Petal Gahlot Upadate: पेटल गहलोत भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं, जिन्होंने अपनी कूटनीतिक क्षमता और संगीत के प्रति जुनून से विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। हाल ही में वह तब चर्चा में आ गईं जब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयानों का तीखा जवाब देकर भारत की तरफ से मजबूत पक्ष रखा। इस लेख में हम पेटल गहलोत के जीवन, शिक्षा, यूपीएससी रैंक, वर्तमान पोस्टिंग, परिवार, और अन्य रोचक तथ्यों को जानेंगे।

नाम | पेटल गहलोत (Petal Gahlot) |
उपनाम | “गिटार डिप्लोमैट” |
पेशा | भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी, संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव |
जन्म | 23, नवम्बर 1989, नई दिल्ली, भारत |
शिक्षा | सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई (BA: राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, फ्रेंच साहित्य) (2005-2010) लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली (MA: राजनीति विज्ञान), (2010-2012) मिडिलबरी इंस्टीट्यूट, USA (MA: भाषा अनुवाद और व्याख्या) |
यूपीएससी रैंक और बैच | 96वीं रैंक, 2014; IFS 2015 बैच |
वर्तमान पोस्टिंग | प्रथम सचिव और सलाहकार, भारत का स्थायी मिशन, संयुक्त राष्ट्र, न्यूयॉर्क (जुलाई 2023 से) |
प्रमुख उपलब्धि | UNGA 2025 में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के बयानों का करारा जवाब |
अन्य रुचियां | गिटार वादन, गायन (बेला सियाओ, लॉस्ट ऑन यू, “Bella Ciao” and “Lost On You” by LP) |
Petal Gahlot IFS: UN में शहबाज शरीफ की निकाल दी हेकड़ी
35 वर्षीय पेटल गहलोत भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी तब चर्चा में आ गईं जब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भारत विरोधी बयानों का करारा जवाब दिया और भारत की ओर से मजबूत पक्ष रखा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत पेटल ने पाकिस्तान के आतंकवाद को बढ़ावा देने और झूठे दावों को नकारते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तानी सेना के हवाई ठिकानों को नष्ट किया था, जिसके बाद पाकिस्तान युद्धविराम के लिए गिड़गिड़ाया था।
पेटल ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज और दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है, और गिटार बजाने व गायन के शौक के कारण उन्हें “गिटार डिप्लोमैट” के नाम से भी जाना जाता है।
Read More
टीना डाबी के पति, आयु, शिक्षा, यूपीएससी रैंक, संतान | आईएएस रेणु राज की बायोग्राफी हिंदी में, विकिपीडिया, |
अंजना कृष्णा आईपीएस का जीवन परिचय | अंजलि विश्वकर्मा आईपीएस जीवनी |
Petal Gahlot Age: पेटल गहलौत की आयु
पेटल गहलौत की वर्तमान आयु 35 वर्ष है और उनका जन्म 23, नवम्बर 1989, नई दिल्ली, भारत में हुआ है। वे भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं और इस समय संयक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं।
Petal Gahlot Early Life: प्रारंभिक जीवन और परिवार
पेटल गहलोत का जन्म 23, नवम्बर 1989 को नई दिल्ली, भारत में हुआ। वह राजपूत जाति से आती हैं और सनातन धर्म का पालन करती हैं। उनके पिता का नाम संजय गहलौत है (Sanjay Gahlot) और वे सेना में कॅप्टन पद पर रहे हैं। प्रधान आयुक्त सीमा शुल्क (आई.आर.एस-1991) | पूर्णकालिक संगीतकार, यूपीएससी मुख्य संरक्षक, टेस्टबुक सुपर कोचिंग से जुड़े हैं। उनकी माता के विषय में जानकारी उपलब्ध नहीं है। पेटल का एक भाई साहिर गहलौत है।
पिता का नाम | संजय गहलौत![]() |
माता का नाम | नाम उपलब्ध नहीं |
भाई | साहिर गहलौत![]() |
बहन | ज्ञात नहीं |
Petal Gahlot Education: शिक्षा
पेटल गहलोत उच्च शिक्षित हैं और उन्होंने राजनीति विज्ञान में परास्नातक किया है। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, और फ्रेंच साहित्य में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीति विज्ञान और सरकार में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की। अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने के लिए, उन्होंने अमेरिका के मिडिलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज, मॉन्टेरी से भाषा अनुवाद और व्याख्या में दूसरी मास्टर्स डिग्री पूरी की। उनकी फ्रेंच भाषा में प्रवीणता ने उनके कूटनीतिक करियर को और मजबूती दी।
स्नातक (विज्ञान, समाजशास्त्र, और फ्रेंच साहित्य) | सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई |
परास्नातक (राजनीति विज्ञान और सरकार) | लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली |
परास्नातक (फ्रेंच भाषा में ) | मिडिलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज, मॉन्टेरी |
भाषा ज्ञान | हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच |
Petal Gahlot UPSC Rank & Batch: यूपीएससी रैंक और बैच
पेटल गहलोत ने 2014 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दी और 96वीं रैंक हासिल की। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने 2015 में भारतीय विदेश सेवा (IFS) जॉइन की।
USPSC | 2014 |
Rank | 96वीं रैंक |
कैडर | विदेश सेवा (IFS) 2015 |
Petal Gahlot Current Posting: वर्तमान पोस्टिंग
वर्तमान में, पेटल गहलोत संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं। जुलाई 2023 में इस पद पर नियुक्त होने के बाद, सितंबर 2024 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र में भारत की सलाहकार (Advisor) नियुक्त किया गया। हाल ही में UNGA में उनकी प्रभावशाली उपस्थिति ने उन्हें “गिटार डिप्लोमैट” के रूप में भी पहचान दिलाई। इससे पहले, उन्होंने विदेश मंत्रालय के यूरोप वेस्ट डिवीजन में अंडर सेक्रेटरी के रूप में कार्य किया और पेरिस तथा सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मिशनों में पोस्टिंग प्राप्त की।

फर्स्ट सेक्रेटरी, संयुक्त राष्ट्र में | जुलाई 2023 |
संयुक्त राष्ट्र में भारत की सलाहकार (Advisor) | सितंबर 2024 |
अंडर सेक्रेटरी | विदेश मंत्रालय के यूरोप वेस्ट डिवीजन में |
Petal Gahlot Husband & Kids: व्यक्तिगत जीवन: पति और बच्चे
पेटल गहलोत की शादी एक IAS अधिकारी से हुई है, जिनका नाम सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। उनके पति के साथ उनकी मुलाकात लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी में हुई थी। दंपति को एक ही कैडर में पोस्टिंग न मिलने के कारण लंबी दूरी का रिश्ता बनाए रखना पड़ता है। उनके बच्चों के विषय में जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Read also- Lal Bahadur Shastri Biography
Petal Gahlot Height & Weight: शारीरिक बनावट
पेटल गहलोत की शारीरिक बनावट के बारे में जानकारी के अनुसार, उनकी लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच है और वजन करीब 62 किलोग्राम है। उनके काले बाल और काली आंखें उनकी आकर्षक छवि को और बढ़ाती हैं। वह अपने स्टाइल और आत्मविश्वास के लिए जानी जाती हैं।
विवरण | जानकारी |
---|---|
लंबाई | लगभग 5 फीट 6 इंच |
वजन | लगभग 62 किलोग्राम |
बालों का रंग | काला |
आंखों का रंग | काला |
विशेषता | आकर्षक और आत्मविश्वास से भरी उपस्थिति, स्टाइलिश व्यक्तित्व |
Petal Gahlot “Guitar Diplomat:: संगीत में रुचि
कूटनीति के अलावा, पेटल गहलोत एक उत्साही संगीतकार हैं। वह गिटार बजाती हैं और सोशल मीडिया पर अपने गाने के वीडियो साझा करती हैं। उनकी गाई हुई “बेला सियाओ”, “लॉस्ट ऑन यू”, जैसी प्रस्तुतियों ने काफी प्रशंसा हासिल की है। उनकी संगीतमय प्रतिभा के कारण उन्हें “गिटार डिप्लोमैट” कहा जाता है।
Petal Gahlot Net Worth: पेटल गहलोत की नेट वर्थ
2023 तक, पेटल गहलोत की अनुमानित नेट वर्थ 10-40 लाख रुपये के बीच है। यह उनकी सरकारी सेवा और अन्य गतिविधियों से होने वाली आय पर आधारित है।
निष्कर्ष
पेटल गहलोत एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, शिक्षा, और कूटनीतिक कौशल से भारत का नाम रोशन किया है। उनकी यूपीएससी यात्रा और संगीत के प्रति जुनून युवाओं के लिए प्रेरणा है। जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की धुलाई की है उसके बाद पेटल चर्चा का विषय बन गई हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
पेटल गहलोत कौन हैं?
पेटल गहलोत एक भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं, जो वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं।
पेटल गहलोत की यूपीएससी रैंक क्या थी?
उन्होंने 2014 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 96वीं रैंक हासिल की थी।
पेटल गहलोत की वर्तमान पोस्टिंग कहां है?
वह संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी और सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।
पेटल गहलोत की उम्र कितनी है?
उनकी जन्म तिथि के आधार पर, 2025 में उनकी उम्र 35 साल है
पेटल गहलोत की शादी किससे हुई है?
उनकी शादी एक IAS अधिकारी से हुई है, लेकिन उनके पति का नाम सार्वजनिक नहीं है।
क्या पेटल गहलोत के बच्चे हैं?
उनके बच्चों के बारे में कोई सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
पेटल गहलोत की शिक्षा क्या है?
उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई और लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली से स्नातक और मास्टर्स डिग्री हासिल की, साथ ही मिडिलबरी इंस्टीट्यूट, अमेरिका से भाषा अनुवाद में मास्टर्स किया।
पेटल गहलोत संगीत में क्यों प्रसिद्ध हैं?
वह गिटार बजाती हैं और “बेला सियाओ” जैसे गानों के कवर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
पेटल गहलोत की नेट वर्थ कितनी है?
उनकी नेट वर्थ 10-40 लाख रुपये के बीच अनुमानित है।
पेटल गहलोत UNGA में क्यों चर्चा में थीं?
उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयानों का तीखा जवाब देकर भारत की मजबूत स्थिति प्रस्तुत की।