Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Khushi Kapoor Biography in Hindi | ख़ुशी कपूर का प्रारम्भिक जीवन, शिक्षा, ऊंचाई, वजन, करियर, माता-पिता, प्रेमी, नेट वर्थ

By Preeti Singh

Updated On:

Follow Us
khushi kapoor Age khushi kapoor height khushi kapoor sister khushi kapoor boyfriend khushi kapoor parents khushi kapoor new movie Khushi Kapoor and Vedang Raina

बॉलीवुड में स्टार किड्स का आना कोई नई बात नहीं है और इसी क्रम में एक और अभिनेत्री ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है। ये अभिनेत्री हैं प्रसिद्ध स्वर्गीय अदाकारा श्रीदेवी की बेटी ख़ुशी कपूर। ख़ुशी से पहले उनकी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर पहले ही एक स्थापित अभिनेत्री बन चुकी हैं। निर्माता निर्देशक बोनी कपूर की ये दोनों बेटियां अब बॉलीवुड का चेहरा बन चुकी हैं। अभी हाल ही में ख़ुशी कपूर की फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के पुत्र इब्राहिम अली के साथ आई है जिसका नाम है, “नादानियाँ” जो इब्राहिम की भी पहली फिल्म है।

इस लेख में हम Khushi Kapoor Biography in Hindi के माध्यम से, ख़ुशी कपूर का प्रारम्भिक जीवन, शिक्षा, ऊंचाई, वजन, करियर, माता-पिता, प्रेमी, नेट वर्थ और उनकी अन्य उपलब्धियों की चर्चा करेंगे। लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

khushi kapoor Age khushi kapoor height khushi kapoor sister khushi kapoor boyfriend khushi kapoor parents khushi kapoor new movie Khushi Kapoor and Vedang Raina
त्वरित तथ्य
नाम ख़ुशी कपूर
उपनाम ख़ुशी
जन्म 5 नवम्बर 2000
जन्मस्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
आयु (2025 में)24 वर्ष
पिता बोनी कपूर
माता श्रीदेवी (2018 में मृत्यु)
भाई-बहन एक सगी बहन जाह्नवी कपूर
सौतेले भाई-बहन अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर
प्रेमी वेदांग रैना
शिक्षा अभिनय में डिग्री
स्कूल धीरू भाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल और
इकोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल
कॉलेज न्यूयॉर्क फ़िल्म अकादमी, न्यूयॉर्क शहर, अमरीका
पहली फिल्म द आर्चीज 2023
ताजा रिलीज फिल्म नादानियाँ 2025

Khushi Kapoor’s early life: ख़ुशी कपूर का प्रारम्भिक जीवन

ख़ुशी कपूर का जन्म एक फिल्मी पृष्ठभूमि वाले परिवार में 5 नवम्बर 2000 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ है। उनके पिता बोनी कपूर एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। स्वर्गीय बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी ख़ुशी की माँ हैं। इसके आलावा उनकी सगी बहन जान्हवी कपूर एक स्थापित बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। ख़ुशी के दादा सुरेंद्र कपूर भी प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रहे हैं।

खुशी एक प्रसिद्ध फिल्मी पृष्ठभूमि वाले परिवार में जन्मी हैं उनके चाचा प्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर और अंजय कपूर हैं। इसके साथ ही उनके सौतेले भाई अभिनेता अर्जुन कपूर हैं। एक अन्य सौतेली बहन अंशुला कपूर हैं। इसके आलावा उनकी चचेरी बहन अभिनेत्री सोनम कपूर, रिहा कपूर और भाई मोहित मारवाह हैं। ध्यातव्य है कि श्रीदेवी की मृत्यु दुबई में एक घटना के दौरान 24 फरवरी 2018 में हो चुकी है और उस समय ख़ुशी 17 साल की थी। बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी से हुई थी।

khushi kapoor Age
khushi kapoor height
khushi kapoor sister
khushi kapoor boyfriend
khushi kapoor parents
khushi kapoor new movie
Khushi Kapoor and Vedang Raina

ख़ुशी कपूर की शिक्षा (Khushi Kapoor’s education)

ख़ुशी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मुंबई के प्रसिद्ध धीरू भाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल और इकोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल (École Mondiale World School) से प्राप्त की और उसके बाद आगे की पढाई के लिए उन्होंने अमेरिका का रूख किया जहाँ उन्होंने अभिनय की औपचारिक शिक्षा न्यूयॉर्क फ़िल्म अकादमी, न्यूयॉर्क शहर, से 2019 में पूर्ण की।

Also ReadNeetu Chandra Biography In Hindi | नीतू चंद्रा का जीवन परिचय-प्रांरभिक जीवन, शिक्षा, करियर, आयु, पति, ताजा विवाद

ख़ुशी कपूर का करियर (Khushi Kapoor’s career)

ख़ुशी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 16 वर्ष की आयु में 2016 में एक लघु फिल्म ‘भस्म हो: प्यार का तकरार’ से की। इस फिल्म में पिंकी कश्यप नाम की लड़की की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने 2023 की फिल्म ‘द आर्चिज (The Archies)’ में बेट्टी कूपर की भूमिका निभाई। नीचे तालिका में उनकी कुछ फिल्मों को दर्शाया गया है:-

वर्षफिल्म का नामभूमिकाभाषाटिप्पणियाँ
2023द आर्चीजबेट्टी कूपरहिंदीपहली व्यावसायिक हिंदी फिल्म
2025लवेयापाअज्ञातहिंदीपहली थिएट्रिकल रिलीज़; तमिल फिल्म लव टुडे (2022) का रीमेक; जुनैद खान के साथ काम किया।
2025नादानियाँअज्ञातहिंदीअभी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। जिसमें उनके साथ इब्राहिम अली ने काम किया है।

ख़ुशी कपूर की नेट वर्थ (Khushi Kapoor’s Net Worth)

ख़ुशी कपूर की पहचान श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी के रूप में है। लेकिन उन्होंने खुदकी पहचान बनाने के लिए अभिनय को चुना और The Archies (2023) फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। अनुमनित तौर पर उनकी कुल सम्पत्ति ₹6.5 crore आंकी गई है।

नाम (Name)ख़ुशी कपूर (Khushi Kapoor)
पहली बॉलीवुड फिल्म (Bollywood Debut)The Archies (2023)
सह कलाकार (Co-star in Debut)वेदांग रैना (Vedang Raina)
नई रिलीज मूवी (New film )नादानियाँ (Nadaaniyan) (Rom-com opposite Ibrahim Ali Khan)
कुल सम्पत्ति (Net Worth (2023)लगभग Approximately ₹6.5 crore
आय के स्रोत (Income Sources)Movies, Brand Endorsements
मुख्य तथ्य (Notable Fact)स्वर्गीय श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन।

ख़ुशी कपूर और वेदांग रैना (Khushi Kapoor and Vedang Raina)

ख़ुशी कपूर और वेदांग रैना के बीच प्रेम संबंधों की अफवाह है। आपको बता दें कि ख़ुशी और वेदांग फिल्म The Archies (2023) के सेट पर मिले। यहाँ से दोनों एकदूसरे को पसंद करने लगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर इन दोनों के बीच संबंधों की पुष्टि नहीं हुई है। वेदांग रैना ने द आर्चीज़ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया और तब से इस अभिनेता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Also Read Tamannah Bhatia Age, Height, Biography: तमन्ना भाटिया का जीवन परिचय-आयु, ऊंचाई,वजन, पति/प्रेमी, शादी, फ़िल्में और ताजा खबर

इसके बाद वेदांग ने आलिया भट्ट के साथ फिल्म जिगरा में उनके भाई का किरदार निभाया। फिल्म वेदांग के संवेदनशील अभिनय की खूब प्रशंसा हुई है। इधर ख़ुशी कपूर की नई फिल्म नादानियाँ इब्राहिम अली के साथ आई है और इसमें उनके अभिनय को सराहना मिली है। इसके आलावा वेदांग ने फ़िल्म में ‘फूलों का तारों का’ और जिगरा शीर्षक गीत के गायन से भी सभी को प्रभावित किया।

khushi kapoor Age
khushi kapoor height
khushi kapoor sister
khushi kapoor boyfriend
khushi kapoor parents
khushi kapoor new movie
Khushi Kapoor and Vedang Raina

ख़ुशी कपूर की आयु, ऊंचाई और वजन (Khushi Kapoor Age, Height and Weight)

ख़ुशी कपूर का जन्म 5 नवम्बर 2000 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ है और उनकी वर्मन आयु मार्च 2025 तक 24 वर्ष है। इसके आलावा ख़ुशी 5 फ़ीट 8 इंच लम्बी हैं और लगभग ५० किलोग्राम उनका वजन है।

नाम ख़ुशी कपूर
आयु 24 वर्ष
ऊंचाई (लगभग)5 फुट 8 इंच
वजन (लगभग)50 किलोग्राम
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
मोनाली ठाकुर आयु, ऊंचाई, प्रेमी, पति, बच्चे, परिवार, जीवनी: श्रेया घोषाल का जीवन परिचय हिंदी में : आयु, हस्बैंड, शादी, बच्चे
मुस्कान शर्मा की जीवनी: उम्र, करियर, ऊंचाई, वजन, प्रेमी Shreya Chaudhary “बंदिश बैंडिट्स” अभिनेत्री श्रेया चौधरी

ख़ुशी कपूर का परिवार (Khushi Kapoor’s family)

ख़ुशी कपूर एक खुशहाल और फिल्मी पृष्ठभूमि वाले परिवार में जन्मी हैं और उनके पिता बोनी कपूर एक फिल्म निर्माता हैं। ख़ुशी की माँ श्रीदेवी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री थीं जिनकी 2018 में रहस्मय तरीके से दुबई के एक होटल में मृत्यु हो गई थी। इसके आलावा अभिनेता संजय कपूर ख़ुशी के चाचा हैं। खशी की बड़ी बहन जाह्नवी कपूर पहले से ही एक स्थापित अभिनेत्री हैं।

ख़ुशी के दो सौतेले भाई-बहन अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। उनके चाचा अनिल कपूर प्रसिद्ध अभिनेता हैं और चचेरे भाई-बहन अभिनेत्री सोनम कपूर, रिहा कपूर और भाई मोहित मारवाह है। नीचे ख़ुशी कपूर के फॅमिली ट्री को देखा जा सकता है:-

खुशी कपूर का परिवार वृक्ष (Khushi Kapoor Family Tree)

संबंधनाम
पिताबोनी कपूर (Boney Kapoor) – फिल्म निर्माता
माताश्रीदेवी (Sridevi) – मशहूर अभिनेत्री (2018 में मृत्यु)
भाई-बहन
– भाईअर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) – अभिनेता (बड़े सौतेले भाई)
– बहनजाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) – अभिनेत्री (बड़ी बहन)
– बहनअंशुला कपूर (Anshula Kapoor) – बड़ी सौतेली बहन
दादा-दादी
– दादासुरिंदर कपूर (Surinder Kapoor) – फिल्म निर्माता
– दादीनिर्मला देवी (Nirmala Devi)
चाचा-चाची
– चाचाअनिल कपूर (Anil Kapoor) – अभिनेता, फिल्म निर्माता
– चाचासंजय कपूर (Sanjay Kapoor) – अभिनेता, फिल्म निर्माता
– चाचासंदीप मारवाह (Sandeep Marwah) – फिल्म निर्माता, निर्देशक
– चाचीसुनीता कपूर (Sunita Kapoor) – फैशन स्टाइलिस्ट, पूर्व मॉडल (अनिल कपूर की पत्नी )
– चाचीमहीप कपूर (Maheep Kapoor) – ज्वेलरी डिजाइनर, उद्यमी
– चाचीरीना मारवाह (Reena Marwah)
चचेरे भाई-बहन
– चचेरा भाईमोहित मारवाह (Mohit Marwah) – अभिनेता
– चचेरी बहनशनाया कपूर (Shanaya Kapoor) – अभिनेत्री
– चचेरा भाईजहां कपूर (Jahaan Kapoor)
– चचेरी बहनसोनम कपूर (Sonam Kapoor) – अभिनेत्री
– चचेरी बहनरिया कपूर (Rhea Kapoor) – फिल्म निर्माता
– चचेरा भाईहर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) – अभिनेता, फिल्म निर्माता

ख़ुशी कपूर के बारे में कुछ कम ज्ञात तथ्य (Some Lesser Known Facts About Khushi Kapoor)

  • सुरिंदर कपूर, ख़ुशी कपूर के दादा थे जो भारतीय हिंदी सिनेमा के पुरोधा पृथ्वीराज कपूर के दूर के रिश्तेदार थे, सुरिंदर कपूर ने ही अपने परिवार को पहली बार बॉलीवुड की दुनिया से परिचित कराया था।
  • ख़ुशी जब बड़ी हो रही थी तो अपनी माँ की तरह अभिनेत्री और तरंगना बनने की सोचने लगी थी।
  • ख़ुशी का बचपन सुख-सुविधा में बीता वे बहुत गोल-मटोल और प्यारी दिखती थीं। उनके दाँत थोड़े बाहर निकले होने के कारण, दांतों पर ब्रेसेस भी लगवाए गए।
  • 17 साल की उम्र में, 24 फरवरी 2018 को, श्रीदेवी की मृत्यु के समय खुशी 17 साल की थीं। श्रीदेवी की मृत्यु दुबई में रहष्यमय परिस्थितियों में बाथ टब में डूबने से हुई।
  • 2019 में, ख़ुशी कपूर अपनी बहन जान्हवी कपूर के साथ कलर्स इनफिनिटी के शो BFFs विद वोग के सीज़न 3 में नज़र आईं।
  • ख़ुशी ने शॉर्ट फ़िल्म स्पीक अप में नैना का किरदार निभाया।
  • ख़ुशी की पहली व्यावसायिक बड़ी फ़िल्म द आर्चीज़ थी जिसमें उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया।
  • प्रारम्भिक दिनों में ख़ुशी एक मॉडल बनना चाहती थीं। लेकिन बाद में उन्होंने अपना पूरा ध्यान अभिनय पर लगा दिया।
  • बोनी कपूर ने एक साक्षात्कार में बताया कि श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों को अभिनय की दुनिया से दूर रखना चाहती थीं।
  • ख़ुशी कपूर ने कई ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की है और कॉस्मोपॉलिटन, ग्राज़िया और एले जैसी पत्रिकाओं के कवर पेज पर जगह बनाई साथ ही डायर जैसे कई ब्रांड के लिए मॉडलिंग की है।
  • ख़ुशी सोल डी जेनेरियो और मिंत्रा जैसे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों की ब्रांड एंबेसडर हैं।
  • ख़ुशी को मार्च 2024 में, प्रसिद्ध कोरियाई ब्रांड द फेस शॉप ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया।
  • द आर्चीज जो ख़ुशी की पहली फिल्म थी, की रिलीज से पहले, ख़ुशी अपनी फिल्म का पूर्वावलोकन करने के लिए टुडम: ए नेटफ्लिक्स ग्लोबल फैन इवेंट में दिखाई दीं।
  • 2022 में, ख़ुशी कपूर ने लघु हिंदी फिल्म द गढ़वाल राइफल्स में मोहना तजेना नाम का किरदार निभाया।
  • 2024 में, खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर कॉफ़ी विद करण में दिखाई दीं,जहाँ जाह्नवी ने खुलासा किया कि उनके पिता को घुटने के समस्या है लेकिन वे उन्हें पिंक टैक्सी में बैठने की जिद के लिए कई मील पैदल चले।
  • ख़ुशी कपूर को कुत्तों का शौक है और उनके पास कई पालतू कुत्ते हैं।
  • ख़ुशी को पार्टियों में शराब पीना पसंद है।
  • ख़ुशी को फिट और स्वस्थ दिखना पसंद है जिसके लिए वे बहुत मेहनत करती हैं।
  • ख़ुशी को खाली समय में संगीत सुन्ना और नृत्य करना पसंद है।
  • आलिया कश्यप (अनुराग कश्यप ) और ख़ुशी बहुत अच्छी दोस्त हैं।

ख़ुशी कपूर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-FAQs

ख़ुशी कपूर कौन हैं?

उत्तर- ख़ुशी कपूर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। इनकी माँ स्वर्गीय श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर तथा बहन जाह्नवी कपूर हैं।

प्रश्न-ख़ुशी कपूर की आयु कितनी है?

उत्तर- ख़ुशी कपूर का जन्म नवम्बर 2000 में हुआ है और अभी उनकी आयु 24 वर्ष है।

प्रश्न- ख़ुशी कपूर के माता-पिता कौन हैं?

उत्तर- स्वर्गीय श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ख़ुशी कपूर के माता-पिता हैं।

प्रश्न- ख़ुशी कपूर का प्रेमी कौन है?

उत्तर- वेदांग रैना और ख़ुशी कपूर को एक साथ डेट करते देखा गया है।

प्रश्न- ख़ुशी कपूर की नेट वर्थ कितनी है?

उत्तर- ख़ुशी कपूर की नेट वर्थ लहभग 7 करोड़ रूपये है।

प्रश्न- ख़ुशी कपूर की हाइट कितनी है?

उत्तर- ख़ुशी कपूर 5 फ़ीट 7 इंच लम्बी है।

सारा तेंदुलकर: जीवन परिचय, जन्म स्थान, उम्र, शिक्षा, कियारा आडवाणी विकी, बायो, Kiara Advani Age, Height,
दीप्ति शर्मा क्रिकेटर बायोग्राफी: जीवन परिचय, करियर, राधा यादव क्रिकेटर बायोग्राफी: जीवन, करियर, करियर, शिक्षा , परिवार,
सरोजिनी नायडू कौन थीं? भारत की पहली महिला राज्यपाल की जीवनी श्रद्धा कपूर नेट वर्थ, आयु, शिक्षा, हाइट, वज़न, परिवार, बॉयफ्रेंड
काव्या मारन जीवन परिचय | Kavya Maran Age, Father, Net Worth, Husband, Instagram and Moreनोरा फतेही का जीवन परिचय Nora Fatehi, Biography,
मावरा होकेन की जीवनी हिन्दी में – Mawra Hocane Ki Biography: कैटरीना कैफ की बायोग्राफी
डिंपल यादव की आयु, शिक्षा, पति, संतान, नेट वर्थसारा अली खान की बायोग्राफी
दीपिका पादुकोण की आयु, वजन , ऊंचाई, बायोग्राफीरेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री: आयु, शिक्षा, करियर, परिवार, नेट वर्थ
श्रेया घोषाल का जीवन परिचय हिंदी में : आयु, हस्बैंड, शादी, बच्चे मोनाली ठाकुर आयु, ऊंचाई, प्रेमी, पति, बच्चे, परिवार, जीवनी:
हेमा शर्मा, ऊंचाई, पति, नेट वर्थ, जीवनी और बहुत कुछ प्रिया सरोज सांसद | Priya Saroj Biography in Hindi
हर्षा रिछारिया का जीवन परिचय-जानिए साध्वी होने का सचधनश्री वर्मा बायोग्राफी हिंदी में

Preeti Singh

My name is Preeti Singh and I am a housewife. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Related Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!