Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Priya Prakash Varrier Age, Height, Movies, Husband and Wiki | प्रिया प्रकाश वारियर का जीवन परिचय

By Preeti Singh

Updated On:

Follow Us
प्रिया प्रकाश का करियर (Priya Prakash Career)

प्रिया प्रकाश वारियर का एक फिल्म में आंख मारने वाला सीन वायरल हुआ और वो रातों-रात भारत की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में शामिल हो गईं। प्रिया प्रकाश वारियर मुख्य रूप से मलयालम , तेलुगु , तमिल और हिंदी फिल्मों में अभिनय के लिए जानी जाती हैं। फिल्म ओरु अदार लव (2019) में उनका आँख मरने वाला सीन वायरल हो गया, जिससे वह 2018 में  भारत में गूगल पर सबसे अधिक खोजी जाने वाली हसीना बन गईं।

आजके इस लेख में हम Priya Prakash Varrier Age, Height, Movies, Husband and Wiki के बारे में जानेंगे साथ ही उनके जीवन के अनसुने पहलुओं पर भी चर्चा करेंगे।

Priya Prakash Varrier Age, Height, Movies, Husband and Wiki | प्रिया प्रकाश वारियर का जीवन परिचय
नामप्रिया प्रकाश वारियर
निक नामप्रिया
जन्म तिथि28 अक्टूबर 1999 (गुरुवार)
उम्र25 वर्ष (2025 तक)
जन्म स्थानपुन्कुन्नम , केरल , भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू
राशिवृश्चिक
पेशाअभिनेत्री, मॉडल
जातिअंबालावासी
कॉलेजविमला कॉलेज, त्रिशूर, केरल
शैक्षिक योग्यताकॉमर्स स्नातक (Bachelor of Commerce )
पिताप्रकाश वारियर
माताप्रीथा वारियर
भाई-बहन1 भाई प्रसिद्ध वारियर
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
संबंध/बॉयफ्रेंडज्ञात नहीं
पहली फिल्मओरु अदार लव (2019)
नेट वर्थ$5 मिलियन (लगभग) 40 करोड़ भारतीय रूपये में
आखिरी अपडेटMarch 2025

प्रिया प्रकाश वारियर की आयु (Priya Prakash Varrier Age)

प्रिया प्रकाश वारियर युवा दिलों पर राज करने वाली सबसे खूबसूरत युवा सनसनी के रूप में जानी जाती हैं। प्रिया का जन्म 28 अक्टूबर 1999 को हुआ है और वे मार्च 2025 तक 25 वर्ष की हैं।

प्रिया प्रकाश वारियर का प्रारम्भिक जीवन (Priya Prakash Varrier Early Life)

प्रिया प्रकाश वारियर का जन्म भारत के दक्षिणतम राज्य केरल के पुन्कुन्नम, त्रिशूर में 28 अक्टूबर 1999 में हुआ। एक सामान्य परिवार में जन्मी प्रिया के पिता प्रकाश वारियर Central Excise department (केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग) में काम करते हैं जबकि माता प्रीथा एक गृहणी हैं। प्रिया का एक भाई प्रसिद्ध वारियर है। प्रिया को बचपन से ही नृत्य और अभिनय का शौक था और वो स्कूल और कॉलेज के दोनों से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रही थी।

प्रिया प्रकाश वारियर की शिक्षा (Priya Prakash Varrier Education )

प्रिया ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सांदीपनि विद्या निकेतन (Sandeepani Vidya Nikethan) त्रिसूर से पूर्ण की। इसके बाद उन्होंने कॉमर्स स्नातक (B.Com), त्रिसूर केरल से किया। इसके बाद प्रिया ने मॉडलिंग और अभिनय में किस्मत आजमाने का फैसला किया और वे इसमें सफल रहीं।

प्रिया प्रकाश का करियर (Priya Prakash Career)

प्रिया ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2018 में फिल्म ‘ओरू अदार लव'() से की और इस फिल्म के गाने “माणिक्य मलाराया पूवी” (Maanikya Malaraya Poovi) में उनके आँख मारने वाला सीन इंटरनेट पर इतना वायरल हुआ कि वे रातों-रात भारत में गूगल पर खोजी जाने वाली प्रमुख शख्सियत बन गईं।

2019 में प्रिया ने फिल्म फाइनल्स (Finals) के लिए नरेश अय्यर के साथ गाना “नी मझाविल्लू पोलेन” गाया। इसके बाद उन्होंने अरबाज खान के साथ हिंदी फिल्म ‘श्रीदेवी बंगला‘ में काम किया। लेकिन यह फिल्म विवादों के कारण अभी तक रिलीज नहीं हुई है क्योंकि दिवंगत श्रीदेवी के परिवार ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई है। प्रिया की कन्नड़ फिल्म ‘विष्णुप्रिया‘ 11 अप्रैल को OTT पर रिलीज हो चुकी है।

इसके अलावा प्रिया ने तेलुगु फिल्म चेक (2021) के साथ तेलुगु भाषा में भी फिल्म की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने नितिन और रकुल प्रीत सिंह के साथ एक हनी ट्रैपर की भूमिका निभाई। इसके आलावा प्रिया कई अन्य फिल्मों में व्यस्त हैं।

प्रिया प्रकाश का करियर (Priya Prakash Career)

यह भी पढ़िएKriti Sanon Height in Feet, कृति सनोन का जीवन परिचय, ऊंचाई, आयु, शिक्षा, करियर, परिवार और पति

प्रिया प्रकाश की आयु और शारीरिक संरचना

प्रिया प्रकाश एक आकर्षक और खूबसूरत शरीर की मल्लिका हैं और युवा दिलों पर राज करती हैं। अपनी अदाओं से उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक ख़ास जगह बनाई है। वे खुदको फिट रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाती हैं और एक संतुलित डाइट प्लान का अनुशरण करती हैं। प्रिया का जन्म 28 अक्टूबर 1999 में हुआ में हुआ है और वे अभी 25 वर्ष की हैं।

शारीरिक आँकड़े और अधिक (Physical Stats & More)
ऊंचाई- Height (approx.)सेंटीमीटर में – 163 cm
मीटर में – 1.63 m
फ़ीट और इंच में – 5’ 4”
वजन- Weight (approx.)किलोग्राम में – 50 kg
पौंड्स में – 110 lbs
शारीरिक माप- Figure Measurements (approx.)32-24-34
आँखों का रंग- Eye ColourBlack
बालों का रंग- Hair ColourBlack

प्रिया प्रकाश के बॉयफ्रेंड/पति

प्रिया प्रकाश ने अभी विवाह नहीं किया है और वे अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर लगाए हुए हैं। ग्लैमर जगत में अभिनेत्रियों के साथ बहुत से साथी कलाकारों के नाम जुड़ जाते हैं जो कि अधिकांश अफवाह ही साबित होता है। प्रिया का नाम उनकी पहली फिल्म के हीरो रोशन अब्दुल के साथ उनका नाम जोड़ा गया। इसके आलावा फिलहाल उनका नाम ऋषिकेश साजी के साथ रिलेशनशिप के चर्चे हैं।

प्रिया प्रकाश नेट वर्थ 2025

प्रिया प्रकाश ने मॉडलिंग, अभिनय और ब्रांड प्रचार के साथ सोशल मीडिया से भी अच्छी कमाई की है और 2025 तक उनकी अनु , अनुमानित कुल सम्पत्ति $5 मिलियन है जो भारतीय रूपये में लगभग 40 करोड़ है। उनके पास एक शानदार घर और कई महंगी कारें हैं।

प्रिया प्रकाश की पसंदीदा चीजें

अभिनेतारणवीर सिंह, शाहरुख खान, विजय सेतुपति
अभिनेत्रीदीपिका पादुकोण, नयनतारा
निर्देशकसंजय लीला भंसाली
क्रिकेटरमहेंद्र सिंह धोनी
गानाअरिजीत सिंह का “चन्ना मेरेया”
नृत्य शैलीमोहिनीअट्टम (शास्त्रीय)

प्रिया प्रकाश वारियर के बारे में कम ज्ञात तथ्य

  • प्रिया प्रकाश एक प्रशिक्षित मोहिनीअट्टम नृत्यांगना हैं, यह शैली संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त आठ भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों में से एक है।
  • काइली जेनर (5 फरवरी, 2018 को 860 K) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद, प्रिया एक ही दिन में 600k से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स (13 फरवरी, 2017 को 650 K) प्राप्त करने वाली दुनिया की तीसरी सबसे युवा सेलिब्रिटी हैं। 14 अप्रैल 2025 तक उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 7.6M followers हो गई है और यह निरंतर बढ़ रही है।
  • प्रिया न सिर्फ भारत में पसंद की जाती हैं बल्कि पाकिस्तान और खाड़ी देशों में भी उनके बहुत प्रशंसक हैं। गूगल पर सर्च किये जाने के मामले में प्रिया ने दीपिका पादुकोण और मौनी रॉय को पीछे छोड़ा है, हालाँकि सनी लियोन अब भी शीर्ष स्थान पर कायम हैं।
  • माणिक्य मलाराया पूवी गाना प्रिया का गाया पहला गाना है और इसकी रिलीज के एक दिन पहले ट्विटर ज्वाइन करने वाली प्रिया ने एक ही दिन में 14.8k फॉलोअर्स हासिल किये।
  • उन्होंने अपनी फिल्म में आंख मारने वाले 20 सेकंड क्लिप के वायरल होते ही वो भारत की सबसे युवा सनसनी बन गई।
  • प्रिया को फ्री टाइम में संगीत सुनना पसंद है।
  • प्रिया प्रकाश को शादी के लिए अब तक ढेरों प्रस्ताव मिले हैं पर उन्होंने अभी शादी की योजना नहीं बनाई है और वे अविवाहित हैं।
  • प्रिया एक मलयाली परिवार से संबंधित हैं।
  • प्रिया ने 2017 में अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की।

निष्कर्ष

प्रिया प्रकाश वारियर एक प्रतिभाशाली खूबसूरत अभिनेत्री हैं और अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने अपने लिए विशेष पहचान हासिल की है। उन्होंने निरंतर प्रयास से युवा दिलों के लिए एक खास पहचान हासिल की है। उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी।

सारा तेंदुलकर: जीवन परिचय, जन्म स्थान, उम्र, शिक्षा, कियारा आडवाणी विकी, बायो, Kiara Advani Age, Height,
दीप्ति शर्मा क्रिकेटर बायोग्राफी: जीवन परिचय, करियर, राधा यादव क्रिकेटर बायोग्राफी: जीवन, करियर, करियर, शिक्षा , परिवार,
सरोजिनी नायडू कौन थीं? भारत की पहली महिला राज्यपाल की जीवनी श्रद्धा कपूर नेट वर्थ, आयु, शिक्षा, हाइट, वज़न, परिवार, बॉयफ्रेंड
काव्या मारन जीवन परिचय | Kavya Maran Age, Father, Net Worth, Husband, Instagram and Moreनोरा फतेही का जीवन परिचय Nora Fatehi, Biography,
मावरा होकेन की जीवनी हिन्दी में – Mawra Hocane Ki Biography: कैटरीना कैफ की बायोग्राफी
डिंपल यादव की आयु, शिक्षा, पति, संतान, नेट वर्थसारा अली खान की बायोग्राफी
दीपिका पादुकोण की आयु, वजन , ऊंचाई, बायोग्राफीरेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री: आयु, शिक्षा, करियर, परिवार, नेट वर्थ
श्रेया घोषाल का जीवन परिचय हिंदी में : आयु, हस्बैंड, शादी, बच्चे मोनाली ठाकुर आयु, ऊंचाई, प्रेमी, पति, बच्चे, परिवार, जीवनी:
हेमा शर्मा, ऊंचाई, पति, नेट वर्थ, जीवनी और बहुत कुछ प्रिया सरोज सांसद | Priya Saroj Biography in Hindi
हर्षा रिछारिया का जीवन परिचय-जानिए साध्वी होने का सचधनश्री वर्मा बायोग्राफी हिंदी में

Preeti Singh

My name is Preeti Singh and I am a housewife. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Leave a Comment

error: Content is protected !!