कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। भारतीय मूल अनीता आनंद भी प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल थी मगर उन्होंने अपना नाम बापस ले लिया है।अब एक नया नाम Ruby Dhalla ( रूबी ढल्ला ) का नाम सामने आया है। भारतीय मूल की ढल्ला कनाडाई कायरोप्रैक्टर ( हड्डी एवं जोड़ों की हाथों से चिकित्सा ), अभिनेत्री, व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्त्ता , मॉडल और राजनीतिज्ञ हैं। आइये जानते हैं कि रूबी ढल्ला कौन हैं?

Ruby Dhalla Latest News: रूबी ढल्ला कनाडा के प्रधामंत्री पर के लिए अयोग्य घोषित
रूबी ढल्ला, जो कनाडा के प्रधानमंत्री बनने की रेस में थीं, को भारत से जुड़े विदेशी मामलों में हस्तक्षेप के आरोपों के बीच कनाडा की लिबरल पार्टी से अयोग्य घोषित कर दिया गया। ढल्ला, जो कनाडाई राजनीति में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व रही हैं, ने इन आरोपों का जोरदार खंडन किया और नैतिक आचरण और पारदर्शिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
यह विवाद कनाडाई मामलों में विदेशी हस्तक्षेप को लेकर व्यापक चिंताओं के बीच सामने आया, और ढल्ला का मामला उनकी उच्च-प्रोफ़ाइल स्थिति के कारण काफी चर्चा में रहा। अयोग्य घोषित किए जाने के बावजूद, उन्होंने अपना स्पष्ट रुख बनाए रखा, उन पर लगे आरोपों को खारिज किया और कनाडा की जनता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। इस घटना ने प्रवासी राजनीति की जटिलताओं और घरेलू मामलों में अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को सफलता पूर्वक समझने की चुनौतियों को उजागर किया।
Ruby Dhalla Early Life: रूबी ढल्ला का प्रारम्भिक जीवन
रूबी ढल्ला का जन्म एक भारतीय सिख परिवार में जन्म 18 फरवरी, 1974 को विन्निपेग, मैनिटोबा में कनाडा में हुआ। ढल्ला का परिवार काफी समय पहले भारत से कनाडा में बस गया था। रूबी ढल्ला और उनके भाई का पालनपोषण उनकी माता द्वारा किया। उनके पिता के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनके भाई डॉ नील सिंह ढल्ला का 2021 में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। रूबी की माता का नाम ज्ञात नहीं है।
नाम | रूबी ढल्ला |
जन्म | 18 फरवरी, 1974 |
जन्मस्थान | विन्निपेग, मैनिटोबा, कनाडा |
आयु ( जनवरी 2025 में ) | 50 वर्ष |
शिक्षा | बायोकेमिस्ट्री में बैचलर ऑफ साइंस डॉक्टर ऑफ काइरोप्रैक्टिक |
माता-पिता | ज्ञात नहीं |
भाई-बहन | नील सिंह ढल्ला ( 2021 में सड़क दुर्घटना में मृत्यु ) |
धर्म | सिख धर्म |
पेशा | राजनीतिज्ञ, व्यवसायी , मॉडल , अभिनेत्री और चिकित्सक |
रूबी ढल्ला ने 10 वर्ष की आयु में इंदिरा गाँधी को लिखा था पत्र
रूबी ढल्ला ने 10 वर्ष की आयु में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पत्र लिख कर सबका ध्यान आकर्षित किया। पत्र में उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार और सिखों के खिलाफ हुई हिंसा का जिक्र किया गया था। पत्र कुछ इस तरह था—
“प्रिय प्रधानमंत्री मैं टीवी पर सिखों के खिलाफ हुई हिंसा और हत्या की घटनाओं को देखने के बाद आपको यह पत्र लिख रही हूं। कृपया सरकार को निर्देशित करें की समस्या को शंतिपूर्ण तरीके से हल करें ताकि सिखों की हत्या न हो और स्वर्ण मंदिर पर हमला न हो। हिंसा और हत्या के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से एकसाथ बैठकर हल निकालें। आप इन समस्याओं को शीघ्र सुलझाएं, अगर मैं किसी भी तरह से मदद कर सकती हूं, तो कृपया मुझे बताएं।”
ढल्ला के इस पत्र का व्यक्तिगत जवाब नहीं दिया गया। मगर इंदिरा गाँधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पत्र का जिक्र किया और रूबी ढल्ला को भारत आने का न्योता भेजा। मगर ढल्ला के भारत आने से पूर्व ही इंदिरा गाँधी की हत्या कर दी गई।
Ruby Dhalla Education: रूबी ढल्ला की शिक्षा
रूबी ढल्ला ने मैकमास्टर यूनिवर्सिटी में विश्वविद्यालय छात्रवृत्ति प्राप्त कर शिक्षा आरम्भ की, उसके बाद विन्निपेग यूनिवर्सिटी में स्थानांतरित हो गईं, जहाँ उन्होंने 1995 में बायोकेमिस्ट्री में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की, जिसमें राजनीति विज्ञान में माइनर था। उसी वर्ष, उन्हें मैनिटोबा के लिए रोड्स स्कॉलरशिप नॉमिनी के रूप में चुना गया था। इसके बाद ढल्ला टोरंटो चली गईं, जहाँ उन्होंने 1999 में कैनेडियन मेमोरियल काइरोप्रैक्टिक कॉलेज से डॉक्टर ऑफ काइरोप्रैक्टिक की डिग्री हासिल की।
स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद ढल्ला ने ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में बहु-विषयक स्वास्थ्य केयर चिकित्सालयों की एक श्रृंखला प्रारम्भ की। ढल्ला ने अभिनय के क्षेत्र में भी अपना करियर बनाया, छह महीने तक भारत में रहकर काम किया और हैमिल्टन, ओंटारियो में शूट की गई बॉलीवुड से प्रेरित हिंदी भाषा की (2003) फिल्म क्यों? किस लिए? में प्रमुख भूमिका निभाई। वह 1993 में मिस इंडिया कनाडा प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रहीं।
Ruby Dhalla Political Journey: रूबी ढल्ला का राजनीतिक सफर
ढल्ला ने 2004 से 2011 तक लिबरल पार्टी के सदस्य के रूप में कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में ब्रैम्पटन-स्प्रिंगडेल से संसद सदस्य के रूप में कार्य किया। ढल्ला और ब्रिटिश कोलंबिया कंजर्वेटिव सांसद नीना ग्रेवाल कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में सेवा करने वाली पहली सिख महिला थीं।
उन्हें 2011 के संघीय चुनाव में कंजर्वेटिव परम गिल से पराजय का सामना करना पड़ा। 22 जनवरी, 2025 को, उन्होंने 2025 लिबरल पार्टी ऑफ़ कनाडा नेतृत्व चुनाव में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की जिसके बाद वे कनाडा के अगले प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में सामने आई हैं।
रूबी ढल्ला ने काफी कम आयु में राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया और उन्होंने 1988 के संघीय चुनाव में विन्निपेग लिबरल उम्मीदवार डेविड वॉकर के लिए चुनाव प्रचार किया और मैनिटोबा यंग लिबरल्स की एक प्रमुख सदस्य बन गईं।
ढल्ला ने कई राजनीतिक अभियानों में सक्रीय भाग लिया, विभिन्न चुनाव समितियों की सह-अध्यक्षता की और 1998 में कई प्रांतीय और संघीय राजनीतिक अभियानों में स्वयंसेवा की।
ढल्ला को वार्षिक नीति सम्मेलन में बहुसंस्कृतिवाद पर कनाडा की लिबरल पार्टी की स्थायी समिति के युवा प्रतिनिधि के रूप में चुना गया।
ढल्ला को कैलगरी में 1990 के लिबरल लीडरशिप कन्वेंशन के लिए एक प्रतिनिधि के रूप में चुना गया और वह पॉल मार्टिन का समर्थन करने वाली मैनिटोबा की पहली युवा उदारवादियों में से एक थीं।
Ruby Dhalla Body Measurement: रूबी ढल्ला की शारीरिक संरंचना
नाम | रूबी ढल्ला |
---|---|
आयु | 50 वर्ष |
लंबाई (Height) | 5 फीट 6 इंच (5’6″) |
168 सेंटीमीटर | |
1.68 मीटर | |
वजन (Weight) | 58 किलोग्राम |
ब्रा साइज (Bra Size) | 32C |
कमर (Waist Size) | 27 इंच |
कूल्हे (Hip Size) | 36 इंच |
शारीरिक माप (Body Size) | 32-27-36 इंच |
शारीरिक आकृति (Body Shape) | आवरग्लास (Hourglass) |
ड्रेस साइज (Dress Size) | 6 यूएस |
जूते का साइज (Shoes Size) | 8 यूएस |
बालों का रंग (Hair Color) | गहरा भूरा (Dark Brown) |
आंखों का रंग (Eye Color) | भूरा (Brown) |
Ruby Dhalla Personal Life: रूबी ढल्ला का व्यक्तिगत जीवन
रूबी ढल्ला को उनकी माता ने पालन-पोषण किया है उनकी माता का नाम ज्ञात नहीं मगर वे अक्सर अपनी माता के साथ फोटो शेयर करती हैं। उनके एकमात्र भाई नील सिंह ढल्ला का 2021 में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। इसके आलावा रूबी ने विवाह नहीं किया है और वे अभी तक अविवाहित हैं।
Ruby Dhalla Net Worth:रूबी ढल्ला की नेट वर्थ
रूबी ढल्ला की अनुमानित सम्पत्ति $0.5Million है। रूबी एक सफल व्यवसायी और राजनीतिज्ञ के आलावा अभिनेत्री और मॉडल हैं।
रूबी ढल्ला से जुड़े मुख्य तथ्य
- रूबी ढल्ला एक सफल व्यवसायी, एक डॉक्टर और तीन बार संसद सदस्य रह चुकी हैं और अब रूबी उनका लक्ष्य कनाडा के राजनीतिक माहौल में गर्मी पैदा करना है।
- विनीपेग, मैनिटोबा में भारतीय पंजाबी प्रवासियों के घर 1974 में जन्मी रूबी ढल्ला का सफ़र संघर्ष और चुनौतियों से भरा रहा है।
- रूबी ढल्ला ने 2021 में अपने भाई डॉ नील सिंह ढल्ला को खो दिया। वह वर्तमान में ढल्ला समूह की सीईओ के रूप में काम करती हैं, जो “स्वास्थ्य सेवा, रियल एस्टेट और आतिथ्य” उद्योगों से जुड़े है।
- ढल्ला खुद को “स्व-निर्मित व्यवसायी और उद्यमी” के रूप में रेखांकित करती हैं, जो लिबरल पार्टी और कनाडा के बारे में भावुक हैं। अपने राजनीतिक करियर से पहले, रूबी ढल्ला ने एक कायरोप्रैक्टर के रूप में काम किया और अभिनय में भी हाथ आजमाया।
- विशेष रूप से, रूबी ढल्ला ने बॉलीवुड से प्रेरित एक फिल्म, क्यों? किस लिए? में भी अभिनय किया था और 1993 की मिस इंडिया-कनाडा प्रतियोगिता में उपविजेता रही थीं।
- मीडिया के अनुसार रूबी ढल्ला 14 साल की उम्र से लिबरल पार्टी के साथ काम कर रही हैं।