Indian Premier League (IPL): के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है! IPL 2026 का मिनी ऑक्शन इसी महीने 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है। इससे पहले सभी टीमों ने 15 नवंबर तक अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने एक धमाकेदार फैसला लेते हुए अपना कप्तान बदल दिया है। खास बात ये है कि ये नया कप्तान सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की को-ओनर काव्या मारन का फेवरेट प्लेयर माना जाता है। आइए, इस IPL 2026 कप्तान बदलने के पीछे की पूरी कहानी को विस्तार से समझते हैं।

KKR का सरप्राइज फैसला: अबू धाबी टी20 लीग में नया कप्तान
कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 से पहले इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के अबू धाबी नाइट राइडर्स टीम की कमान वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर को सौंप दी है। इससे पहले यह जिम्मेदारी सुनील नरेन के पास थ, लेकिन अब नरेन की जगह होल्डर को ये जिम्मेदारी मिल गई है। ये बदलाव KKR के लिए एक रणनीतिक कदम है, जो IPL के आने वाले सीजन में भी प्रभाव डाल सकता है।
ILT20 लीग की शुरुआत आज 2 दिसंबर से हो चुकी है, और अबू धाबी नाइट राइडर्स का पहला मैच कल 3 दिसंबर को शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ होगा। KKR मैनेजमेंट का मानना है कि होल्डर का अनुभव टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
यह भी पढ़िए- काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के डेटिंग की अफवाह: Kavya Maran and Anirudh Ravichander dating
जेसन होल्डर: क्यों बने काव्या मारन की पसंद?
जेसन होल्डर टी20 क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी हैं, जिनके नाम पर 322 टी20 मैचों का अनुभव दर्ज है। वो न सिर्फ आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं, बल्कि अपनी तेज गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान भी करते हैं। पिछले ILT20 सीजन में अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए उन्होंने 10 पारियों में 17 विकेट झटके थे। साथ ही, 180 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 126 रन ठोककर उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की।
होल्डर का IPL सफर भी कम रोचक नहीं है। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई बिड नहीं मिली थी, लेकिन IPL 2026 मिनी ऑक्शन के लिए उन्होंने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। फैंस को उम्मीद है कि इस बार वो किसी मजबूत टीम का हिस्सा बनेंगे।

काव्या मारन का कनेक्शन: SRH के पुराने हीरो
जेसन होल्डर का काव्या मारन से खास रिश्ता रहा है। वो IPL में दो बार SRH का हिस्सा रह चुके हैं – पहली बार 2014 में, जहां उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने को मिला। फिर 2021 में दोबारा चुने गए, जहां उनकी गेंदबाजी ने सबको इम्प्रेस किया। हालांकि, बल्ले से वो ज्यादा रन नहीं बना सके, जिसके चलते टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। 2021 IPL में SRH का परफॉर्मेंस कमजोर रहा था और वो पॉइंट्स टेबल में लास्ट पर खत्म हुए थे।
इसके अलावा, होल्डर ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), राजस्थान रॉयल्स (RR), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) जैसी टीमों के लिए भी खेला है। KKR के इस फैसले से साफ है कि वो होल्डर को IPL 2026 में भी टारगेट कर सकते हैं।
यह भी पढ़िए-काव्या मारन आयु, पिता, नेट वर्थ 2025 | Kavya Maran Biography
IPL 2026 मिनी ऑक्शन: क्या होगा KKR का प्लान?
अबू धाबी में होने वाले इस मिनी ऑक्शन में KKR जैसे फ्रेंचाइजी नए टैलेंट्स को साइन करेंगे। होल्डर का ये कैप्टेंसी रोल उनके कॉन्फिडेंस को बूस्ट देगा। फैंस सोशल मीडिया पर इस चेंज को लेकर चर्चा कर रहे हैं – क्या ये KKR के IPL टाइटल विन की राह में बड़ा स्टेप साबित होगा?
अगर आप IPL 2026 न्यूज, KKR अपडेट्स या काव्या मारन से जुड़ी लेटेस्ट स्टोरीज़ पढ़ना चाहते हैं, तो हमें फॉलो करें। कमेंट्स में बताएं – क्या जेसन होल्डर IPL 2026 में KKR जॉइन करेंगे?
स्रोत– online Source








