भारतीय संविधान ने महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार दिया और यह सिद्ध हो गया कि महिलाऐं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। ऐसी ही एक योग्य महिला अंजली विश्वकर्मा (Anjali Vishwakarma IPS) ने पुलिस सेवा में अपनी सफलता से सिद्ध किया कि वे किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। अंजलि वर्तमान में कानपुर कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर तैनात हैं, यह पद उन्होंने 19 मार्च 2025 को संभाला। इस लेख में हम Anjali Vishwakarma की आयु, शिक्षा, जाति, रैंक परिवार और पति के बारे में जानेंगे।

| नाम | अंजली विश्वकर्मा |
| जन्म | 11 जनवरी, 1993 |
| आयु | 32 वर्ष (2025 के अनुसार) |
| जन्मस्थान | कानपुर, उत्तर प्रदेश |
| शिक्षा | एरोस्पेस इंजीनियरिंग से बीटेक (IIT कानपुर) |
| UPSC रैंक | 158वीं रैंक |
| जाति | सामान्य |
| धर्म | हिन्दू |
| पद | आईपीएस |
| पति | पुष्कर उदित (IPS) |
| संतान | ज्ञात नहीं |
| वर्तमान तैनाती | अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP), कानपुर नगर (19 मार्च 2025 से) |
Anjali Vishwakarma IPS Early Life | आईपीएस अंजली विश्वकर्मा का प्रारम्भिक जीवन
अंजली विश्वकर्मा मूल रूप से उत्तराखंड से ताल्लुक रखती हैं। अंजली का जन्म 11 जनवरी, 1993 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ है। उनके पिता का नाम अरुण विश्वकर्मा है और वे कानपुर स्थित आयुध निर्माणी में सहायक निर्माण प्रबंधक के पद पर हैं। माता का नाम नीलम विश्वकर्मा है और वे एक गृहणी हैं। उनकी एक छोटी बहन आरुषि विश्वकर्मा है जिसने आईआईटी बॉम्बे से गणित में एमएससी की डिग्री प्राप्त की है।

| पिता | अरुण विश्वकर्मा |
| माता | नीलम विश्वकर्मा |
| भाई-बहन | आरुषि विश्वकर्मा |
Age | आयु
अंजली विश्वकर्मा का जन्म 11 जनवरी, 1993 को हुआ है और इस समय उनकी आयु 32 वर्ष है। वह मूल रूप से देहरादून, उत्तराखंड में जन्मी हैं। UPSC 2020 में 158वी रैंक के साथ उन्होंने आईपीएस चुना और उत्तर प्रदेश कैडर चुनने के बाद वे इस समय कानपुर कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर तैनात हैं।
Education Qualification | शैक्षिक योग्यता
अंजली ने 12वीं तक की पढ़ाई देहरादून, उत्तराखंड से पूरी की। इसके बाद उन्होंने IIT कानपुर से (आईआईटी से एरोस्पेस इंजीनियरिंग से बीटेक) इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उन्होंने 12वीं की परीक्षा में पुरे उत्तराखंड में प्रथम स्थान हासिल किया था।
| शिक्षा | एरोस्पेस इंजीनियरिंग से बीटेक |
| कॉलेज | आईआईटी, कानपुर (2015) |
Early Career | प्रारम्भिक करियर
2015 में आईआईटी, कानपुर से एरोस्पेस इंजीनियरिंग से बीटेक करने के बाद अंजली को कई विदेशी कंपनियों में अलग-अलग देशों में काम किया। 2015 में उन्होंने श्लमबर्गर में बतौर नेविगेटर के रूप में शामिल हुईं और 2018 तक उन्होंने मैक्सिको, नॉर्वे, यूके, मलेशिया, सिंगापुर और न्यूज़ीलैंड जैसे देशों में काम किया। जिस समय उन्होंने 2018 में नौकरी छोड़ी वे नूज़ीलैण्ड में आयल कंपनी में काम कर रही थी और उनका वेतन 4 लाख रुपये महीना यानि 48 लाख रूपये वार्षिक पैकेज था।
Attitude towards UPSC and success, Rank | UPSC की ओर रूख और रैंक सफलता
2018 में 48 लाख वार्षिक का शानदार पैकेज छोड़कर अंजली ने यूपीएससी की ओर रूख किया। अपने पहले प्रयास में वे प्रिलिम में ही असफल हो गई मगर उसने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मेहनत करती रही। अंततः 2020 में उन्होंने ने अपने दूसरे प्रयास में आल इंडिया 158वीं रैंक हासिल कर यूपीएससी में सफलता हासिल की। उस समय उनकी आयु 27 वर्ष थी। इस परीक्षा में उन्हें साक्षात्कार में 184 अंक मिले और कुल 969 अंक हासिल किये।
आपको बता दें इसी वर्ष आईएएस टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने भी upsc परीक्षा पास की थी और उनकी आल इंडिया रैंक 15 थी उन्हें 859 लिखित परीक्षा में और साक्षात्कार में 162 अंक सहित कुल 1021 अंक प्राप्त हुए।

Anjali Vishwakarma’s Subjects in UPSC | UPSC में अंजली विश्वकर्मा के विषय
अंजली विश्वकर्मा ने यूपीएससी में अपने वैकल्पिक विषय के रूप में भूगोल सब्जेक्ट चुना था। अंजली ने बताया कि क्योंकि उन्होंने एरोस्पेस इंजीनियरिंग से बीटेक किया था जो यूपीएससी के वैकल्पिक विषयों में शामिल नहीं है इसलिए उन्होंने भूगोल को चुना।
यह भी पढ़िए– सावित्री बाई फुले जयंती, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका | SavitriBai Phule Jayanti
Current Posting | वर्तमान तैनाती
वर्तमान में अंजली विश्वकर्मा 19/03/2025 से कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अब तक के करियर में कई केस सुलझाए हैं। विशेष रूप से उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को सुलझाया है। झाँसी में उन्होंने एक लड़की के अपहरण केस को कुछ घंटों के अंदर सुलझाया और अपहृत लड़की का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।
पहली बार चर्चा में कब आईं
अंजलि विश्वकर्मा उस समय चर्चा में आई जब 30 जून 2025 को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में एक स्थानीय मैच (सिंदूर कप मैच) के के दौरान भाजपा एमएलसी अरुण पाठक के बीच नौक-झोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उसके बाद अंजली पुरे देश में चर्चा में आ गई।
Marriage & Husband | विवाह और पति
अंजली ने इण्टर के बाद जब IIT कानपुर में B.Tech. की पढाई के लिए गईं तब उनकी मुलाक़ात उदित पुष्कर से हुई। उदित भी B.Tech. की पढाई कर रहे थे। उदित मूल रूप से सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उदित 2021 छत्तीसगढ़ बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 2024 में अंजली और उदित पुष्कर ने परिवार की सहमति से विवाह कर लिया।

Anjali Vishwakarma’s hobbies | अंजली विश्वकर्मा के शौक
अंजली बहुमुखी प्रतिभा वाली महिला हैं और उन्हें किताबें पढ़ना बहुत पसंद है इसके आलावा वे फोटोग्राफी और घुड़सवारी भी पसंद करती हैं। उन्हें उत्तराखंड के जंगलों में घूमना बहुत पसंद है। इसके आलावा उन्हें गाने और ड्रम बजाने का भी शौक है।
निष्कर्ष
इस प्रकार अंजली विश्वकर्मा ने यह दिखाया कि अगर इरादे पक्के हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। B.Tech करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा को चुना। इस तरह अंजली युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं।
My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.









