अपने कठोर शब्दों और तीव्र बुद्धि के साथ बहुमुखी व्यक्तित्व के लिए युवाओं के बीच लोकप्रिय अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) युवाओं के एक वर्ग में बहुत लोकप्रिय चेहरा हैं। जेनरेशन ज़ेड क्रिएटर्स ( इस पीढ़ी को मोटे तौर पर 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए लोगों के रूप में परिभाषित किया जाता है।) के तौर पर पहचानी जाने वाली मुखीजा जल्द ही भारत के अलग-अलग शहरों आने वाली हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक पोस्टर जारी कर कहा “अपूर्वा उर्फ @the.rebel.kid जल्द आपके शर में पहुँच रही है……. भारत अब जोश में आने का समय है”. इस वर्ष अक्टूबर और नवम्बर में भारत दौरे पर आएंगी। इस लेख में हम Apoorva Mukhija, Age, Height, Education, Parents, Net Worth, Movies & Biography आपके साथ साझा कर रहे हैं।
नाम | अपूर्वा मुखीजा |
डिजिटल नाम | the.rebel.kid, कलेशीऔरत |
जन्म | 28 जुलाई, 2001 |
जन्मस्थान | नई दिल्ली |
आयु 2025 | 24 वर्ष |
पेशा | डिजिटल कंटेंट क्रिएटर |
जाति | पंजाबी |
धर्म | हिन्दू |
रष्ट्रीयता | भारतीय |
निवास | नॉएडा उत्तर प्रदेश |

Apoorva Mukhija Date of Birth & Early Life | अपूर्वा मुखीजा की जन्मतिथि और प्रारम्भिक जीवन
अपूर्वा मुखीजा का जन्म 28 जुलाई, 2001 को देश की राजधानी नई दिल्ली में हुआ था। उनका पालन-पोषण दिल्ली से सटे नॉएडा उत्तर प्रदेश में हुई हुआ। मुखीजा के पिता एक सरकारी सेवा में हैं और माता शिक्षिका हैं। माता का नाम Anita Mukhija है और वे एस. डी. विद्या कैंट अम्बाला में शिक्षिका हैं। इसके आलावा उनका एक छोटा भाई भी है।

Apoorva Mukhija Parents & Family
पिता | सरकारी नौकरी में (नाम ज्ञात नहीं) |
माता | अनीता मुखीजा (शिक्षिका) |
भाई | नाम ज्ञात नहीं |
Apoorva Mukhija Age | अपूर्वा मुखीजा की आयु
अपूर्वा मुखीजा अभी 24 वर्ष की हैं, उनका जन्म जुलाई 28, 2001 को हुआ है।
आयु 2025 | 24 वर्ष |
जन्मतिथि | जुलाई 28, 2001 |
Apoorva Mukhija Education | अपूर्वा मुखीजा की शिक्षा
अपूर्वा मुखीजा प्रारम्भ से ही पढ़ाई में होनहार रही है। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा खेतान पब्लिक स्कूल (2008 – 2012) में हुई, इसके बाद उन्होंने दिल्ली के चर्चित स्कूल कॉन्वेंट ऑफ़ जीसस एंड मैरी (2012 – 2016) में स्कूल की शिक्षा प्राप्त की। हाई स्कूल तक की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल पानीपत (2016 – 2018 ) से प्राप्त की। हाई स्कूल में पढ़ते समय उसने कंप्यूटर और कोडिंग में अपनी रुचि को विकसित किया। मुखीजा शुरू से ही टेक्नोलॉजी के प्रति जुनूनी थी और अपने जूनून को पूरा करने के लिए कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की डिग्री मणिपाल विश्वविद्यालय, जयपुर से प्राप्त की।
यह भी पढ़िए-
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualifications)
विवरण (Details) | संस्थान का नाम (Institute Name) | वर्ष (Year) |
---|---|---|
विद्यालय शिक्षा (Schooling) | खैतान पब्लिक स्कूल (Khaitan Public School) | 2008 – 2012 |
कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, दिल्ली (Convent of Jesus and Mary, Delhi) | 2012 – 2016 | |
दिल्ली पब्लिक स्कूल, पानीपत (Delhi Public School, Panipat) | 2016 – 2018 | |
स्नातक (College) | मणिपाल विश्वविद्यालय, जयपुर (Manipal University, Jaipur) | – |
डिग्री (Degree) | कंप्यूटर साइंस में बी.टेक (B.Tech in Computer Science) | 2018 – 2022 |
Apoorva Mukhija Career | अपूर्वा मुखीजा का करियर
अपूर्वा ने अपने पहले जूनून टेक्नोलॉजी में डिग्री प्राप्त करने के बाद वेब डेवलपमेंट में इंटर्नशिप पूरी करने के बाद बैंगलुरु स्थित डेल टेक्नोलॉजीज़ में एसोसिएट सेल्स इंजीनियर एनालिस्ट के तौर पर जॉब की। लेकिन मुखीजा जो कॉलेज के समय से ही स्टेज पर हास्य और अभिनय करने लगी थी और @the.rebel.kid का आरम्भिक रूप विकसित कर चुकी थी। इसके आगे का सफर उनके स्टार बनने की कहानी से जुड़ा है।
मुखीजा ने अपना डिजिटल करियर 2019 में एक मजेदार वीडियो के साथ शुरू किया जिसका टाइटल “इफ ब्यूटी गुरुज़ वर ऑनेस्ट” था जिससे दर्शकों ने खूब पसंद किया। 2020 में covid – 19 के दौरान मुखीजा ने इसे अपने लिए एक अवसर के रूप में इस्तेमाल किया और लॉकडाउन के बजह से घर के अंदर ही अपने वीडियो शूट किये जिसमें उन्होंने प्रासंगिक स्किट, व्यंग्यात्मक टिप्पणियाँ और दैनिक व्लॉग अपलोड करना शुरू कर दिया, जिसमें लोकडाउन से उपजी वास्तविक परिस्थितियों को व्यंगात्मक रूप से दर्शाया गया।
मुखीजा के कंटेंट को युवाओं विशेष रूप से 20-30 आयु वर्ग में बहुत पसंद किया गया। जिसमें उन्होंने टॉक्सिक फ्रेंडशिप, से लेकर रिश्तों और लैंगिक राजनीति और नौकरी के साक्षात्कार आदि पर अपने विचारों को खुलकर व्यक्त किया।
इस दौरान उन्होंने नाइके, मेटा, मेबेलिन, नेटफ्लिक्स, अमेज़न और गूगल जैसे 60 ज्यादा भारतीय और अंतररष्ट्रीय ब्रैंडन के साथ सहयोग किया। स्केच वीडियो, व्लॉग और मिनी-सीरीज़ में अभिनय किया है। इसके आलावा उन्होंने वेब सीरीज “हू इज़ योर गाइनेक?” 2020 में एक साहसिक और सहज भूमिका अदा की।
इसके अतरिक्त मुखीजा “इंडियाज़ गॉट लेटेंट” और “द ट्रेटर्स इंडिया” जैसे रियलिटी-शैली के डिजिटल शो में दिखाई दीं। जिसके बाद उन्हें काफी पहचान मिली और उनकी एक मजबूत प्रसंशकों की भीड़ मिली।
Apoorva Mukhija Heigh & Weight | अपूर्वा मुखीजा की हाइट और वजन
लंबाई (Height) | 5 फुट 6 इंच (168 से.मी.) |
वजन (Weight) | 52 किलोग्राम (114.64 पाउंड) |
आँखों का रंग (Eye Color) | भूरा (Brown) |
बालों का रंग (Hair Color) | भूरा (Brown) |
टैटू (Tattoos) | कई, including “Chaos” और सांप (snake) |
यह भी पढ़िए- Anjana Krishna IPS, Age, Caste, Rank, Batch, Education, Family, Husband | अंजना कृष्णा आईपीएस का जीवन परिचय
Apoorva Mukhija Net Worth | अपूर्वा मुखीजा की कुल संपत्ति
अनुमानित कुल संपत्ति (Estimated Net Worth) | ₹70–85 लाख (लगभग $85,000–$10,0000 ) |
आय के प्राथमिक स्रोत (Primary Income Sources) | विभिन्न ब्रांड सहयोग, YouTube, अभिनय, कार्यक्रम |
YouTube विज्ञापन राजस्व (YouTube Ad Revenue) | लगभग ₹2–4 लाख/माह (घट बढ़ सकता है) |
प्रायोजित सामग्री (Sponsored Content) | ₹40,000 –₹1,50,000 प्रति ब्रांड सौदा (औसत) |
अभिनय भूमिकाएँ (Acting Roles) | वेब सीरीज़ और OTT शो में भूमिकाएं |
सार्वजनिक संबोधन / कार्यक्रम (Public Speaking/Events) | समय-समय पर पैनल चर्चाओं और शो में भाग लेती हैं |
कुल संपत्ति वृद्धि (2024–2025) (Net Worth Growth) | विविधित सामग्री और प्रायोजनों के कारण स्थिर वृद्धि |
Apoorva Mukhija Husband / Boyfriend | अपूर्वा मुखीजा का पति / प्रेमी
मुखीजा ने अभी तक विवाह नहीं किया है और अभी वे विवाह बंधन में बंधना नहीं चाहती मगर उनके प्रेम संबंधों में दो लोगों के नाम आते हैं पहला- उत्सव दहिया और दूसरा पूरव झा। उत्स्व उनका पूर्व प्रेमी रहा है जो एक बैंककर्मी और निवेशक था। वहीँ पूरव और मुखीजा के बीच भी संबंधों की अफवाह उड़ी हैं।

Apoorva Mukhija Movies & Television | अपूर्व मुखर्जी फ़िल्में और टेलीविजन
वर्ष (Year) | शीर्षक (Title) | प्रारूप (Format) / भूमिका (Role) |
---|---|---|
2025 | द ट्रैटर्स (The Traitors) | रियलिटी श्रृंखला (Reality Series) |
2025 | नादानियाँ (Nadaaniyan) | टीवी श्रृंखला (TV Series) |
2025 | बात पक्की (Baat Pakki) | टीवी मिनी श्रृंखला (TV Mini-Series) |
2023 | हूज़ यॉर गायनेक? (Who’s Your Gynac?) | टीवी श्रृंखला (TV Series) |
2025 | ब्रेव टॉक विथ निखिल एंड फ्रेंड्स (Brave Talk…) | पॉडकास्ट श्रृंखला (Podcast Series) (अतिथि) |
Apoorva Mukhija Controversy | अपूर्वा मुखीजा कंट्रोवर्सी
मुखीजा अब तक कई बार विवादों में रही हैं जिनमें कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं-
कॉमेडी टैलेंट शो “इंडियाज़ गॉट लेटेंट” शो के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वे एक प्रतियोगी के साथ गाली-गलौच करती दिख रही हैं जिसे लोगों ने आपत्तिजनक कहा।
आशीष चंचलानी व रणवीर इलाहाबादिया जैसे साथी जजों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की गई। हैशटैग के साथ उनके व्यवहार की आलोचना की गई।
उन्होंने कहा की जो महिलाऐं पुरुषों की तरह बात कहना चाहती हैं उन्हें ज्यादा कठोर तरीके से देखा जाता है, जबकि पुरषों के प्रति उसी बात पर सामान्य रूख अपनाया जाता है-

सोशल मीडिया से उन्होंने अपनी आपत्तिजनक सामग्री को धीरे-धीरे हटा लिया। इसके साथ ही उन्होंने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक भी लिया और लोगों को अनफ़ॉलो भी किया।
मुखीजा के पूर्व प्रेमी उत्सव दहिया ने ब्रेकअप के बाद उन पर धोखा देने और उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगते हुए उन्हें चेतावनी दी की वे झूठ बोलना बंद करें। दहिया ने अपने एक गाने “क्यूट लिटिल रेड फ्लैग” के माध्यम से मुखीजा पर कटाक्ष भी किया।
उनके कंटेंट क्रिएटर साथी सूफी मोतीवाला ने भी उनका साथ यह कहकर छोड़ दिया कि वह ट्रोलर्स को सही से जवाब नहीं दे पाती।
Known/Unknown Facts About Apoorva Mukhija | अपूर्वा मुखीजा के बारे में ज्ञात/अज्ञात तथ्य
मुखीजा अपने प्रशंसक के बीच “कलेशी औरत” के नाम से प्रसिद्ध हैं।
इंस्टाग्राम पर उनके 4.5M followers हैं ( सितम्बर 2025 तक)
मुखीजा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की समर्थक हैं।
मुखीजा का सपना है कि वे भविष्य में फिल्म का निर्देशन करेंगी।
मुखीजा महिला अधिकारों की समर्थक हैं।
अपूर्वा मुखीजा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-FAQ
प्रश्न 1: अपूर्वा मुखीजा का वास्तविक नाम क्या है?
उत्तर- उनका वास्तविक नाम अपूर्वा मुखीजा है और उन्हें ऑनलाइन “द रिबेल किड” या कलेशी औरत के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 2: “द रिबेल किड” के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर- अपने मुखर और विद्रोही स्वभाव के कारण अपूर्वा मुखर्जी को “द रिबेल किड” के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 3: 2025 में अपूर्वा मुखीजा के साथ क्या विवाद का क्या हुआ?
उत्तर- 2025 में अपूर्वा ने एक टीवी शो के दौरान साथी प्रतिभागी के साथ गन्दी भाषा में गाली-गलौच की, जिसके बाद पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।
प्रश्न 4: अपूर्वा मुखीजा की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है?
उत्तर: अपूर्वा को 2024 में फोर्ब्स इंडिया ने टॉप 100 डिजिटल सितारों की सूची में 8 वां स्थान दिया, जो एक बहुत बड़ा सम्मान था।
प्रश्न 5: क्या उनकी अभिनय पृष्ठभूमि है?
उत्तर- “हूज़ योर गाइनेक?” और “बैट पेव्ड” जैसी वेब सीरीज़ में अभिनय किया है।
प्रश्न 6: – अपूर्वा मुखर्जी क्यों चर्चा में है?
उत्तर- अभी हाल ही में मुखीजा ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वे जल्दी आपके शहर में आ रही हैं। वह अक्टूबर और नवम्बर के मध्य भारत के कई शहरों में प्रोग्राम करने वाली हैं। पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।