कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री पर की दाबेदारी में जो नाम सबसे प्रमुख रूप से सामने आया है वह नाम है सांसद Anita Anand. अनीता आनंद भारतीय मूल की हैं। हालांकि अनीता के अलाबा दो और नाम भी लिबरल पार्टी के नए नेता के रूप में सामने आये हैं जिनमें क्रिस्टिया फ़्रीलैंड ( पूर्व उप-प्रधानमंत्री ) और मेलनी जोली ( विदेश मंत्री ) भी प्रधानमंत्री पद की रेस में हैं। लेकिन इस लेख में हम अनीता आनंद से जुडी जानकारी साझा कर रहे हैं।

Anita Anand प्रारम्भिक जीवन
अनीता आनंद पेशे से वकील और राजनीतिज्ञ हैं। उनका जन्म कनाडा के शहर नोवा स्कोशिया (Kentville, Nova Scotia ) में 20 मई 1967 को हुआ है। उनके माता पिता भारतीय मूल के हैं। अनीता के पिता तमिल ( तमिलनाडु ) और माता पंजाबी पृष्ठभूमि से हैं।
अनीता के पिता का नाम एस. वी. आनद पेशे से एक जनरल सर्जन थे और माता सरोज डी. राम भी पैसे से एक चिकित्सक ( एनेस्थिसियोलॉजिस्ट ) थीं। इस तरह अनीता के माता-पिता दोनों ही चिकित्सक थे. उनके माता – पिता दोनों ही अब इस दुनिया में नहीं हैं।
अनीता के अलाबा उनकी दो बहन भी हैं जिनमें एक बड़ी बहन का नाम गीता आनंद है और वो टोरंटों में एक वकील हैं। छोटी बहन का नाम सोनिया आनंद है और वो पेशे से एक चिकित्सक और शोधकर्ता ( मैकमास्टर विश्वविद्यालय में ) है।
नाम | अनीता आनंद |
जन्म | 20 मई 1967 |
जन्मस्थान | कनाडा के शहर नोवा स्कोशिया |
आयु | 57 वर्ष |
माता – पिता | डॉ. एस. वी. आनंद और डॉ. सरोज राम |
भाई – बहन | बड़ी बहन गीता आनंद और छोटी बहन सोनिया आनंद |
पेशा | वकील और राजनीतिज्ञ |
शिक्षा | क्वीन्स यूनिवर्सिटी (बीए) वाधम कॉलेज, ऑक्सफोर्ड (बीए) डलहौजी यूनिवर्सिटी (एलएलबी) टोरंटो यूनिवर्सिटी (एलएलएम) |
पति | जॉन नोल्टन |
संतान | चार |
नागरिकता | कनाडा |
चर्चा में | कनाडा के अगले प्रधानमंत्री की रेस में। |
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी हैं जड़ें
अनीता आनंद के माता-पिता दोनों ही भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े थे और वे महात्मा गाँधी से बहुत प्रभावित थे। अनीता के पिता वी.ए. सुंदरम ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रीय भूमिका निभाई थी।
नाइजीरिया से कनाडा आये थे माता – पिता
अनीता आनंद के पिता 1960 के दशक में नाइजीरिया में रहते थे और वे कनाडा अथवा अमेरिका में बसना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कनाडा के शहर केंटविले को चुना और वहीँ बस गए। 1967 में अनीता का वहीं जन्म हुआ। केंटविले में आनंद का परिवार काम संख्या वाले तमिल कम्युनिटी से था मगर फिर भी केंटविले के लोगों ने उनका स्वागत किया।

अनीता आनंद की शिक्षा
अनीता ने 1985 में क्वीन्स यूनिवर्सिटी से राजनीतिक अध्ययन में स्नातक की डिग्री हासिल की और आगे की पढाई के लिए ओंटारियो चली गईं।
उन्होंने 1989 में राजनीतिक अध्ययन में सोने का तमगा हासिल किया, वकील की पढाई के लिए ऑक्सफोर्ड के वाधम कॉलेज को चुना।
ऑक्सफ़ोर्ड से पढाई करने के बाद अनीता ने टोरंटो में आर्टिकलिंग से पहले डलहौजी विश्वविद्यालय में कनाडा के कानून की विशेषज्ञता के लिए कनाडा के नोवा स्कोटिया बापिस लौट आईं।
अनीता का विवाह और संतान
आनंद का विवाह सन 1995 में जॉन नोल्टन से हुआ। दम्पत्ति के चार बच्चे हैं।

अनीता का राजनीतिक सफर
अनीता का राजनीतिक सफर 2019 में शुरू हुआ जब उन्होंने ओकविले से संघीय चुनाव में जीत हासिल की। और 2 नवंबर, 2019 को ओकविले के लिए संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। 20 नवम्बर को उन्हें खरीद मंत्री के पद के लिए शपथ दिलाई गई।
कोविड-19 महामारी के दौरान अनीता और उनके विभाग ने जनता तक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की पहुँच को आसान बनाया और सतर्कता से खरीदारी को तेज बनाया।
अनीता ने 26 अक्टूबर, 2021 को राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस पद पर रहते हुए उन्होंने सैन्य दुराचार के मामले को कनाडा की सामान्य अदालतों में भेजे जाने को मंजूरी दी। इसके आलावा अनीता ने परिवहन मंत्री और आंतरिक व्यापार ममंत्री के रूप में भी सेवाएं दी हैं।
इसके आलावा अनीता लाइटहाउस फॉर ग्रीविंग चिल्ड्रन, ओकविले हॉस्पिटल फाउंडेशन और ओकविले हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन इंक. के निदेशक मंडल में भी सम्मिलित रही हैं।
अनीता को 2022 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा ग्लोबल सिटीजन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सैन्य योन अपराधों के लिए सामान्य नागरिक अदालतों में केस की सुनवाई की वकालत करने के लिए अनीता को 11 अक्टूबर, 2023 को विन्निपेग के महात्मा गांधी केंद्र द्वारा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अनीता आनंद के बारे में ज्ञात/अज्ञात तथ्य
- अनीता का जन्म 20 मई 1967 को केंटविले, नोवा स्कोटिया, कनाडा में हुआ।
- अनीता की आयु 57 वर्ष है।
- अनीता के माता-पिता भारतीय मूल के हैं। पिता तमिलनाडु और माता पंजाब की हैं।
- अनीता के चार बच्चे हैं।
- अनीता पेशे से वकील और राजनीतिज्ञ हैं।
- अनीता की एक बड़ी बहन और एक छोटी बहन है।
निष्कर्ष
इस प्रकार 57 वर्षीय अनीता आनद की जड़ें भारतीय मूल की हैं और वे अपने जीवन में ईंमानदार और कर्तव्यनिष्ठ महिला हैं। वे कनाडा की प्रधानमंत्री बनती हैं या नहीं यह कुछ दिन में साफ़ हो जायेगा। यदि वे कनाडा की प्रधानमंत्री बनती हैंहैं तो यह भारतीयों के लिए गौरव के क्षण होंगें।