Nayanthara Profile: दक्षिण भारतीय सिनेमा ने एक से एक शानदार कलाकारों को मनोरंजन की दुनिया में अवसर प्रदान किया है, ऐसा ही एक नाम है नयनतारा (Nayanthara) जो तमिल तेलुगु और मलयालम के साथ हिंदी फिल्मों भी काम करती हैं। वह एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों की “लेडी सुपरस्टार‘ का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने 80 से जयादा फिल्मों में काम किया है।
इस आर्टिकल में हम नयनतारा के जीवन से जुड़े सभी तहों जैसे-आयु , प्रारम्भिक जीवन, शिक्षा, करियर, हाइट, नेट वर्थ, वैवाहिक जीवन और काम ज्ञात तथ्यों को आके साथ साझा करेंगे। लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Nayanthara Brief Intro: संछिप्त परिचय
| वास्तविक नाम | डायना मारियाम कुरियन (Diana Mariam Kurian) |
| फिल्मी नाम | नयनतारा (Nayanthara) |
| जन्म | 18 नवंबर 1984 |
| जन्मस्थान | बेंगलुरु, कर्नाटक |
| उम्र (2025 तक) | 41 वर्ष |
| माता पिता और परिवार | पिता: कुरियन कोडियाट्टू (सेवानिवृत वायु सेना अधिकारी) माता: ओमना कुरियन (गृहिणी) भाई: लेनो कुरियन (दुबई में व्यवसायी) |
| धर्म परिवर्तन | 7 अगस्त 2021 को हिंदू धर्म स्वीकार किया, नया नाम: नयनतारा चक्रवर्ती |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित (6 जून 2022) |
| पति | विग्नेश शिवन (फिल्म निर्देशक-निर्माता) |
| बच्चे | जुड़वाँ पुत्र – उइर और उलगम (सरोगेसी से जन्म: 9 अक्टूबर 2022) |
| पहली फिल्म | मलयालम: मनसिनक्करे (2003) तमिल: अय्या (2005) तेलुगु: लक्ष्मी (2006) बॉलीवुड: जवान (2023) |
| सबसे बड़ी हिट्स | चंद्रमुखी, घजिनी, भास्कर द रास्कल, श्री रामराज्यम, अरम्म, जवान, अन्नपूर्णी |
| सर्वाधिक मेहनताना | 2025 में पैन-इंडिया फिल्मों में ₹12–15 करोड़ प्रति फिल्म (दक्षिण भारत की सबसे महंगी अभिनेत्री) |
| नेट वर्थ (2025) | ₹180–200 करोड़ |
| फिल्म निर्माण कंपनी | Rowdy Pictures प्रोडक्शन हाउस (पति विग्नेश के साथ) |
| 2024-2025 की फिल्में | • जवान (2023) – ₹1000 करोड़+ क्लब • अन्नपूर्णी (2023) – नेटफ्लिक्स • टेस्ट (2024) • मन्नंगलई दीदी (2025) • गुड बैड अग्ली (2025) • लेडी सुपरस्टार 75 (2025) |
Nayanthara Early Life: नयनतारा प्रारम्भिक जीवन
नयनतारा का जन्म 18 नवंबर 1984 को एक ईसाई परिवार में हुआ था और उनका वास्तविक नाम डायना मरियम कुरियन है। उनकी आयु 41 वर्ष है। उन्हें बचपन से ही अभिनय और नृत्य में रुचि थी। उन्होंने 7 अगस्त 2021 को हिंदू धर्म स्वीकार किया और नया नाम नयनतारा चक्रवर्ती रखा। नयनतारा ने पहले अपनी पढ़ाई पूरी की और उसके बाद मॉडलिंग में कदम रखा, और एक सफल करियर की शुरुआत की।
Nayanthara Education: नयनतारा की शिक्षा
नयनतारा का जन्म एक सैनिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में हुआ था। उनके पिता भारतीय वायु सेना में अधिकारी थे जिसके कारण उन्हें अलग-अलग शहरों में जाना पढ़ा।
| शिक्षा का स्तर | संस्थान / विवरण |
|---|---|
| हाई स्कूल तक (1991–2000) | बालिकमती कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, तिरुवल्ला, केरल |
| इंटरमीडिएट (2000–2002) | जामिया नदविया ट्रेनिंग कॉलेज, सलेम, तमिलनाडु |
| कॉलेज डिग्री (B.A.) (2002–2005) | मार्थोमा कॉलेज फॉर वुमन, पेरुम्बावूर, कोच्चि, केरल |
| स्नातक (2005) | बैचलर ऑफ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर |
Nayanthara Family: नयनतारा का परिवार
नयनतारा का परिवार उनका सबसे बड़ा समर्थक था जिन्होंने बचपन से उन्हें प्रेरित किया और उन्हें उनकी इच्छानुसार करियर चुनने की आज़ादी दी। उनके परिवार का विवरण नीचे तालिका में देख सकते हैं-
| पिता | कुरियन कोडियाट्टू (Kurian Kodiyattu) – रिटायर्ड इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर |
| माता | ओमना कुरियन (Omana Kurian) – गृहिणी |
| भाई-बहन | एक भाई बड़ा भाई- लेनो कुरियन (Leno Kurian) – दुबई मेंव्यवसायी |
Nayanthara Career: नयनतारा का करियर
नयनतारा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से शुरू की और उन्हें विश्वव्यापी सफलता हासिल की। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म ‘मनासिनक्कारे‘ के साथ की। इसी के साथ उनके अभिनय करियर को गति मिली और उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम के साथ हिंदी फिल्म उद्योग में भी काम किया। चंद्रमुखी, गजनी और बिल्ला जैसी फिल्मों में दमदार भूमिकाओं से सराहना पाई। हिंदी फिल्म उद्योग में उन्होंने शाहरुख़ खान की सुपरहिट फिल्म जवान के साथ सफलता प्राप्त की। निचे नयनतारा की टॉप 10 फिल्मों की सूची देख सकते हैं-

| फिल्म का नाम (वर्ष) | भाषा | भूमिका |
|---|---|---|
| जवान | हिंदी | नरगिस (SRK की माँ) |
| चंद्रमुखी | तमिल | चंद्रमुखी – हॉरर-कॉमेडी रीमेक |
| कोलामावु कोकिला | तमिल | कोकिला – ब्लैक कॉमेडी |
| माया | तमिल | लीला – सुपरनैचुरल थ्रिलर |
| अरंबम | तमिल | संथ्या – एक्शन-थ्रिलर |
| श्री राम राज्यम | तेलुगु | सीता – मिथोलॉजिकल ड्रामा |
| थानी ओरुवन | तमिल | महिमा – एक्शन-थ्रिलर |
| बिगिल | तमिल | एंजेल – स्पोर्ट्स ड्रामा |
| इमैक्का नोदीगल | तमिल | रुद्र – थ्रिलर |
| वेलाईकरण | तमिल | मेघा – एक्शन ड्रामा |
Nayanthara Husband: नयनतारा का व्यक्तिगत जीवन-पति और संतान
कई ऐसे लोग हैं जो सर्च कर रहे हैं कि नयनतारस का पहला पति कौन था?, आपको बता दें नयनतारा ने एकमात्र विवाह निर्माता-निर्देशक विग्नेश शिवन, से 6 जून 2022 को किया। यह शादी पुरे हिन्दू रीती-रिवाज़ से तिरुपति मंदिर में सम्पन्न हुई। नयनतारा ने ईसाई धर्म त्याग कर हिन्दू धर्म स्वीकार किया था। दंपत्ति के दो जुड़वां पुत्र उयिर और उलगम, सरोगेसी से 2022 में पैदा हुए।
| पति | विग्नेश शिवन |
| विवाह | 6 जून 2022 |
| संतान | दो जुड़वां पुत्र उयिर और उलगम |
Nayanthara Height & Weight: नयनतारा शारीरिक बनावट
| ऊंचाई | फ़ीट में- 5 फीट 5 इंच (5′ 5″) सेंटीमीटर में- 165 सेमी मीटर में- 1.65 मीटर |
| वजन | 54–56 किलो |
| फिगर मेजरमेंट | 34-26-36 इंच |
| आँखों का रंग | गहरी भूरी |
| बालों का रंग | काला |
| शू साइज | 7 (US) |
| ड्रेस साइज | 4-6 (US) / 8-10 (UK) |
| त्वचा का रंग | गेहुंआ (Wheatish / Medium Fair) |
Nayanthara Net Worth: नयनतारा की कुल सम्पत्ति
नयनतारा की कुल सम्पत्ति की बात करें तो अनुमानित तौर पर उनकी कुल संपत्ति ₹200 करोड़ (लगभग $24 मिलियन) आंकी गई है। उनकी कमाई के स्रोतों में मॉडलिंग, अभिनय, उत्पाद प्रचार और सोशल मीडिया है। इसके आलावा उनकी सम्पत्ति में बढ़ोत्तरी में बहुत बड़ा हिस्सा 2023 की शाहरुख़ खान अभिनित “जवान” फिल्म का है।
यह भी पढ़िए: साई पल्लवी बायोग्राफी: Sai Pallavi Biography in Hindi, Age, Caste, Religion, Husband, Movies and Net Worth
Nayanthara Interesting facts: रोचक तथ्य
- नयनतारा का जन्म ईसाई परिवार में हुआ, मगर 2021 में उन्होंने हिन्दू धर्म स्वीकार किया।
- नयनतारा का वास्तविक नाम डायना मरियम कुरियन है
- नयनतारा ने तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा की फिल्मों के आलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है और ‘जवान’ फिल्म उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म है।
- नयनतारा की आयु 41 वर्ष है और उनके दो पुत्र हैं जो सेरोगेसी के माध्यम से हुए हैं।
- नयनतारा अपनी आय का कुछ हिस्सा परोपकारी कार्यों में लगाती हैं।
Nayanthara Awards: नयनतारा के पुरस्कार
| वर्ष | पुरस्कार की श्रेणी | फिल्म |
|---|---|---|
| 2011 | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – तेलुगु | श्री राम राज्यम |
| 2013 | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – तमिल | राजा रानी |
| 2016 | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – मलयालम | पुथिया नियमम |
| 2017 | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – तमिल | अरम्म |
| 2018 | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – तमिल | कोलामावु कोकिला |
SIIMA अवॉर्ड्स
नयनतारा को SIIMA (साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स)
- 2012: सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – तमिल (बिल्ला II)
- 2013: सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – तमिल (राजा रानी)
- 2014: सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – तमिल (अनामिका)
- 2016: सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – मलयालम (पुथिया नियमम)
- 2017: सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – तमिल (अरम्म)
- 2018: सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – तमिल (कोलामावु कोकिला)
- 2023: विशेष भूमिका फॉर जवान (पैन-इंडिया योगदान)
FAQs-नयनतारा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न- नयनतारा की आयु कितनी है?
उत्तर- नयनतारा की आयु नवम्बर 2025 तक 41 वर्ष है। उनका जन्मदिन 18 नवंबर है।
प्रश्न- क्या नयनतारा हिन्दू हैं?
हाँ नयनतारा अब हिन्दू हैं, उन्होंने 2021 में ईसाई धर्म त्यागकर हिन्दू धर्म स्वीकार किया और अपना नाम नयनतारा चक्रवर्ती रखा।
प्रश्न- नयनतारा के पहले पति का क्या नाम है?
उत्तर- आपको बता दें नयनतारा ने एक ही विवाह किया है, निर्माता-निर्देशक विग्नेश शिवन, से 6 जून 2022 को विवाह किया।
प्रश्न- नयनतारा के पुत्रों की आयु कितनी है?
उत्तर- नयनतारा के दो जुड़वाँ पुत्र उयिर और उलगम हैं जो सेरोगेसी के माध्यम से 2022 में हुए और उनकी आयु लगभग 3 वर्ष है।
प्रश्न- नयनतारा की ऊंचाई कितनी है?
उत्तर- उनकी हाइट 5 फीट 5 इंच (5′ 5″) है।
यह भी पढ़िए: समांथा रुथ प्रभु जीवन परिचय: उम्र, परिवार, करियर, तलाक, मायोसाइटिस, नेट वर्थ और लेटेस्ट अफेयर 2025








