Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Actress Bhavana Ramanna: 40 वर्ष की आयु में बनी बिना शादी के दो बच्चों की माँ | भावना रमन्ना की आयु, पति, संतान, करियर

By Preeti Singh

Updated On:

Follow Us
Bhavna Ramanna Career

भारत में ऐसी कई महिलाऐं हैं जिन्होंने बिना शादी किये भी संतान का सुख प्राप्त किया है। ऐसा ही एक मामला बंगलुरु में देखने को मिला है जहाँ कन्नड़ फिल्म उद्योग की प्रसिद्ध अभिनेत्री, राजनीतिज्ञ और नृत्यांगना भावना रमन्ना (Bhavana Ramanna) ने आधुनिक IVF ( in vitro fertilisation) पद्धति द्वारा 40 वर्ष की आयु में जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया, दुर्भाग्य से इनमें से एक बच्चा बच नहीं पाया। एक बेटी सुरक्षित है और अभिनेत्री ने सीमांत समारोह ( बच्चे के जन्म के बाद का एक कन्नड़ रश्म ) का आयोजन किया। इस लेख में हम भावना रमन्ना की आयु, पति, संतान, परिवार और करियर के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं।

Actress Bhavana Ramanna
नामभावना रमन्ना
वास्तविक नामनंदिनी रमन्ना
जन्म30 जनवरी 1984
आयु40 वर्ष
जन्मस्थानअगुम्बे, शिमोगा जिला, कर्नाटक, भारत
पितानाम ज्ञात नहीं
मातास्वर्गीय- शकुंतला रमन्ना
भाई-बहन3 भाई-बहन
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
पतिकोई नहीं
संतानएक बेटी (IVF द्वारा)
पेशाअभिनेत्री, नृत्यांगना और राजनीतिज्ञ
प्रमुख भूमिकाकन्नड़ फिल्म भागीरथी (2012) में भागीरथी
पहली फिल्ममारिबाले (तुलु, 1996)

Early Life of Actress Bhavana Ramanna | भावना रमन्ना का प्रारम्भिक जीवन

भावना रमन्ना का जन्म 30 जनवरी 1984 को अगुम्बे, शिमोगा जिला, कर्नाटक में हुआ है। उनका वास्तविक नाम नंदिनी रमन्ना (Nandini Ramanna) है। परिवार में उनके माता-पिता और तीन भाई-बहन हैं। उनकी माता शकुंतला रमन्ना की मृत्यु हो चुकी है।

यह भी पढ़िएTina Dabi Husband, Age, Education, UPSC Rank | टीना डाबी के पति, आयु, शिक्षा, यूपीएससी रैंक, संतान और कुल सम्पत्ति

Education | शिक्षा

भावना की शिक्षा के बारे में सार्वजानिक रूप से जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बचपन से ही भरतनाट्यम में प्रशिक्षण ले शुरू कर दिया और कोरिओग्राफी में अपना करियर बनाने का निश्चय किया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उन पर किसी फिल्म निर्देशक की नज़र पड़ी और उन्हें फिल्म में अभिनय का मौका दिया।

विद्यालय:ज्ञात नहीं
कॉलेज: ज्ञात नहीं
शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं

Physical Statistics | शारीरिक आंकड़े

ऊँचाई:सेंटीमीटर में – 163 सेमी
मीटर में – 1.63 मीटर
फुट इंच में – 5′ 4″
वजनकिलोग्राम में – 59 किलोग्राम
पाउंड में – 130 पाउंड
आकृति35-29-37
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला

Career | आजीविका

भावना रमन्ना जिनका वास्तविक नाम नंदिनी रमन्ना है एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगा के साथ एक अभिनेत्री भी हैं। उन्हें मंचीय नाम भावना रमन्ना देने वाले व्यक्ति कोडलू रामकृष्ण हैं। शुरुआत में भावना फिल्मों में जाने की इच्छुक नहीं थीं, वे 10 वर्ष तक भरतनाट्यम का प्रशिक्षण लेती रही और मंचीय कोरियोग्राफर बनना चाहती थी। भावना बताती हैं कि उन्हें एक शादी में फिल्म निर्देशक कृष्णप्पा उप्पुर ने देखा और तुलु फिल्म मारिबेले में अभिनय का मौका दिया।

यह भी पढ़िए- Aneet Padda Family ( Mother, Father) | अनीत पड्डा का जीवन परिचय

भावना की पहली फिल्म असफल रही मगर उनका व्यक्तित्व कन्नड़ फिल्म निर्माताओं को बहुत पसंद आया। इसके बाद उन्हें कोडलू रामकृष्ण ने नी मुदिदा मल्लिगे (एक रोमांस-ड्रामा) में प्रमुख नायिका के रूप में मौका दिया। फिल्म राष्ट्रगीत (के.वी.राजू द्वारा निर्देशित ) में एक पिशाचिनी की शानदार भूमिका निभाई। फिल्म दीपावली (दिनेश बाबू द्वारा निर्देशित) में उनके साथ रमेश अरविंद की मुख्य भूमिका रही। निचे तालिका में उनके द्वारा अब तक की गई फिमों की जानकारी देख सकते हैं-

Your paragraph text 23

Political journey | राजनीतिक सफर

भावना ने अपना राजनीतिक सफर कॉंग्रेस के साथ शुरू किया था और 2013 में कर्नाटक विधान सभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्यासी के लिए चुनाव प्रचार किया। इससे पहले 2012 में उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्यासी जयप्रकाश हेगड़े (चिकमगलूर लोकसभा उपचुनाव) के लिए प्रचार किया। 2018 में भावना ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। लेकिन 2021 में उन्होंने फिरसे कांग्रेस में बापसी कर ली।

Personal LIfe | व्यक्तिगत जीवन

भावना अभी तक अविवाहित हैं और उनके किसी अफेयर के बारे में भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनके किसी प्रेमी के विषय में मीडिया में कभी चर्चा नहीं हुई है।

यह भी पढ़िए- सुष्मिता सेन का जीवन परिचय: आयु, शिक्षा, करियर, परिवार,प्रेमी, बेटियां, हाइट, वजन, कुल सम्पत्ति | Sushmita Sen Biography in Hindi

Gave Birth to Twins| जुड़वां दो बच्चों को जन्म दिया

भावना उन महिलाओं में से हैं जिन्हें जीवन में किसी पुरुष का होना जरुरी नहीं लगता और वे एक सिंगल महिला के रूप में भी जीवन में खुश रहना जानती हैं। उन्होंने मातृत्व सुख के लिए IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक का सहारा लेकर एक सफल मातृत्व को हासिल किया है। वे बताती हैं कि जब उन्होंने माँ बनने का फैसला किया तो उनके परिवार ने उनका साथ दिया।

जुलाई 2025 में उन्होंने अपने प्रेगनेंसी की बात को सार्वजानिक किया। लेकिन जब उनका सातवां महीना चल रहा था तब डॉक्टर्स ने कुछ कम्प्लीकेशन की बात की और आठवें महीने में ही डिलेवरी की बात कही। उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया जिनमें से एक जन्म के समय ही मर गया। एक बच्ची जीवित और सकुशल है। 40 वर्ष की आयु में भावना ने मातृत्व सुख को प्राप्त किया है।

Bhavna Ramanna Gave Birth to Twins

भावना रमन्ना – फिल्मोग्राफी

भावना रमण्णा – फिल्म सूची

वर्षफिल्म का नामभूमिकाटिप्पणी
1996मारिबालेतुलु फिल्म (पदार्पण)
1997नी मुदिदा मल्लिगेकर्नाटक राज्य पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री
1999नंबर १दुर्गा
1999चंद्रमुखी प्राणसखीभावना
1999देवेरीअरविंदन पुरस्कार विजेता फिल्म
1999अंबुल्ला कधालुक्कुशांतितमिल फिल्म
2000दीपावली
2001लंकेश
2001एल्लारा माने डोसेनुमंदारा
2001नक्षत्र कधलमालिनीतमिल फिल्म
2001कुरिगलु सार कुरिगलु
2001राष्ट्रगीते
2001अम्माये नव्वीतेसिरिशातेलुगु फिल्म
2001पर्व
2001निनगागीविशेष उपस्थिति
2001क्षमाकर्नाटक राज्य पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
2001विरुम्बुगिरेनतमिल फिल्म; गाने “पथला पथला” में विशेष उपस्थिति
2001चेलवी
2003रॉन्ग नंबर
2003हैलो
2003आहा एथनाई अझगुसंध्यातमिल फिल्म
2003प्रीती प्रेमा प्रणयशीला
2004शांतिशांतिगिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
2004सागरीदिव्या
2004भगवानबॉबी
2006फैमिलीविरेंद्र की बेटीहिंदी फिल्म (बॉलीवुड)
2008इंथी निन्ना प्रीतियापरिमला
2010विमुक्तिमाधवी
2010अपथरक्षकनीथा
2012चिंगारी
2012भागीरथीभागीरथीकर्नाटक राज्य पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
2014क्रेजी स्टार
2016निरुत्तरहंसा
2022वन्स अपॉन ए टाइम इन जमालीगुड्डा
2023ओट्टाडॉ. मैरी थॉमसमलयालम फिल्म
स्रोत-विकिपीडिया

टेलीविजन कार्यक्रम

वर्षकार्यक्रम का नामभूमिका / टिप्पणी
2010गोदरेज गेम आदी, लाइफ चेंज माडीप्रतियोगी / प्रस्तोता
रामाचारी
सारा तेंदुलकर: जीवन परिचय, जन्म स्थान, उम्र, शिक्षा,कियारा आडवाणी विकी, बायो, Kiara Advani Age, Height,
दीप्ति शर्मा क्रिकेटर बायोग्राफी: जीवन परिचय, करियर,राधा यादव क्रिकेटर बायोग्राफी: जीवन, करियर, करियर, शिक्षा , परिवार,
सरोजिनी नायडू कौन थीं? भारत की पहली महिला राज्यपाल की जीवनीश्रद्धा कपूर नेट वर्थ, आयु, शिक्षा, हाइट, वज़न, परिवार, बॉयफ्रेंड
काव्या मारन जीवन परिचय | Kavya Maran Age, Father, Net Worth, Husband, Instagram and Moreनोरा फतेही का जीवन परिचय Nora Fatehi, Biography,
मावरा होकेन की जीवनी हिन्दी में – Mawra Hocane Ki Biography:कैटरीना कैफ की बायोग्राफी
डिंपल यादव की आयु, शिक्षा, पति, संतान, नेट वर्थसारा अली खान की बायोग्राफी
दीपिका पादुकोण की आयु, वजन , ऊंचाई, बायोग्राफीरेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री: आयु, शिक्षा, करियर, परिवार, नेट वर्थ
श्रेया घोषाल का जीवन परिचय हिंदी में : आयु, हस्बैंड, शादी, बच्चेमोनाली ठाकुर आयु, ऊंचाई, प्रेमी, पति, बच्चे, परिवार, जीवनी:
हेमा शर्मा, ऊंचाई, पति, नेट वर्थ, जीवनी और बहुत कुछप्रिया सरोज सांसद | Priya Saroj Biography in Hindi
हर्षा रिछारिया का जीवन परिचय-जानिए साध्वी होने का सचधनश्री वर्मा बायोग्राफी हिंदी में

Preeti Singh

My name is Preeti Singh and I am a housewife. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Leave a Comment

error: Content is protected !!