Thalapathy Vijay Profile: हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधान सभा चुनावों में जहाँ बीजेपी ने बंगाल में ऐतिहासिक सफलता हासिल की तो दूसरी ओर तमिलनाडु में ऐसा परिवर्तन आया जिसकी हम सिर्फ कल्पना कर सकते हैं। अभिनेता से राजनेता बने जोसेफ विजय चंद्रशेखर (जन्म: 22 जून 1974), जिन्हें विजय या थलापति विजय के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने राजनीतिक दल ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के माध्यम से विधानसभा चुनावों में पहली बार में ही 109 सीटों पर विजय हासिल की है। विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आइये जानते हैं उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में।

| नाम | थलपति विजय |
| पूरा नाम | जोसेफ विजय चंद्रशेखर |
| जन्म 2026 | 22 जून 1974 |
| आयु | 52 वर्ष ( जून 2026 53 वर्ष) |
| पिता | एस.ए. चंद्रशेखर |
| माता | शोभा चंद्रशेखर, |
| पत्नी | संगीता सोर्नलिंगम |
| संतान | Jason Sanjay (बेटा) जन्म: 2000 Divya Saasha (बेटी) जन्म: 2005 |
| व्यवसाय | अभिनेता और राजनीतिज्ञ |
| राजनीतिक दल | तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) |
| जाति | ज्ञात नहीं |
| धर्म | ईसाई |
| नागरिकता | भारतीय |
| कुल सम्पत्ति | ₹624 करोड़ |
Thalapathy Vijay | थलपति विजय आयु, प्रारम्भिक जीवन और शिक्षा
चंद्रशेखरन जोसेफ विजय (थलापति विजय) का जन्म जन्म 22 जून 1974 (52 वर्ष) को तत्कालीन मद्रास, तमिलनाडु में एक फिल्मी पृष्ठभूमि वाले परिवार में हुआ था। जहाँ उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर, एक फिल्म निर्देशक हैं और उनकी माता, शोभा चंद्रशेखर, एक पार्श्व गायिका और अभिनेत्री हैं। जहाँ तक विजय के धर्म की बात है तो वे ईसाई पिता और हिन्दू माता की संतान हैं।

थलपति विजय स्कूली और कॉलेज की शिक्षा
विजय ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा चेन्नई के विरूगामबक्कम में स्थित फातिमा मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की थी। तत्पश्चात उन्होंने अपनी आगे की स्कूली शिक्षा बाललोक मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। स्कूल की शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने चेन्नई के सुप्रसिद्ध लोयोला कॉलेज में Visual Communication (दृश्य संचार) में प्रवेश लिया था। यद्यपि फिल्मों में अभिनय की बढ़ती व्यस्तता और करियर के प्रति जुनून के कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
थलपति विजय फिल्मी सफर
चंद्रशेखरन जोसेफ विजय यानि थलपति विजय ने मुख्य रूप से 69 फिल्मों में मुख्य किरदार निभाए हैं और भारत में सर्वाधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं में गिने जाते हैं। वे मनोरंजन उद्योग के सबसे व्यावसायिक रूप से सफल अभिनेताओं में से एक हैं, जिनकी कई फिल्में सर्वाधिक कमाई करने वाली तमिल फिल्मों की सूची में शामिल हैं । एक अभिनेता के तौर पर उन्हीने कई पुरस्कार जीते हैं। “थलपति” ( तमिल में “कमांडर”) के रूप में जाने जाने वाले , उनके प्रशंसकों की संख्या काफी अधिक है।
विजय ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में तमिल फिल्म वेट्री (1984) से की। अपने पिता द्वारा निर्देशित कुछ फिल्मों ने बाल भूमिकाएं निभाने के बाद 18 वर्ष की आयु में प्रथम मुख्य भूमिका वाली फिल्म नालैया थीरपू (1992) की। इसके बाद उन्होंने पूव उनाक्कागा (1996), लव टुडे (1997), कधालुक्कु मरियाधई (1997), थुल्लाथा मनामुम थुल्लम (1999), कुशी, (2000), प्रियामानवले (2000) और फ्रेंड्स (2001) जैसी शानदार फिल्मों में काम किया।
विजय की प्रमुख फिल्में
| वर्ष | फिल्म का नाम |
|---|---|
| 1992 | नालैया थीरपू |
| 1996 | पूव उनाक्कागा |
| 1997 | लव टुडे |
| 1997 | कधालुक्कु मरियाधई |
| 1999 | थुल्लाथा मनामुम थुल्लम |
| 2000 | कुशी |
| 2000 | प्रियामानवले |
| 2001 | फ्रेंड्स |
| 2003 | थिरुमलई |
| 2004 | घिल्ली |
| 2005 | थिरुपाची |
| 2007 | पोक्किरी |
| 2012 | थुप्पक्की |
| 2014 | कथ्थी |
| 2017 | मर्सल |
| 2018 | सरकार |
| 2021 | मास्टर |
| 2022 | बीस्ट |
| 2023 | लियो |
| 2024 | द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम |
फिल्मों से सन्यास और राजनीति में सफलता
विजय ने फिल्मों और व्यवसाय में सफलता के बाद राजनीति में जाने का निर्णय किया और फरवरी 2024 में फिल्मों से सन्यास लिया, अपनी राजनीतिक पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कज़गम’ (TVK) की स्थापना के साथ राजनीति में प्रवेश करने की घोषणा की। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में उनकी पार्टी ने 107 सीटों पर विजय हासिल की जिसमें खुद थलपति विजय ने Perambur और Tiruchirappalli East दोनों सीटों से चुनाव जीत लिया है। वह इस सफलता के बाद तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
थलपति विजय की पत्नी और संतान

पत्नी
उनकी पत्नी का नाम संगीता सोर्नलिंगम (Sangeeta Sornalingam) है।
- दोनों की शादी 1999 में हुई थी।
- संगीता मूल रूप से यूके (Sri Lankan Tamil background) से हैं।
संतान
विजय के दो बच्चे हैं:
- Jason Sanjay (बेटा)
- जन्म: 2000
- फिल्ममेकिंग में रुचि रखते हैं।
- Divya Saasha (बेटी)
- जन्म: 2005
थलपति विजय का समाज में योगदान
भले ही विजय की औपचारिक कॉलेज डिक्री अधूरी रह गई लेकिन सिनेमा और समाज में उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सका. साल 2007 में डॉ. एमजीआर शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान ने उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया था. यह सम्मान उन्हें फिल्म उद्योग और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके बेहतरीन कार्यों के लिए दिया गया था. आज वही डिक्री छोड़ने वाला छात्र तमिलनाडु की राजनीति का एक बड़ा और प्रभावशाली चेहरा बन चुका है.
थलपति विजय की कुल संपत्ति
विजय तमिल सिनेमा के सबसे अधिक वेतन पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। मार्च 2026 तक, विजय की कुल संपत्ति ₹ 6.25 बिलियन (US$66 मिलियन) से अधिक थी। उन्होंने बीस्ट के लिए ₹ 1 बिलियन (US$11 मिलियन) वेतन अर्जित किया और वारिसु के लिए अनुमानित ₹ 1.2 बिलियन (US$13 मिलियन) से ₹ 1.5 बिलियन (US$16 मिलियन) वेतन अर्जित किया। 2023 में, उन्होंने कथित तौर पर द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम के लिए ₹ 2 बिलियन (US$21 मिलियन) वेतन प्राप्त किया, जिससे वे भारत के शीर्ष वेतन पाने वाले अभिनेताओं में से एक बन गए।
अधिक जानकारी के लिए विकिपीडिया पर जाएँ- थालपति विजय








