Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

फातिमा सना: पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर– आयु, परिवार, जीवनी, करियर और पति/प्रेमी | Fatima Sana Biography in Hindi

By Santosh Kumar

Updated On:

Follow Us

Fatima Sana Profile: फातिमा सना, पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी और हरफनमौला प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट में अपनी ठोस पहचान बनाई है। कराची की तंग गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कप्तानी तक का उनका सफर पाकिस्तान सहित सभी लड़कियों के लिए प्रेरणादायी है। इस लेख में हम फातिमा सना की आयु , प्रारम्भिक जीवन, परिवार, पति, नेट वर्थ आदि के बारे में जानेंगे।

फातिमा सना: पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर– आयु, परिवार, जीवनी, करियर और पति/प्रेमी | Fatima Sana Biography in Hindi

Fatima Sana Biography in Hindi: फातिमा सना जीवनी हिंदी में

फातिमा सना खान, जिन्हें क्रिकेट की जगत में फातिमा सना के नाम से जाना जाता है, वे पाकिस्तान की एक उभरती हुई महिला क्रिकेटर हैं जो पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं। 2021 में उन्हें ICC उदयीमान क्रिकेटर पुरस्कार से नवाज़ा गया है। उनके बारे में नीचे तालिका में त्वरित जानकारी है।

नामफातिमा सना
पूरा नामफातिमा सना खान (Fatima Sana Khan)
जन्म तिथि8 नवंबर 2001
उम्र (सितंबर 2025 तक)23 वर्ष
नागरिकतापाकिस्तान
धर्मइस्लाम
जन्म स्थानकराची, पाकिस्तान (Karachi, Pakistan)
पेशाक्रिकेटर (ऑलराउंडर, कप्तान)
प्रसिद्धिपाकिस्तान महिला क्रिकेट कप्तान, ICC उभरती क्रिकेटर 2021

फातिमा सना उम्र (Fatima Sana Age)

फातिमा सना की उम्र, 28 सितंबर 2025 तक, 23 वर्ष है। उनका जन्म 8 नवंबर 2001 को कराची, पाकिस्तान में हुआ था।

आयु 28 सितंबर 2025 तक23 वर्ष
जन्म8 नवंबर 2001

प्रारंभिक प्रारम्भिक जीवन (Fatima Sana Early Life)

फातिमा सना की कहानी कराची की सड़कों से प्रारम्भ होती है। 8 नवंबर 2001 को जन्मीं फातिमा ने 10 साल की आयु में अपने भाई से क्रिकेट के शुरूआती बारीकियां सीखी। उनके परिवार ने उन्हें खेलने के लिए प्रेरित किया। कराची के सामान्य परिवार से से निकलकर उन्होंने मेहनत और लगन से क्रिकेट की दुनिया में अपना करियर बनाया और सफलता की नई इबारत लिखी।

फातिमा सना परिवार (Fatima Sana Family)

फातिमा सना के परिवार के विषय में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनके भाई ने उनके क्रिकेट करियर में अहम भूमिका निभाई। उनका परिवार मुस्लिम है और कराची में रहता है। 10 अक्टूबर 2024 को सना के पिता का इंतकाल हो चुका है। जैसे ही हमने उनके परिवार के विषय में जानकारी उपलब्ध होगी हम तुरंत अपडेट करेंगे।

फातिमा सना परिवार (Fatima Sana Family) with Parents
सदस्यसंबंधविवरण
पिताअज्ञात10 अक्टूबर 2024 निधन
माताअज्ञातगृहिणी
भाईएक भाईक्रिकेट कोच (बचपन में सिखाया)
पति/प्रेमीअविवाहित, कोई प्रेमी की जानकारी नहींसिंगल (Single)
बच्चेकोई नहीं

फातिमा सना शिक्षा (Fatima Sana Education)

फातिमा सना की शिक्षा के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कराची के एक स्थानीय स्कूल से हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की। क्रिकेट में रुचि के कारण उन्होंने कम उम्र में ही प्रोफेशनल क्रिकेट को प्राथमिकता दी।

शारीरिक बनावट (Physical Appearance)

फातिमा सना की ऊंचाई उनकी तेज गेंदबाजी और फील्डिंग में मदद करता है। उनकी एथलेटिक बॉडी और फिटनेस उन्हें मैदान पर चुस्त बनाती है। नीचे उनकी शारीरिक बनावट की जानकारी दी गई है।

विशेषताविवरण
ऊंचाई5 फीट 3 इंच (160 सेमी)
वजनलगभग 50-55 किग्रा
बॉडी टाइपएथलेटिक और मजबूत
बैटिंग स्टाइलदाएं हाथ से
बोलिंग स्टाइलदाएं हाथ से मीडियम-फास्ट

फातिमा सना क्रिकेट करियर (Fatima Sana Cricket Career)

फातिमा सना का क्रिकेट करियर 2019 में शुरू हुआ, जब उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI और T20I में डेब्यू किया। 2021 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 5 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं और उसी साल ICC उभरती क्रिकेटर का अवॉर्ड जीता। 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान महिला टीम की कप्तानी शुरू की और 2024 T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का नेतृत्व किया। 2025 में वे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की कप्तान हैं। घरेलु क्रिकेट में वे कराची और बार्बाडोस रॉयल्स के लिए खेलती हैं।

Fatima Sana Cricket Career
वर्ष/घटनाविवरण
2019ODI और T20I डेब्यू vs साउथ अफ्रीका
2020ICC वुमेंस T20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड
20215/39 vs वेस्ट इंडीज; ICC उभरती क्रिकेटर अवॉर्ड
2022कॉमनवेल्थ गेम्स में लीडिंग विकेट टेकर
2023न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तानी डेब्यू
2024ICC वुमेंस T20 वर्ल्ड कप कप्तान
2025ICC वुमेंस वर्ल्ड कप क्वालीफायर कप्तान
घरेलू टीमकराची, बार्बाडोस रॉयल्स

नेट वर्थ (Net Worth)

फातिमा सना नेट वर्थ 2025 (Fatima Sana Net Worth 2025) अनुमानित रूप से 1 मिलियन USD है। उनकी कमाई का स्रोत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB), डोमेस्टिक लीग्स, और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं।

स्रोतअनुमानित राशि
कुल नेट वर्थ1 मिलियन USD (₹8 करोड़)
मुख्य स्रोतPCB सैलरी, डोमेस्टिक लीग (बार्बाडोस रॉयल्स, कैंटरबरी), स्पॉन्सरशिप

फातिमा सना पति (Fatima Sana Husband)

फातिमा सना अभी अविवाहित हैं और अपना पूरा ध्यान अपने खेल पर केंद्रित किये हुए हैं । 23 साल सना का किसी के साथ डेटिंग का इतिहास नहीं हैं और अपने क्रिकेट करियर पर पूरी तरह फोकस्ड हैं। सोशल मीडिया या इंटरव्यू में भी उन्होंने किसी प्रकार के रिलेशनशिप का जिक्र नहीं किया।

दीप्ति शर्मा क्रिकेटर बायोग्राफी: जीवन परिचय,क्रिकेटर प्रतिका रावल की आयु, राज्य और इंस्टाग्राम
नश्रा संधू: पाकिस्तान की ये महिला क्रिकेटर है बेहद राधा यादव क्रिकेटर बायोग्राफी: जीवन, करियर, करियर,

FAQs अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फातिमा सना की उम्र कितनी है?

23 वर्ष (8 नवंबर 2001 को जन्म)।

फातिमा सना की ऊंचाई कितनी है?

5 फीट 3 इंच (160 सेमी)।

फातिमा सना की नेट वर्थ कितनी है?

लगभग 1 मिलियन USD (₹8 करोड़)।

फातिमा सना का डेब्यू कब हुआ?

6 मई 2019 (WODI) और 15 मई 2019 (WT20I) vs साउथ अफ्रीका।

फातिमा सना किस टीम के लिए खेलती हैं?

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम, बार्बाडोस रॉयल्स, कैंटरबरी मैजिशियन्स।

स्रोतविकिपीडिया

Santosh Kumar

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Leave a Comment

error: Content is protected !!