शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) बॉलीवुड में एक कम पहचाना चेहरा है। लेकिन उनका ताल्लुक एक फिल्मी परिवार से है वे अभिनेता संजय कपूर की बेटी और अनिल कपूर की भतीजी हैं। इस तरह वह अभिनेता अर्जुन कूपर और अभिनेत्री सोनम कपूर की बहन हैं। शनाया ने अपनी पहली फिल्म विक्रांत मैसी के साथ “आँखों की गुस्ताखियाँ” में अभिनय किया मगर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। अब खबर है की शनाया “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3” में दोहरी भूमिका में नज़र आएंगी। लेकिन ट्विस्ट ये है कि यह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक वे सीरीज होगी।

Shanaya Kapoor Early Life | शनाया कपूर का प्रारम्भिक जीवन
शनाया कपूर का जन्म 3 नवम्बर 1999 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ है। वह एक प्रसिद्ध फिल्मी पृष्ठभूमि वाले परिवार में जन्मी हैं और उनके पिता संजय कपूर एक जाने-माने अभिनेता हैं। जबकि उनकी माता महीप संधू ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं। इसके आलावा शनाया का एक भाई जहान कपूर (जन्म 2005) भी है। इसके आलावा उनके परिवार के सदस्यों की एक लम्बी लिस्ट है जिन्हें हम आगे बताएँगे।
Shanaya Kapoor Family Tree | परिवार की पृष्ठभूमि
शनाया कपूर एक फिल्मी पृष्ठभूमि वाले परिवार में जन्मी हैं जिनका फिल्म जगत से बहुत पुराना नाता है। शनाया के माता-पिता संजय कपूर और महीप कपूर दोनों ही मनोरंजन उद्योग से जुड़े हैं। निर्माता निर्देशक बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर उनके चाचा हैं। नीचे तालिका में उनके परिवार की सम्पूर्ण जानकारी देखी जा सकती है-

यह भी पढ़िए-
Shanaya Kapoor Family Tree | शनाया कपूर का परिवार वृक्ष
| संबंध | नाम | पेशा |
|---|---|---|
| Parents | माता-पिता | ||
| पिता | संजय कपूर | अभिनेता, निर्माता |
| माता | महीप कपूर | उद्यमी (ज्वैलरी डिजाइनर) |
| भाई-बहन | ||
| भाई | जहाँ कपूर | |
| Grandparents (Paternal) | दादा-दादी (पैतृक) | ||
| दादा | सुरिंदर कपूर | |
| दादी | निर्मल कपूर | 90 वर्ष की आयु में 2 मई 2025 को मुंबई में निधन |
| Uncle (Paternal)| चाचा/ताऊ (पैतृक) | ||
| चाचा | अनिल कपूर | अभिनेता |
| चाचा | बोनी कपूर | फिल्म निर्माता |
| Cousins | चचेरे भाई-बहन | ||
| बहन | सोनम कपूर | अभिनेत्री |
| बहन | रिया कपूर | निर्माता |
| बहन | जाह्नवी कपूर | अभिनेत्री |
| बहन | खुशी कपूर | अभिनेत्री |
| भाई | अर्जुन कपूर | अभिनेता |
| भाई | हर्षवर्धन कपूर | अभिनेता |
| बहन | अंशुला कपूर | उद्यमी |
Shanaya Kapoor Age | शनाया कपूर की आयु
शनाया कपूर का जन्म 3 नवम्बर 1999 को हुआ है और वे अभी 25 वर्ष की हैं। 3 नवम्बर 2025 को वे 26वां जन्मदिन मनाएंगी।
| जन्मदिवस | 3 नवम्बर |
| जन्म का वर्ष | 1999 |
| आयु 2025 | 25 वर्ष |
Shanaya Kapoor Education | शनाया कपूर की शिक्षा
शनाया ने अपनी प्राथमिक और स्कूल की शिक्षा मुंबई के प्रतिष्ठित स्कूल इकोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल मुंबई (Ecole Mondiale World School in Mumbai) से प्राप्त की है। आगे की शिक्षा के लिए शनाया लंदन चली गई और यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, लन्दन (University School of Management Studies in London) से प्रबंधन में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद वे भारत लौर आईं और अभिनय तथा निर्देशन में हाथ आजमाया।
| शिक्षा | प्रबंधन में स्नातक |
| स्कूल | इकोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल मुंबई |
| कॉलेज | यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, लन्दन |
Shanaya Kapoor Career | शनाया कपूर का करियर
As Assistant Director | सहायक निर्देशक के रूप में
लन्दन में अपनी स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद शनाया ने अभिनय के क्षेत्र में जाने से पहले सहायक निर्देशन के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (2020), में सहायक निर्देशन किया, जबकि इस फिल्म में उनकी चाचेरी बहन जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में थी। 2021 में शनाया नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो फैबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स (Fabulous Lives of Bollywood Wives) में उनकी माँ महीप कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
Acting Journey | अभिनय का सफर
एक फिल्मी पृष्ठभूमि वाले परिवार में जन्मी शनाया को बचपन से ही अभिनय का शौक था। हालाँकि कॉलेज के बाद उन्होंने अभिनय के बजाय निर्देशन में हाथ आजमाया। अभिनय की शुरुआत वे करन जौहर के साथ फिल्म “बेधड़क” से करने वाली थी, जिसमें उनके साथ गुरफ़तेह पीरज़ादा को कास्ट किया गया था। मगर यह फिल्म बन नहीं पाई। लेकिन बड़े परदे पर उनका पदार्पण निर्देशक संतोष सिंह की फिल्म “आँखों की गुस्ताख़ियाँ” 2025 के साथ हुआ। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। शनाया आने वाली वेब सीरीज “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3” में दोहरी भूमिका में नज़र आएंगी।
| पहली फिल्म | “आँखों की गुस्ताख़ियाँ” 2025 |
| आने वाली वेब सीरीज | “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3” |
Shanaya Kapoor Height & Weight | शनाया कपूर की Height & Weight
शनाया दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और उन्होंने अपने शरीर को संतुलित बनाया हुआ है, जिसके लिए वह घंटों जिम में बिताती हैं। वह अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखती हैं। हालाँकि शनाया को मांसाहार पसंद है और 2025 NDTV Food के एक आर्टिकल में उन्होंने बताया था की उन्हें कीमा पाव और टंगड़ी कबाब पसंद है।

| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| ऊँचाई (लगभग) | सेंटीमीटर में – 168 सेमी मीटर में – 1.68 मी फीट इंच में – 5’ 6” |
| वजन (लगभग) | किलोग्राम में – 52 किग्रा पाउंड में – 115 एलबीएस |
| फिगर माप (लगभग) | 33-26-33 |
| आँखों का रंग | काला |
| बालों का रंग | काला |
| खाने की आदत | माँसाहारी |
Personal Life- Husband Boyfriend | व्यक्तिगत जीवन- पति प्रेमी
शनाया कपूर अभी अविवाहित हैं। लेकिन उनके प्रेम शमंदों के बारे में मीडिया में खबरें अक्सर आती रहती हैं। करण कोठारी और शनाया के बीच लम्बे समय से प्रेम संबधों की बात की जा रही है। करण के पिता अविनाश कोठारी, मुंबई के व्यवसायी (कोठारी फाइन ज्वेल्स के मालिक) हैं। शनाया ने कई बार ज्वैलरी लाइन के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं।

| वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
| पति | कोई नहीं |
| प्रेमी | करण कोठारी |
शनाया कपूर की पसंदीदा चीज़ें (Shanaya Kapoor Ki Pasandeeda Cheezein)
| Category (श्रेणी) | Favorites (पसंदीदा) |
|---|---|
| भोजन (Food) | |
| भारतीय स्ट्रीट फूड (Indian Street Food) | पानी पुरी, दाबेली, भेल पुरी, छोले भटूरे, पापड़ी चाट आदि |
| नूडल्स (Noodles) | वाई वाई नूडल्स, स्वादिष्ट हक्का नूडल्स |
| दक्षिण भारतीय (South Indian) | डोसा और सांभर |
| मिठाई (Desserts) | वॅफल्स ब्लूबेरी और कद्दू के बीजों के साथ |
| यात्रा & अनुभव (Travel & Experiences) | |
| यात्रा (Traveling) | नई जगहों, संस्कृतियों और रीति-रिवाजों का अनुभव करना |
| अभियान (Campaign) | बुकिंग डॉट कॉम का “बुकिंग एक्सप्लोरर” अभियान (जिम्मेदार यात्रा को बढ़ावा देना) |
| फैशन & स्टाइल (Fashion & Style) | |
| स्टाइल (Style) | मिनिमल और सहज (Effortless) स्टाइल |
| एक्सेसरीज़ (Accessories) | स्टेटमेंट झुमके (Statement Earrings) |
| जीवनशैली (Lifestyle) | |
| स्किनकेयर (Skincare) | कोरियन स्किनकेयर रूटीन – तेल-आधारित क्लीन्ज़र, वॉटर-बेस्ड क्लीन्ज़र और एक्सफोलिएशन |
| शौक (Hobbies) | पालतू जानवरों से प्यार (Pet Lover), विशेष रूप से डॉग |
शनाया कपूर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न- FAQ
प्रश्न- शनाया कपूर के पिता कौन है?
उत्तर- अभिनेता संजय कपूर शनाया के पिता हैं।
प्रश्न- कपूर जाति से कौन होते हैं?
उत्तर- कपूर जाति पंजाबी खत्री जाति से संबंधित हैं।
प्रश्न- शनाया कपूर किस लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- शनाया कपूर एक अभिनेत्री हैं जो अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं।
प्रश्न- शनाया कपूर के पति का नाम क्या है?
उत्तर- शनाया कपूर अभी अविवाहित हैं और उनका कोई पति नहीं है।
प्रश्न- शनाया कपूर का प्रेमी कौन है?
उत्तर- मीडिया खबरों के अनुसार शनाया करण कोठारी के साथ रिश्ते में हैं।
प्रश्न- शनाया कपूर की आयु क्या है?
उत्तर- शनाया कपूर का जन्म 3 नवम्बर 1999 को हुआ है और वे 25 वर्ष की हैं। शीघ्र ही 26 वर्ष की हो जाएँगी।
प्रश्न- शनाया कपूर की आने वाली फिल्म कौनसी है?
उत्तर- स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 3 एक वेब सीरीज में दोहरी भूमिका में नजर आएँगी।
प्रश्न- क्या जान्हवी कपूर और शनाया कपूर संबंधित हैं?
उत्तर- शनाया और जहान्वी कपूर चचेरी बहन हैं।
My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.









