Aishwarya Rajesh ( ऐश्वर्या राजेश ) दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग का प्रमुख चेहरा हैं। वे तमिल, तेलगु और मलयालम फिल्मों में काम करती हैं। अपने अभिनय के लिए ऐश्वर्या को चार दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण और एक तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। इस लेख में हम Aishwarya Rajesh South Actress Biography In Hindi द्वारा उनकी आयु, शिक्षा, परिवार, पति, संतान, फ़िल्में, इंस्टाग्राम और नेट वर्थ पर चर्चा करेंगे। लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Aishwarya Rajesh’s early life and Father: ऐश्वर्या राजेश का प्रारम्भिक जीवन
ऐश्वर्या राजेश का जन्म 10 जनवरी 1990 को में चेन्नई में हुआ। वे तेलगु परिवार से संबंधित हैं और उनके पिता राजेश तेलगु फिल्मों में अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। ऐश्वर्या के पिता की मृत्यु तब हुई जब ऐश्वर्या ने जवानी की दहलीज पर कदम रखा। ऐश्वर्या की माँ नागमणी एक नृत्यांगना थीं। ऐश्वर्या के दादा अमरनाथ भी तेलगु फिल्मों के अभिनेता थे। ऐश्वर्या की चाची श्रीलक्ष्मी तेलगु फिल्मों की प्रमुख हास्य अभिनेत्री हैं जिन्होंने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। ऐश्वर्या अपने चार भाई – बहनों में सबसे छोटी है। इनमें से उसके 2 बड़े भाइयों की मृत्यु ऐश्वर्या की किशोरावस्था में ही हो गई।
नाम | ऐश्वर्या राजेश |
उपनाम | ऐशु |
जन्म | 10 जनवरी 1990 (बुधवार) |
जन्मस्थान | चेन्नई, तमिलनाडु, भारत |
आयु ( 2025 ) | 35 वर्ष |
पिता | राजेश ( तेलगु अभिनेता ) |
माता | नागमणी ( नृत्यांगना ) |
दादा | अमरनाथ ( तेलगु अभिनेता ) |
भाई-बहन | भाई- मणिकंदन |
स्कूल | होली एंजेल्स एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल |
शिक्षा | वाणिज्य में स्नातक (बी.कॉम) |
विश्वविद्यालय | एथिराज कॉलेज फॉर विमेन, चेन्नई |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
पेशा | अभिनेत्री, मॉडल |
पहली फिल्म | अवर्गालुम इवर्गालुम (2011) |
नेट वर्थ | $2 मिलियन, रूपये में 18 करोड़ लगभग |
धर्म | हिन्दू ( लिंगायत सम्प्रदाय ) |
Aishwarya Rajesh’s Education: ऐश्वर्या की शिक्षा
ऐश्वर्या का पालन – पोषण चेन्नई में हुआ और वे खुदको एक निम्न-मध्यमवर्गीय लड़की के रूप में देखती थी। ऐश्वर्या ने चेन्नई के श्राइन वैलंकन्नी, श्री विद्यानिकेतन इंटरनेशनल स्कूल, तिरुपति और होली एंजेल्स एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में 1995 में, तेलुगु फिल्म रामबंटू में अभिनय किया। अपनी शिक्षा जारी रखते हुए ऐश्वर्या ने चेन्नई के एथिराज कॉलेज फॉर विमेन से शिक्षा प्राप्त की और बी.कॉम की डिग्री प्राप्त की।
Aishwarya Rajesh’s Career: ऐश्वर्या का फिल्मी सफर
ऐश्वर्या को बचपन से अभिनय और नृत्य का शौक था और यह उसके खून में माता-पिता की और से मिला प्राकृतिक तौफा था। स्नातक के बाद ऐश्वर्या नृत्य सीखना शुरू किया और एक छात्र सांस्कृतिक उत्सव के लिए एक स्टेज शो कोरियोग्राफ किया। यहीं से ऐश्वर्या का भाग्य बदलने वाला था। इस परफॉरमेंस के बाद ऐश्वर्या को कलैग्नार टीवी पर रियलिटी शो मानदा मायलाडा में मौका मिला और वे इस शो के तीसरे सीजन की विजेता बनीं। इसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए।
ऐश्वर्या ने फ़िल्मों में काम करने से पहले टीवी शो असथापोवाथु यारू में एंकरिंग से अपना करियर शुरू किया। अवर्गलम इवर्गलम 2011 उनकी पहली फिल्म थी मगर उन्हें पहचान अट्टाकथी 2012 से से मिली, इस फिल्म में उन्होंने एक सीधी-शादी गाँव की लड़की की भूमिका निभाई थी।
अभिनेता विजय सेतुपति के साथ ऐश्वर्या ने 2014 में, रम्मी और पन्नैयारुम पद्मिनियम फिल्मों में अभिनय किया। फिल्म रम्मी में निभाए उनके रोल की समीक्षकों ने प्रशंसा की।
2015 में आयी उनकी फिल्म काका मुत्तई ने उनके अभिनय को बुलंदियों पर पहुँचाया, जिसमें उन्होंने एक माँ की भूमिका निभाई, इस भूमिका ने उन्हें दशक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक के रूप में पहन दिलाई।
ऐश्वर्या ने अपने अभिनय यात्रा को आगे बढ़ाते हुए 2016 में कई सफल फ़िल्मों में अभिनय किया, जिनमें धर्म दुरई और कुट्टरामे थंडानई जैसी फ़िल्में शामिल हैं। ऐश्वर्या ने 2017 में मलयालम फिमों में कदम रहा और पहली हिंदी फिल्म डैडी अभिनेता अर्जुन रामपाल के साथ की।

ऐश्वर्या ने 2018 में कई सफल फ़िल्में की जैसे – इधु वेधालम सोलम कथाई और काना प्रमुख हैं, काना में उन्होंने एक महिला क्रिकेटर की भूमिका निभाई।
ऐश्वर्या ने तेलुगु रीमेक कौसल्या कृष्णमूर्ति में इस भूमिका फिरसे निभाया। उन्होंने का पे रणसिंगम में निभाई उनकी भूमिका की खूब तारीफ हुई।
अपनी सफलता से उत्साहित ऐश्वर्या ने थित्तम इरांडू (2021), बूमिका (2021), ड्राइवर जमुना (2022), और रन बेबी रन (2023) जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय से खुदको एक प्रमुख अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया।
उन्होंने द ग्रेट इंडियन किचन (2023) (तमिल रीमेक ) में भी में प्रतिभाग किया।
वर्ष | फिल्म का नाम | भूमिका |
---|---|---|
2011 | अवर्गालुम इवर्गालुम | – |
2012 | अटाकथी | गांव की लड़की |
2014 | रम्मी | – |
2014 | पन्नैयारम पड्मिनियम | – |
2015 | काका मुठई | मां |
2016 | धर्मा दुरई | – |
2016 | कुट्रमे थंडानई | – |
2017 | डैडी | – |
2018 | इधु वेधालम सोल्लुम कथा | – |
2018 | काना | क्रिकेटर |
2019 | कौसल्या कृष्णमूर्ति | क्रिकेटर |
2019 | का पे रणसिंगम | – |
2021 | थिट्टम इरंदु | – |
2021 | भूमिका | – |
2022 | ड्राइवर जमुना | – |
2023 | रन बेबी रन | – |
2023 | द ग्रेट इंडियन किचन | – |
Aishwarya Rajesh’s Age: ऐश्वर्या राजेश की उम्र
ऐश्वर्या राजेश का जन्म 10 जनवरी 1990 को में चेन्नई में हुआ। अभी वे 35 वर्ष की हैं।

Aishwarya Rajesh’s Instagram: ऐश्वर्या राजेश का इंस्टग्राम अकाउंट
ऐश्वर्या राय इंस्टग्राम पर सक्रीय हैं और नियमित रूप से अपने प्रशंसकों के लिए फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.3M followers हैं और वे 1,103 following करती हैं। उनका अकाउंट aishwaryarajessh ( https://www.instagram.com/aishwaryarajessh/?hl=en ) है।
Aishwarya Rajesh Height and Weight: ऐश्वर्या राजेश ऊंचाई और वजन
नाम | ऐश्वर्या राजेश |
---|---|
आयु | 35 वर्ष |
ऊंचाई | सेंटीमीटर – 168 सेमी, मीटर – 1.68 मीटर, फीट इंच – 5’ 6” |
वजन | किलोग्राम – 55 किलो, पाउंड – 121 पाउंड |
शारीरिक माप | 33-25-34 |
आंखों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
Aishwarya Rajesh family: ऐश्वर्या राजेश का परिवार
ऐश्वर्या के पिता का नाम राजेश है जो तेलुगु फिल्मों के अभिनेता थे। ऐश्वर्या जब 8 साल की थीं, तब उनके पिता निधन हो गया। उनकी माता का नाम नागमणि है जो एक नृत्यांगना हैं । ऐश्वर्या के तीन भाई-बहन थे; उनके एक भाई ने 12 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी और दूसरे भाई की दो साल बाद एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

Aishwarya Rajesh Husband and Kids : ऐश्वर्या हस्बैंड एंड किड्स
ऐश्वर्या राजेश ने अभी तक विवाह नहीं किया है और न ही उनके किसी रोमांस की चर्चा है। वे अभी अविवाहित हैं और उनके कोई संतान नहीं है।

Aishwarya Rajesh Net Worth: ऐश्वर्या राजेश की कुल संपत्ति
विवरण | जानकारी |
---|---|
नाम | ऐश्वर्या राजेश |
नेट वर्थ (2022) | $2 मिलियन+ |
नेट वर्थ (भारतीय रुपये) | ₹18 करोड़+ |
पेशा | फिल्म अभिनेत्री, मॉडल |
फीस प्रति फिल्म | ₹2 करोड़ |
मासिक आय | ₹2 लाख |
वार्षिक आय | ₹25 लाख |
फिल्म इंडस्ट्री | कॉलीवूड |
ऐश्वर्या राजेश: पुरस्कार और उपलब्धियां
वर्ष | पुरस्कार और उपलब्धि | फिल्म का नाम |
---|---|---|
2022 | SIIMA अवार्ड बेस्ट एक्ट्रेस के लिए | थिट्टम इरंदु |
2022 | IISA अवार्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए | सुज़ल |
2022 | 67वां फिल्मफेयर अवार्ड बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नामांकित | का पे रणसिंगम |
2021 | JFW अवार्ड वुमन-सेंट्रिक फिल्म में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए | का पे रणसिंगम |
2021 | SIIMA अवार्ड बेस्ट एक्ट्रेस के लिए | वर्ल्ड फेमस लवर |
2021 | SIIMA अवार्ड बेस्ट एक्ट्रेस के लिए | का पे रणसिंगम |
2020 | सिने अवार्ड बेस्ट एक्ट्रेस के लिए | काना |
2020 | नॉर्वे तमिल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए | नम्मा वीट्टू पिल्लै |
2020 | JFW अवार्ड बेस्ट एक्ट्रेस – क्रिटिक्स | नम्मा वीट्टू पिल्लै |
2019 | एडिसन अवार्ड यंग इंस्पिरेशनल एक्ट्रेस के लिए | काना |
2019 | SIIMA अवार्ड बेस्ट एक्ट्रेस के लिए | काना |
2019 | फिल्मफेयर अवार्ड बेस्ट एक्ट्रेस के लिए | काना |
2019 | JFW अवार्ड क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट एक्टर के लिए | काना |
2019 | JFW अवार्ड बेस्ट एक्ट्रेस के लिए | काना |
2017 | SIIMA अवार्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए | धर्मदुरई |
2017 | तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवार्ड बेस्ट एक्ट्रेस के लिए | काका मुठई |
2016 | एशियाविज़न अवार्ड बेस्ट एक्ट्रेस – मल्टी लैंग्वेज | काना |
2016 | नॉर्वे तमिल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड बेस्ट एक्ट्रेस – मल्टी लैंग्वेज | काका मुठई |
निष्कर्ष
ऐश्वर्या राजेश ने अपनी प्रतिभा के दम पर दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। उनकी अदाकारी ने बहुत से प्रशंसक बनाये हैं। उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी।