दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में तृषा कृष्णन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। तृषा तमिल और तेलुगु के साथ हिंदी फिल्मों में काम करती हैं और भारत की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने 1999 में मिस चैन्नई प्रतियोगिता जीती जिससे उनका सिनेमा जगत में प्रवेश आसान हो गया। अपनी खूबसूरती और अदाकारी के लिए उन्हें “साउथ क्वीन” के नाम से सम्बोधित किया जाता है। Trisha Krishnan के बारे में हम उनकी आयु, हस्बैंड, ऊंचाई, फ़िल्में और बायोग्राफी के बारे में बात कर रहे हैं।
उन्होंने बहुत सी सफल फिल्मों में अभिनय किया है जिनमें सामी (2003), गिल्ली (2004), आरु (2005), और उनाक्कम एनक्कम (2006) और तेलुगु सिनेमा में वर्षम (2004), नुव्वोस्तानांते नेनोद्दंताना (2005), अथाडु (2005), और आदावरी मतलाकु अर्धलु वेरुले (2007) शामिल हैं। इसके लिए उन्होंने पाँच फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड साउथ, एक तमिलनाडु राज्य फ़िल्म पुरस्कार और एक नंदी हासिल किये हैं। इसके आलावा उन्होंने हिंदी फिल्म खट्टा मीठा (2010), कन्नड़ भाषामें पावर (2014) से पदार्पण किया और मलयालम भाषा में हे जूड (2018) से पदार्पण किया।

पूरा नाम | तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) |
पेशा | मॉडल, अभिनेत्री |
जन्म तिथि | 4 मई 1983 |
उम्र (2025 में) | 42 वर्ष |
जन्म स्थान / गृहनगर | मद्रास (चेन्नई), तमिलनाडु |
वर्तमान निवास / पता | मद्रास (चेन्नई), तमिलनाडु, भारत |
भाषाएँ | मलयालम, तमिल, अंग्रेजी |
शिक्षा / योग्यता | स्नातक |
स्कूल | सैक्रेड हार्ट मैट्रिकुलेशन स्कूल, चर्च पार्क, चेन्नई |
कॉलेज / विश्वविद्यालय | एथिराज कॉलेज फॉर वीमेन |
👪 परिवार | |
– पिता का नाम | (स्व.) कृष्णन |
– माता का नाम | उमा कृष्णन |
– भाई | नहीं |
– बहन | नहीं |
धर्म | हिन्दू |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित / सिंगल |
रिश्ते / प्रेमी | ज्ञात नहीं |
पति का नाम | ज्ञात नहीं |
बच्चे | – बेटा: नहीं – बेटी: नहीं |
डेब्यू फिल्म / सीरियल | कन्नड़ फिल्म: सारथी (2011) |
तृषा कृष्णन का प्रारम्भिक जीवन (Trisha Krishnan Early Life)
तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई 1983 को मद्रास, तमिलनाडु में एक तमिल पलक्कड़ अय्यर परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम कृष्णन अय्यर है और माता का नाम उमा अय्यर है। वह अपने माता-पिता की एकमात्र संतान हैं और उनका प्रारम्भिक पालन-पोषण पलक्कड़, केरल में हुआ।
शिक्षा (Education)
तृषा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा चेन्नई के चर्च पार्क से पूर्ण की जहाँ उन्होंने सेक्रेड हार्ट मैट्रिकुलेशन स्कूल अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने चेन्नई के एथिराज कॉलेज फ़ॉर विमेन से बैचलर ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की स्नातक डिग्री हासिल की। अपनी खूबसूरत स्माइल से सबका मन मोहने वाली त्रिशा ने इसके बाद मॉडलिंग में कदम रखा और कई विज्ञापनों में काम किया। 1999 में उन्होंने “मिस सलेम” सौंदर्य प्रतियोगिता में ख़िताब हासिल किया। उसी वर्ष उन्होंने मिस चेन्नई प्रतियोगिता जीती और 2001 में मिस इंडिया 2001 प्रतियोगिता का “ब्यूटीफुल स्माइल” पुरस्कार भी जीता।
तृषा कृष्णन का करियर (Career)
तृषा कॉलेज के समय एक आपराधिक मनोवैज्ञानिक बनना चाहती थी और अभिनय से घृणा करती थी, क्योंकि उन्हें अपनी पढाई से बहुत लगाव था। मगर वह अभिनय से जयादा दूर नहीं भाग सकीं और 2001 में फाल्गुनी पाठक के वीडियो ‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाए‘ में आयशा टाकिया के साथ दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने कॉलेज की पढाई के दौरान ही निर्देशक प्रियदर्शन की तमिल फिल्म लेसा लेसा (2003) अभिनय किया। अभिनय और पढाई के बीच संतुलन बनाना एक कठिन चुनौती थी मगर तृषा ने इसे सफलतापूर्वक पार किया। इससे पहले उन्होंने रोमांटिक ड्रामा जोड़ी (1999) में सिमरन की छोटी भूमिका निभाई थी।
उनकी पहली रिलीज फिल्म अमीर की मौनम पेसियाधे (2002) रही। मनसेल्लम (2003) में उन्होंने एक कैंसर रोगी की भूमिका निभाई। सामी (2003) उनकी एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। इसके बाद तृषा ने कई अन्य भाषा की फिल्मों में भी काम किया। तृषा के अब तक के फिल्मी करियर की तालिका फिल्मोग्राफी में दी गई है।
तृषा कृषणन की आयु और शारीरिक संरचना
तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई 1983 को हुआ है और वे मई 2025 तक 42 वर्ष की हो चुकी हैं। तृषा ने खुदको बहुत फ़ीट बनाया हुआ है जिसके लिए वह बहुत मेहनत करती हैं और एक संतुलित जीवन जीती हैं।
आयु | 42 वर्ष |
ऊँचाई | 165 सेंटीमीटर |
1.65 मीटर | |
5 फीट 5 इंच (5’ 5”) | |
वजन | 52 किलोग्राम |
115 पाउंड | |
बॉडी माप | 33-25-34 |
आँखों का रंग | भूरा (Brown) |
बालों का रंग | काला (Black) |
व्यक्तिगत जीवन
तृषा चैन्नई में अपनी माँ और दादी के साथ रहती हैं। उनके पिता का निधन (2012) हो चुका है। वे पूरी तरह शाकाहारी हैं। वह तमिल, अंग्रेजी, हिंदी और फ्रेंच बोल सकती हैं। तृषा अभी अविवाहित हैं और उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा गया है। वरुण मणियन उनका पूर्व मंगेतर रहा है।
तृषा कृष्णन की नेट वर्थ
कुल संपत्ति (2025) | ₹85 करोड़ (एशियानेट न्यूज़ के अनुसार) |
प्रति फिल्म की फीस | ₹3 करोड़+ (दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पेड अभिनेत्रियों में से एक) |
घर (रियल एस्टेट) | – हैदराबाद: ₹6 करोड़ का आलीशान बंगला – चेन्नई: ₹10 करोड़ का शाही आवास (न्यूज़ 18 के अनुसार) |
गाड़ियाँ (लग्ज़री कारें) | – मर्सिडीज-बेंज एस क्लास (₹80 लाख) – रेंज रोवर इवोक (₹60 लाख) – BMW 5 सीरीज (₹75 लाख) – अन्य हाई-एंड वाहन |
तृषा कृष्णन की पसंद
अभिनेता | पवन कल्याण, राजनीकांत, आमिर खान, टॉम हैंक्स, सलमान खान |
अभिनेत्रियाँ | जूलिया रॉबर्ट्स, जेनिफर लॉरेंस, मनीषा कोइराला, काजोल, रानी मुखर्जी, सिमरन |
फिल्में | द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स (1991), द इंग्लिश पेशेंट (1996), ब्लैक (2004), जिल्ला (2014), वालु (2015) |
फिल्म निर्देशक | प्रभु देवा, सेल्वा राघव, गौतम मेनन, शंकर, बाला, मणिरत्नम |
टीवी शो | सरवणन मीनाक्षी (2011), द मपेट्स (2015) |
सिनेमैटोग्राफर | पी. सी. श्रीराम |
क्रिकेटर | महेंद्र सिंह धोनी |
डांसर | प्रभु देवा |
लेखक | जॉन ग्रिशम, डैन ब्राउन, सिडनी शेल्डन, जेफ्री आर्चर, डेनिएल स्टील |
रंग | काला, सफेद, गुलाबी, लाल |
यात्रा स्थल | न्यूयॉर्क, गोवा |
खानपान | थाई, चाइनीज़ |
खेल | टेनिस |
पुस्तक | वास्को ऑल एरियाज |
पत्रिकाएँ | फेमिना, कॉस्मोपॉलिटन |
तृषा कृष्णन के पुरस्कार
वर्ष | पुरस्कार | श्रेणी / फिल्म |
---|---|---|
2003 | इंटरनेशनल तमिल फिल्म अवार्ड | बेस्ट न्यू एक्ट्रेस (तेलुगु फिल्म लेसा लेसा) |
2004 | फिल्मफेयर अवार्ड साउथ | बेस्ट एक्ट्रेस-तेलुगु (वर्षम) |
2004 | सिनेमा अवार्ड | बेस्ट एक्ट्रेस-फीमेल (वर्षम) |
2004 | संतोषम फिल्म अवार्ड | बेस्ट एक्ट्रेस (वर्षम) |
2005 | नंदी अवार्ड | बेस्ट एक्ट्रेस (नुव्वोस्तानांते नेनोद्दंतना) |
2005 | फिल्मफेयर अवार्ड साउथ | बेस्ट एक्ट्रेस-तेलुगु (नुव्वोस्तानांते नेनोद्दंतना) |
2006 | कलैमामणि अवार्ड | सरकारी सम्मान (तमिलनाडु) |
2006 | विजय अवार्ड | फेवरिट हीरोइन (उन्नाकुम एन्नाकुम) |
2007 | फिल्मफेयर अवार्ड साउथ | बेस्ट एक्ट्रेस-तेलुगु (आदवारी मातालकु अर्धालु वेरुले) |
2007 | सिनेमा अवार्ड | बेस्ट एक्ट्रेस-फीमेल (आदवारी मातालकु अर्धालु वेरुले) |
2008 | तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवार्ड | TAG ह्यूर अचीवमेंट |
2009 | तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवार्ड | स्पेशल ज्यूरी प्राइज (अभियुम नानुम) |
2010 | विजय अवार्ड | बेस्ट एक्ट्रेस (विन्नैथांडी वारुवाया) |
2010 | एडिसन अवार्ड | बेस्ट एक्ट्रेस (विन्नैथांडी वारुवाया) |
2010 | NDTV इंडियन ऑफ द ईयर | साउदर्न स्टार ऑफ द ईयर |
2011 | NDTV लाइफस्टाइल अवार्ड | मोस्ट स्टाइलिश फीमेल एक्टर |
2012 | संतोषम फिल्म अवार्ड | बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द डिकेड |
2012 | SIIMA अवार्ड | यूथ आइकन ऑफ साउथ इंडियन सिनेमा |
2013 | SIIMA अवार्ड | 10 इयर्स ऑफ एक्सीलेंस इन तमिल सिनेमा |
2014 | SIIMA अवार्ड | बेस्ट एक्ट्रेस-तमिल (एंड्रेंड्रम पुन्नगाई) |
2014 | SIIMA अवार्ड | मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस (सोशल मीडिया) |
2015 | एशियानेट फिल्म अवार्ड | मोस्ट पॉपुलर तमिल एक्ट्रेस (थूंगा वनम) |
2015 | बिहाइंडवुड्स गोल्ड मेडल | बेस्ट एक्ट्रेस (येन्नई अरिंधाल, थूंगा वनम) |
2016 | एडिसन अवार्ड | बेस्ट एक्ट्रेस (कोडी) |
2016 | फिल्मफेयर अवार्ड साउथ (क्रिटिक्स) | बेस्ट एक्ट्रेस-तमिल (कोडी) |
2017 | SIIMA अवार्ड | बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल (कोडी) |
2018 | फिल्मफेयर अवार्ड साउथ (क्रिटिक्स) | बेस्ट एक्ट्रेस-तमिल (*96*) |
2018 | एशियानेट फिल्म अवार्ड | मोस्ट पॉपुलर तमिल एक्ट्रेस (*96*) |
2018 | नॉर्वे तमिल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड | बेस्ट एक्ट्रेस (*96*) |
2018 | आनंद विकटन सिनेमा अवार्ड | बेस्ट एक्ट्रेस (*96*) |
2019 | एशियाविजन अवार्ड | बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द डिकेड (*96*, हे जूड) |
2019 | SIIMA अवार्ड (क्रिटिक्स चॉइस) | बेस्ट एक्ट्रेस-मलयालम (हे जूड) |
2019 | SIIMA अवार्ड | बेस्ट एक्ट्रेस-तमिल (*96*) |
2023 | बिहाइंडवुड्स गोल्ड मेडल | बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द ईयर (पोन्नियिन सेल्वन: I) |
2023 | SIIMA अवार्ड | बेस्ट एक्ट्रेस-तमिल (पोन्नियिन सेल्वन: I) |
फिल्मोग्राफी (Filmography)
वर्ष | फिल्म/शो | भूमिका | भाषा |
---|---|---|---|
1999 | जोड़ी | गायत्री की दोस्त | तमिल |
2002 | मौनम पेसियाधे | संध्या | तमिल |
2003 | मानसेल्लम | मलार | तमिल |
सामी | भुवना | तमिल | |
लेसा लेसा | बालामणि | तमिल | |
अलै | मीरा | तमिल | |
एनक्कु 20 उनक्कु 18 | प्रीति | तमिल/तेलुगु (द्विभाषी) | |
नी मानसु नाकु तेलुसु | – | तेलुगु | |
2004 | वर्षम | सैलजा | तेलुगु |
घिल्ली | धनलक्ष्मी | तमिल | |
आयुध एझुथु | मीरा | तमिल | |
2005 | तिरुपाची | सुभा | तमिल |
नुव्वोस्तानांते नेनोद्दंतना | सिरी | तेलुगु | |
जी | भुवना | तमिल | |
अथादु | पूरी | तेलुगु | |
अल्लरी बुल्लोडु | ट्रिशा | तेलुगु | |
आरु | महा | तमिल | |
2006 | आथी | अंजलि | तमिल |
पौर्णमी | पौर्णमी | तेलुगु | |
बंगारम | खुद (कैमियो) | तेलुगु | |
उनक्कुम एनक्कुम | कविता | तमिल | |
स्टालिन | चित्रा | तेलुगु | |
सैनिकुडु | वरलक्ष्मी | तेलुगु | |
2007 | आदवारी मातालकु अर्धालु वेरुले | कीर्ति | तेलुगु |
किरीदम | दिव्या | तमिल | |
2008 | कृष्णा | संध्या | तेलुगु |
भीमा | चारु | तमिल | |
वेल्ली थिरई | खुद (कैमियो) | तमिल | |
कुरुवी | देवी | तमिल | |
बुज्जिगाडु | मेघना (चित्ती) | तेलुगु | |
अभियुम नानुम | अभि | तमिल | |
किंग | श्रावणी | तेलुगु | |
2009 | सर्वम | डॉ. संध्या | तमिल |
संखम | महालक्ष्मी | तेलुगु | |
2010 | नमो वेंकटेश | पूजा | तेलुगु |
विन्नैथांडी वारुवाया | जेसी | तमिल | |
ये माया चेसवे | खुद (कैमियो) | तेलुगु | |
खट्टा मीठा | म्युनिसिपल कमिश्नर गेहना गणफुले | हिंदी | |
मनमदन अंबु | अंबुजाक्षी (निशा) | तमिल | |
2011 | टीन मार | मीरा शास्त्री | तेलुगु |
मांकाठा | संजना | तमिल | |
2012 | बॉडीगार्ड | कीर्ति | तेलुगु |
दम्मु | सत्य | तेलुगु | |
2013 | समर | माया | तमिल |
एंड्रेंड्रम पुन्नगाई | प्रिया | तमिल | |
2014 | पावर | प्रशांति | कन्नड़ |
2015 | येन्नई अरिंधाल | हेमानिका | तमिल |
लायन | महालक्ष्मी | तेलुगु | |
सकलकला वल्लवन | दिव्या | तमिल | |
थूंगा वनम | एनसीबी मल्लिका | तमिल/तेलुगु (द्विभाषी) | |
भूलोहम | सिंधु | तमिल | |
2016 | अरनमनाई 2 | अनीता | तमिल |
नायकी (तेलुगु) / नायगी (तमिल) | गायत्री | तेलुगु/तमिल | |
कोडी | रुद्रा | तमिल | |
2018 | हे जूड | क्रिस्टल एन चक्रपरम्बु | मलयालम |
मोहिनी | मोहिनी और वैष्णवी | तमिल | |
’96 | जानकी “जानु” देवी | तमिल | |
2019 | पेट्टा | सरो | तमिल |
2020 | कार्तिक डायल सेथा येन | जेसी | तमिल |
2021 | परमपदम विलयट्टु | डॉ. गायत्री | तमिल |
2022 | पोन्नियिन सेल्वन: I | कुंदवई इलैया पिरट्टी | तमिल |
रांगी | थैयल नायगी | तमिल | |
2023 | पोन्नियिन सेल्वन: II | कुंदवई इलैया पिरट्टी | तमिल |
द रोड | मीरा | तमिल | |
लियो | सत्या पार्थिबान | तमिल | |
2024 | द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम | डांसर (गाने “मट्टा” में) | तमिल |
2025 | आइडेंटिटी | अलीशा अब्दुल सलाम / ऐन | मलयालम |
विदामुयार्ची | कयल अर्जुन | तमिल | |
गुड बैड अग्ली | रम्या | तमिल | |
ठग लाइफ | TBA | तमिल | |
विश्वंभरा | TBA | तेलुगु | |
सूर्या 45 | TBA | तमिल | |
राम | TBA | मलयालम |
वेब सीरीज
वर्ष | शीर्षक | भूमिका | प्लेटफॉर्म |
---|---|---|---|
2024 | ब्रिंदा | एसआई ब्रिंदा | सोनी LIV |
म्यूजिक वीडियो
वर्ष | शीर्षक | भूमिका | गायक |
---|---|---|---|
2000 | “मेरी चुनर उड़ उड़ जाए” | पेंटिंग में महिला | फाल्गुनी पाठक |
निष्कर्ष
तृषा ने अब तक के अपने फिल्मी करियर मे बहुत सी सफल फिल्मों में काम किया है। वे दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे खूबसूरत और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने अभिनय कौशल से उन्होंने अलग मुकाम हासिल किया है और एक सफलतम अभिनेत्री हैं। उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आएगी।
त्रिशा कृष्णन से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. त्रिशा कृष्णन की मातृभाषा क्या है?
उत्तर- त्रिशा की मातृभाषा तमिल है, लेकिन वह तेलुगु, मलयालम, अंग्रेजी और हिंदी भी धाराप्रवाह बोलती हैं।
2. त्रिशा कृष्णन का एक्स-बॉयफ्रेंड कौन था?
उत्तर- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका नाम रघुवेंद्र (एक प्राइवेट व्यक्ति) और अभिनेता विजय के साथ जोड़ा गया था, लेकिन उन्होंने कभी आधिकारिक तौर पर किसी रिश्ते की पुष्टि नहीं की।
3. त्रिशा कृष्णन की उम्र कितनी है (2025 में)?
उत्तर- त्रिशा का जन्म 4 मई 1983 को हुआ था। 2025 में, वह 42 वर्ष की हैं।
4. त्रिशा कृष्णन के पिता का नाम क्या है?
उत्तर- उनके पिता का नाम (स्व.) कृष्णन था, जिनका निधन हो चुका है। उनकी माता का नाम उमा कृष्णन है।
5. त्रिशा ने अब तक कितनी फिल्मों में काम किया है?
उत्तर- त्रिशा ने 100+ फिल्मों (तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी) में अभिनय किया है।
6. त्रिशा कृष्णन की लंबाई (हाइट) कितनी है?
उत्तर- उनकी हाइट 5 फीट 5 इंच (165 cm) है।
7 . त्रिशा कृष्णन की पहली फिल्म कौन सी थी?
उत्तर- उनकी पहली फिल्म 1999 में आई तमिल फिल्म “जोड़ी” थी, जिसमें उन्होंने एक छोटी भूमिका निभाई थी। पहली लीड रोल वाली फिल्म “मौनम पेसियाधे” (2002, तमिल) थी।
8. त्रिशा कृष्णन की सबसे हिट फिल्में कौन सी हैं?
उत्तर- तमिल: घिल्ली, विन्नैथांडी वारुवाया, 96, पोन्नियिन सेल्वन
तेलुगु: वर्षम, नुव्वोस्तानांते नेनोद्दंतना, अथादु
मलयालम: हे जूड
9. क्या त्रिशा कृष्णन शादीशुदा हैं?
उत्तर- नहीं, त्रिशा अभी तक अविवाहित हैं और उन्होंने अपनी शादी के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।
10. त्रिशा कृष्णन को कितने पुरस्कार मिले हैं?
उत्तर- उन्होंने 6 फिल्मफेयर अवार्ड्स, 5 SIIMA अवार्ड्स, 2 नंदी अवार्ड्स और कई अन्य सम्मान जीते हैं।
11. त्रिशा कृष्णन की नेट वर्थ कितनी है?
उत्तर- उनकी कुल संपत्ति ₹85 करोड़+ (2024 अनुमान) है।
12. त्रिशा कृष्णन का डेब्यू तेलुगु फिल्म कौन सी थी?
उत्तर- “लेसा लेसा” (2003) का तेलुगु वर्जन।