Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Mahieka Sharma (Hardik Pandya girlfriend) Biography: महीका शर्मा और हार्दिक पांड्या

By Santosh Kumar

Updated On:

Follow Us
Who is Mahieka Sharma?: महीका शर्मा कौन हैं?

Mahieka Sharma & Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार आल राउंडर हार्दिक पांड्या की व्यक्तिगत ज़िन्दगी हमेशा मीडिया की सुर्ख़ियों में रहती है। हार्दिक की पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद अब हार्दिक का नाम महीका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। आपको बता दें 24 साल की इस मॉडल और योगा ट्रेनर के साथ हार्दिक की डेटिंग की अगवाहें मीडिया में तेजी से उड़ रही हैं। इंस्टाग्राम तक पर यही अफवाह है लेकिन सच क्या है? इस ब्लॉग में हम महीका शर्मा के बारे में जानेंगे। आइये जानते हैं महीका शर्मा कौन हैं?

Mahieka Sharma (Hardik Pandya girlfriend) Biography: Net Worth, Age, Height, Parents, महीका शर्मा और हार्दिक पांड्या
महीका शर्मा के बारे में त्वरित तथ्य
पूरा नाम (Full Name)महीका शर्मा (Mahieka Sharma)
जन्म तिथि (Birth Date)2001 (लगभग; सटीक तारीख उपलब्ध नहीं)
उम्र (Age)24 वर्ष (2025 तक)
जन्म स्थान (Birth Place)दिल्ली, भारत (कुछ स्रोतों में गुजरात का जिक्र)
पिता का नाम (Father’s Name)नाम ज्ञात नहीं
माता का नाम (Mother’s Name)नाम ज्ञात नहीं
भाई-बहन (Siblings)नाम ज्ञात नहीं
धर्म (Religion)हिंदू
जातिब्राह्मण
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
प्रेमीहार्दिक पंड्या (अफवाहें)
पेशा (Profession)मॉडल, योगा ट्रेनर, अभिनेत्री (म्यूजिक वीडियोज और शॉर्ट फिल्म्स में)
शिक्षा (Education)इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन; 10वीं में 10 CGPA
ऊंचाई (Height)उपलब्ध नहीं (लगभग 5’7″ अनुमानित)
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय (Indian)
अन्य जानकारी (Other Info)दिल्ली और गुजरात में लोकल पेजेंट्स से करियर शुरू किया; टैनिश्क, वीवो जैसे ब्रांड्स के साथ काम; 2024 में इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर जीता।

Who is Mahieka Sharma?: महीका शर्मा कौन हैं?

आपको बता दें कि महीका शर्मा (Mahieka Sharma) एक उभरती हुई मॉडल हैं, जो अपनी फिटनेस और फैशन स्टाइल के लिए मशहूर हैं। दिल्ली में जन्मी महीका अभी 24 साल की हैं और सोशल मीडिया, विशेष रूप से इंस्टाग्राम पर काफी सक्रीय रहती हैं। हार्दिक पंड्या अभी 31 साल के हैं और दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं।

Also ReadRitika Nayak Biography in Hindi | रितिका नायक: कौन हैं ये उभरती हुई तेलुगु सिनेमा की स्टार?

महीका ने इंस्टाग्राम (@mahiekasharma) पर ढेर सारी तस्वीरें साझा की हैं – फिटनेस टिप्स, ट्रैवल की फोटो और मॉडलिंग शूट्स देखे जा सकते हैं। वे सिर्फ मॉडल ही नहीं, बल्कि योगा ट्रेनर भी हैं और लोगों को स्वस्थ रहने की सलाह देती हैं। महीका ने प्रमुख डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया है और कुछ म्यूजिक वीडियोज तथा शॉर्ट फिल्मों में नजर आई हैं।

महीका अपने व्यक्तिगत जीवन को गुप्त रखती हैं, लेकिन हार्दिक के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहों ने उनके साथ हार्दिक को भी सुर्खियों में ला दिया। आपको बता दें कि महीका शर्मा हार्दिक पांड्या अब गूगल पर टॉप सर्च बन चुका है।

Mahieka Sharma Age: महीका शर्मा की आयु

महीका शर्मा का जन्म 2001 में हुआ है और वे अभी 24 साल की हैं जबकि हार्दिक पंडया अभी 31 वर्ष के हैं।

Mahieka Sharma Family: महीका शर्मा का परिवार

महिका शर्मा का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ है। अभी उनके माता-पिता या भाई-बहनों के विषय जानकारी उपलब्ध नहीं है। जैसे ही हमें यह जानकारी मिलेगी आपके साथ साझा की जायेगी।

यह भी पढ़िएLily Collins Biography in Hindi | लिली कोलिंस की जीवनी: शिक्षा, करियर, माता-पिता, फिल्में, संतान, शादी, पति, ऊंचाई-वजन और नेट वर्थ 2025

Mahieka Sharma Height & Weight: महीका शर्मा की हाइट और वजन

हाइट 5’7″
वजन52 किलोग्राम
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
शारीरिक माप32-26-34

Mahieka Sharma Education & Career: महीका की शिक्षा और करियर

महीका सिर्फ देखने में ही खूबसूरत नहीं है, बल्कि वह एक पढ़ाकू किस्म की लड़की है। इसका प्रमाण इस बात से मिलता है कि उन्होंने 10वीं में 10 CGPA स्कोर किया था। इसके बाद अर्थशास्त्र और वित्त में स्नातक की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग में करियर को चुना, हालाँकि उनके माता-पिता उन्हें डॉक्टर या इंजीनियर बनाना चाहते थे। लेकिन महीका ने अपने लिए एक अलग मुकाम चुन रखा था और वे आज वे फैशन शोज, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया से लाखों की कमाई करती हैं।

आपको बता दें कि महीका एक फिटनेस गुरु भी हैं और योगा उनका जुनून है। वे अक्सर योगा वीडियो और अपने फॉलोवर्स के लिए टिप्स शेयर करती हैं, जो उनके फैंस को पसंद आते हैं। उनकी मेहनत और स्टाइल उन्हें खास बनाता है।

शिक्षा का स्तरविवरण
स्कूली शिक्षानेवी चिल्ड्रन स्कूल, दिल्ली
स्नातक डिग्रीअर्थशास्त्र और वित्त, पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी, गांधीनगर
आगे की पढ़ाईकम्युनिटी साइकोलॉजी, मैरीलैंड, यूएसए (जिसने उन्हें व्यापक वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान किया)
Who is Mahieka Sharma?: महीका शर्मा कौन हैं?

Mahieka Sharma & Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या के साथ अफवाहें कैसे शुरू हुईं?

हार्दिक और महीका के बीच पनप रहे संबंधों की अफवाहें एक रेडिट पोस्ट से शुरू हुई। आपको बता दें कुछ समय पहले रेडिट पर लोग बात करने लगे कि महीका और हार्दिक को एकसाथ कई जगह देखा गया। कुछ तस्वीरों में दोनों एक ही इवेंट में दिखे। ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली और #HardikMahieka ट्रेंड करने लगा।

इस बीच, हार्दिक और जस्मिन वालिया का रिश्ता ग्रीस की यात्रा की फोटोज साझा करने के बाद ध्यान आकर्षित हुआ। वे अक्सर साथ देखे जाते थे, जस्मिन हार्दिक के मैचों में उनका हौसला बढ़ाती थीं, जिसमें दुबई में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी शामिल था।

हार्दिक, जो IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान थे, तलाक के बाद अकेले हैं। नताशा स्टैंकोविक से अलग होने के बाद उनकी जिंदगी में नई लड़की की खबरें आना आम है। लेकिन महीका के साथ ये खबर कुछ अलग है, क्योंकि सोशल मीडिया पर कई सुराग मिल रहे हैं।

Mahieka Sharma Net Worth: महीका शर्मा की कुल सम्पत्ति

महिका शर्मा कितनी समपत्ति की मालिक हैं इसके बारे में सार्वजानिक रूप से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन वह सोशल मीडिया और मॉडलिंग के साथ ब्रांड प्रचार के माध्यम से लाखों की कमाई करती हैं। अनुमानित तौर पर ₹3.2 Crore ($380,000 लगभग) की मालकिन हैं।

वर्षअनुमानित संपत्ति
2023₹1.8 करोड़ (लगभग $220,000)
2024₹2.4 करोड़ (लगभग $290,000)
2025₹3.2 करोड़ (लगभग $380,000)

Mahieka Sharma Instagram: महीका शर्मा इंस्टाग्राम

Instagram@mahiekasharma
Twitter / X@mahiekasharma
FacebookMahieka Sharma Official
HobbiesTraveling, Yoga, Sustainable Fashion, Reading Psychology Books

सोशल मीडिया पर क्यों फैली अफवाह?

इस अफवाह की ओर लोगों का ध्यान तब गया जब हार्दिक ने महीका को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया। महीका की एक सेल्फी में बैकग्राउंड में कोई शख्स दिखा, जो हार्दिक जैसा लग रहा था। फैंस ने तस्वीर को जूम करके देखा – हाइट, स्टाइल, सब कुछ मिलता-जुलता था।

पिछले कुछ समय में दोनों के पोस्ट्स में एक जैसी जगहें दिखी हैं, जैसे ट्रैवल लोकेशन्स। ये छोटी-छोटी बातें फैंस को उत्साहित कर रही हैं। लेकिन ध्यान दें – न महीका ने कुछ कहा, न हार्दिक ने। ये सब अभी सिर्फ अटकलें हैं। हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड सर्च करने पर महीका का नाम सबसे ऊपर आ रहा है।

टेलर स्विफ्ट नेट वर्थ और बायोग्राफीकृति सनोन का जीवन परिचय, ऊंचाई, आयु, शिक्षा,
श्रिया सरन की जीवनी 2025: उम्र, परिवार, करियर,येशा सागर (क्रिकेट प्रेजेंटर) का जीवन परिचय

हार्दिक का इतिहास रहा है रंगीला

हार्दिक की व्यक्तिगत ज़िंदगी हमेशा चर्चा में रही है। पहले जस्मिन वालिया एक ब्रिटिश गायिका और टीवी पर्सनालिटी जस्मिन की संगीत और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता ने फैंस को उनके रिश्ते के बारे में और अधिक उत्सुक बना दिया। इसके बाद नताशा से शादी। 2024 में तलाक के बाद वे सिंगल हैं। पंड्या के चाहने वालों को भी उनकी ज़िंदगी में नई मोहब्बत का इंतज़ार हैं।

क्या सिर्फ अफवाह है या कुछ सच भी है?

आपको बता दें कि अभी तक न महीका ने, न हार्दिक इस विषय में कोई आधिकारिक टिप्पणी की है। महीका फ़िलहाल अपने काम पर ध्यान दे रही हैं, और हार्दिक इस समय एशिया कप क्रिकेट में व्यस्त हैं। सोशल मीडिया के जानकारों का मानना है कि ये अफवाहें सिर्फ पब्लिसिटी के लिए हो सकती हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से फैलती हैं।

अंतिम शब्द- महीका – एक उभरती मॉडल

महीका शर्मा अपनी मेहनत और टैलेंट से आगे बढ़ रही हैं। हार्दिक के साथ खबरें चाहे सच हों या झूठ, उनकी पॉपुलैरिटी को इससे फायदा मिलेगा और उनके फॉलोवर्स बढ़ रहे हैं। वे एक प्रेरणास्रोत हैं – विशेष रूप से उन लड़कियों के लिए जो अपने सपनों को सच करना चाहती हैं। आपको क्या लगता है – क्या ये जोड़ी असली है? कमेंट में बताएं!

महीका शर्मा के बारे पूछे जाने वाले प्रश्न- FAQs

प्रश्न 1: महिएका शर्मा कौन हैं?

महीका शर्मा एक उभरती हुई भारतीय मॉडल, अभिनेत्री और फैशन मॉडल हैं, जो अपने रैंप वॉक, पत्रिका शूट्स और ब्रांड सहयोगों के लिए जानी जाती हैं।

प्रश्न 2: महीका शर्मा की जन्म तिथि क्या है?

महीका जन्म 18 मार्च 2001 को हुआ था (गैर-आधिकारिक रूप से बताया गया)

प्रश्न 3: 2025 में महिएका शर्मा की उम्र कितनी है?

2025 तक महीका की उम्र 24 वर्ष है। अनधिकृत तौर पर उनका जन्म का वर्ष 2001 है।

प्रश्न 4: महीका शर्मा की शैक्षिक योग्यता क्या है?

महीका ने दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्तकी, गांधीनगर के पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और वित्त में स्नातक डिग्री हासिल की, और मैरीलैंड, यूएसए में कम्युनिटी साइकोलॉजी की पढ़ाई की।

प्रश्न 5: महीका शर्मा ने कौन सा पुरस्कार जीता है?

महीका ने 2024 में इंडियन फैशन अवार्ड्स में ‘मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज)’ का पुरस्कार जीता।

प्रश्न 6: क्या महीका शर्मा क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को डेट कर रही हैं?

ऐसी अफवाहें हैं कि महीका और हार्दिक एक दूसरे को डेट कर रहे हैं पर अभी ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रश्न 7: महीका शर्मा की कुल संपत्ति कितनी है?

अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक 2025 तक उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹3.2 करोड़ (लगभग $380,000) है।

प्रश्न 8: महीका शर्मा ने किन फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है?

अभी तक महीका ने कुछ प्रमुख डिजाइनरों के लिए रैंप वाक किया है जैसे- मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे, रितु कुमार और तरुण ताहिलियानी आदि।

यह भी पढ़िए-

Actress Bhavana Ramanna: 40 वर्ष दो बच्चों की माँ बनी डाबी के पति, आयु, शिक्षा, यूपीएससी रैंक, संतान और कुल सम्पत्तिअंजलि विश्वकर्मा आईपीएस जीवनी
चित्रा त्रिपाठी, आयु, परिवार, करियर, नेट वर्थ, तलाक और ताजा विवादमाया राजेश्वरन रेवती प्रोफाइल, आयु, माता-पिता, हाइट, स्कूल और नेट वर्थजानिए कौन है बिग बॉस में मृदुल तिवारी की कथित प्रेमिका
आईएएस रेणु राज की बायोग्राफी दीपिका पादुकोण की आयु, वजन , Sheikha Mahra Age, Husband, Mother, Instagram

Santosh Kumar

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Leave a Comment

error: Content is protected !!