लियोनेल मेसी की जीवनी 2025: करियर, परिवार, नेट वर्थ और कोलकाता विवाद | Lionel Messi Biography in Hindi

By Dr. Santosh Kumar Sain

Updated On:

Follow Us

Lionel Messi Profile: लियोनेल मेसी दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर हैं, जिन्हें GOAT (Greatest of All Time) कहा जाता है। 8 बलोन डी‘ओर, 2022 विश्व कप विजेता और 2025 में इंटर मियामी को पहला MLS कप दिलाने वाले मेसी की कहानी प्रेरणादायक है। 2025 में उन्होंने लगातार दूसरी बार MLS MVP जीता और कई रिकॉर्ड तोड़े। लेकिन फ़िलहाल वे भारत के कोलकाता में हुए एक प्रोग्राम को लेकर चर्चा में हैं, जहाँ दर्शकों की नाराजगी का कारण बने। आइए जानते हैं लियोनेल मेसी के बारे में और क्या हैं कोलकाता का मामला?

Lionel Messi
नामलियोनेल मेसी (Lionel Messi)
पूरा नामलियोनेल आंद्रेस मेसी (Lionel Andrés Messi)
उपनामला पुल्गा एटॉमिका (The Atomic Flea), GOAT
जन्म तिथि24 जून 1987
जन्म स्थानरोसारियो, अर्जेंटीना
आयु38 साल
नागरिकतादोहरी नागरिकता: अर्जेंटीना और स्पेन (2005 से स्पेनिश नागरिकता प्राप्त)
कद1.70 मीटर (5 फीट 7 इंच)
वर्तमान क्लबइंटर मियामी (MLS) – कॉन्ट्रैक्ट 2028 तक
पदफॉरवर्ड / अटैकिंग मिडफील्डर
जर्सी नंबर10
बलोन डी’ओर8 (रिकॉर्ड)
प्रमुख खिताबविश्व कप 2022, कोपा अमेरिका 2021 & 2024, 10 ला लीगा, 4 चैंपियंस लीग, MLS कप 2025
कुल करियर गोल896+
नेट वर्थ (2025)लगभग 850 मिलियन डॉलर (7000 करोड़ रुपये)
पत्नीएंटोनेला रोक्कुज्जो (शादी: 2017)
बच्चेतीन बेटे – थियागो (2012), माटेओ (2015), सिरो (2018)
विशेष पुरस्कारअमेरिकी प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम (2025)
फाउंडेशनलियो मेसी फाउंडेशन (बच्चों की स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए)
इंस्टाग्राम@leomessi, 510M followers

Lionel Messi Early Life: प्रारंभिक जीवन और माता-पिता

Lionel Messi Childhood

लियोनेल आंद्रेस मेसी का जन्म 24 जून 1987 को अर्जेंटीना के रोसारियो में हुआ। उनका जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ और वे अपने माता-पिता की तीसरी संतान के रूप में जन्में। मेसी के पिता जॉर्ज मेसी स्टील फैक्ट्री मैनेजर और युवा कोच थे, जिन्होंने उन्हें फुटबॉल सिखाया। मां सेलिया कुच्चितिनी मैग्नेट फैक्ट्री में काम करती थीं। मेसी के जीवन में उनकी दादी का बहुत प्रभाव था – गोल करने के बाद मेसी आसमान की ओर इशारा अपनी स्वर्गीय दादी को याद करते हैं। मेसी की वर्तमान आयु 38 वर्ष है।

जब मेसी 11 साल के थे तब डॉक्टर्स ने बताया कि वे ग्रोथ हार्मोन की कमी से पीड़ित हैं। इलाज महंगा था, इसलिए 13 साल की आयु में बार्सिलोना, स्पेन चले गए जहां क्लब ने उनके इलाज का खर्च उठाया।

Lionel Messi Family- Parents & Siblings
माता-पिता और भाई-बहन के साथ लियोनेल मेसी
संबंधनाम
पिताजॉर्ज होरासियो मेसी (जन्म 1958)
मातासेलिया मारिया कुच्चितिनी (जन्म 1960)
बड़ा भाईरोद्रिगो मेसी (जन्म 1980)
दूसरा बड़ा भाईमाटियास मेसी (जन्म 1982)
बड़ी बहनमारिया सोल मेसी (जन्म 1984)

Lionel Messi Education: शिक्षा

मेसी बचपन से ही फुटबॉल के दीवाने थे जिसके कारण औपचारिक शिक्षा सीमित रही। रोसारियो में प्राइमरी स्कूल गए, लेकिन हाई स्कूल या कॉलेज नहीं पूरा किया। कुल मिलकर मेसी ने स्कूली या कॉलेज को कोई औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं की है।

यह भी पढ़िए: मरिजाने कैप: साउथ अफ्रीका की स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर की पूरी कहानी | Marizanne Kapp Biography in Hindi

Lionel Messi Career: करियर और 2025 की उपलब्धियां

Lionel Messi Career

मेसी ने 4 साल की उम्र से फूटबाल खेलना शुरू किया– ग्रैंडोली, नेवेल्स ओल्ड बॉयज, फिर 2000 में बार्सिलोना ला मासिया के लिए खेला।

  • बार्सिलोना (2004–2021): 672 गोल (एक क्लब के लिए रिकॉर्ड), 10 ला लीगा, 4 चैंपियंस लीग।
  • पीएसजी (2021–2023): 2 लीग 1।
  • इंटर मियामी (2023–अब तक, 2028 तक कॉन्ट्रैक्ट): 2023 लीग्स कप, 2024 सपोर्टर्स शील्ड, 2025 MLS कप (पहला खिताब), लगातार MLS MVP (2024-2025, इतिहास में पहली बार बैक-टू-बैक)।
  • 2025 सीजन: 29 गोल (गोल्डन बूट), 48 गोल कंट्रीब्यूशन, प्लेऑफ में 15 कंट्रीब्यूशन (रिकॉर्ड)।
  • अंतरराष्ट्रीय: अर्जेंटीना के सबसे ज्यादा कैप्ड प्लेयर (193+), 112 गोल, कोपा अमेरिका 2021 & 2024, विश्व कप 2022। कुल 896+ करियर गोल, 407 असिस्ट।

Lionel Messi Net Worth: नेट वर्थ

कुल सम्पत्ति 2025850 मिलियन डॉलर (लगभग 7000 करोड़ रुपये)
आमदनी के स्रोतकरियर अर्निंग 1.6 बिलियन डॉलर+, लाइफटाइम एडिडास डील, एंडोर्समेंट (एप्पल, पेप्सी), इंटर मियामी में इक्विटी स्टेक और निवेश से

Lionel Messi Wife: पत्नी और बच्चे

Lionel Messi Wife
पत्नी और बच्चों के साथ मेसी
पत्नी का नामएंटोनेला रोक्कुज्जो (बचपन की दोस्त)
विवाह2017
संतानतीन बेटे:
थियागो (2012),
माटेओ (2015),
सिरो (2018)।

शारीरिक बनावट (Physical Appearance)

कद (Height)1.70 मीटर (5 फीट 7 इंच)
वजन (Weight)लगभग 72 किग्रा (158 पाउंड)
बॉडी टाइप (Body Type)एथलेटिक, मस्कुलर
बाल (Hair)काले
दाढ़ी (Beard)हाल के वर्षों में फुल बीयर्ड (दाढ़ी) र
आंखें (Eyes)गहरी भूरी (Dark Brown)
टैटू (Tattoos)कई टैटू – बांह, पैर और बैक पर; जैसे बेटे थियागो का हाथ, जीसस क्राउन, पत्नी की आंख आदि।

रोचक तथ्य

  • बचपन में ग्रोथ हार्मोन कमी; बार्सिलोना ने इलाज कराया।
  • सबसे ज्यादा बलोन डी’ओर (8), एक साल में 91 गोल (2012)।
  • 2025 में IFFHS द्वारा ऑल-टाइम बेस्ट प्लेयर चुना गया।
  • लियो मेसी फाउंडेशन से बच्चों की मदद; UNICEF एम्बेसडर।
  • 2025 में अमेरिकी प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम।
  • शांत स्वभाव, माते चाय और वीडियो गेम पसंद।
  • नाम सिंगर लियोनेल रिची पर; दादी की याद में गोल के बाद आसमान की ओर इशारा।
  • करियर में 1300+ गोल कंट्रीब्यूशन (रिकॉर्ड)।

कोलकाता में लोकप्रियता और 2025 विवाद

यह हम सब जानते हैं, कोलकाता भारत का फुटबॉल हब है, जहां माराडोना से मेसी तक अर्जेंटीना स्टार्स की दीवानगी ददेखी गई है। 2011 में मेसी यहां खेले थे। दिसंबर 2025 “GOAT इंडिया टूर” में 70 फीट स्टेच्यू अनावरण किया।

13-14 दिसंबर को सॉल्ट लेक स्टेडियम में खराब आयोजन: महंगे टिकट के बावजूद मेसी सिर्फ 20 मिनट दिखे, VIP से घिरे। फैंस गुस्से में सीटें तोड़ी, मैदान पर आक्रमण। आयोजक सताद्रु दत्ता गिरफ्तार (प्लेन में भागने की कोशिश)। ममता बनर्जी ने माफी मांगी, जांच और रिफंड का वादा। मेसी सुरक्षित हैदराबाद गए; उनका कोई दोष नहीं। यह आयोजकों की गलती थी जिसने साडी अव्यवस्था पैदा की।

यह भी पढ़िए: नॉन्कुलुलेको म्लाबा जीवनी: उम्र, परिवार, क्रिकेट करियर, नेट वर्थ, हाल की उपलब्धियां | Nonkululeko Mlaba Biography 2025

लियोनेल मेसी के प्रमुख पुरस्कार (Awards) – 2025 तक

पुरस्कारसंख्यावर्ष/विवरण
बलोन डी’ओर (Ballon d’Or)8 (रिकॉर्ड)2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019, 2021, 2023
द बेस्ट फीफा मेंस प्लेयर32019, 2022, 2023
यूरोपीय गोल्डन शू (European Golden Shoe)6ला लीगा में सबसे ज्यादा गोल के लिए
फीफा विश्व कप गोल्डन बॉल22014, 2022 (रिकॉर्ड)
एमएलएस एमवीपी (MLS MVP)22024, 2025 (लगातार, इतिहास में पहली बार)
एमएलएस गोल्डन बूट (Golden Boot)12025 (29 गोल)
एमएलएस कप एमवीपी12025
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर22020, 2023
अमेरिकी प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम12025 (बाइडेन द्वारा)
IFFHS ऑल-टाइम बेस्ट प्लेयर12025
Lionel Messi says winning one Ballon d'Or, let alone six, was 'unthinkable'  after picking up his latest award in Paris

स्रोतskysports.com

टीम पुरस्कार (Team Trophies)

पुरस्कारसंख्याक्लब/टीम
कुल टीम ट्रॉफी46-48(फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा)
ला लीगा10बार्सिलोना
यूईएफा चैंपियंस लीग4बार्सिलोना
लीग 1 (Ligue 1)2पीएसजी
कोपा अमेरिका2अर्जेंटीना (2021, 2024)
फीफा विश्व कप1अर्जेंटीना (2022)
एमएलएस कप1इंटर मियामी (2025)
लीग्स कप1इंटर मियामी (2023)
सपोर्टर्स शील्ड1इंटर मियामी (2024)

लियोनेल मेसी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) –

प्रश्न: लियोनेल मेसी की पत्नी कौन है?

उत्तर- मेसी की पत्नी एंटोनेला रोक्कुज्जो हैं। वे बचपन की दोस्त हैं और 2017 में शादी हुई।

प्रश्न: लियोनेल मेसी कितने भाई-बहन हैं?

मेसी के तीन भाई-बहन हैं – दो बड़े भाई (रोड्रिगो और माटियास) और एक बड़ी बहन (मारिया सोल)। वे चार भाई-बहनों में तीसरे हैं।

प्रश्न: लियोनेल मेसी अंग्रेजी बोलते हैं?

उत्तर- हां, मेसी अंग्रेजी बोलते हैं, लेकिन वे शर्मीले हैं इसलिए पब्लिक में कम बोलते हैं। इंटर मियामी में खेलते हुए वे अंग्रेजी में इंटरव्यू देते हैं।

प्रश्न: लियोनेल मेसी के कितने गोल हैं?

उत्तर- 2025 तक मेसी के करियर में 896+ गोल हैं (क्लब + इंटरनेशनल)। वे फुटबॉल इतिहास के टॉप स्कोरर हैं।

प्रश्न: लियोनेल मेसी और रोनाल्डो अच्छे दोस्त हैं?

उत्तर- नहीं, वे प्रतिद्वंद्वी हैं लेकिन एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। वे कभी अच्छे दोस्त नहीं रहे, लेकिन दुश्मन भी नहीं।

प्रश्न: लियोनेल मेसी की ऊंचाई कितनी है?

उत्तर- मेसी की ऊंचाई 1.70 मीटर (5 फीट 7 इंच) है।

प्रश्न: लियोनेल मेसी की नेट वर्थ कितनी है?

उत्तर- 2025 में मेसी की नेट वर्थ लगभग 850 मिलियन डॉलर (7000 करोड़ रुपये) है।

प्रश्न: लियोनेल मेसी के कितने बच्चे हैं?

उत्तर- मेसी के तीन बेटे हैं: थियागो (2012), माटेओ (2015) और सिरो (2018)।

प्रश्न: लियोनेल मेसी का जन्म कब और कहां हुआ?

उत्तर- 24 जून 1987 को अर्जेंटीना के रोसारियो शहर में।

प्रश्न: लियोनेल मेसी ने कितने बलोन डी’ओर जीते हैं?

उत्तर- 8 (रिकॉर्ड) – 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019, 2021, 2023।

प्रश्न: लियोनेल मेसी अब किस क्लब में खेलते हैं?

उत्तर- इंटर मियामी (MLS, अमेरिका) – 2023 से, कॉन्ट्रैक्ट 2028 तक।

प्रश्न: लियोनेल मेसी की नागरिकता क्या है?

उत्तर- दोहरी: अर्जेंटीना (जन्म से) और स्पेन (2005 से)।

Dr. Santosh Kumar Sain

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment