Harsha Richhariya biography: हर्षा रिछारिया का जीवन परिचय-जानिए साध्वी होने का सच

By Dr. Santosh Kumar Sain

Updated On:

Follow Us

प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ 2025 की बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं और उनमें जो सबसे ज्यादा वायरल है वह हर्षा रिछारिया की साध्वी वाली तस्वीर है। इस लेख में हम Harsha Richhariya biography के माध्यम से उनके जीवन के बारे में जानेंगे। नीली आँखों वाली हर्षा की साध्वी के रूप में फोटो बहुत तेजी से वायरल हैं और लोग जानना चाहते हैं कि क्या सचमुच ये एक साध्वी है या कोई और! इस लेख में हम रिछारिया के जीवन से संबंधित सभी जानकारी आपको उपलब्ध कराएँगे।

Harsha Richhariya biography: हर्षा रिछारिया का जीवन परिचय-जानिए साध्वी होने का सच

Table of Contents

Early Life of Richhariya: हर्षा रिछारिया का प्रारंभिक जीवन

31 वर्षीय हर्षा रिछारिया का जन्म 26 मार्च 1994 को उत्तराखंड में हुआ था। हर्षा इस समय इंदौर, मध्यप्रदेश में रहती हैं। हर्षा ने अपने परिवार के लिए काफी काम आयु में ही कामना शुरू कर दिया था और महज 16 साल की उम्र से ही छोटे-छोटे प्रमोशन करने शुरू कर दिए क्योंकि हर्षा के पिता दिनेश रिछारिया एक बस कंडक्टर थे। इस समय उन्हें सिर्फ 150 से 300 रुपये ही मिलते थे। बाद में वह एक मॉडल और एंकर बनीं।

इस समय वह 2025 में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के साथ साध्वी के रूप में नजर आ रही हैं। और लोग जानना चाहते हैं कि क्या उन्होंने सचमुच सन्यास लेकर साध्वी का रूप धारण किया है या यह एक ड्रामा है?

पूरा नामहर्षा रिछारिया (Harsha Richhariya)
जन्मतिथि26 मार्च 1994
आयु 31 वर्ष (2025 में)
निकनेमहर्षा (Harsha)
पिता दिनेश रिछारिया
माता किरण नायक रिछारिया
भाई-बहन कपिल रिछारिया, बहन सुप्रिया रिछारिया
राशिजल्द ही अपडेट होगा
धर्म सनातन हिन्दू
धार्मिक गुरु आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंदगिरि जी महाराज
राष्ट्रीयताभारतीय
जन्म स्थानउत्तराखंड
वर्तमान राज्य इंदौर, मध्यप्रदेश
खाने की आदतशाकाहारी
व्यवसायTikTok Star, Model, एंकर

Education of Harsha Richariya: हर्षा रिछारिया की शिक्षा

रिछारिया ने अपनी प्राथमिक शिक्षा बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की और फिर बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) में स्नातक की डिग्री हासिल की। ​​इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एंकर के रूप में नाम कमाया।

Harsha Richariya’s Family: हर्षा रिछारिया का परिवार

हर्षा रिछारिया एक सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि में जन्मी और पली-बढ़ी हैं। उनके परिवार में पिता दिनेश रिछारिया और माता किरण रिछारिया हैं। उनका एक भाई कपिल रिछारिया है। हर्षा के पिता एक बस कंडक्टर रहे हैं और माता एक ग्रहणी हैं। हर्षा की एक बहन का नाम किरण रिछारिया है।

हर्षा रिछारिया के परिवार ने साध्वी होने से किया इंकार

हर्षा रिछारिया की तस्वीरें वायरल होने के बाद परिवार को बहुत दुःख हुआ मगर उन्होंने हर्षा से बात करने के बाद कहा कि हर्षा ने सिर्फ धर्म की दीक्षा ली है। हर्षा की माँ किरण ने बताया कि हर्षा 10 वर्ष की आयु से ही पूजा-पाठ करती है। हर्षा ने 2 वर्ष पहले हरिद्वार में कैलाशानंद जी महाराज की शरण में जाकर दीक्षा ली है। परिवार वाले जल्द ही हर्षा की शादी की बात कहते हैं।

Harsha’s Married Life: हर्षा का वैवाहिक जीवन

हर्षा रिछारिया का जीवन एक सामान्य परिवार में बीता है और वे बचपन से ही अपने परिवार का आर्थिक सहारा रही हैं। हर्षा ने अभी तक विवाह नहीं किया है और वे अब साध्वी का जीवन जी रही हैं। हर्षा ने एक साक्षात्कार में कहा- ‘‘जब आप जीवन में बहुत कुछ हासिल कर लेते हैं, तब आप एक दिन यह एहसास करते हैं कि यह सब शांति नहीं देते हैं।”

Harsha's Married Life: हर्षा का वैवाहिक जीवन

Harsha Richariya’s career: हर्षा रिछारिया का करियर

हर्षा रिछारिया ने अपने परिवार को आर्थिक सहायता करने के लिए बहुत काम आयु में कामना शुरू किया और उनका करियर बहुत से लोगों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने टिकटॉक के माध्यम से अपने फॉलोवर्स की संख्या एकत्र की। उसने 16 साल की आयु में सुपरमार्केट में कोलगेट जैसे ब्रांड के लिए प्रचार स्थानीय स्तर पर प्रचार करना शुरू किया । इस काम के लिए हर्षा को एक दिन के 150 रूपये से 300 रूपये ही मिलते थे।

Work as co-anchoring: सह-एंकरिंग के रूप में कार्य

हर्षा जब 18 साल की थी तब उन्होंने भोपाल के पास आयोजित एक लाइव शो में सहायक एंकर के तौर पर कार्य किया और इसके लिए उन्हें प्रति शो ₹250 रूपये मिले। हर्षा ने अभिनय और एंकर का कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है। अपने निजी प्रयासों और शानदार भौतिक उपस्थिति ने उसे सहस दिया और वह लोगों के बीच प्रसिद्ध होने लगी। उसने बहुत से कार्यक्रमों में एंकर के रूप में काम किया और टिकटॉक पर अपने प्रशंसक बनाये।

Harsha Richariya’s Instagram: हर्षा रिछारिया का इंस्टाग्राम

हर्षा रिछारिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सक्रीय हैं और जनवरी 2025 तक उनके 1.7M followers, हैं। अपने अकाउंट पर हर्षा कई उत्पादों का प्रमोशन करती हैं और अपने फोटो तथा वीडियो भी साझा करती हैं। उनके फॉलोवर्स उन्हें काफी पसंद करते हैं। उनका अकाउंट आईडी sanatani_harsha_richhariya है। उन्होंने अब तक 2,141 posts किये हैं और 145 लोगों को फॉलो करती हैं।

Harsha Richaria as Sadhvi in ​​Maha Kumbh 2025: महाकुम्भ 2025 में साध्वी के रूप में हर्षा रिछारिया

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में एक नीली आँखों वाली साध्वी की तस्वीर सोशल मीडिया पर विकराल हुई और लोगों ने उसके बारे में खोजना शुरू किया। यह खूबसूरत साध्वी कोई और नहीं हर्षा रिछारिया है। यह अभी पता नहीं कि हर्षा ने पूर्णरूपेण साध्वी बनने का निर्णय लिया है या वे सिर्फ एक साध्वी के छदम रूप में नज़र आ रही हैं। हर्षा महाकुंभ 2025 में स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के साथ हवन पूजन करती दिखाई दे रही हैं।

Harsha Richaria as Sadhvi in ​​Maha Kumbh 2025

Harsha Richariya Net Worth: हर्षा रिछारिया की नेट वर्थ

हर्षा रिछारिया एक मशहूर एंकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और उन्होंने अपनी खूबसूरती से अपने फॉलोवर्स की काफी संख्या जुटाई है और अपने लिए अच्छा धन कमाया है-

क्या हर्षा रिछारिया वास्तव में साध्वी हैं!

हर्षा बताती हैं कि पिछले 2 साल से वह साध्वी का जीवन जी रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर हर्षा को लोग ट्रोल कर रहे हैं और उनके पिछले फोटो और वीडियो शेयर करके हर्षा को नौटंकीबाज बता रहे हैं। हर्षा ने अपने प्रोफाइल में खुदको सनातनी हिन्दू और आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंद गिरी जी महाराज की शिष्य बताया है। वे खुदको हिन्दू शेरनी बुलाती हैं। सम्भवतः कुछ समय बाद वे राजनीति में दिखाई दें।

हर्षा रिछारिया ने साध्वी होने से किया इनकार

लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद हर्षा ने स्वीकार किया कि वे कोई साध्वी नहीं हैं और वे केवल प्रतीकात्मक रूप से साध्वी के लिबास में हैं। वे सनातन और हिंदुत्व में विश्वास करती हैं तथा युवाओं को हिन्दू धर्म के प्रति जागरूक करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे पूर्णरूप से सन्यास कभी नहीं लेंगी और वे सामान्य जीवन जीते हुए सनातन के लिए काम करेंगी।

नाम हर्षा रिछारिया
पेशा एंकर, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर
नेट वर्थ$500,000 (लगभग ₹4 करोड़)
मासिक आय₹2 लाख
कार कलेक्शनज्ञात नहीं

Harsha Richariya Physical Structure: हर्षा रिछारिया शारीरिक बनावट

हर्षा का जन्म भारत के सबसे खूबसूरत प्रदेशों में से एक उत्तरखंड में हुआ है। इस प्राकतिक प्रदेश की सुंदरता का प्रभाव हर्ष रिछारिया पर दिखाई देता है। सूंदर नीली आँखे और सुन्दर काया की मालिक हर्षा बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं।

नाम हर्षा रिछारिया
आयु 30 वर्ष
ऊंचाई (लगभग)5’8″ फीट
वजन (लगभग)55 किलोग्राम
आंखों का रंगनीला
बालों का रंगभूरा

Interesting facts about Harsha Richariya: हर्षा रिछारिया के बारे में रोचक तथ्य

  • हर्षा ने 2 साल पहले सन्यास ग्रहण किया और अब साध्वी हैं!
  • हर्षा ने 16 वर्ष की आयु में स्थानीय स्तर पर कोलगेट कंपनी के लिए प्रचार किया।
  • हर्षा ने 150-300 रूपये प्रतिदिन के लिए काम किया।
  • हर्षा एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 9 लाख के करीब फोल्लोवेर्स हैं।
  • वह मेकअप आर्टिष्ट और हेयर स्टाइलिश भी हैं।
  • हर्षा एक एंकर के रूप में जानी जाती हैं।
  • हर्षा आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंद गिरी जी महाराज की शिष्या हैं।
  • हर्षा ने टिकटॉक पर भी वीडियो बनाये हैं।

हर्षा रिछारिया के बारे पूछे जाने वाले प्रश्न-FAQS

प्रश्न- हर्षा रिछारिया कितने साल की है?

उत्तर- वह अभी 30 साल की है और मार्च 2025 में 31 साल की होगी।

प्रश्न: हर्षा रिछारिया की कुल संपत्ति कितनी है?

उत्तर: हर्षा रिछारिया की कुल संपत्ति करीब 4 करोड़ रुपये है।

प्रश्न: हर्षा रिछारिया कब और कहाँ जन्मी है?

उत्तर: हर्षा रिछारिया का जन्म 26 मार्च 1994 को उत्तराखंड में हुआ था।

प्रश्न- क्या हर्षा रिछारिया साध्वी हैं?

उत्तर- हाँ महाकुम्भ 2025 में हर्षा एक साध्वी क्व रूप में देखी गई है।

प्रश्न- क्या हर्षा रिछारिया शादीशुदा हैं?

उत्तर- नहीं हर्षा ने विवाह नहीं किया है।

आपको यह भी पढ़ना चाहिए

Dr. Santosh Kumar Sain

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment