Pratika Rawal Cricketer Age & Biography in hindi- क्रिकेटर प्रतिका रावल की आयु, राज्य और इंस्टाग्राम

By Santosh Kumar

Updated On:

Follow Us

प्रतिका रावल ( Pratika Rawal Cricketer ) ने राजकोट में खेले गए भारत और आयरलैंड ( 15 जनवरी 2025 ) के बीच तीसरे एक दिवसीय मैच में 129 गेंदों में 154 रन की शानदार पारी खेली। भारत ने इस मैच में रिकॉर्ड तोड़ 435 रन का स्कोर बनाया। इसमें कप्तान स्मृति मंधाना ने भी शतकीय पारी खेली। स्मृति ने 80 गेंद में 135 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस लेख में हम Pratika Rawal Cricketer Age | Biography आपके लिए प्रस्तुत कर रहे हैं।

Pratika Rawal Cricketer
Pratika Rawal Cricketer

Who is Pratika Rawal?: प्रतिका रावल कौन है?

प्रतिका रावल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य है। प्रतिका के पिता दीपक रावल भी क्रिकेट से जुड़े हैं और वे लेबल II के अम्पायर हैं। प्रतिका घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और रेलवे के लिए खेलती हैं। 25 वर्षीय प्रतिका दाएं हाथ की बल्लेबाज और ऑफ ब्रेक बॉलर भी हैं। प्रतिका ने भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए तीसरे एक दिवसीय मैच में 153 रन की धमाकेदार पारी खेल अपने करियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाया। इससे पहले दूसरे एकदिवसीय में प्रतिका ने 76 रन बनाए थे।

नामप्रतिका रावल
जन्म तिथि1 सितंबर 2000
आयु 25 वर्ष
जन्म स्थानदिल्ली, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
पेशाक्रिकेटर
शिक्षामनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री
पिताप्रदीप रावल (बीसीसीआई-प्रमाणित लेवल- II अंपायर )
ऊंचाई5 फीट 5 इंच (165 सेमी)
वजन55 किलोग्राम (121 पाउंड)
भूमिका (खेल)ऑलराउंडर
बैटिंग स्टाइलदाएं हाथ से बल्लेबाजी, सलामी बल्लेबाज
बॉलिंग स्टाइलदाएं हाथ से ऑफ-स्पिन, स्पिनर
घरेलु टीम दिल्ली, रेलवे
पहला शतक 15 जनवरी 2025, राजकोट, भारत

Biography of Pratika Rawal: प्रतिका रावल का जीवन परिचय

प्रतिका रावल का जन्म 1 सितंबर 2000 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ। उनके पिता प्रदीप रावल दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के बीसीसीआई-प्रमाणित लेवल- II अंपायर हैं। प्रतिका के पिता ने बचपन से ही उसे एक एथलीट के तौर पर पालन-पोषण किया। 10 वर्ष की आयु से उसने क्रिकेट खेलना शुरू किया। रितिका की माता एक ग्रहणी हैं। उनके भाई-बहनों के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

प्रतिका रावल की फैमिली टेबल (Family)

संबंधनामविवरण
पिताप्रदीप रावल (Pradeep Rawal)BCCI-सर्टिफाइड लेवल-II अंपायर, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) से जुड़े; उन्होंने प्रतिका को क्रिकेट के लिए प्रोत्साहित किया।
मातानाम उपलब्ध नहीं (गोपनीय)परिवार का सपोर्ट सिस्टम, लेकिन पब्लिक डिटेल्स सीमित।
भाई-बहननाम उपलब्ध नहीं (गोपनीय)कोई पब्लिक जानकारी नहीं, लेकिन परिवार क्रिकेट-ओरिएंटेड है।
परिवार का व्यवसायकेबल टेलीविजन सर्विस बिजनेसरावल परिवार वेस्ट पटेल नगर, दिल्ली में रहता है।

Pratika Rawal’s education: प्रतिका रावल की शिक्षा

प्रतिका एक मेधावी छात्रा रही है। प्रतिका ने अपनी स्कूली शिक्षा बाराखंभा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने बारहवीं की परीक्षा सीबीएसई बोर्ड से 92.5% अंकों के साथ उत्तीर्ण की। उन्होंने दिल्ली के जीसस एंड मैरी कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की है। रितिका ने क्रिकेट के अलावा बॉलीबाल भी खेला है और राजेंद्र नगर स्थित बल भारती स्कूल की ओर से खेलते हुए जनवरी 2019 में दिल्ली में 64वें स्कूल राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता।

Ritika Rawal's cricket journey: रितिका रावल का क्रिकेट सफर
Ritika Rawal’s cricket journey

Ritika Rawal’s cricket journey: रितिका रावल का क्रिकेट सफर

रितिका ने 10 वर्ष की आयु में जब वह कक्षा 4 में पढ़ती थी, क्रिकेट सीखना शुरू किया। उसने रोहतक रोड जिमखाना क्रिकेट अकादमी में कोच श्रवण कुमार से प्रारम्भिक प्रशिक्षण लिया। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर दीप्ति ध्यानी और दिल्ली महिला टीम के कोच दिशांत याग्निक से प्रशिक्षण लेना शुरू किया। रितिका ने 2021 से 2024 तक दिल्ली के लिए घरेलु क्रिकेट खेला और उसके बाद उन्होंने रेलवे के लिए खेलना शुरू किया। रतिका के घरेलु प्रदर्शन को नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं-

वर्षटीमप्रदर्शन
2021दिल्ली31 अक्टूबर 2021 को झारखंड के खिलाफ लिस्ट ए डेब्यू; 7 मैचों में 247 रन (औसत: 49.40, स्ट्राइक रेट: 78.41)।
2022दिल्ली21 अप्रैल 2022 को रेलवे के खिलाफ सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में टी20 डेब्यू।
2023–24दिल्लीसीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में 8 मैचों में 411 रन (औसत: 68.50, स्ट्राइक रेट: 91.94, 2 शतक, सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 141)।
प्रारंभिक 2024दिल्ली2024 अंडर-23 टी20 ट्रॉफी के फाइनल में दिल्ली की कप्तानी की; 9 मैचों में 182 रन (औसत: 26, स्ट्राइक रेट: 85.94)।
2024रेलवेसीनियर महिला वनडे ट्रॉफी और सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में रेलवे के लिए खेला।
2024ईस्ट दिल्ली राइडर्समहिला दिल्ली प्रीमियर लीग में खेला।
2024नॉर्थ जोन3 अप्रैल 2024 को सीनियर महिला इंटर-जोनल मल्टी-डे ट्रॉफी में ईस्ट जोन के खिलाफ प्रथम श्रेणी डेब्यू।

Pratika Rawal: अंतरराष्ट्रीय करियर

वर्षविवरण
दिसंबर 2024वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में पहली बार चयन हुआ।
22 दिसंबर 2024वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया; भारत के लिए 150वीं वनडे क्रिकेटर बनीं। डेब्यू मैच में 40 रन बनाए और स्मृति मंधाना के साथ 110 रनों की साझेदारी की।
दूसरा वनडेवेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे मैच में पहला अर्धशतक (76 रन) बनाया और 2 विकेट लिए। स्मृति मंधाना के साथ फिर से 110 रनों की साझेदारी की।
पहला विकेटवेस्ट इंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज (106) को आउट कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया। जेमिमा रॉड्रिग्स ने उनका कैच लिया।
15 जनवरी 2025 दिन बुद्धवारभारत और आयरलैंड के खिलाफ राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में अपना पहला वनडे शतक (154 रन) बनाया।

Pratika Rawal Age and Height: रितिका रावल की आयु और ऊंचाई

नामरितिका रावल
उम्र-Age24 वर्ष (2025 में)
हाइट-Heightलगभग 5 फीट 5 इंच
वजन-Weightलगभग 55 किलो
त्वचा का रंग-Skin Colourगोरा-Fair
आंखों का रंग-Eye Colourकाला-Black
बालों का रंग– Hair Colourकाला-Black

Pratika Rawal: हाल के मैचों का विवरण

मैचबैटबॉलतारीखमैदानफॉर्मेट
भारत महिला बनाम आयरलैंड महिला15415-जनवरी-2025राजकोटWODI #1434
भारत महिला बनाम आयरलैंड महिला670/1212-जनवरी-2025राजकोटWODI #1432
भारत महिला बनाम आयरलैंड महिला890/1410-जनवरी-2025राजकोटWODI #1430
भारत महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला1827-दिसंबर-2024वडोदराWODI #1429
भारत महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला762/3724-दिसंबर-2024वडोदराWODI #1428
भारत महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला4022-दिसंबर-2024वडोदराWODI #1426
न्यूजीलैंड महिला बनाम ईस्ट जोन महिला0 & 121/0 & 0/2003-अप्रैल-2024पुणेOTHER
अल्फलाह यूनि बनाम मारवाड़ी CW220/1510-जून-2022मुल्लांपुरOTHEROD
दिल्ली महिला बनाम बंगाल महिला016-नवंबर-2021अलूर (2)OTHEROD
दिल्ली महिला बनाम जम्मू-कश्मीर महिला2313-नवंबर-2021अलूरOTHEROD

प्रतिका रावल की वर्ल्ड कप 2025 परफॉर्मेंस (अब तक – 2 मैच)

मैच नंबरविरोधी टीमतारीखरनबॉल्सस्ट्राइक रेट4s6sआउट कैसेनोट्स
1श्रीलंका30 सितंबर 2025647882.0570LBWओपनिंग पार्टनरशिप में 48 रन (स्मृति मंधाना के साथ); भारत ने 59 रन से जीता।
2पाकिस्तान5 अक्टूबर 2025313783.7850बोल्ड48 रन ओपनिंग पार्टनरशिप (स्मृति मंधाना के साथ); भारत ने 88 रन से जीता।

समग्र आंकड़े (Overall Stats – 2 मैचों में)

  • कुल रन: 95
  • औसत: 47.50
  • सर्वोच्च स्कोर: 64
  • स्ट्राइक रेट: 82.76
  • अर्धशतक: 1
  • बाउंड्रीज़: 12 (12 चौके, 0 छक्के)
  • कैच/फील्डिंग: 1 (पाकिस्तान मैच में)

Pratika Rawal Instagram: प्रतिका रावल इंस्टाग्राम

प्रतिका रावल अपने सोशल मीडिया अकाउंट ज्यादा सक्रीय नहीं हैं और न ही उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्रामाणिक है। ऐसे में किसी एक अकाउंट के बारे में जानकारी देना कठिन है क्योंकि प्रतिका रावल के नाम से कई दूसरे अकाउंट भी सक्रीय हैं। इस https://www.instagram.com/pratrawal/?hl=hi को आप चेक कर सकते हैं।

Pratika Rawal net worth
Pratika Rawal

Pratika Rawal net worth: प्रतिका रावल की नेट वर्थ

प्रतिका एक प्रतिभाशाली उभरती स्टार हैं और उनकी आय के बारे में प्रामाणिक जानकारी का अभाव है लेकिन अनुमानित तौर सर उनकी संपत्ति 50 लाख के आस – पास मानी जा सकती है।

बीसीसीआई भारतीय महिला खिलाड़ियों को तीन श्रेणियों (A, B, C) में वर्गीकृत करता है। प्रतिका अभी C श्रेणीं में हैं और उन्हें ₹10 लाख वार्षिक अनुबंध के साथ वनडे और टी20 मैच फीस अलग से मिलती है।

प्रतिका रावल के बारे ज्ञात तथ्य

  • प्रतिका रावल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य हैं और एक सलामी बल्लेबाज हैं।
  • वह 1 सितंबर 2000 को दिल्ली में जन्मी हैं।
  • वह अभी 25 वर्ष की हैं।
  • प्रतिका के पिता दीपक रावल एक अंपायर है।
  • प्रतिका ने 2021 में दिल्ली की सीनियर महिला टीम से अपने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की।
  • प्रतिका ने अपना पहला शतक 154 राजकोट में 1 जनवरी 2025 को आयरलैंड के खिलाफ बनाया।
  • प्रतिका स्कूली स्तर पर बॉलीबॉल खिलाड़ी भी रही हैं।

FAQ-प्रतिका के संबंध में पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. प्रतिका रावल कौन है?

Ans. प्रतिका रावल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज हैं जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और रेलवे के लिए खेलती हैं।

Q. प्रतिका रावल कितने वर्ष की है?

Ans. वह अभी 2025 में 25 वर्ष की है।

Q. प्रतिका रावल का जन्म कब हुआ था?

Ans. प्रतिका का जन्म 1 सितंबर 2000 को दिल्ली भारत में हुआ है।

Q. प्रतिका ने अपना पहला शतक कब बनाया?

Ans. प्रतिका ने अपना पहला शतक 1 जनवरी 2025 को राजकोट में आयरलैंड के विरुद्ध बनाया।

आपको यह भी पढ़ना चाहिए

Santosh Kumar

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!