Esha-Ahana Deol Net Worth: धर्मेंद्र, हिंदी फिल्म जगत के ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर के निधन के साथ ही एक युग का अंत हो गया। उनका जीवन किसी फिल्मी कहानी की तरह ही रहा, जिसमें प्यार, विवाद, सफलता और परिवार का मजबूत रिश्ता शामिल रहा है। आज 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने पीछे एक बड़ा सम्पन्न परिवार छोड़ा है जिसमें उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर चार संतान सनी और बॉबी के आलावा 2 बेटियां, इसके आलावा धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां एशा देओल और अहाना देओल भी हैं। हम इस लेख में एशा और अहाना की नेट वर्थ के बारे में बात करेंगे।

धर्मेंद्र का परिचय
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को ब्रिटिशकालीन पंजाब के सहनेवाल में हुआ था। उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘शोले’, ‘सत्यकाम’ और ‘चुपके चुपके’ जैसी ब्लॉकबस्टर शामिल हैं। 24 नवंबर 2025 को मुंबई के अपने आवास पर उनका निधन हो गया। इससे पहले 10 नवंबर 2025 में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ब्रेच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई। 11 नवम्बर 2025 को मीडिया ने उनके निधन की झूठी खबर चल दी जिसे परिवार ने तुरंत नकार दिया। उनके निधन के बाद उनकी विरासत में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दोनों बेटियां भी प्रमुख हैं।
यह भी पढ़िए: Dharmendra Biography in Hindi | धर्मेंद्र की मृत्यु, आयु, परिवार, करियर, कुल सम्पत्ति, वैवाहिक जीवन
Dharmendra and Hema Malini: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का विवाह
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक और विवादास्पद कहानियों में से एक है। हेमा मालिनी किसी ताजे हवा की झोंके सी हिंदी फिम उद्योग में आईं और दर्शकों के साथ कई अभिनेताओं की पसंद बन गईं। धर्मेंद्र जो पहले से विवाहित थे और 1954 में पहली शादी प्रकाश कौर से हो चुकी थी और उनके चार बच्चे भी थे – सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता। 1970 के दसक में आई फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवान‘ के सेट पर धर्मेंद्र की हेमा मालिनी से पहली मुलाकात हुई, और दोनों के बीच प्रेम पनप गया। हेमा, जो तमिल ब्राह्मण परिवार से थीं, ने संजीव कुमार और जीतेंद्र जैसे अभिनेताओं के प्रस्ताव पहले ही ठुकरा चुकी थीं।
धर्मेंद्र पहले से विवाहित थे, लेकिन प्रकाश कौर ने तलाक देने से साफ़ इंकार कर दिया था। ऐसे में, 2 मई 1980 को दोनों ने इस्लाम कबूल कर लिया और निकाह किया (हालांकि धर्मेंद्र ने बाद में धर्म परिवर्तन की बात को नकार दिया)। फिर हिंदू रीति से विवाह हुआ। यह शादी उस समय फिल्मी गलियनों में चर्चा का विषय रही क्योंकि हिन्दू धर्म में जीवित पत्नी के होते हुए दूसरा विवाह नहीं हो सकता था, मगर हेमा ने कभी इसकी शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी खुशी चुनी।” आज हेमा मथुरा से सांसद हैं और राजनीति में सक्रिय हैं। स्वयं हेमा की नेट वर्थ 278 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

बच्चों का जन्म: परिवार की नई शुरुआत
धर्मेंद्र और हेमा की शादी के बाद परिवार में खुशियां आईं। उनकी पहली बेटी ईशा देओल का जन्म 2 नवंबर 1981 को हुआ। ईशा बचपन से ही नृत्य और अभिनय की ओर आकर्षित थीं। दूसरी बेटी आहाना देओल का जन्म 1985 में हुआ। आहाना ने भी फिल्मों में कदम रखा, लेकिन जल्दी उन्होंने पारवारिक जीवन चुना और विवाह कर लिया। दोनों बहनें अपनी मां हेमा की तरह क्लासिकल नृत्यांगना हैं। धर्मेंद्र ने अपने पीछे कुल 6 संतान छोड़ी हैं, लेकिन ईशा और आहाना ने परिवार की नई पीढ़ी को चमकाया।
दोनों बेटियों का विवाह
ईशा और आहाना की शादियां भी चर्चा में रहीं, लेकिन दोनों ने प्राइवेसी बनाए रखी।
- एशा देओल का विवाह: 29 जून 2012 को ईशा ने व्यवसायी भरत तख्तानी से मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की। यह एक सादगी भरा समारोह था। 2017 में उनकी पहली बेटी राध्या का जन्म हुआ, और 2019 में दूसरी बेटी मिराया। लेकिन 2024 में 12 साल की शादी टूट गई। ईशा अब सिंगल मदर हैं और सोशल मीडिया पर फिटनेस और बेटियों के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।
- अहाना देओल का विवाह: 2 फरवरी 2014 को आहाना ने डांस कोरियोग्राफर वैभव वोहरा से विवाह किया। विवाह सिख रीति से हुआ। 2015 में उनका बेटा डेरियन पैदा हुआ, और 2020 में जुड़वां बेटियां अस्त्रिया और एडिया। आहाना पारिवारिक जीवन को एंजॉय करती हैं और कभी-कभी डांस इवेंट्स में हिस्सा लेती हैं।
दोनों बहनें अपनी सौतेली मां प्रकाश कौर के साथ भी अच्छे रिश्ते रखती हैं, जो परिवार की एकता दिखाता है।
यह भी पढ़िए: धर्मेंद्र की 450 करोड़ की संपत्ति पर दावा: 8 प्रमुख वारिस, किसका कितना करोड़ का हिस्सा?
Esha-Ahana Deol Net Worth: दोनों बेटियों की नेट वर्थ
धर्मेंद्र की विरासत सिर्फ फिल्में नहीं, बल्कि संपत्ति भी है। उन्होंने अपने पीछे 350-400 करोड़ रुपये रूपये की सम्पत्ति छोड़ी है, जिसमें मुंबई-पंजाब की प्रॉपर्टीज, विजयता फिल्म्स और इनवेस्टमेंट शामिल हैं। अब उनकी बेटियां भी करोड़पति हैं।
| बेटी का नाम | नेट वर्थ (लगभग) | मुख्य स्रोत |
|---|---|---|
| ईशा देओल | 180+ करोड़ रुपये (पति के साथ मिलाकर) | फिल्में (‘धूम’, ‘नो एंट्री’), डांस एकेडमी, ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रॉपर्टी इनवेस्टमेंट |
| आहाना देओल | 50-70 करोड़ रुपये | डांस प्रोजेक्ट्स, फैमिली बिजनेस शेयर, रियल एस्टेट, प्राइवेट इनकम |
ईशा की संपत्ति में मुंबई की लग्जरी प्रॉपर्टी और ब्रांड्स जैसे लोरियल के साथ डील शामिल हैं। आहाना की कमाई फैमिली प्रोडक्शन और पर्सनल वेंचर्स से आती है। दोनों की कुल संपत्ति 250 करोड़ से ज्यादा है, जो देओल परिवार की आर्थिक मजबूती को दिखाती है। ईशा ने कहा, “हमारी विरासत पापा की मेहनत है।“
निष्कर्ष
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी ने रूढ़ियों को तोड़ा, लेकिन प्यार जीता। उनकी बेटियां आज न सिर्फ अमीर हैं, बल्कि स्वाबलंबी भी। ईशा और आहाना की कुल सम्पत्ति धर्मेंद्र की मजबूत विरासत है। धर्मेंद्र के जाने से हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत हो गया, लेकिन उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी। अगर आप भी इस फैमिली के फैन हैं, तो कमेंट में बताएं!








