Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

श्रिया सरन की जीवनी 2025: उम्र, परिवार, करियर, पति, बच्चे और श्रिया सरन रोचक तथ्य | Shriya Saran Biography in Hindi

By Santosh Kumar

Updated On:

Follow Us
Shriya Sharan Biography in Hindi

श्रिया सरन (Shriya Saran) भारतीय फिल्म उद्योग से जुडी एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती, नृत्य और अभिनय कला से तेलुगु, तमिल, और हिंदी फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 2001 में तेलुगु फिल्म “इष्टम” से उन्होंने अपनी अभिनय यात्रा प्रारम्भ की, जो आज भी उसी उत्साह और जोश के साथ चल रही है।

Shriya Saran न केवल एक शानदार अभिनेत्री हैं, बल्कि एक जिम्मेदार प्यारी मां, नृत्यांगना, और सामाजिक कार्यों में सक्रिय व्यक्तित्व भी हैं। इस ब्लॉग में हम श्रिया सरन की जिंदगी के हर पहलू को जानेंगे – उनकी उम्र, परिवार, शिक्षा, करियर, पति, बच्चे, और फिल्मों से लेकर उनकी ज़िंदगी के कुछ अनसुने तथ्य तक। अगर आप भी श्रिया सरन की खूबसूरती और अभिनय को पसंद करते हैं या उनकी कहानी जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है।

श्रिया सरन की जीवनी 2025: उम्र, परिवार, करियर, पति, बच्चे और श्रिया सरन रोचक तथ्य | Shriya Sharan Biography in Hindi

Also ReadRitika Nayak Biography in Hindi | रितिका नायक: कौन हैं ये उभरती हुई तेलुगु सिनेमा की स्टार?

नामश्रिया सरन
पूरा नामश्रिया सरन भटनागर
जन्म तिथि11 सितंबर 1982
उम्र (2025 में)43 वर्ष
जन्म स्थानहरिद्वार, उत्तराखंड
पेशाअभिनेत्री, मॉडल, नृत्यांगना
नागरिकताभारतीय
धर्महिन्दू
जातिकायस्थ
पतिआंद्रेई कोशेव (रूसी बिजनेसमैन)
बच्चेबेटी: राधा (जन्म: जनवरी 2021)
माता-पितापिता: पुष्पेंद्र भटनागर;
माता: नीरजा भटनागर
शिक्षाअंग्रेजी साहित्य में स्नातक (बीए)
नेट वर्थ (2025)लगभग 80-100 करोड़ रुपये
प्रमुख फिल्मेंआरआरआर, दृश्यम 2, सिवाजी: द बॉस

Shriya Saran Age: श्रिया सरन की उम्र

2025 में श्रिया सरन 43 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म 11 सितंबर 1982 को हरिद्वार, Uttrakhand में हुआ था। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी ऊर्जा और स्क्रीन पर मौजूदगी युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती है। वे अपनी फिटनेस का राज योग, डांस, और संतुलित डाइट को बताती हैं। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने कहा, “मां बनने के बाद मैंने अपनी सेहत को और गंभीरता से लिया।” उनकी मुस्कान और सुंदरताउन्हें दर्शकों के युवा दिलों की धड़कन बनाती है।

Also Read- श्रिया सरन की ये हॉट फोटो देखकर हो जाओगे दीवाने।

जन्म11 सितंबर 1982
आयु 2025 तक43 साल
Shriya Saran Age: श्रिया सरन की उम्र

Shriya Saran Early: LIfe प्रारंभिक जीवन

आपको बता दें कि श्रिया का जन्म एक मध्यमवर्गीय कायस्थ परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम, पुष्पेंद्र सरन भटनागर है जो BHEL (Bharat Heavy Electricals Limited) में इंजीनियर थे, और मां का नाम नीरजा सरन भटनागर जो एक स्कूल शिक्षिका रही हैं। चूँकि पिता सरकारी नौकरी में थे तो, परिवार उत्तराखंड की पवित्र नगरी, हरिद्वार की BHEL की तरफ से मिले सरकारी आवास में रहता था, लेकिन जब श्रिया छोटी थीं, तो परिवार दिल्ली आ गया।

उनकी मां ने दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाया (रसायन विज्ञान शिक्षिका ), रानीगंज हरिद्वार और बाद में दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड दिल्ली, इस तरह श्रिया भी यहीं पढ़ीं जहाँ-जहाँ माता शिक्षिका रहीं।

बाल्यकाल से ही श्रिया को नृत्य का शौक था। उनकी मां ने उन्हें कथक और लोक नृत्य की बारीकियां सिखाईं। बाद में वे कथक गुरु शोवना नारायण की शिष्या बनीं। स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही डांस वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्टेज पर नृत्य में हिस्सा लेती थीं। उनका परिवार हमेशा उनके लिए प्रेरणास्रोत रहा है और वे आज भी अपने नैतिक मूल्यों को परिवार की धरोहर बताती हैं।

पितापुष्पेंद्र सरन भटनागर
मातानीरजा सरन भटनागर
भाई-बहनअभिरूप सरन भटनागर (भाई)

यह भी पढ़िए-

Actress Bhavana Ramanna: 40 वर्ष दो बच्चों की माँ बनी डाबी के पति, आयु, शिक्षा, यूपीएससी रैंक, संतान और कुल सम्पत्तिअंजलि विश्वकर्मा आईपीएस जीवनी
चित्रा त्रिपाठी, आयु, परिवार, करियर, नेट वर्थ, तलाक और ताजा विवादमाया राजेश्वरन रेवती प्रोफाइल, आयु, माता-पिता, हाइट, स्कूल और नेट वर्थजानिए कौन है बिग बॉस में मृदुल तिवारी की कथित प्रेमिका
आईएएस रेणु राज की बायोग्राफी दीपिका पादुकोण की आयु, वजन , Sheikha Mahra Age, Husband, Mother, Instagram

Education: शिक्षा

श्रिया ने अपनी प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), हरिद्वार और मथुरा रोड, दिल्ली से प्राप्त की, क्योंकि माता जी डीपीएस में ही केमिस्ट्री की शिक्षिका थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में BA (स्नातक) किया। श्रिया स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही नृत्य और थिएटर में प्रतिभाग करती थीं। शिक्षा ने उन्हें न केवल ज्ञान दिया, बल्कि जीवन की वास्तविकता और भविष्य की चुनौतियों को गहराई से समझने की दृष्टि भी विकसित की। वे कहती हैं, “शिक्षा आपको आत्मविश्वास देती है, चाहे आप किसी भी क्षेत्र में जाएं।”

शिक्षाB.A. अंग्रेजी साहित्य
स्कूलदिल्ली पब्लिक स्कूल, हरिद्वार और दिल्ली
कॉलेजलेडी श्री राम कॉलेज, दिल्ली
विश्वविद्यालयदिल्ली विश्वविद्यालय

Shriya Saran Parents: श्रिया सरन के माता-पिता, भाई

श्रिया के पिता का नाम पुष्पेंद्र सरन भटनागर और मां का नाम नीरजा सरन भटनागर है। श्रिया के पिता हरिद्वार की BHEL के अभियंता के पद पर कार्यरत थे। जनकी उनकी माता दिल्ली पब्लिक स्कूल में रसायन विज्ञान की शिक्षिका थीं। माता-पिता हमेशा उनके सबसे बड़े समर्थक रहे हैं। पिता की मेहनत और मां की शिक्षण शैली ने श्रिया को जीवन में अनुशासित और मेहनती बनाया। उनका बड़ा भाई अभिरूप सरन भटनागर भी उनके करीब है।

पितापुष्पेंद्र सरन भटनागर
मातानीरजा सरन भटनागर
भाईअभिरूप सरन भटनागर
Shriya Saran Parents: श्रिया सरन के माता-पिता, भाई

Shriya Saran Career: करियर

श्रिया का करियर 2001 में तेलुगु फिल्म “इष्टम” से शुरू हुआ। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, लेकिन उनकी मासूमियत को नोटिस किया गया। 2002 में “संतोषम” ने उन्हें तेलुगु सिनेमा में स्टार बना दिया। इसके बाद “छत्रपति”, “नेनुन्नानु” जैसी फिल्मों ने उनकी लोकप्रियता बढ़ाई।

तमिल सिनेमा में उनकी एंट्री “एनक्कू 20 उनक्कू 18” से हुई, लेकिन “सिवाजी: द बॉस” (2007) ने उन्हें सुपरस्टार बनाया। यह फिल्म उस समय की सबसे महंगी तमिल फिल्म थी। हिंदी में “तुझे मेरी कसम” (2003) उनका डेब्यू था, लेकिन “दृश्यम” (2015) और “दृश्यम 2” (2022) ने उन्हें बॉलीवुड में स्थापित किया। “आरआरआर” (2022) ने उन्हें वैश्विक पहचान दी।

उन्होंने मलयालम, कन्नड़, और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया। हाल ही में वेब सीरीज “शोटाइम” (2024) में उनकी परफॉर्मेंस को सराहा गया। 20 साल से ज्यादा के करियर में उन्होंने 100+ प्रोजेक्ट्स किए। वे चुनिंदा लेकिन प्रभावी रोल्स चुनती हैं।

Shriya Saran Height & Weight: श्रिया सरन की ऊंचाई और वजन

लंबाई (Height)5 फीट 5 इंच (165 सेमी)
वजन (Weight)लगभग 54-56 किलोग्राम
आंखों का रंग (Eye Color)गहरा भूरा (Dark Brown)
बालों का रंग (Hair Color)काला (Black)
बॉडी मेजरमेंट (Body Measurement)34-26-36 इंच (लगभग)

Shriya Saran Husaband: श्रिया सरन के पति

श्रिया ने 2018 में रूसी बिजनेसमैन आंद्रेई कोशेव से विवाह किया। उनकी मुलाकात 2016 में मालदीव्स में हुई थी। आंद्रेई ने श्रिया की सादगी और प्रतिभा को दिल की गहराइयों से अपनाया। दोनों की शादी मुंबई में एक निजी समारोह में हुई। श्रिया कहती हैं, “आंद्रेई मेरी ताकत हैं।” उनकी जोड़ी दो अलग- अलग संस्कृतियों के प्रेम और सम्मान का प्रतीक है।

पति का नामआंद्रेई कोशेव (रुसी व्यापारी)
विवाह2018
Shriya Saran Husaband: श्रिया सरन के पति

Shriya Saran Children: श्रिया सरन की संतान

श्रिया और आंद्रेई की पहली संतान बेटी राधा का जन्म जनवरी 2021 में हुआ। राधा की आयु अभी 4 वर्ष है,मां बनने के बाद श्रिया अधिक संवेदनशील और जिम्मेदार हो गई हैं। वे राधा को डांस और कहानियां सिखाती हैं। श्रिया कहती हैं, “बच्चों को सिखाने का सबसे अच्छा तरीका कहानियां हैं।”

बेटी का नामराधा
जन्मजनवरी 2021
आयु 20254 वर्ष

Shriya Saran Films & Television Work: श्रिया सरन फिल्में और टीवी कार्य

भाषावर्षफिल्म/शोरोलनोट्स
तेलुगु2001इष्टमनेहापहली फिल्म
तेलुगु2002संतोषमभानुसुपरहिट, अवॉर्ड नॉमिनेशन
तेलुगु2022आरआरआरसरोजिनीवैश्विक सफलता
तमिल2007सिवाजी: द बॉसतमिलसेल्वीब्लॉकबस्टर
हिंदी2015दृश्यमनंदिनीहिट
हिंदी2022दृश्यम 2नंदिनीसुपरहिट
वेब सीरीज2024शोटाइममंदीरासराही गई परफॉर्मेंस

Shriya Saran Award: पुरस्कार और सम्मान

श्रिया को “सिवाजी” के लिए साउथ स्कोप अवॉर्ड, “मनम” के लिए SIIMA अवॉर्ड, और कई अन्य सम्मान मिले। उनके काम को हमेशा सराहा गया। उनके द्वारा जीते गया पुरस्कारों को नीचे तालिका के माध्यम से देख सकते है:

वर्षपुरस्कारफिल्म/उपलब्धिविवरण
2003सिनेमास्पाइस अवॉर्डसंतोषमबेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस (नॉमिनेशन)
2006फिल्मफेयर अवॉर्ड (साउथ)छत्रपतिबेस्ट एक्ट्रेस (नॉमिनेशन)
2008साउथ स्कोप स्टाइल अवॉर्डसिवाजी: द बॉसबेस्ट तमिल एक्ट्रेस
2009स्टारडस्ट अवॉर्डमिशन इस्तांबुलएक्साइटिंग न्यू फेस
2010अमृता मथrubhumi अवॉर्डकंथास्वामीबेस्ट एक्ट्रेस
2014GR8! वुमन अचीवर अवॉर्डसामाजिक कार्य और अभिनयमनोरंजन और सोशल वर्क में योगदान
2015SIIMA अवॉर्डमनमबेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
2016TSR TV9 नेशनल अवॉर्डगोपाल गोपालबेस्ट एक्ट्रेस
2017साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड (SIIMA)गौतमीपुत्र सातकर्णीबेस्ट एक्ट्रेस (नॉमिनेशन)
2023इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA)आरआरआरबेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (नॉमिनेशन)

Shriya Saran Net Worth 2025: नेट वर्थ 2025

2025 में उनकी नेट वर्थ 80-100 करोड़ रुपये है। वे फिल्मों, ब्रांड्स, और अपने स्पा बिजनेस से कमाई करती हैं। उनका श्री स्पा ब्लाइंड लोगों को रोजगार देता है।

विवरणजानकारी
अनुमानित नेट वर्थ (2025)लगभग 80-100 करोड़ रुपये
प्रमुख आय के स्रोतफिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, स्पा बिजनेस, और अन्य निवेश
प्रति फिल्म फीस3-4 करोड़ रुपये
ब्रांड एंडोर्समेंट फीसप्रति ब्रांड 1-1.5 करोड़ रुपये
विज्ञापन फीस (टीवी)20-25 लाख रुपये प्रति विज्ञापन
संपत्तियांमुंबई में लग्जरी अपार्टमेंट, बार्सिलोना में निवास, लग्जरी कारें (ऑडी A6, मर्सिडीज-बेंज GLE, BMW 7 सीरीज, फोर्ड इकोस्पोर्ट)
बिजनेस वेंचरश्री स्पा (विशेष रूप से दृष्टिबाधित लोगों के लिए रोजगार प्रदान करने वाला)
वार्षिक आय (अनुमानित)10-12 करोड़ रुपये
अन्य निवेशरियल एस्टेट और अन्य वित्तीय निवेश (विवरण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं)

श्रिया सरन के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-FAQs

प्रश्न- श्रिया सरन की उम्र?

उत्तर- श्रिया सरन का जन्म 11 सितंबर 1982 में हुआ है और 2025 तक वे 43 साल की हैं ।

प्रश्न- श्रिया सरन के पति का नाम क्या है?

उत्तर- उनके पति का नाम आंद्रेई कोशेव है जो रूस के नागरिक और व्यापारी हैं।

प्रश्न- श्रिया सरन की बेटी का नाम क्या है?

उत्तर- श्रिया की पहली संतान का जन्म जनवरी 2021 में हुआ और उसका नाम राधा है।

प्रश्न- श्रिया सरन के माता-पिता का नाम क्या है?

उत्तर- श्रिया के पिता का नाम पुष्पेंद्र सरन भटनागर और माता का नाम नीरजा सरन भटनागर है।

प्रश्न- श्रिया सरन की शिक्षा कितनी है?

उत्तर- श्रिया ने अंग्रेजी साहित्य में स्नातक किया है।

प्रश्न- श्रिया सरन की पहली फिल्म कौनसी है?

उत्तर- श्रिया की पहली फिल्म इष्टम (2001) है।

प्रश्न- श्रिया सरन की कुल सम्पत्ति कितनी है?

उत्तर- श्रिया की कुल अनुमानित सम्पत्ति 80-100 करोड़ है।

प्रश्न- श्रिया सरन की हाइट कितनी है?

उत्तर- श्रिया की ऊंचाई 5 फीट 5 इंच है।

सारा तेंदुलकर: जीवन परिचय, जन्म स्थान, उम्र, शिक्षा,कियारा आडवाणी विकी, बायो, Kiara Advani Age, Height,
दीप्ति शर्मा क्रिकेटर बायोग्राफी: जीवन परिचय, करियर,राधा यादव क्रिकेटर बायोग्राफी: जीवन, करियर, करियर, शिक्षा , परिवार,
सरोजिनी नायडू कौन थीं? भारत की पहली महिला राज्यपाल की जीवनीश्रद्धा कपूर नेट वर्थ, आयु, शिक्षा, हाइट, वज़न, परिवार, बॉयफ्रेंड
काव्या मारन जीवन परिचय | Kavya Maran Age, Father, Net Worth, Husband, Instagram and Moreनोरा फतेही का जीवन परिचय Nora Fatehi, Biography,
मावरा होकेन की जीवनी हिन्दी में – Mawra Hocane Ki Biography:कैटरीना कैफ की बायोग्राफी
डिंपल यादव की आयु, शिक्षा, पति, संतान, नेट वर्थसारा अली खान की बायोग्राफी
दीपिका पादुकोण की आयु, वजन , ऊंचाई, बायोग्राफीरेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री: आयु, शिक्षा, करियर, परिवार, नेट वर्थ
श्रेया घोषाल का जीवन परिचय हिंदी में : आयु, हस्बैंड, शादी, बच्चेमोनाली ठाकुर आयु, ऊंचाई, प्रेमी, पति, बच्चे, परिवार, जीवनी:
हेमा शर्मा, ऊंचाई, पति, नेट वर्थ, जीवनी और बहुत कुछप्रिया सरोज सांसद | Priya Saroj Biography in Hindi
हर्षा रिछारिया का जीवन परिचय-जानिए साध्वी होने का सचधनश्री वर्मा बायोग्राफी हिंदी में

Santosh Kumar

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Leave a Comment

error: Content is protected !!