वजन50 किलोग्राम
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
शारीरिक बनावटपतली

ज़ायरा वसीम के सोशल मीडिया अकाउंट

ज़ायरा सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, लेकिन अभिनय छोड़ने के बाद कम पोस्ट करती हैं।

प्लेटफॉर्मयूजरनेम/हैंडललिंकफॉलोअर्स (लगभग)
इंस्टाग्राम@zairawasim_Instagram884K followers
फेसबुकWZairaaaFacebookजानकारी उपलब्ध

ज़ायरा वसीम के बारे में रोचक तथ्य

  • 2017 में उन्हें नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड मिला।
  • वह डिप्रेशन से गुजरीं और इसके बारे में खुलकर बात की।
  • कश्मीर की पहली बच्ची अभिनेत्री जो बॉलीवुड में स्टार बनीं।
  • 2017 में फ्लाइट में उत्पीड़न का शिकार हुईं।
  • 18 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी।
  • “सीक्रेट सुपरस्टार” सबसे ज्यादा कमाने वाली महिला प्रधान फिल्म बनी।
  • वह शर्मीली और निजी जीवन जीने वाली हैं।

निष्कर्ष

ज़ायरा वसीम की कहानी प्रेरणादायक है – एक छोटी उम्र में स्टारडम हासिल किया और फिर धार्मिक विश्वासों के लिए सब छोड़ दिया। 2025 में उनकी शादी ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया। अधिक जानकारी के लिए उनके सोशल मीडिया फॉलो करें।

ज़ायरा वसीम से संबंधित FAQs

ज़ायरा वसीम कौन हैं?

ज़ायरा वसीम पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जो “दंगल” और “सीक्रेट सुपरस्टार” से मशहूर हुईं।

ज़ायरा वसीम की उम्र कितनी है?

वह 25 साल की हैं (23 अक्टूबर 2000 को जन्म)।

ज़ायरा वसीम ने फिल्म इंडस्ट्री क्यों छोड़ी?

धार्मिक कारणों से, क्योंकि यह उनके इस्लाम से रिश्ते को प्रभावित कर रहा था।

ज़ायरा वसीम की शादी कब हुई?

17 अक्टूबर 2025 को।

ज़ायरा वसीम के पति का नाम क्या है?

नाम सार्वजनिक नहीं किया गया।

ज़ायरा वसीम की नेट वर्थ कितनी है?

अनुमानित ₹10-15 करोड़।

ज़ायरा वसीम की शिक्षा क्या है?

उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई की है।

ज़ायरा वसीम की नवीनतम खबर क्या है?

उनकी शादी की घोषणा।

Santosh Kumar

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!