गायक और अभिनेत्री कल्पना राघवेन्दर मलयालयम भाषा की गायक और अभिनेत्री हैं उन्होंने एक घटनाक्रम को खुदको मारने की कोशिश की मगर वह असफल रहीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कल्पना ने आईडिया स्टार मलयालयम का ख़िताब जीता है। वे बिग बॉस तेलुगु सीजन 1 की भी प्रतिभागी भी रही हैं। उन्होंने पांच साल की आयु से गाना शुरू किया था। अब तक देश विदेशों में तमाम शो कर चुकी हैं।
आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की? ऐसे ही कई सवाल के साथ हम उनके प्रारम्भिक जीवन, शिक्षा, परिवार, पति, बच्चे और करियर के बारे में जानेंगे। आप इस लेखक Singer Kalpana Raghavendar Biography को अंत तक अवश्य पढ़े।

नाम | कल्पना राघवेंदर |
जन्म तिथि | 08/05/1980 |
जन्मस्थान | चैन्नई |
आयु (2025) | 45 वर्ष |
पिता | टी.एस. राघवेंद्र |
माता | सुलोचना |
भाई-बहन | एक बहन प्रसन्ना राघवेंद्र (शेकिना शॉन) ओपेरा गायिका |
वर्तमान निवास | हैदराबाद, चेन्नई |
धर्म | हिन्दू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
शैक्षणिक योग्यता | मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स |
Kalpana Raghavendar: कल्पना राघवेन्दर का प्रारम्भिक जीवन
कल्पना का जन्म 8 मई 1980 को एक संगीत पृष्ठभूमि से जुड़े परिवार में चेन्नई में हुआ था। उनके पिता का नाम टी.एस. राघवेंद्र है और वे एक प्रसिद्ध पार्श्व गायक हैं और उनकी माता का नाम सुलोचना है जो एक गायिका है। परिवार में संगीत का माहौल बचपन से मिला तो बच्चों में भी संगीत की रूचि प्रारम्भ से ही रही। कल्पना की बहन जिनका बचपन का नाम प्रसन्ना राघवेंद्र है और वे ओपेरा गायिका हैं और उन्होंने अपना नाम शेकिना शॉन रखा है।
Education | कल्पना राघवेन्दर की शिक्षा
कल्पना ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा स्थानीय स्कूल से की। उन्होंने कंप्यूटर एप्लीकेशन की शिक्षा हासिल की है और दर्शनशात्र में मास्टर डिग्री हासिल की है ,उन्होंने संगीत की शिक्षा मदुरै टी. श्रीनिवासन से ली है।
Career | कल्पना राघवेन्दर का संगीत सफर
जन्म से ही संगीत की धुन सुनने वाली कल्पना ने मात्र 5 वर्ष की आयु में संगीत के क्षेत्र में अपनी रूचि प्रदर्शित की। इसके आलावा उन्होंने बाल अभिनेत्री के रूप में फिल्म पुन्नगई मन्नान में अभिनय किया और उस समय उनकी आयु मात्र 6 वर्ष की थी।
कल्पना ने पहली बार गायन की शुरुआत संगीत निर्देशक सलूरी वासुराव द्वारा रचित एक पारिवारिक गीत के लिए पी. सुशीला, मनो, एम.एम. श्रीलेखा और उनकी छोटी बहन प्रसन्ना (शेकिना शॉन) के साथ की। जब जल्पना बड़ी हुई तब उन्होंने, 1999 में संगीत निर्देशक मणि शर्मा के नेतृत्व में तेलुगु फिल्म मनोहरम के गीत “मंगलगौरिकी” के साथ एक पूर्ण व्यावसायिक पार्श्व गायिका के रूप में अपने संगीत सफर की शुरुआत की।
इसके आलावा कल्पना ने एम.एस. विश्वनाथन, इलैयाराजा, ए.आर. रहमान, के.वी. महादेवन, एस.पी. बालासुब्रमण्यम और के.एस. चित्रा जैसे कई प्रख्यात संगीतकारों और गायकों के साथ काम किया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वह एक पार्श्व गायिका के बजाय एक अभिनेत्री और मंचीय कलाकार के रूप में जनता के बीच अधिक लोकप्रिय हैं, उन्होंने दुनिया भर में लगभग 3,000 लाइव स्टेज शो किए हैं।
2013 में, वह अपने गुरु मदुरै टी. श्रीनिवासन के लिए आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य कलाकार थीं। उन्होंने अपने गुरु को स्मृति में गाना भी गाया था।
यह भी पढ़िए
Husband & Children | पति और बच्चे
कल्पना ने विवाह किया है और उनके तीन बच्चे हैं। उनके पति का नाम उपलब्ध नहीं हैं मगर उन्होंने 2010 में अपने पति से तलाक ले लिया था।
शारीरिक बनावट
आयु | 45 वर्ष |
लम्बाई | 1.66 मीटर |
वजन | 65 किलोग्राम |
ड्रेस साइज | 8 |
आँखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | काला |
कल्पना राघवेन्दर से जुडी ताजा खबर
कल्पना ने 4 फरवरी 2025 को नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार और मीडिया के हवाले से प्राप्त खबर के अनुसार हैदराबाद स्थित आवास में में उन्हें बेहोशी की अवस्था में पाया गया जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बानी हुई है। आत्महत्या के प्रयास के कारणों को अभी पता नहीं चला है।
कल्पना राघवेन्दर के बारे में कुछ ज्ञात तथ्य
- वह अभिनेत्री, मंचीय कलाकार और मलयालम भाषी एक पार्श्व गायिका हैं, जिन्होंने आइडिया स्टार सिंगर मलयालम का ख़िताब जीता है।
- उनके संगीत गुरु मदुरै टी. श्रीनिवासन रहे हैं।
- मटर पांच वर्ष की आयु में उन्होंने संगीत में कदम रखा।
- 6 वर्ष की आयु में उन्होंने अभिनय किया।
- मलयालम टीवी चैनल एशियानेट के संगीत प्रतियोगिता (दक्षिण भारतीय) स्टार सिंगर सीजन 5 2010 की विजेता का ख़िताब अपने नाम किया।
- कल्पना ने संगीत के दिग्गजों- इलैयाराजा, ए.आर. रहमान, एम.एस. विश्वनाथन, एस.पी. बालासुब्रमण्यम, के.वी. महादेवन और के.एस. चित्रा के साथ काम किया है।
- 2013 में मदुरै टी. श्रीनिवासन (कल्पना के संगीत गुरु) की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कल्पना को वतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया।
- संगीत के आलावा कल्पना ने बिग बॉस तेलुगु सीजन 1 में भी भाग लिया था।
- कल्पना ने 13 साल की आयु में पहली बार गाना गाया।
- कल्पना ने संगीत निर्देशक पुहालेंदी के नेतृत्व में पहला गीत गाया । जिसमें उनके साथ उनकी पहली महिला सह-गायिका एसपी शैलजा थीं।
- कल्पना ने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में बाल अभिनेत्री के रूप में 30 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।
- कल्पना के माता-पिता दोनों प्रसिद्ध ही स्टेज गायक हैं। उनके पिता और स्वर्गीय एसपी बालासुब्रमण्यम कॉलेज के साथी रहे हैं।
- कल्पना ने सिद्ध चिकित्सा पद्धति का ज्ञान हासिल किया है, जो प्राकृतिक उपचार की प्राचीन भारतीय पद्धति है।
- कल्पना एक बहुभाषी गायिका हैं और वे तमिल, तेलुगु और संस्कृत के साथ-साथ स्पेनिश, जर्मन, इतालवी, जापानी और अरबी भाषा भी धाराप्रवाह बोल सकती हैं।
- कल्पना ने श्री पोट्टी श्रीरामुलु तेलुगु विश्वविद्यालय से तेलुगु भाषा में एमए किया है।
- कल्पना की तीन बेटियाँ हैं। उनमें से एक भरतनाट्यम सीख रही है और दूसरी उभरती हुई गायिका है। यहाँ नाम उपलब्ध नहीं हैं।
- 2010 में कल्पना का तलाक हो चुका है।
कल्पना राघवेन्दर के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न-FAQs
प्रश्न- कल्पना राघवेन्दर कौन हैं?
उत्तर- कल्पना राघवेन्दर मलयालम भाषा की गायक और अभिनेत्री हैं।
प्रश्न- कल्पना राघवेन्दर के पति का नाम क्या है?
उत्तर- कल्पना राघवेन्दर के पति का नाम ज्ञात नहीं है। उन्होंने 2010 में तलाक लिया है।
प्रश्न- कल्पना राघवेन्दरके कितने बच्चे हैं?
उत्तर- उनके तीन बच्चे हैं।
प्रश्न- कल्पना राघवेन्दर के माता-पिता कौन हैं?
उत्तर- उनके माता-पिता का नाम सुलोचना और टी.एस. राघवेंद्र है।
प्रश्न- कल्पना राघवेन्दर ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की?
उत्तर- उनके आत्महत्या का करने के कारणों का पता नहीं चला है।
प्रश्न- कल्पना राघवेन्दर की आयु कितनी है?
उत्तर- वे अभी 44 साल की हैं।
आपको यह भी पढ़ना चाहिए

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.