Pankaj Dheer Death: जिसने भी पुरानी महाभारत देखी होगी वह पंकज धीर के नाम से अवश्य ही परिचित होगा। पंकज ने महाभारत (बीआर चोपड़ा निर्मित) में कर्ण की ऐतिहासिक भूमिका निभाई। पंकज काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे और अन्त्ततः जिंदगी की जंग हार गए। 15 अक्टूबर 2025 को उनका निधन हो गया, वे 68 वर्ष के थे। पंकज धीर की जीवनी (Pankaj Dheer Biography) में उनके प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, परिवार, करियर, महाभारत में भूमिका, मृत्यु का कारण और उम्र, शारीरिक दिखावट, रोचक तथ्य, नेट वर्थ, पत्नी और बच्चे जैसे विषय शामिल हैं। आइए जानते हैं उनके जीवन और मृत्यु के बारे में विस्तार से।

| पूरा नाम | पंकज धीर |
| जन्म तिथि | 9 नवंबर 1956 |
| जन्म स्थान | पंजाब, भारत |
| मृत्यु तिथि | 15 अक्टूबर 2025 |
| मृत्यु का कारण | कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद |
| उम्र (मृत्यु के समय) | 68 वर्ष |
| पेशा | अभिनेता, निर्देशक, मेंटर |
| प्रसिद्ध भूमिका | महाभारत में कर्ण |
| परिवार | पत्नी: अनीता धीर (कॉस्ट्यूम डिजाइनर) बेटा: निकितिन धीर (अभिनेता) बेटी: नितिका धीर शाह |
| शिक्षा | सेंट थेरेसा हाई स्कूल और एमएमके कॉलेज, मुंबई |
| करियर की शुरुआत | 1980 के दशक में, फिल्मों और टीवी में |
| अन्य योगदान | अब्भिन्नय एक्टिंग एकेडमी के संस्थापक, विजेज स्टूडियोज के सह-संस्थापक |
| नेट वर्थ (अनुमानित) | लगभग 1500 करोड़ रुपये |
पंकज धीर का प्रारंभिक जीवन (Pankaj Dheer Early Life)
पंकज धीर का जन्म 9 नवंबर 1956 को पंजाब, भारत में हुआ था। कुछ स्रोत उन्हें कानपुर उत्तर प्रदेश से संबंधित बताते हैं, लेकिन मुख्य रूप से पंजाब उनकी जन्मस्थली माना जाता है। उनका परिवार फिल्म जगतसे जुड़ा था, क्योंकि उनके पिता सी.एल. धीर एक फिल्म निर्देशक थे। बचपन से ही पंकज फिल्मी माहौल में पले-बढे, जिसने उनके जीवन को अभिनय की तरफ आकर्षित किया। उन्होंने अपना बचपन और जवानी मुंबई में ही गुजारी। पंकज अभिनय से जयादा निर्देशन में रूचि रखते थे।
बचपन में पंकज पिता की तरह एक सफल निर्देशक बनना चाहते थे, लेकिन भाग्य उन्हें अभिनय की ओर ले गया। मुंबई जैसे शहर में रहते हुए, उन्होंने अभिनय की बारीकियों को निकट से देखा। पिता निर्देशक थे तो घर में बहुत से अभिनेताओं का आना-जाना लगा रहता था। ऐसे माहौल ने उन्हें अभिनय के प्रति जूनून पैदा कर दिया। महाभारत में उनकी भूमिका ने उन्हें भारत का एक चमकता सितारा बना दिया।

पंकज धीर की शिक्षा (Pankaj Dheer Education)
पंकज धीर की प्रारम्भिक और अन्य शिक्षा मुंबई में हुई। उन्होंने सेंट थेरेसा हाई स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। स्कूल के दिनों में वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अभिनय में भी रुचि रखते थे। उसके बाद, उन्होंने एमएमके कॉलेज, मुंबई से ग्रेजुएशन किया। कॉलेज में रहते हुए, पंकज ने थिएटर में हिस्सा लिया, जो उनकी अभिनय की बारीकियों को सुधारने में मददगार सिद्ध हुआ।
पंकज जब एक छात्र के रूप में बड़े हो रहे थे तब उनका झुकाव निर्देशन की ओर ज्यादा था, लेकिन कॉलेज के नाटकोंऔर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उन्हें अभिनय की दुनिया में पहुंचा दिया। पंकज ने पढाई को भी महत्त्व दिया और स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की।
पंकज धीर का परिवार (Pankaj Dheer Family)
पंकज धीर का जन्म एक फ़िल्मी पृष्ठभूमि वाले परिवार में हुआ। उनके पिता सी.एल. धीर एक जाने-माने फिल्म निर्देशक थे, जिन्होंने कई हिंदी फिल्मों में निर्देशन किया। पंकज के भाई सतलुज धीर भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थे, और दोनों ने मिलकर 2006 में विजेज स्टूडियोज नाम की एक शूटिंग स्टूडियो की शुरुआत की थी। यह स्टूडियो मुंबई के जोगेश्वरी में स्थित है और आज भी चल रहा है।
| परिवार का सदस्य | रिश्ता | विवरण |
|---|---|---|
| सी.एल. धीर | पिता | जाने-माने फिल्म निर्देशक, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में कई फिल्में बनाईं। |
| सतलुज धीर | भाई | फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े, विजेज स्टूडियोज के सह-संस्थापक। |
| अनीता धीर | पत्नी | बॉलीवुड में कॉस्ट्यूम डिजाइनर, 1979 में पंकज धीर से शादी की। |
| निकितिन धीर | बेटा | अभिनेता, चेन्नई एक्सप्रेस, शेरशाह जैसी फिल्मों में काम किया। टीवी एक्ट्रेस क्रतिका सेंगर से शादीशुदा। |
| नितिका धीर शाह | बेटी | पंकज धीर की बेटी, परिवार का हिस्सा। |
पंकज धीर की पत्नी और बच्चे (Pankaj Dheer Wife and Kids)
पंकज धीर की पत्नी का नाम अनीता धीर है, जो बॉलीवुड में कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। दोनों ने 1979 में विवाह किया, और उनका रिश्ता मजबूत रहा। पंकज धीर के दो संतान हैं: बेटा निकितिन धीर और बेटी नितिका धीर शाह। निकितिन एक अभिनेता हैं, जिन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस और शेरशाह जैसी फिल्मों में काम किया, टीवी एक्ट्रेस क्रतिका सेंगर से विवाह किया है। नितिका भी परिवार का हिस्सा हैं। पंकज धीर की पत्नी और बच्चे उनके जीवन का सहारा थे।

| पत्नी | अनीता धीर (1979 में विवाह) |
| बेटा | निकितिन धीर |
| बेटी | नितिका धीर शाह |
| पुत्रबधु | क्रतिका सेंगर (निकितिन धीर की पत्नी) |

पंकज धीर का करियर (Pankaj Dheer Career)
पंकज धीर का करियर 1980 के दशक में शुरू हुआ। उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम किया, लेकिन महाभारत ने उन्हें स्टार बना दिया। उनके करियर की शुरुआत छोटी-छोटी भूमिकाओं से हुई, लेकिन उनकी मेहनत ने उन्हें बड़ा मुकाम दिलाया। उन्होंने फिल्मों जैसे सड़क, सोल्जर, बादशाह, इक्के पे इक्का और साड्डा मुकद्दर में काम किया। ये फिल्में बॉलीवुड की हिट रही हैं, इनमें पंकज ने यादगार भूमिकाएं निभाईं।
पंकज ने बड़े पर्दे से ज्यादा टीवी पर नाम कमाया, उन्होंने चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा, युग, बढ़ो बहू और देवों के देव महादेव जैसे पौराणिक धारावाहिकों में यादगार भूमिकाएं निभाई। 2014 में उन्होंने अपनी फिल्म माई फादर गॉडफादर को निर्देशित किया, जो उनके निर्देशन के सपने को पूरा करने वाली थी। इसके अलावा, 2010 में उन्होंने अब्भिन्नय एक्टिंग एकेडमी शुरू की, जहां वे नए कलाकारों को अभिनय की बारीकियां सिखाते थे। उनके साथी गुंफ़ी पेंटल इस एकेडमी के फैकल्टी हेड थे। पंकज धीर का करियर लंबा और सफल रहा, जिसमें उन्होंने अभिनय, निर्देशन और मेंटरिंग सब किया।
महाभारत में पंकज धीर की भूमिका (Pankaj Dheer Role in Mahabharat)
महाभारत में पंकज धीर की भूमिका सबसे यादगार है। उन्होंने 1988-1990 के बीच बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का ऐतिहासिक किरदार निभाया। यह भूमिका इतनी प्रभावशाली थी कि लोग आज भी उन्हें कर्ण के रूप में याद करते हैं। कर्ण एक ऐसा योद्धा जिसने सत्य के नए आयाम गड़े थे, मगर सामाजिक अन्याय का शिकार हुआ, और पंकज ने इसे इतने शानदार तरीके से निभाया की भले ही कर्ण का किरदार पांडवों के विरुद्ध था, मगर पंकज के अभिनय ने जनता की सहानभूति बटोरी।
इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दी। स्कूल की किताबों में कर्ण की तस्वीरें पंकज की इमेज से ली गईं। हरियाणा के करनाल और छत्तीसगढ़ के बस्तर जैसे इलाकों में कर्ण की मूर्तियां पंकज धीर के लुक पर बनाई गईं, जहां लोग पूजा करते हैं। महाभारत में उनकी भूमिका ने उन्हें अमर बना दिया। लोग आज भी पूछते हैं कि पंकज धीर ने कर्ण को कैसे इतना जीवंत बनाया। यह भूमिका उनके करियर का टर्निंग पॉइंट थी।

| धारावाहिक | निर्देशक | पंकज की भूमिका |
| महाभारत | बीआर चोपड़ा | कर्ण |
पंकज धीर की मृत्यु का कारण और उम्र (Pankaj Dheer Death Cause and Age)
पंकज धीर की मृत्यु का कारण कैंसर था। उन्होंने लंबे समय तक इस बीमारी से जंग लड़ी, लेकिन 15 अक्टूबर 2025 को उनका निधन हो गया। पंकज धीर की उम्र मृत्यु के समय 68 वर्ष थी। उनका जाना फिल्म जगत के लिए बड़ा नुकसान है। सिनेमा और टेलीविज़न आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने उनके निधन की पुष्टि की। पंकज की असमय मृत्यु ने उनके चाहने वालों को गहरे दुःख में पहुंचा दिया है।
pankaj dheer
— Frustration Hub (@HubFrustration) October 15, 2025
pankaj dheer death
nikitin dheer
pankaj dheer news
pankaj dheer son
kratika sengar
pankaj dheer died
pankaj dheer cancer
pankaj dheer death reason
pankaj dheer which cancer pic.twitter.com/oWlj9U9o45
| मृत्यु | 15 अक्टूबर 2025 |
| मृत्यु के समय आयु | 68 वर्ष |
| मृत्यु का कारण | कैंसर (पैनक्रियाटिक कैंसर) |
पंकज धीर की शारीरिक दिखावट (Pankaj Dheer Physical Appearance)
पंकज धीर की शारीरिक बनावट काफी प्रभावशाली थी और यह उनकी शारीरिक बनावट ही थी जिसने कर्ण की भूमिका में वास्तविकता को दिखाया। उनकी लंबाई 5 फीट 11 इंच (180 सेमी) थी, जो उन्हें स्क्रीन पर दमदार लुक देती थी। उनका वजन लगभग 85 किलोग्राम था, और वे एथलेटिक बॉडी रखते थे। उनकी आंखें हल्की भूरी थीं, और बाल काले (बाद में सफेद हो गए)। पंकज की बनावट योद्धा जैसी थी, जो कर्ण की भूमिका में बिल्कुल फिट बैठती थी।
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| लंबाई | 5 फीट 11 इंच (180 सेमी) |
| वजन | लगभग 85 किलोग्राम |
| शारीरिक बनावट | एथलेटिक, मजबूत |
| आंखों का रंग | हल्का भूरा |
| बालों का रंग | काला (बाद में सफेद) |
| चेहरे की विशेषता | गंभीर और प्रभावशाली चेहरा |
| कपड़ों का स्टाइल | स्क्रीन पर योद्धा और विलेन लुक, ऑफ-स्क्रीन साधारण |
पंकज धीर के रोचक तथ्य (Pankaj Dheer Interesting Facts)
- कर्ण की तस्वीरें स्कूल की किताबों में पंकज की छवि से ली गईं।
- करनाल और बस्तर में कर्ण की मूर्तियां उनके पंकज के लुक पर बनीं, जहां पूजा होती है।
- बेटे निकितिन धीर ने नई रामायण में रावण का किरदार निभाया।
- शाहरुख खान की फिल्म बादशाह में विलेन का किरदार निभाया।
- 2014 में माई फादर गॉडफादर फिल्म का निर्देशन किया।
- 2010 में अब्भिन्नय एक्टिंग एकेडमी शुरू की, जहां नए कलाकारों को ट्रेनिंग दी।
- 2006 में भाई सतलुज धीर के साथ विजेज स्टूडियोज शुरू किया।
- पिता सी.एल. धीर मशहूर फिल्म निर्देशक थे।
- सड़क , सोल्जर, और देवों के देव महादेव में बहुमुखी किरदार निभाए।
- कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ी, फिर भी अंत तक सक्रिय रहे।
पंकज धीर की नेट वर्थ (Pankaj Dheer Net Worth)
पंकज धीर की नेट वर्थ (Pankaj Dheer Net Worth) अनुमानित रूप से 180 मिलियन डॉलर (लगभग 1500 करोड़ रुपये) थी। यह राशि उनके अभिनय, निर्देशन, स्टूडियो और एकेडमी से आई। वे भारत के अमीर अभिनेताओं में से एक थे। उनकी कमाई फिल्मों, टीवी शोज और बिजनेस से होती थी। पंकज धीर की नेट वर्थ उनके सफल करियर का प्रमाण है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| अनुमानित नेट वर्थ (मुख्य) | $180 मिलियन (लगभग ₹1,500 करोड़) |
| अन्य अनुमान | $6 मिलियन (लगभग ₹50 करोड़); ₹42 करोड़; $5 मिलियन |
| कमाई के मुख्य स्रोत | अभिनय (फिल्में और टीवी), निर्देशन, विजेज स्टूडियोज, अब्भिन्नय एक्टिंग एकेडमी |
| संपत्तियां | मुंबई और पंजाब में प्रॉपर्टीज, बैंक बैलेंस, निवेश |
| स्रोत | Business Upturn, Asianet Newsable, WIONews (मुख्य अनुमान); India.com, TheCityCeleb |
पंकज धीर के करियर का विवरण
| वर्ष/अवधि | क्षेत्र | कार्य/प्रोजेक्ट |
|---|---|---|
| 1980 के दशक | फिल्म | विभिन्न फिल्में |
| 1988-1990 | टेलीविजन | महाभारत |
| 1990 के दशक | फिल्म | सड़क, सोल्जर, बादशाह, इक्के पे इक्का, साड्डा मुकद्दर |
| 1990 के दशक | टेलीविजन | चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा, युग |
| 2006 | बिजनेस | विजेज स्टूडियोज |
| 2010 | शिक्षा | अब्भिन्नय एक्टिंग एकेडमी |
| 2014 | निर्देशन | माई फादर गॉडफादर |
| बाद के वर्ष | टेलीविजन | बढ़ो बहू, देवों के देव महादेव |
पंकज धीर से जुड़े-FAQs
Q1: पंकज धीर की उम्र कितनी थी?
A: मृत्यु के समय 68 वर्ष।
Q2: पंकज धीर की मृत्यु का कारण क्या था?
A: कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद।
Q3: पंकज धीर की नेट वर्थ कितनी थी?
A: लगभग 1500 करोड़ रुपये।
Q4: पंकज धीर की पत्नी का नाम क्या है?
A: अनीता धीर।
Q5: पंकज धीर के बच्चे कौन हैं?
निकितिन धीर (बेटा) और नितिका धीर शाह (बेटी)।
Q6: महाभारत में पंकज धीर ने कौन सा रोल किया?
A: कर्ण।
Q7: पंकज धीर की शिक्षा कहां हुई?
A: सेंट थेरेसा हाई स्कूल और एमएमके कॉलेज, मुंबई।
Q8: पंकज धीर की हाइट कितनी थी?
A: 5 फीट 11 इंच।
Q9: पंकज धीर का जन्म कब और कहां हुआ?
A: 9 नवंबर 1956, पंजाब में।
Q10: पंकज धीर के रोचक तथ्य क्या हैं?
A: उनकी कर्ण की मूर्तियां पूजी जाती हैं, और उन्होंने एक्टिंग एकेडमी शुरू की।
यह भी पढ़िए–









