Dimple Yadav Age, Education, Biography | डिंपल यादव की आयु, शिक्षा, पति, संतान, नेट वर्थ

By Dr. Santosh Kumar Sain

Updated On:

Follow Us

डिम्पल यादव भारतीय राजनीति का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। वे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी हैं। डिंपल अपने सौम्य और सरल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। डिंपल यादव वर्तमान में मैनपुरी, उत्तर प्रदेश से सांसद हैं। डिपले यादव का जन्म एक राजपूत परिवार में 15 जनवरी 1978 को हुआ और वे इस समय 47 की हैं।

एक सैनिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में जन्मी डिंपल बेहद शालीन और सभ्य राजनीतिज्ञ हैं। डिंपल यादव तीन बच्चों की माँ है और उन्होंने अखिलेश यादव से 1999 में विवाह किया था। डिंपल ने भारतीय राजनीति में पहली बार 2009 में कदम रखा मगर पराजय मिली मगर 2012 में उन्होंने कन्नौज से लोकसभा का उपचुनाव निर्विरोध जीता और संसद में प्रवेश किया।

आज इस ब्लॉग में Dimple Yadav Age, Education, Biography के माध्यम से हम डिंपल यादव की जीवनी, आयु, पति, बच्चे, वजन, ऊंचाई कुल सम्प्पति आदि के बारे में जानेंगे। ब्लॉग को पूरा पढ़ें ताकि सम्पूर्ण जानकारी आपको मिले।

नामडिंपल यादव
वास्तविक नामडिंपल रावत
जन्म15 जनवरी 1978
जन्मस्थानपुणे महाराष्ट्र
आयु ( 2025 में )47 वर्ष
पेशाराजनीतिज्ञ
राजनीतिक दलसमाजवादी पार्टी
लोकसभा सीट ( 2024 )मैनपुरी
पितारामचंद्र सिंह रावत
माताचंपा रावत
पतिअखिलेश यादव
ससुरस्वर्गीय मुलायम सिंह यादव
संतानअदिति यादव, टीना यादव और पुत्र अर्जुन यादव
शिक्षाह्यूमेनिटीज़ में ग्रेजुएशन
कॉलेजलखनऊ विश्‍वविद्यालय, उत्तर प्रदेश
संपत्ति15 करोड़ 50 लाख रुपये
Dimple Yadav

Dimple Yadav Early Life: डिंपल यादव का प्रारम्भिक जीवन

डिंपल यादव के पिता रामचंद्र सिंह रावत मूल रूप से उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं, मगर सेना में नौकरी के कारण वे भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहे हैं। डिंपल का जन्म पुणे महाराष्ट्र में 15 जनवरी 1978 को हुआ। डिंपल के पिता भारतीय सेना में कर्नल के पद पर थे।

डिंपल की माता का नाम चंपा रावत है और वे एक ग्रहणी हैं। डिंपल के परिवार में वह अपनी तीन बहनों में दूसरे नंबर की हैं। डिंपल का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ा है और वे एक राजपूत परिवार में जन्मी हैं । डिंपल की एक छोटी बहन का नाम पूनम रावत है जिहोंने डिंपल के लिए चुनाव प्रचार भी किया है।

चूँकि पिता सेना में थे तो उनका अलग-अलग ट्रांसफर होता रहता था जिसके कारण डिंपल की शिक्षा अलग-अलग जगहों पर हुई- पुणे, भटिंडा और अंडमान निकोबार और आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ से शिक्षा पूर्ण की।

डिंपल यादव के माता-पिता और भाई-बहन

डिंपल यादव (असली नाम: डिंपल रावत) के पिता का नाम राम चंद्र सिंह रावत (आर.सी. सिंह रावत) है, जो भारतीय सेना से रिटायर्ड कर्नल थे। उनकी मां का नाम चंपा रावत है। डिंपल का जन्म 15 जनवरी 1978 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था, लेकिन उनका पैतृक परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से जुड़ा है। उनके भाई-बहनों के बारे में ज्यादा सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, हालांकि कुछ स्रोतों के अनुसार उनके दो बहनें हैं, लेकिन भाइयों का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं मिलता। डिंपल ने हमेशा अपने निजी पारिवारिक जीवन को गोपनीय रखा है, और उनकी फोकस राजनीति तथा अखिलेश यादव के साथ परिवार पर रही है।

डिंपल यादव का मायका कहां है?

उत्तर प्रदेश की प्रमुख राजनीतिज्ञ और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव का मायका उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखनिकहाल ब्लॉक में स्थित किलबो खाल गांव में है। 1978 में पुणे, महाराष्ट्र में जन्मीं डिंपल का मूल परिवार गढ़वाली राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखता है, जहां उनके पिता रिटायर्ड कर्नल आर.एस. रावत और मां चंपा रावत का पैतृक निवास रहा। यह जगह पहाड़ी इलाके की शांत और हरी-भरी वादियों से घिरी हुई है, जो डिंपल की सादगीपूर्ण जड़ों को दर्शाती है। राजनीति में कदम रखने के बावजूद डिंपल अपने मायके से गहरा जुड़ाव रखती हैं, और अखिलेश यादव से विवाह के बाद भी उत्तराखंड की यह धरती उनके लिए विशेष महत्व रखती है।

डिंपल यादव का असली नाम क्या है?

डिंपल यादव का असली नाम डिंपल रावत है। उनका जन्म 15 जनवरी 1978 को पुणे में हुआ था, और वे रिटायर्ड आर्मी कर्नल राम चंद्र सिंह रावत की बेटी हैं। शादी के बाद उन्होंने अपने पति अखिलेश यादव के सरनेम से जाना जाने लगा।

Dimple Yadav Age: डिंपल यादव की आयु

डिंपल यादव का जन्म 15 जनवरी 1978 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ और उनका पालन-पोषण, शिक्षा भारत के अलग-अलग हिस्सों में हुआ। इस समय डिंपल यादव की आयु 47 वर्ष है और उन्हें अपना 47वां जन्मदिन 15 जनवरी को मनाया। भारतीय राजनीति में डिंम्पल पारिवारिक राजनीति का चेहरा हैं।

Dimple Yadav Education: डिंपल यादव की शिक्षा

डिंपल यादव की शिक्षा पुणे, बठिंडा, अंडमान और निकोबार द्वीप, और आर्मी पब्लिक स्कूल, नेहरू रोड, लखनऊ में हुई। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

Dimple Yadav Doughters: डिंपल यादव की बेटियां और बेटा

अदिति यादव-डिंपल यादव की तीन संतान हैं दो बेटियां और एक बेटा। डिंपल की बड़ी बेटी का नाम अदिति यादव है और उन्होंने अपनी माँ के लिए 2024 लोकसभा चुनाव में खूब प्रचार किया। अदिति का जन्म 26 अगस्त 2002 को लखनऊ में हुआ था और वे 22 वर्ष की हैं।

अदिति की शिक्षा ला मार्टिनियर कॉलेज से हुई है। साल 2020 में उन्होंने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की। अदिति ने 98% मार्क्स हासिल किये थे और वे एक मेधावी छात्रा हैं। अपनी उच्च शिक्षा के लिए अदिति लन्दन चली गईं और इस समय यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन का अध्ययन कर रही हैं। अदिति को घुड़सवारी और बैडमिंटन का शौक है और भविष्य में वे राजनीति में भी प्रवेश कर सकती हैं।

Dimple Yadav Daughter Aditi Yadav

टीना यादव– टीना का जन्म 1 जून 2006 को हुआ और वे अभी 18 वर्ष की हैं। टीना इंटर कर चुकी हैं और अपनी ग्रेजुएट की पढाई कर रही हैं।

अर्जुन यादव– टीना और अर्जुन जुड़वाँ हैं और अर्जुन का जन्म भी 1 जून 2006 को हुआ और उन्होंने भी इंटर किया है। पिता अखिलेश के पदचिन्हों पर चलते हुए अर्जुन भी राजनीति में दिलचस्पी रखते हैं और भविष्य में राजनीति में शामिल होंगे।

Dimple Yadav Doughters: डिंपल यादव की बेटियां और बेटा

Dimple Yadav Political Career: डिंपल यादव का राजनीतिक सफर

Dimple Yadav in Loksabha

अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों से जब डिंपल कुछ फ्री हुईं तो 2009 में उन्होंने भी राजनीति में कदम रखा और फैज़ाबाद उत्तर प्रदेश से लोकसभा के उपचुनाव में अभिनेता राजबब्बर के खिलाफ चुनाव लड़ा, मगर वे चुनाव हार गईं। यह सीट अखिलेश यादव के दो जगह, कन्नौज और फैज़ाबाद से जीतने के कारण खाली हुई क्योंकि अखिलेश ने फैज़ाबाद सीट को छोड़ दिया था।

2012 डिंपल के लिए खुशियां लाया और उन्हें उपचुनाव में कन्नौज लोकसभा सीट निर्विरोध जीती उसी वर्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने।

डिंपल 44 वीं राजनितिज्ञ बनीं जिन्होंने लोकसभा का चुनाव निर्विरोध जीता। विजय का क्रम जारी रहा और वे 2014 से 2019 तक डिंपल कन्नौज लोकसभा सीट से पुनः संसद में गईं।

2019 के लोकसभा चुनावों में डिंपल को पराजय का सामना करना पड़ा। 2022 में मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के बाद डिंपल ने मैनपुरी से उपचुनाव में 2.8 लाख रिकॉर्ड वोटों से विजय हासिल की।

2024 के लोकसभा चुनाव में डिंपल ने 2,21,639 वोटो से बीजेपी के उम्मीदवार जयवीर सिंह को पराजित कर लोकसभा में प्रवेश किया। डिम्पल को कुल 5,98,526 वोट प्राप्त हुए।

डिंपल यादव का अब तक का संसदीय कार्यकाल

क्रमांककब सेकब तकसांसद बनने का विवरणपार्टी का नाम
1.2012201415वीं लोकसभा में कन्नौज (उपचुनाव) से सांसद (पहला कार्यकाल)समाजवादी पार्टी
2.20142019कन्नौज से 16वीं लोकसभा में सांसद (दूसरा कार्यकाल)समाजवादी पार्टी
3.20222024मैनपुरी से 17वीं लोकसभा में सांसद (तीसरा कार्यकाल) (उपचुनाव)समाजवादी पार्टी
4.2024वर्तमानमैनपुरी से 18वीं लोकसभा में सांसद (चौथा कार्यकाल)समाजवादी पार्टी

Dimple Yadav Husband: डिम्पल रावत और अखिलेश यादव की प्रेम कहानी

Dimple Yadav Husband: डिम्पल रावत और अखिलेश यादव की प्रेम कहानी

डिंपल रावत और अखिलेश यादव की मुलाकात तब हुई जब डिंपल एक छात्रा थीं। प्रारम्भ में डिंपल का परिवार गैर जाति में विवाह के विरुद्ध था मगर, डिंपल की दादी मूर्ति देवी ने परिवार को इस विवाह के लिए राजी कर लिया।

अखिलेश और डिंपल का विवाह 24 नवंबर 1999 को हुआ। शादी के समय डिंपल की आयु 21 वर्ष थी अखिलेश 26 वर्ष के थे । इस तरह डिंपल रावत अब डिंपल यादव हो गई। इस विवाह में मुख्य रूप से स्वर्गीय ठाकुर अमर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस विवाह समारोह में बॉलीवुड सितारे अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना जैसे मेहमान शामिल हुए थे। इस दम्पत्ति के बीच बहुत ही समझदारी है और एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। डिंपल और अखिलेश की तीन संतान हैं जिनमें दो बेटियां, आदिति और टीना यादव, और एक बेटा अर्जुन यादव हैं।

Dimple Yadav Height, weight: डिंपल यादव ऊंचाई, वजन

डिंपल यादव का जन्म 15 जनवरी 1978 को हुआ और वे 47 वर्ष की हैं। उनकी ऊंचाई 5’5″ इंच है और वजन लगभग 55 किलोग्राम है।

नामडिंपल यादव
आयु46 वर्ष
ऊंचाई5′ 5″
वजन55 किलोग्राम
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला

Dimple yadav Caste and Relision: डिंपल यादव की जाति और धर्म

डिंपल यादव मूल रूप से उत्तराखंड की राजपूत जाति से हैं और वे हिन्दू धर्म की अनुयायी हैं। डिंपल के पिता सेना में कर्नल थे। डिंपल उत्तराखंड की रावत जाति से हैं और यह जाति राजपूत वर्ग में आती है।

Dimple Yadav Net Worth : डिंपल यादव की कुल संपत्ति 2025

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भरे गए नामांकन फॉर्म के साथ जमा शपथ पत्र के अनुसार, डिंपल यादव की कुल संपत्ति अभी 15 करोड़ 50 लाख रुपये है। इसमें करीब 59 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने शामिल हैं। डिंपल यादव के पास कोई वाहन नहीं है।

Dimple Yadav Facts: डिंपल यादव से जुड़े तथ्य

  • डिंपल यादव मूल रूप से उत्तराखंड की रावत ( राजपूत ) जाति से हैं।
  • डिंपल अपनी तीन बहनों में दूसरे नंबर की हैं।
  • 2006 में डिंपल ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया एक पुत्र और एक पुत्री।
  • डिंपल ने अखिलेश यादव से 24 नवंबर 1999 को अंतर्जातीय विवाह किया।
  • डिंपल 44 वीं राजनितिज्ञ हैं जिन्होंने लोकसभा का निर्विरोध चुनाव जीता है।
  • समाजवादी पार्टी कार्यकर्त्ता उन्हें डिंपल भाभी कहते हैं।
  • इंटरमीडिएट के बाद डिंपल यादव ने लखनऊ विश्‍वविद्यालय से ह्यूमेनिटीज़ में अपना ग्रेजुएशन किया। 
  • डिंपल और अखिलेश के तीन बच्‍चे हैं अदिति, अर्जुन और टीना, जिनमें अर्जुन और टीना जुड़वां हैं।
  • डिंपल महिला अधिकारों की पैरोकार हैं।

FAQs- डिंम्पल यादव के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न- डिंपल यादव सिंदूर क्यों नहीं लगती?

उत्तर- डिंपल यादव हिन्दू धर्म के सभी नियमों का पालन करती हैं मगर वे रूढ़िवादी परम्पराओं में विश्वास नहीं करती और साधारण रहना पसंद करती हैं।

प्रश्न- डिंपल यादव के पिता कौन है?

उत्तर- डिंपल यादव के पिता का नाम रामचंद्र सिंह रावत है और वे सेना से सेवानिवृत हैं।

प्रश्न- डिंपल यादव का मायका कहां है?

उत्तर- डिंपल यादव का जन्म पुणे महाराष्ट्र में हुआ। डिंपल का वास्तविक राज्य उत्तराखंड है।

प्रश्न- डिंपल यादव का घर कहां है?

डिंपल यादव वर्तमान में अपने पति अखिलेश यादव के साथ लखनऊ के 1-विक्रमादित्य मार्ग पर रहती हैं।

प्रश्न- डिंपल यादव की जाति क्या है?

उत्तर- डिंपल यादव उत्तरखंड की राजपूत रावत जाति से ताल्लुक रखती हैं।

प्रश्न- डिंपल और अखिलेश का विवाह कब हुआ?

उत्तर- डिंपल और अखिलेश का विवाह 24 नवंबर 1999 को हुआ।

प्रश्न- डिम्पल यादव की आयु क्या है?

उत्तर- डिंपल यादव की वर्तमान आयु 47 वर्ष है।

प्रश्न- डिंपल यादव कहाँ से सांसद हैं?

उत्तर- डिंपल यादव कन्नौज से लोकसभा सांसद हैं।

प्रश्न- डिंपल यादव का शादी से पहले क्या नाम था?

उत्तर- डिंपल यादव का वास्तविक नाम डिंपल रावत है।

Dr. Santosh Kumar Sain

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment