Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

साई पल्लवी बायोग्राफी: Sai Pallavi Biography in Hindi, Age, Caste, Religion, Husband, Movies and Net Worth

By Preeti Singh

Published On:

Follow Us
साई पल्लवी बायोग्राफी: Sai Pallavi Biography in Hindi, Age, Caste, Religion, Husband, Movies and Net Worth

साई पल्लवी दक्षिण भारतीय मनोरंजन उद्योग का एक प्रसिद्ध नाम है। साई पल्लवी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो प्राकृतिक रूप से खूबसूरत हैं और वे बिना अतिरिक्त मेकअप के फिल्म में अभिनय करती हैं। इसके आलावा वे एक डॉक्टर भी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में एक डांस रियलिटी शो “उंगलिल यार अदुथा प्रभु देवा” में भाग लेने के साथ की।

साई पल्लवी बायोग्राफी: Sai Pallavi Biography in Hindi, Age, Caste, Religion, Husband, Movies and Net Worth के माध्यम से हम पल्लवी के जीवन के अनसुने पहलुओं पर चर्चा करेंगे। पल्लवी कस्तूरी मान (2005) और धाम धूम (2008) में एक बाल अभिनेत्री के रूप में अभिनय किया है। आइये साई पल्लवी के बारे में अन्य जानकारी प्राप्त करते हैं।

साई पल्लवी बायोग्राफी: Sai Pallavi Biography in Hindi, Age, Caste, Religion, Husband, Movies and Net Worth
त्वरित जानकारी
नामसाईं पल्लवी सेंथमरै
उपनामसाई पल्लवी
जन्म9 मई 1992
जन्मस्थानकोटागिरी, नीलगिरि, तमिलनाडु
आयु 2025 तक33 वर्ष
पिता का नामसेंथमारा कन्नन (एक केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिकारी
माता का नामराधा कन्नन (एक गृहिणी)
भाई-बहनबहनपूजा कन्नन (अभिनेत्री)
पति/प्रेमीज्ञात नहीं (अविवाहित)
पेशाडॉक्टर, नृत्यांगना और अभिनेत्री
जाति/धर्महिन्दू
जातिबडग़ा आदिवासी
स्कूलअविला ननरी स्कूल, कोयंबटूर, तमिलनाडु
शिक्षाMBBS (एमबीबीएस)
कॉलेजत्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, त्बिलिसी, जॉर्जिया;
पहली फिल्मतमिल: धाम धूम (2008)
मलयालम: मातृत्व (2015)
तेलुगु: फ़िदाह (2017)
पहली हिंदी फिल्मरामायण
नेट वर्थ 202547 करोड़ रूपये

साई पल्लवी का प्रारम्भिक जीवन (Sai Pallavi Biography)

साई पल्लवी का जन्म दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के कोटागिरी, नीलगिरि जिला में 9 मई 1992 को हुआ। वे आदिवासी परिवार बडग़ा से संबंधित हैं। उनके पिता का नाम सेंथमारई कन्नन और माता का नाम राधा कन्नन है। पल्लवी के पिता केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिकारी हैं और माता एक ग्रहणी हैं। उनकी एक बहन पूजा कन्नन भी अभिनेत्री हैं। पल्लवी का पालन-पोषण कोयंबटूर में हुआ है।

साई पल्लवी की आयु 2025

जैसा कि हम पहले ही जान चुके हैं कि साई पल्लवी का जन्म 9 मई 1992 को हुआ है इस हिसाब से वे 9 मई 2025 को 33 वर्ष की आयु प्राप्त लार लेंगी।

साई पल्लवी की शिक्षा

साई पल्लवी एक होनहार छात्रा रही हैं। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अविला कॉन्वेंट स्कूल, कोयंबटूर, तमिलनाडु में हुई है। पल्लवी ने त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, त्बिलिसी, जॉर्जिया से डॉक्टर (MBBS) की पढाई की है और वे एक कुशल चिकित्सक भी हैं। इसके आलावा पल्लवी ने 31 अगस्त 2020 को त्रिची में अपनी विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) दी।

यह भी पढ़िए

प्रांजल दहिया का जीवन परिचयहेमा शर्मा, ऊंचाई, पति, नेट वर्थ, जीवनी Tamannah Bhatia Biography:
कल्पना राघवेन्दर का जीवन परिचय- सुष्मिता सेन का जीवन परिचय:अनन्या पांडे का जीवन परिचय

साईं पल्लवी का परिवार

पिता का नामसेंथमारा कन्नन
माता का नामराधा कन्नन
बहनपूजा कन्नन (अभिनेत्री)

साई पल्लवी का फिल्मी करियर

साई पल्लवी को बचपन से ही नृत्य का शौक था और वे अपनी माँ की तरह ही कुशल नृत्यांगना बनना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के अपनी माँ के समर्थन से नृत्य में कुशलता प्राप्त की। उन्होंने 2008 में विजय टीवी पर डांस रियलिटी शो अनगलिल यार अदुथा प्रभु देवा में प्रतिभाग किया, और 2009 में ईटीवी पर धी अल्टीमेट डांस शो (डी 4) के अंतिम चरण तक पहुंची।

साई पल्लवी जब जॉर्जिया में डॉक्टरी की पढाई कर रही थी तब निर्देशक अल्फोंस पुथ्रेन ने फिल्म प्रेमम की स्क्रिप्ट उन्हें दिखाई। काफी मान मुन्नवल के बाद पल्लवी ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी और 2015 में ‘प्रेमम’ उनकी पहली फिल्म बन गई। इस फिल्म में उन्होंने मलार का किरदार निभाया।

2016 में पल्लवी ने मलयालम फिल्म काली में अभिनय किया जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पदार्पण अभिनेत्री का नामांकन हासिल हुआ और यह फिल्म बहुत सफल रही। 2017 में उन्होंने फ़िदा में अभिनय किया और यह फिल्म भी बहुत सफल रही। अपनी पढाई पूरी करने के बाद साई ने पूर्ण रूप से मनोरंजन उद्योग को चुन लिया।

साई पल्लवी का शारीरिक विवरण

साई पल्ल्वी एक प्राकृतिक रूप से खूबसूरत अभिनेत्री हैं और वे नृत्य में पारंगत हैं, पल्लवी नियमित अभ्यास से खुदको फिट रखती हैं।

ऊंचाई (लगभग)सेंटीमीटर में – 165 cm
मीटर में – 1.65 m
फ़ीट और ऊंच में – 5’ 5”
वजन (लगभग )किलोग्राम में – 55 kg
पौंड्स में – 121 lbs
शारीरिक माप (लगभग)34-26-34
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला

साई पल्लवी की नेट वर्थ 2025

साई पल्लवी ने अपने फिल्मी करियर और मॉडलिंग से अच्छा धन कमाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पल्लवी की कुल संपत्ति अनुमानित तौर पर 47 करोड़ रुपये है। वे प्रति फिल्म 2.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये लेती हैं। मगर उन्होंने अपनी पहली हिंदी फिल्म रामायण के लिए 6 करोड़ रुपये  चार्ज कर रही हैं। रामायण में उनके साथ रणवीर कपूर भी हैं। पल्ल्वी का तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक आलीशान घर भी है। पल्लवी को महंगी कारों का शौक है और उनके पास मित्सुबिशी लांसर इवो एक्स और ऑडी क्यू3 सहित कुछ शानदार कारें भी हैं।

साई पल्लवी के पति/प्रेमी

साई पल्लवी अभी अविवाहित हैं और उनके किसी के साथ रिलेशनशिप के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कुछ अफवाहों के अनुसार वे किसी शादीशुदा अभिनेता को डेट कर रही हैं। लेकिन कुल मिलकर पल्लवी अभी सिंगल हैं और आने करियर पर ध्यान केंद्रित किये हुए हैं।

ज्योतिका दिलैक का जीवन परिचय स्मृति मंधना, प्रारम्भिक जीवन, रीवा अरोरा का जीवन परिचय:
तेलुगु मूवी मुफ्त डाउनलोड वेबसाइटेंख़ुशी कपूर का प्रारम्भिक जीवन,तमन्ना भाटिया का जीवन परिचय-आयु,

साई पल्लवी से जुड़े विवाद

साई पल्लवी एक बेबाक अभिनत्री हैं और सच कहने में हिचकती नहीं हैं। उन्होंने जून 2020 में ग्रेटआंध्र के साथ एक साक्षात्कार के दौरान फिल्म द कश्मीर फाइल्स में दिखाए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की तुलना गौ रक्षकों द्वारा मारे गए मुसलमानों के साथ की। इसके बाद साई पल्लवी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने बाद में स्पष्ट किया कि वे न तो कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को सही मानती और न ही गौ रक्षकों द्वारा की जाने वाली हत्याओं को सही मानती हैं।

साई पल्लवी को उस समय भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब उन्होंने एक बयान में कहा कि पकिस्तम में लोग समझते हैं कि हमारी सेना एक आतंकी समूह है, मगर वे हैं। इसके बाद उनका काफी विरोध किया गया।

साई पल्लवी से जुड़े तथ्य

  • 2015 की “प्रेमम” उनकी पहली फिल्म थी । 
  • साई पल्लवी फिल्मों में बिना मेकअप के प्राकृतिक खूबसूरती के साथ अभिनय करती हैं।  
  • साई पल्लवी ने अभी तक दमदार महिला चरित्र वाली भूमिकाएं निभाई हैं। 
  • पल्लवी ने अपने अभिनय के लिए छह फिल्मफेयर पुरस्कार साउथ और दो SIIMA पुरस्कार जीते हैं। 
  • साई पल्लवी ने बहुत सी सफल फिल्मों “माई नाम शोभना”, “आरजेटी 3″, और “अमरन” तथा फ़िदा में काम किया है।  
  • पल्लवी सोशल मीडिया पर सक्रीय हैं और अपने प्रशासकों के साथ बात करती हैं। 
  • साईं पल्लवी फिल्म रामायण में रणवीर कपूर के साथ हिंदी फिल्म में काम कर रही हैं।
  • साई पल्लवी एक कुशल नृत्यांगना हैं और उन्होंने कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया है।

साई पल्लवी की फिल्मों की सूची

वर्षफिल्म का नामभूमिकाभाषाटिप्पणी
2005कस्तूरी मानअनामतमिलबाल कलाकार
2008धाम धूमअनामतमिलबाल कलाकार
2015प्रेमममलारमलयालमकोरियोग्राफर भी
2016कालीअंजलिमलयालम
2017फिदाभानुमतीतेलुगु
2017मिडिल क्लास अब्बायीपल्लवी/चिन्नीतेलुगुदोहरी भूमिका
2018दीयातुलसीतमिलद्विभाषी फिल्म
2018कनमतेलुगु
2018पड़ी पड़ी लेचे मनसुवैशाली चेरुकुरीतेलुगु
2018मारी 2आरातु आनंधी मरियप्पनतमिल
2019अथिरननित्या लक्ष्मीमलयालम
2019एनजीकेगीता कुमारीतमिल
2020पावा कढईगलसुमतितमिल“ऊर इरावु” खंड
2021लव स्टोरीमौनिका रानीतेलुगु
2021श्याम सिंघा रॉयरोजी/मैत्रेयीतेलुगुदोहरी भूमिका
2022विराट पर्वमवेण्नेलातेलुगु
2022गार्गीगार्गीतमिल
2024अमरनइंधु रेबेका वर्गीजतमिल
2025थांडेलकोरचा सत्यतेलुगु
2025एक दिन †टीबीएहिंदीपूरी हो चुकी
2026रामायण: भाग 1 †सीताहिंदीफिल्मांकन जारी

टेलीविजन करियर

वर्षशो का नामभूमिकाभाषाचैनलटिप्पणी
2009उंगलिल यार अधुथा प्रभु देवा?प्रतियोगीतमिलस्टार विजयबाहर हो गईं
2010धी 4प्रतियोगीतेलुगुईटीवीफाइनलिस्ट

साई पल्लवी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-FAQs

प्रश्न- साई पल्लवी का जन्म कब हुआ है?

उत्तर- 9 मई 1992 को। 

प्रश्न- साई पल्लवी किस फिल्म से प्रसिद्ध हुईं?

उत्तर- उनकी पहली फिल्म “प्रेमम” थी, जिसमें उन्होंने बिना मेकअप के अभिनय किया था। 

प्रश्न- साई पल्लवी की मातृभाषा क्या है?

उत्तर- उनकी मातृभाषा बदुगा है। 

प्रश्न- साई पल्लवी का क्या अर्थ है?

उत्तर- “साई” का अर्थ “ईश्वर” और “पल्लवी” का अर्थ “प्रार्थना” है। 

प्रश्न- साई पल्लवी के प्रशंसक उन्हें क्या कहते हैं?

उत्तर- उन्हें “नेचुरल ब्यूटी” कहा जाता है। 

प्रश्न- साई पल्लवी ने किन फिल्मों को ठुकरा दिया?

उत्तर- उन्होंने विजय देवरकोंडा के साथ एक फिल्म को ठुकरा दिया था क्योंकि उन्हें चुंबन के दृश्य में असहजता महसूस हुई थी।

सारा तेंदुलकर: जीवन परिचय, जन्म स्थान, उम्र, शिक्षा, कियारा आडवाणी विकी, बायो, Kiara Advani Age, Height,
दीप्ति शर्मा क्रिकेटर बायोग्राफी: जीवन परिचय, करियर, राधा यादव क्रिकेटर बायोग्राफी: जीवन, करियर, करियर, शिक्षा , परिवार,
सरोजिनी नायडू कौन थीं? भारत की पहली महिला राज्यपाल की जीवनी श्रद्धा कपूर नेट वर्थ, आयु, शिक्षा, हाइट, वज़न, परिवार, बॉयफ्रेंड
काव्या मारन जीवन परिचय | Kavya Maran Age, Father, Net Worth, Husband, Instagram and Moreनोरा फतेही का जीवन परिचय Nora Fatehi, Biography,
मावरा होकेन की जीवनी हिन्दी में – Mawra Hocane Ki Biography: कैटरीना कैफ की बायोग्राफी
डिंपल यादव की आयु, शिक्षा, पति, संतान, नेट वर्थसारा अली खान की बायोग्राफी
दीपिका पादुकोण की आयु, वजन , ऊंचाई, बायोग्राफीरेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री: आयु, शिक्षा, करियर, परिवार, नेट वर्थ
श्रेया घोषाल का जीवन परिचय हिंदी में : आयु, हस्बैंड, शादी, बच्चे मोनाली ठाकुर आयु, ऊंचाई, प्रेमी, पति, बच्चे, परिवार, जीवनी:
हेमा शर्मा, ऊंचाई, पति, नेट वर्थ, जीवनी और बहुत कुछ प्रिया सरोज सांसद | Priya Saroj Biography in Hindi
हर्षा रिछारिया का जीवन परिचय-जानिए साध्वी होने का सचधनश्री वर्मा बायोग्राफी हिंदी में

Preeti Singh

My name is Preeti Singh and I am a housewife. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Leave a Comment

error: Content is protected !!