Lionel Messi Net Worth 2025: दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी की कमाई और दौलत हमेशा उत्सुकता का विषय रही है। 2025 में इंटर मियामी को MLS कप जिताने और लगातार दूसरी बार MLS MVP बनने वाले मेसी की कुल सम्पत्ति कितनी है? उनकी सैलरी, ब्रांड डील्स, निवेश और लग्जरी लाइफ से जुड़ी पूरी जानकारी हिंदी में जानिए। आपकी उत्सुकता इस लेख में प्रस्तुत है।

Lionel Messi Net Worth 2025
2025 के अंत तक लियोनेल मेसी की अनुमानित कुल संपत्ति 850 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 7200 करोड़ रुपये) है। कुछ रिपोर्ट्स में यह 800 से 900 मिलियन डॉलर के बीच बताई जा रही है। अब तक के करियर में उनकी कुल कमाई (टैक्स से पहले) 1.6 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो चुकी है।
वार्षिक कमाई: अनुमानित तौर पर 130-135 मिलियन डॉलर (फोर्ब्स के अनुसार 2025 में 135 मिलियन डॉलर)। इसमें आधी मैदान पर (सैलरी) और आधी मैदान के बाहर (एंडोर्समेंट) से आती है।
यह भी पढ़िए: लियोनेल मेसी की जीवनी 2025: करियर, परिवार, नेट वर्थ और कोलकाता विवाद | Lionel Messi Biography in Hindi
आय के मुख्य स्रोत
1. इंटर मियामी से सैलरी (On-field Earnings)
- बेस सैलरी: 12 मिलियन डॉलर सालाना।
- कुल गारंटीड कंपेंसेशन (बोनस सहित): 20.4 मिलियन डॉलर (2025 में MLS का सबसे ज्यादा)।
- कॉन्ट्रैक्ट 2028 तक, जिसमें क्लब में इक्विटी स्टेक (10% हिस्सेदारी) शामिल – भविष्य में यह सैकड़ों मिलियन डॉलर की हो सकती है।
- सालाना ऑन-फील्ड कमाई: करीब 60 मिलियन डॉलर।
2. एंडोर्समेंट और ब्रांड डील्स (Off-field Earnings)
मेसी की ऑफ-फील्ड कमाई सालाना 70-75 मिलियन डॉलर है। मुख्य ब्रांड्स:
- एडिडास: लाइफटाइम डील, सालाना करीब 25 मिलियन डॉलर।
- पेप्सी, बडवाइजर, गेटोरेड, मास्टरकार्ड, एप्पल, हार्ड रॉक कैफे आदि।
- इंस्टाग्राम पर 510 मिलियन+ फॉलोअर्स – एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए 2.7 मिलियन डॉलर तक।
- अन्य: स्टैनली 1913 (मेसी GOAT पिंक कलेक्शन), लुई विटन आदि।
3. व्यवसाय और निवेश
- MiM Hotels: अपनी होटल चेन।
- रियल एस्टेट: मियामी, बार्सिलोना और रोसारियो में लग्जरी घर (कुल वैल्यू 200 मिलियन डॉलर+)।
- लग्जरी कारें: मर्सिडीज, मासेराती, रेंज रोवर, ऑडी।
- प्राइवेट जेट और अन्य निवेश।
मेसी vs शाहरुख खान: नेट वर्थ की तुलना

फुटबॉल के GOAT लियोनेल मेसी की तुलना बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से करें तो दिलचस्प तथ्य सामने आते हैं। फुटबॉल कॉन्ट्रैक्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस इन्वेस्टमेंट से मेसी की कुल संपत्ति लगभग 7,700 करोड़ रुपये आंकी जाती है। वहीं, शाहरुख खान ने फिल्मों, प्रोडक्शन हाउस (रेड चिलीज), ब्रांड एंडोर्समेंट्स और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों से करीब 12,490 करोड़ रुपये की नेट वर्थ एकत्र की है।
2025 के अनुसार, दौलत के मामले में शाहरुख खान मेसी से काफी आगे हैं, जो उन्हें भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में सर्वोच्च स्थान प्रदान करता है। हालांकि, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की अलग दुनिया होने से दोनों की कमाई के स्रोत भी अलग-अलग हैं।
मेसी vs रोनाल्डो: कौन ज्यादा अमीर?
शाहरुख़ के आलावा मेसी की कुल सम्पत्ति की तुलना एक अन्य महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नेट वर्थ 2025 में 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा है, जबकि मेसी 850 मिलियन पर। लेकिन वार्षिक कमाई में मेसी दूसरे नंबर पर हैं।

निष्कर्ष
लियोनेल मेसी सिर्फ फुटबॉल के मैदान पर ही नहीं, बल्कि बिजनेस और ब्रांडिंग में भी GOAT हैं। उनकी मेहनत, स्मार्ट निवेश और ग्लोबल पॉपुलैरिटी ने उन्हें दुनिया के सबसे अमीर एथलीट्स में शामिल किया है। 2026 विश्व कप के बाद उनकी संपत्ति और बढ़ने की उम्मीद है!
स्रोत: प्रभात खबर, the mint








