मरिजाने कैप: साउथ अफ्रीका की स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर की पूरी कहानी | Marizanne Kapp Biography in Hindi

By Santosh Kumar

Published On:

Follow Us

Marizanne Kapp Profile: मरिजाने कैप (Marizanne Kapp) दक्षिण अफ़्रीकी महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख सदस्य हैं, जो एक बेहरीन आल राउंडर हैं। वह महिला क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाली पहली दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी हैं और 155 एक दिवसीय खेलकर दक्षिण अफ्रीका की सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन चुकी हैं। 2025 के आईसीसी महिला विश्व कप में उनकी शानदार परफॉर्मेंस की वजह से वह सुर्खियों में हैं। इस लेख में हम उनकी शुरुआती जिंदगी, उम्र, परिवार, शिक्षा, करियर, शारीरिक बनावट, पति, नेट वर्थ, रोचक तथ्य, को साझा करेंगे।

Marizanne Kapp, Early life, age, family, education, career, physical appearance, husband, net worth, interesting facts
विवरणजानकारी
पूरा नाममरिजाने कैप (Marizanne Kapp)
जन्म तिथि4 जनवरी 1990
जन्म स्थानपोर्ट एलिजाबेथ, साउथ अफ्रीका
पेशाक्रिकेटर (ऑलराउंडर)
राष्ट्रीयतासाउथ अफ्रीकी
वैवाहिक स्थितिविवाहित (डेन वैन नीर्क, 2018)

Marizanne Kapp Early Life: प्रारम्भिक जीवन

मरिजाने कैप का जन्म 4 जनवरी 1990 को दक्षिण अफ्रीका के ईस्टर्न केप प्रांत के पोर्ट एलिजाबेथ शहर में हुआ था। बालयकाल से ही उन्हें खेलों का बहुत शौक था। वह दौड़ना, तैराकी और अन्य शारीरिक गतिविधियों में भाग लेती थीं। स्कूल के दिनों में उन्होंने कई खेलों में प्रतिभाग किया, लेकिन क्रिकेट को उन्होंने अपना करियर बनाया। वह ईस्टर्न प्रोविंस क्रिकेट टीम के साथ लड़कों के साथ अभ्यास करती थीं, जो उनके कौशल को मजबूत बनाने में मददगार साबित हुआ। परिवार ने प्रारम्भ से ही उन्हें समर्थन दिया और वे अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब रही।

आयु 2025 (Age)

मरिजाने कैप की उम्र 35 वर्ष है (2025 तक)। उनका जन्मदिन 4 जनवरी को मनाया जाता है, और वह मकर राशि की हैं। इतनी उम्र में भी वह फिटनेस और परफॉर्मेंस के मामले में युवा खिलाड़ियों को टक्कर देती हैं।

विवरणजानकारी
जन्म तिथि4 जनवरी 1990
उम्र (2025 तक)35 वर्ष
राशिमकर

परिवार (Family)

मरिजाने का परिवार बहुत सहायक है। उनके पिता पीटर कैप एक व्यवसायी हैं, और मां एक गृहणी हैं और उनका नाम नरेदा लैंप्रेक्ट है। उनकी दो बहनें हैं – ली जैन सिमन और जानिया नोर्टजे। परिवार ईसाई धर्म को मानता है और अफ्रीकनर समुदाय से जुड़ा है। मरिजाने ने कई बार कहा है कि परिवार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। 2022 में कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान वह बीच में टूर्नामेंट छोड़कर घर लौटीं, क्योंकि उनके बहनोई (बहन के पति) का एक्सीडेंट हो गया था और भतीजों की तबीयत खराब थी।

Marizanne Kapp Family
सदस्यनाम
पितापीटर कैप (बिजनेसमैन)
मांनरेदा लैंप्रेक्ट
बहनेंली जैन सिमन, जानिया नोर्टजे

शिक्षा (Education)

मरिजाने ने अपनी प्राइमरी शिक्षा कबेगा प्राइमरी स्कूल, पोर्ट एलिजाबेथ से पूरी की। हाई स्कूल डी.एफ. माल्हर्बे हाई स्कूल से किया। बाद में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ अफ्रीका, प्रिटोरिया से एचआर (ह्यूमन रिसोर्सेज) में डिग्री हासिल की।

स्तरसंस्थान
प्राइमरी स्कूलकबेगा प्राइमरी स्कूल, पोर्ट एलिजाबेथ
हाई स्कूलडी.एफ. माल्हर्बे हाई स्कूल, पोर्ट एलिजाबेथ
विश्वविद्यालययूनिवर्सिटी ऑफ साउथ अफ्रीका, प्रिटोरिया
डिग्रीह्यूमन रिसोर्सेज (एचआर)

करियर (Career)

मरिजाने का क्रिकेट करियर 2008 में घरेलू स्तर से शुरू हुआ। 2009 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया। वह दाएं हाथ की बल्लेबाज और मीडियम पेस गेंदबाज हैं। उनकी मुख्य उपलब्धियां नीचे देखि जा सकती हैं-

Marizanne Kapp Biography,
विवरणजानकारी
पदार्पण2009, टी20 वर्ल्ड कप, ऑस्ट्रेलिया
प्रमुख रिकॉर्डपहली साउथ अफ्रीकी महिला हैट्रिक (2013)
टेस्ट सेंचुरी150 रन (2022, इंग्लैंड के खिलाफ)
ओडीआई मैच155 (सबसे ज्यादा साउथ अफ्रीका में)
ओडीआई विकेट169
डब्ल्यूपीएलदिल्ली कैपिटल्स (2023, 1.5 करोड़ रुपये)
अन्य लीग्सबिग बैश लीग, द हंड्रेड
  • 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 में हैट्रिक लेने वाली पहली साउथ अफ्रीकी महिला क्रिकेटर।
  • 2022 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पांच विकेट हॉल।
  • जून 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में पहली सेंचुरी (150 रन), जो साउथ अफ्रीका का हाईएस्ट स्कोर है।
  • 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में 1.5 करोड़ रुपये में खरीदी गईं।
  • सिडनी सिक्सर्स के लिए बिग बैश लीग और अन्य लीग्स में खेल चुकी हैं।
  • कुल 155 ओडीआई में 169 विकेट और मजबूत बल्लेबाजी। 2024 में रिटायरमेंट का फैसला लिया, लेकिन सीएसए के डायरेक्टर से बात कर जारी रखा। वह साउथ अफ्रीका की सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला ओडीआई खिलाड़ी हैं।

शारीरिक बनावट (Physical Appearance)

मरिजाने की ऊंचाई 5 फीट 11 इंच (लगभग 180 सेमी) है। वह मजबूत और एथलेटिक बॉडी वाली हैं, जो तेज गेंदबाजी के लिए आदर्श है। वजन करीब 65 किलो। उनके बाल ब्राउन और आंखें नीली हैं।

विवरणजानकारी
ऊंचाई5 फीट 11 इंच (लगभग 180 सेमी)
वजनलगभग 65 किलोग्राम
त्वचा का रंगगोरा
बालों का रंगभूरा (ब्राउन)
आंखों का रंगनीला

पति/प्रेमी (Boyfriend/Husband)

मरिजाने की पत्नी डेन वैन नीर्क हैं, क्या आप भी ये सुनकर चौंक गए? डेन भी साउथ अफ्रीका की पूर्व कप्तान और क्रिकेटर हैं। दोनों ने जुलाई 2018 में शादी की। यह एक समलैंगिक शादी है, जो वुमेंस क्रिकेट में प्यार और समर्थन की मिसाल है। डेन के सोशल मीडिया पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मरिजाने ने कहा है कि वह पहले पत्नी हैं, फिर क्रिकेटर। दोनों एक-दूसरे को करियर में सपोर्ट करती हैं।

Marizanne Kapp Wife Dane van Niekerk

नेट वर्थ (Net Worth)

विवरणजानकारी
अनुमानित नेट वर्थ1 मिलियन डॉलर (8-10 करोड़ रुपये)
आय के स्रोतक्रिकेट, डब्ल्यूपीएल, बिग बैश लीग, एंडोर्समेंट्स
डब्ल्यूपीएल डीलदिल्ली कैपिटल्स (1.5 करोड़ रुपये, 2023)

रोचक तथ्य (Interesting Facts)

  • वह साउथ अफ्रीका की पहली महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने टेस्ट में सेंचुरी लगाई।
  • 2020 टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टॉप रन-स्कोरर रहीं।
  • वह स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में भी डिग्री रखती हैं।
  • बचपन में लड़कों के साथ क्रिकेट खेला, जो दुर्लभ था।
  • 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में फैमिली इमरजेंसी के कारण बीच में लौटीं।
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ 155वां ओडीआई खेलकर साउथ अफ्रीका की सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला बनीं।

चर्चा में क्यों हैं (Charcha Men Kyon Hai)

अक्टूबर 2025 में मरिजाने कैप की चर्चा आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 की वजह से है। यह उनका पांचवां वर्ल्ड कप है, जहां वह साउथ अफ्रीका की स्टार ऑलराउंडर हैं। 3 अक्टूबर को गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग मैच में साउथ अफ्रीका 69 रन पर ऑलआउट हो गई, और मरिजाने को लिंसी स्मिथ ने सस्ते में आउट किया।

मैच हारने के बावजूद, वह टॉप विकेट लेने का टारगेट (12 विकेट) रख रही हैं, जो उन्हें टॉप-3 विकेट टेकर्स में पहुंचा सकता है। युवा प्लेयर अन्नेरी डर्कसेन को मेंटरिंग करने की उनकी भूमिका भी हाइलाइट हो रही है।

इसके अलावा, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने इतिहास रच दिया। मरिजाने ने अपना 155वां एकदिवसीय खेलकर पूर्व बल्लेबाज मिग्नॉन डू प्रीज (154 मैच) को पीछे छोड़ साउथ अफ्रीका की सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला ओडीआई खिलाड़ी बन गईं। इस माइलस्टोन मैच में उन्होंने न्यूजीलैंड की सुझी बेट्स को पहली ही गेंद पर आउट कर धमाकेदार शुरुआत की।

2013 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 102* रन और 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 5/45 उनका बेस्ट परफॉर्मेंस रहा। साउथ अफ्रीका में ओडीआई मैचों की लिस्ट: मरिजाने 155, मिग्नॉन 154, सुने लूस 136, त्रिशा चेट्टी 134, शब्निम इस्माइल 127। यह उपलब्धि उन्हें वुमेंस क्रिकेट की अनुभवी दिग्गज बनाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

मरिजाने कैप का जन्म कब और कहां हुआ?

जन्म 4 जनवरी 1990 को पोर्ट एलिजाबेथ, साउथ अफ्रीका में हुआ।

मरिजाने कैप की पत्नी कौन हैं?

डेन वैन नीर्क, जो साउथ अफ्रीका की पूर्व क्रिकेटर हैं। या समलैंगिक शादी 2018 में हुई।

मरिजाने कैप ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?

टी20आई में हैट्रिक लेने वाली पहली साउथ अफ्रीकी महिला और सबसे ज्यादा ओडीआई मैच (155) खेलने वाली साउथ अफ्रीकी महिला।

मरिजाने कैप की ऊंचाई कितनी है?

5 फीट 11 इंच।

मरिजाने कैप का नेट वर्थ कितना है?

लगभग 1 मिलियन डॉलर (8-10 करोड़ रुपये)।

यह भी पढ़िए

नश्रा संधू: पाकिस्तान की ये महिला क्रिकेटर है बेहद खूबसूरत सना मीर: पाकिस्तानी महिला क्रिकेट की पूर्व कप्तान की जीवनी,
येशा सागर (क्रिकेट प्रेजेंटर) का जीवन परिचयफातिमा सना: पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर– आयु, परिवार, जीवनी,

Santosh Kumar

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!