Mimi Chakraborty Bangali Superstar: मिमी चक्रवर्ती न केवल अपनी खूबसूरती और अभिनय से लाखों दिल जीत चुकी हैं, बल्कि राजनीति में भी अपने लिए मजबूत स्थान बना चुकी हैं। मिमी ने बंगाली सिनेमा और टेलीविजन में अपनी खास पहचान बनाई है। 11 फ़रवरी 1989 को जन्मी 36 वर्षीय इस अभिनेत्री ने मनोरंजन उद्योग के आलावा राजनीती में भी प्रवेश किया और चक्रवर्ती 2019 से 2024 तक जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र से 17वीं लोकसभा में सांसद रहीं।
इस ब्लॉग आर्टिकल में हम मिमी चक्रवर्ती की पूरी जीवनी पर नजर डालेंगे – उनकी उम्र, प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, करियर, काजोल के साथ रिश्ता, नेट वर्थ, शारीरिक बनावट और फिल्मों-टीवी शोज की पूरी लिस्ट साझा करेंगे।

Mimi Chakraborty Introduction: संछिप्त परिचय
पूरा नाम | मिमी चक्रवर्ती |
जन्म तिथि | 11 फरवरी 1989 |
उम्र (2025 तक) | 36 वर्ष |
जन्म स्थान | जालपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल |
धर्म | हिन्दू |
जाति | ब्राह्मण |
पेशा | अभिनेत्री, गायिका, राजनीतिज्ञ |
प्रसिद्धि | बंगाली सिनेमा और टीवी, जादवपुर से सांसद (2019-2024) |
Mimi Chakraborty Early Life: प्रारंभिक जीवन
मिमी चक्रवर्ती का जन्म 11 फरवरी 1989 को पश्चिम बंगाल के जालपाईगुड़ी में एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनके पिता अरुण चक्रवर्ती एक सरकारी अधिकारी थे, जिसके कारण परिवार को अरुणाचल प्रदेश शिफ्ट होना पड़ा। वहीँ मिमी का बचपन बीताऔर उन्होंने स्थानीय संस्कृति को करीब से देखा और समझा। प्रारम्भिक शिक्षा के बाद कोलकाता बापस आने पर उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। 20 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता (2009) में भाग लिया, जो उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुआ।

Mimi Chakraborty Family: परिवार तालिका
मिमी चक्रवर्ती का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। उसने पिता एक सरकारी अधिकारी थे और माता गृहणी। मिमी का बचपन अरुणाचल प्रदेश में बीता। उनके परिवार की सदयों की जानकारी नीचे टेबल में देखिये-
सदस्य | संबंध | विवरण |
---|---|---|
पिता | अरुण चक्रवर्ती | सरकारी अधिकारी |
माता | तापसी चक्रवर्ती | गृहिणी |
भाई | नील चक्रवर्ती | व्यवसायी |
पति | अविवाहित | – |
बच्चे | कोई नहीं | – |
यह भी पढ़ सकते हैं-
Mimi Chakraborty Education: शिक्षा
मिमी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा होली चाइल्ड स्कूल, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल से प्राप्त की और उसके बाद सेंट जेम्स स्कूल, बिन्नागुरी, पश्चिम बंगाल से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की डिग्री आशुतोष कॉलेज प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने टीवी और मॉडलिंग शुरू कर दी, इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया।
योग्यता | संस्थान | वर्ष |
---|---|---|
प्राथमिक शिक्षा | होली चाइल्ड स्कूल, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल | 1996-2004 |
इंटरमीडिएट | सेंट जेम्स स्कूल, बिन्नागुरी, पश्चिम बंगाल | 2004-2006 |
बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) | आशुतोष कॉलेज, कोलकाता यूनिवर्सिटी | 2006-2010 |
Mimi Chakraborty Career: करियर
मिमी ने अपने करियर शुरुआत मॉडलिंग से की, फिर टीवी शो ‘गानेर ओपारे’ (2010) से प्रसिद्धि हासिल की, जहां उन्होंने ‘पुपे’ की भूमिका निभाई। इसके बाद वे फिल्मों में प्रवेश कर गईं और ‘बोजन शेय बोझेना’ (2012) उनकी पहली फिल्म थी। मिमी ने सिर्फ मनोरंजन उद्योग में ही नाम नहीं कमाया बल्कि राजनीति में भी सफलता हासिल की और 2019 में तृणमूल कांग्रेस से जादवपुर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की, लेकिन 2024 में इस्तीफा दे दिया। अब वे सिर्फ अभिनय पर ध्यान केंद्रित किये हुए हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘रक्तबीज 2’ में वे सुपरकॉप का रोल निभा रही हैं।

Mimi Chakraborty Husband and Kids: पति और बच्चे
मिमी चक्रवर्ती ने अभी विवाह नहीं किया है और न ही किसी के साथ उनके अफेयर की जानकारी है। 2024 में राजनीति से सन्यास लेने के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि शादी उनकी लिस्ट में नहीं है। लेकिन उन्हें पालतू जानवरों से प्यार है और वे ही उनके जीवन में ‘बच्चे’ की भूमिका निभाते हैं।
स्थिति | विवरण |
---|---|
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
पति/प्रेमी | कोई नहीं (राज चक्रवर्ती के साथ अफवाहें, लेकिन असत्य) |
बच्चे | कोई जैविक बच्चे नहीं; 3 पालतू कुत्ते |
शारीरिक बनावट तालिका (Physical Appearance Table)
मिमी की खूबसूरती बंगाली सिनेमा की पहचान है। उनकी फिटनेस और स्टाइल के लोग दीवाने हैं। वे बेहद आकर्षक और फिट दिखती हैं। उनकी लम्बाई ने उन्हें बेहद आकर्षक बनाया है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
ऊंचाई | 165-167 सेमी (5’5″-5’6″) |
वजन | 57-65 किग्रा |
आंखों का रंग | भूरा |
बालों का रंग | भूरा |
माप (अनुमानित) | 36-26-36 इंच |
बॉडी टाइप | स्लिम और एथलेटिक |
काजोल के साथ रिश्ता (Relation with Kajol)
काजोल जिनकी पृष्ठभूमि बंगाली है इसलिए मिमी और काजोल की दोस्ती दुर्गा पूजा के दौरान नजर आती है। दोनों बॉलीवुड-टॉलीवुड की बड़ी स्टार्स हैं और अक्सर दुर्गा पंडालों में साथ देखी जाती हैं हैं। 2022, 2023 और 2025 की दुर्गा पूजा में वे रानी मुखर्जी, बिपाशा बसु के साथ नजर आईं। यह रिश्ता प्रोफेशनल और सांस्कृतिक लगता है, लेकिन काफी मजबूत है।
नेट वर्थ (Net Worth)
मिमी चक्रवर्ती की अनुमानित नेट वर्थ 2 करोड़ रुपये है। उनकी मासिक कमाई 5-6 लाख रुपये बताई जाती है, जो फिल्मों, टीवी, पॉलिटिक्स और ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है।
कुल सम्पत्ति | 2 करोड़ रुपये |
कमाई के स्रोत | फिल्मों, टीवी, पॉलिटिक्स और ब्रांड एंडोर्समेंट |
फिल्में और टीवी शोज की सूची (Movies and TV LIst )
फिल्में (Movies)
वर्ष | फिल्म का नाम | भूमिका |
---|---|---|
2012 | बोझेना शेय बोझेना | रिया |
2013 | प्रोलॉय | दुर्गा |
2014 | बंगाली बाबू इंग्लिश मेम | रिया |
2014 | गोल्पो होलेओ शोट्टी | अनु |
2014 | योद्धा: द वॉरियर | राजकुमारी दुर्गा / नंदिनी |
2015 | कैटाफोरा | रिया |
2015 | शুধু तोमारी जोन्यो | रिया |
2016 | की कोरे तोके बोल्बो | पार्ना |
2016 | केलोर किर्ति | कमला |
2016 | गैंगस्टर | माला |
2017 | पोस्टो | सिली |
2017 | धनंजय | तुही |
2018 | उमा | उमा |
2018 | विलेन | डॉ. रिद्धि |
2018 | टोटल दादागिरी | रिया |
2019 | मॉन जाने ना | अन्नू |
2020 | SOS कोलकाता | रैना |
2020 | ड्रैकुला सिर | सोहिनी |
2021 | बाजी | रूपसा |
2022 | मिनी | मिमी |
2023 | रक्तबीज | संजुक्ता मित्रा |
2024 | तूफान | सुचोना |
2025 | रक्तबीज 2 | संजुक्ता मित्रा |
टीवी शोज (TV Shows)
वर्ष | शो का नाम | भूमिका |
---|---|---|
2010-2014 | गानेर ओपारे | पुपे / गौरी |
2012-2013 | बोझेना शेय बोझेना | रिया |
2010 | दुई प्रिथिबी | मिली |
2016 | जाहा बोलिबो शोट्टो बोलिबो | स्पेशल अपीयरेंस |
FAQs मिमी चक्रवर्ती से संबंधित प्रश्न
मिमी चक्रवर्ती की उम्र कितनी है?
36 वर्ष (11 फरवरी 1989 को जन्म)।
मिमी चक्रवर्ती का नेट वर्थ क्या है?
लगभग 2 करोड़ रुपये।
क्या मिमी चक्रवर्ती शादीशुदा हैं?
नहीं, वे अविवाहित हैं। शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है।
मिमी चक्रवर्ती किस लोकसभा क्षेत्र से जीतीं?
जादवपुर (2019 में)।
मिमी चक्रवर्ती का पहला टीवी शो कौन सा था?
गानेर ओपारे।
मिमी चक्रवर्ती की ऊंचाई कितनी है?
165 सेमी।
स्रोत- विकिपीडिया