यूट्यूब ने न जाने कितने लोगों को प्रसिद्ध किया है और अगर कोई व्लॉगर खूबसूरत शिमला जैसे राज्य से हो तो लोग बहुत पसंद करते हैं। ऐसे ही एक YouTuber हैं Jyotika Dilaik, शिमला की रहने वाली हैं और यूट्यूब पर बहुत प्रसिद्ध हैं। इसके आलावा उन्हें टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की बहन के रूप में भी जाना जाता है। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 के में ज्योतिका उस समय चर्चा में आई जब उन्हें उनकी बहन के साथ बिग बॉस में भाग ले रहे उनके पति अभिनव शुक्ल से मिलने बुलाया गया।
बिग बॉस सीजन 14 2021 के जिस एपिसोड में दोनों बहन आई उसमें उन्होंने धमाकेदार परफॉर्मन्स दी। इसके आलावा उनकी बहन और जीजा अभिनव शुक्ला के बीच ख़राब संबंधों और तलाक लेने की खबरों ने भी सुर्खियां बनाई। फिलहाल लोग Jyotika Dilaik Age, के बारे में जानने के इच्छुक हैं इसके साथ ही उनकी Date of Birth, Height in Feet, Husband, Sister, Wedding, Reception Photos को भी खोजा जा रहा है तो हम यह सब जानकारी, ज्योतिका दिलैक का जीवन परिचय के माध्यम से हिंदी में दे रहे हैं।

त्वरित परिचय (Quick Introduction)
नाम (Name) | ज्योतिका दिलैक(Jyotika Dilaik) |
पूरा नाम (Full Name) | ज्योतिका दिलैक शर्मा (Jyotika Dilaik Sharma) |
जन्म की तारीख (Date of Birth) | 23 July 1994 |
आयु (Age) | 30 2025 के अनुसार (as of 2025 ) जुलाई 23, 2025 से 31 वर्ष |
जन्मस्थान (Place of Birth) | शिमला, हिमाचल प्रदेश, भारत, Shimla, Himachal Pradesh, India |
पिता का नाम (Father’s Name) | गोपाल दिलैक (Gopal Dilaik) |
माता का नाम (Mother’s Name) | शकुंतला दिलैक (Shakuntala Dilaik) |
भाई-बहन (Siblings) | दो बहन, रुबीना और रोहिणी (Two sisters, Rubina Dilaik and Rohini Dilaik) |
वैवाहिक स्थिति (Relationship Status) | विवाहित (Married) |
पति (Husband) | रजत शर्मा, यूटूबर (Rajat Sharma, Indian YouTuber) |
विवाह की तारीख (Date of Wedding) | 9 मार्च 2023 (9 March 2023) |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय (Indian) |
हाई स्कूल (High School) | लोरेटो कॉन्वेंट तारा हिल, शिमला (Loreto Convent Tara Hill, Shimla) |
कॉलेज (College) | सेंट बेड्स कॉलेज, हिमाचल प्रदेश (Saint Bede’s College, HP) |
शैक्षिक योग्यता (Qualification) | बी.टेक. (खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी), B.Tech. (Food Science and Technology) |
राशि चक्र (Zodiac Sign) | सिंह (Leo) |
व्यवसाय (Profession) | इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर (Influencer, Content Creator, and YouTuber) |
ऊंचाई (Height) | 5 फ़ीट, 3 इंच (5 feet 3 inches) सेंटीमीटर-159 (Centimtrs- 159cm) मीटर में- 1.59 |
नेट वर्थ (Net Worth) | 3-4 करोड़ रुपए (3-4 crore) |
ज्योतिका दिलैक की आयु (Jyotika Dilaik Age)
इस भाग में हम सबसे पहले ज्योतिका दिलैक की आयु के बारे में बात करेंगे। खूबसूरत शिमला में 23 July 1994 को जन्मी ज्योतिका वर्तमान में मार्च 2025 तक 30 वर्ष की हैं और 23 जुलाई 2025 को वे अपना 31वां जन्मदिन मनाएंगी। शिमला की इस खूबसूरत लड़की ने अपने यूट्यूब चैनल (Jyotika and Rajat) पर अपने शानदार प्राकृतिक वीडियो के माध्यम से अच्छे सब्सक्राइबर जुटाए हैं। वर्तमान में उनके यूट्यूब चैनल पर 1.31M subscribers हैं।
जन्म | 23 July 1994 |
आयु (2025 ) | मार्च 2025 तक 30 वर्ष की हैं और 23 जुलाई 2025 को वे अपना 31वां जन्मदिन मनाएंगी। |
ज्योतिका दिलैक का प्रारंभिक जीवन ( Early Life of Jyotika Dilaik )
जैसा कि हम ऊपर आपको बता चुके हैं यूटूबर ज्योतिका दिलैक का जन्म 23 July 1994 को भारत के सबसे खूबसूरत पहाड़ी शहर शिमला में हुआ जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। ज्योतिका का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ जहां पहले से ही दो बेटियां थीं, मगर पपीता ने तीसरी बेटी के जन्म पर भी खुशियां मनाई। उनके पिता का नाम गोपाल दिलैक है, जो एक लेखक हैं और उन्होंने हिंदी भाषा में कई पुस्तकें लिखीं हैं। वहीँ उनकी माता का नाम शकुंतला दिलैक है, वे एक सामान्य गृहणीं हैं।
इसके आलावा ज्योतिका की दो बड़ी बहन हैं जिनमें सबसे बड़ी बहन रुबीना दिलैक टीवी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अभिनेता अभिनव शुक्ल से विवाह किया है। दूसरी बड़ी बहन रोहिणी दिलैक भी एक यूट्यूब चैनल चलाती है। उनका कोई भाई नहीं है इसके बाबजूद उनके माता पिता ने उन्हें किसी बेटे से कम प्यार नहीं दिया है और उन्हें अच्छे संस्कार और शिक्षा दिलाई।
ज्योतिका दिलैक की शिक्षा (Jyotika Dilaik Education)
तीन बहनों में सबसे छोटी ज्योतिका बचपन से ही पढ़ने में होनहार थी और उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा, लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल, शिमला, हिमाचल प्रदेश से पूरी की। इसके बाद सेंट बेड्स कॉलेज, शिमला, हिमाचल प्रदेश से इंटरमीडिएट किया और शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज, सोलन, हिमाचल प्रदेश से इंजीनियरिंग (फ़ूड एंड टेक्नोलॉजी में बी.टेक) की डिग्री हासिल की है।
इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की मगर वे कॉलेज के समय से ही एक कंटेंट क्रिएटर बनना चाहती थीं। उनकी बड़ी बहन पहले से ही एक मॉडल और अभिनेत्री थी और एक बहन यूटूबर थी तो ज्योतिका ने भी यूट्यूब पर करियर बनाया और आज एक सफल यूट्यूब व्लॉगर हैं और पति रजत शर्मा के साथ मिलकर कंटेंट क्रिएट करती हैं।
हाई स्कूल | लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल, शिमला, हिमाचल प्रदेश |
इंटरमीडिएट | सेंट बेड्स कॉलेज, शिमला, हिमाचल प्रदेश |
कॉलेज | शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज, सोलन, हिमाचल प्रदेश |
शैक्षिक योग्यता | बी.टेक. (खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी), B.Tech. (Food Science and Technology) |
ज्योतिका दिलैक का करियर (Jyotika Dilaik Career)
शिमला कितना खुबसुरत है इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर घूमने की छह रखने वाला शिमला अवश्य घूमना चाहता है। यहाँ की खूबसूरत पहाड़ियां और वर्फ से ढकी चोटियां पर्यटकों का मन मोह लेती हैं। यही कारण है की प्राकृतिक कंटेंट बनाने वाले हमेशा यहाँ घूमते दिख जायेंगे। ज्योतिका ने अपने करियर को अकार देने के लिए कोरिया को चुना और उन्होंने वहां नौकरी शुरू कर दी लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते उन्हें भी भारत बापस आना पड़ा। उन्होंने भारत में बापस आकर अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और अपने बचपन के जूनून को पूरा करने का प्रयास शुरू किया।
शिमला देश के सबसे खूबसूरत स्थलों में से एक है, इसलिए व्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स हमेशा अपने दर्शकों को दिखाने के लिए कुछ नया ढूंढते रहते हैं। अपने करियर के बारे में अपनी योजनाओं को बदलने का फैसला करने के बाद, वह कोरिया चली गईं और वहीं बस गईं। इस दौरान कोविड-19 महामारी ने दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया और वह भारत वापस नहीं आ पाईं।
जब वह भारत लौटीं, तो उन्होंने अपने जुनून को आगे बढ़ाने का फैसला किया और व्लॉग बनाने के लिए एक YouTube चैनल शुरू किया। हालाँकि उन्होंने अपना YouTube चैनल 2015 (Joined 3 Feb 2015) में शुरू किया मगर उस पर गंभीर होकर काम उन्होंने 2019 में शुरू किया।
2023 में शादी करने के बाद उन्होंने अपने पति रजत शर्मा के नाम के साथ अपने चैनल का नाम @JyotikaRajat कर लिया जहाँ वे अपने पति रजत के साथ अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी के बारे में वीडियो अपलोड करती हैं। वे अपने चैनल पर महिलाओं के लिए स्किन केयर, फैशन और मेकअप से संबंधित वीडियो भी साझा करती हैं, साथ ही शिमला और हिमाचल के खूबसूरत पर्यटन स्थलों से भी परिचित कराती हैं। उनकी लोकप्रियता का इसी बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ज्योतिका को ‘खतरा खतरा खतरा‘ और ‘बिग बॉस’ 14 जैसे कई भारतीय टीवी शो में बतौर मेहमान आमंत्रित किया गया है।
मार्च 2025 तक, उन्होंने YouTube पर लगभग 1.31M subscribers हासिल किए और यह सिलसिला अभी भी जारी है। इसके आलावा उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी अपने ढेर सारे प्रशंसक हासिल किये हैं।
यह भी पढ़िए
ज्योतिका दिलैक का परिवार (Jyotika Dilaik Family)
ज्योतिका का जन्म एक उच्च मध्यम वर्गीय हिन्दू ब्राह्मण परिवार में हुआ है और वे अपने परिवार की तीन बेटियों में तीसरे नंबर की हैं। ज्योतिका के पिता श्री गोपाल दिलैक के लेखक हैं और उन्होंने हिंदी भाषा में कई पुस्तकें लिखी हैं। उनकी माता शकुंतला दिलैक एक गृहणी हैं। ज्योतिका अपने परिवार की सबसे लाड़ली बेटी हैं और वे भी अपने परिवार से बहुत प्यार करती हैं जिसे वे अक्सर अपने वीडियो के माध्यम से दर्शाती भी हैं। उनकी दो बड़ी बहनों में सबसे बड़ी बहन रुबीना दिलैक हैं जी एक टीवी अभिनेत्री और मॉडल हैं जिन्होंने अभिनेता अभिनव शुक्ला से विवाह किया है। इसके आलावा उनकी दूसरी बड़ी बहन रोहिणी दिलैक भी एक यूटूबर हैं।

नाम | ज्योतिका दिलैक |
पिता | श्री गोपाल दिलैक |
माता | शकुंतला दिलैक |
भाई | कोई नहीं |
बहन | बड़ी बहन रुबीना दिलैक और रोहिणी दिलैक |
पति | रजत शर्मा |
ज्योतिका दिलैक की शादी और पति (Jyotika Marriage and Husband)
ज्योतिका दिलैक की शादी एक प्रेम कहानी से जुडी है जिसमें उनके पति रजत शर्मा और ज्योतिका कॉलेज के दिनों से ही एक दूसरे को पसंद करते थे। कॉलेज के एक कॉमन फ्रेंड के जरिये दोनों की मुलाकात हुई और दोनों ने पाया कि उनके विचार और व्यव्हार बहुत मिलता-जुलता है। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के लिए प्यार महशुस किया। मगर कहानी में तब मनोरंजक मोड़ आया जब जब रजत ने अपने दोस्तों के साथ ज्योतिका को अपने दिल की बात बताई और प्यार का इज़हार किया, मगर ज्योतिका ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। ज्योतिका कॉलेज के बाद नौकरी करने कोरिया चली गई।

कोरिया जाकर ज्योतिका ने रजत की कमी को महसूस किया और उसने उससे प्यार का इज़हार किया। भारत लौटने पर कुछ समय तक एक दूसरे के साथ संबंधों में रहे। लम्बे चले इस प्रेम संबंध को सामाजिक स्वीकृति के लिए 2021 में दोनों ने सगाई करने का फैसला किया। ज्योतिका और रजत ने एक शानदार समारोह में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन लग गया और उनकी शादी आगे खिसक गई। अंततः इस खूबसूरत जोड़े ने 9 मार्च 2023 को विवाह कर लिया।
Also Read– Shivani Kumari Bigg Boss: Caste, Age, Height, Weight, शिवानी कुमारी का जीवन परिचय हिंदी में
विवाह के बाद ज्योतिका ने अपने पति का नाम अपने यूट्यूब चैनल में भी जोड़ लिया और विवाह की तस्वीरें और वीडियो अपने प्रशंसकों के साथ साझा किये जिन्हें खूब पसंद क़िया गया। ज्योतिका के पति उनके साथ मिलकर वीडियो बनाते हैं और अपना एक अलग चैनल भी चलाते हैं। दोनों पति-पत्नी अपने वीडियो में रोजमर्रा के जीवन और अक्सर यात्राओं के बारे में वीडियो अपलोड करते हैं।
नाम | ज्योतिका दिलैक |
विवाह की तारीख | 9 मार्च 2023 |
पति | रजत शर्मा (यूटूबर) |
संतान | एक बेटी नैना |
ज्योतिका दिलैक की हाइट और वजन (Jyotika Dilaik Height and Weight)
ज्योतिका एक पहाड़ी राज्य में जन्मी हैं फिर भी उनकी हाइट अच्छी है और उन्होंने खुदको बहुत फिट बनाया हुआ है। देखने में बेहद खूबसूरत ज्योतिका शिमला के सेब की तरह ही खूबसूरत है।
उचाई लगभग (Height approx.) | 5 फ़ीट, 3 इंच (5 feet 3 inches) सेंटीमीटर-159 (Centimtrs- 159cm) मीटर में- 1.59 |
वजन लगभग (Weight approx.) | 50 किलोग्राम |
आँखों का रंग (Eye Colour) | Brown |
बालों का रंग (Hair Colour) | Brown |
ज्योतिका दिलैक की संतान (Jyotika Dilaik Children)
ज्योतिका दिलैक और रजत शर्मा की शादी 9 मार्च 2023 में हुई और अभी उनकी कोई संतान नहीं है। सम्भतः जल्द की हमें कोई खुशखबरी मिलेगी।
ज्योतिका दिलैक की आय (Jyotika Dilaik Net Worth)
ज्योतिका दिलैक अपने यूट्यूब वीडियोस और इंस्टाग्राम पर प्रमोशन के माध्यम से अच्छी कमाई करती हैं और उनके फोल्लोवेर्स तथा सब्सक्राइबर की संख्या में वृद्धि ने उनकी आय में भी वृद्धि की है। 2025 तक उनकी कुल आय अनुमानित तौर पर 3-4 करोड़ है और वे 1-2 लाख रूपये महीना की कमाई करती हैं।
कुल आय 2025 तक | 3-4 करोड़ |
मासिक आय | 1-2 लाख रूपये महीना |
ज्योतिका दिलैक सोशल मीडिया (Jyotika Dilaik Social Media)
Social Media Plateform | Acoount ID | Followers/Subscribers (March 2025) |
Youtube | Jyotika and Rajat (@JyotikaRajat) | 1.31M subscribers |
@JyotikaDilaik | 551K followers | |
@JyotikaDilaik | 382K followers |
ज्योतिका दिलैक के बारे में कुछ कम ज्ञात तथ्य (Some Lesser Known Facts About Jyotika Dilaik)
- ज्योतिका दिलैक हिमाचल प्रदेश के शिमला की एक प्रसिद्ध भारतीय यूट्यूबर और ब्लॉगर हैं।
- ज्योतिका भारतीय टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक की सबसे छोटी बहन के रूप में भी पहचानी जाती हैं।
- ज्योतिका का जन्म 23 जुलाई 1994 को हुआ और पालन-पोषण शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ।
- ज्योतिका ने B.Tech. (Food Science and Technology) किया और इसके बाद सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए चंडीगढ़ में एक कोचिंग संस्थान में कोचिंग भी ली।
- ज्योतिका ने कोरिया में नौकरी की मगर कोविड-19 महामारी के कारण उन्हें बापस आना पड़ा और अपना YouTube व्लॉग चैनल शुरू किया।
- ज्योतिका के युटुब चैनल (@JyotikaRajat) पर 2025 तक .31M subscribers हैं जहां उन्होंने 807 वीडियो अपलोड किये हैं जिन्हें अब तक 565,956,262 views हासिल हुए हैं।
- उन्होंने अपने कॉलेज के प्रेमी और यूटूबेर रजत शर्मा से विवाह किया है।
- बिग बिग बॉस 14 में ज्योतिका को वतौर मेहमान बुलाया गया जहाँ उनकी बहन रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला प्रतियोगी थे।
- ज्योतिका को कुत्ते पलने का शौक है और उनके पास एक पालतू कुत्ता भी है।
- ज्योतिका की एक बेटी है जिसका नाम नैना है।
- ज्योतिका को यात्रा करना और खाना बनाना पसंद है।
ज्योतिका दिलैक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-FAQs
प्रश्न- क्या ज्योतिका और रुबीना सगी बहनें हैं?
उत्तर- हाँ ज्योतिका और टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक सगी बहनें हैं।
प्रश्न- ज्योतिका दिलैक की आयु कितनी है?
उत्तर- ज्योतिका दिलैक का जन्म 23 जुलाई 1994 को हुआ है और वे मार्च 2025 तक 30 वर्ष की हैं।
प्रश्न- ज्योतिका दिलैक ने शादी कब की?
उत्तर- ज्योतिका दिलैक ने अपने कॉलेज के प्रेमी रजत शर्मा से 9 मार्च 2023 को विवाह किया।
प्रश्न- ज्योतिका शर्मा के पति का क्या नाम है?
उत्तर- ज्योतिका दिलैक के पति का नाम रजत शर्मा है और वे एक यूटूबेर हैं।
प्रश्न- ज्योतिका दिलैक शर्मा की संतान है या नहीं?
उत्तर- ज्योतिका और रजत की एक बेटी नैना है।
आपको यह भी पढ़ना चाहिए