Hina Khan News, Biography– भारतीय टेलीविज़न और सिनेमा का एक जाना पहचाना नाम है। अधिकांश लोग उन्हें टेलीविज़न धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षरा माहेश्वरी सिंघानिया के नाम से पहचानते हैं। 2 अक्टूबर 1987 को जन्मी हिना खान बेहद खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। अपने अभिनय के लिए उन्होंने तीन ITA पुरस्कार और तीन Indian Telly पुरस्कार और सात Gold अवार्ड अपने नाम किये हैं। हिना ने अपने लम्बे समय के प्रेमी रॉकी जायसवाल से 4 जून 2025 को विवाह किया।
अभी हाल ही में समाचार पत्रों में खबर छापी कि हिना को थ्री स्टेज ब्रेस्ट कैंसर है। इस खबर क्र बाद उनके प्रशंसकों में उनके बारे में जानने की उत्सुकता है। इस लेख में हम हिना खान की जीवनी के बारे जानेगे जैसे- उनकी आयु, प्रारम्भिक जीवन, भाई-बहन, करियर, हस्बैंड, उनकी कुल संपत्ति आदि। आप लेख को अंत तक पढ़िए।

| नाम | हिना खान |
| जन्म | 2 अक्टूबर 1987 |
| आयु ( 2025 ) | 38 वर्ष |
| जन्मस्थान | श्रीनगर, जम्मू कश्मीर भारत |
| पिता | असलम खान |
| माता | रुकसाना असलम खान |
| भाई | आमिर खान |
| पेशा | अभिनेत्री, मॉडल |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पति | रॉकी जायसवाल (शादी 4 जून 2025) |
| शिक्षा | एमबीए |
| धर्म | इस्लाम |
| नेट वर्थ 2024 | 55 करोड़ |
| इंस्टाग्राम | @realhinakhan |
Hina Khan News Cancer: हिना खान की कैंसर की खबर
अभिनेत्री हिना खान ने स्टेज 3 स्तन कैंसर के दौरान के अनुभव, अपने जीवन और करियर में आये बदलावों को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया। उन्होंने अपने फैन और निकट सहयोगियों और मित्रों का धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें संकट के समय हौसला दिया। अभिनेत्री अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए व्यस्त हैं।
Hina Khan Latest News: बॉसी लुक में किलर अदाएं
हिना खान के लिए भले ही 2024 बेहद कठीन गुजरा हो, मगर 2025 उनके लिए खुशियां लेकर आया है। यह खूबसूरत अदाकारा कैंसर से उबरने के बाद वेब सीरीज “गृहलक्ष्मी” से कमबैक कर रही हैं। इसी बीच अदाकारा एक बॉस की ड्रेस पहने शानदार लुक में दिखाई दे रही हैं। छोटे-छोटे बाल और कोट-पैंट पहने हिना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कैंसर जैसी बीमारी को मात देकर यह अदाकारा और भी ज्यादा कॉन्फिडेंस में नज़र आ आ रही है।
हिना खान प्रारम्भिक जीवन और परिवार का परिचय
हिना खान का परिवार उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो उनकी सफलता और निजी जिंदगी में मजबूत सहारा रहा है। हिना का जन्म 2 अक्टूबर 1987 को श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता, असलम खान, एक बिजनेसमैन थे, जिनका 2021 में निधन हो गया, जिसने हिना को भावनात्मक रूप से गहरा प्रभावित किया। उनकी मां, नजमा खान, एक गृहिणी हैं और हिना के साथ उनका रिश्ता बेहद करीबी और प्रेरणादायक है। हिना का एक छोटा भाई, आमिर खान, है जो एक ट्रैवल एंटरप्रेन्योर है और अपनी बहन के साथ मजबूत बंधन साझा करता है।
| सदस्य का नाम | रिश्ता | विवरण |
|---|---|---|
| असलम खान | पिता | बिजनेसमैन, 2021 में निधन |
| नजमा खान | मां | गृहिणी, हिना के लिए प्रेरणा स्रोत |
| आमिर खान | छोटा भाई | ट्रैवल एंटरप्रेन्योर, करीबी रिश्ता |
| रॉकी जायसवाल | पति | प्रोड्यूसर, 4 जून 2025 को शादी |
| नीलम सिंह | ननद | रॉकी की बहन, करवा चौथ पर दुपट्टा गिफ्ट |

हिना खान की एजुकेशन
हिना एक मेधावी छात्रा रही हैं और वे एक उच्च शिक्षित अभिनेत्रियों में शामिल है। वर्ष 2009 में हिना खान ने हरियाणा के गुरुग्राम के सीसीए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (CCA School of Management) से एमबीए की डिग्री की हासिल की थी। उसके बाद हिना ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लिए ऑडिशन दिया और उन्हें अक्षरा के रोल के लिए चुन लिया गया। यहाँ से हिना को घर घर में पहचान मिली।
| योग्यता | संस्थान | स्थान | वर्ष/विवरण |
|---|---|---|---|
| स्कूली शिक्षा | St. Mary’s School / CMS Montessori School | उदयपुर / लखनऊ | 12वीं कक्षा पूरी |
| स्नातक (BA) | Meera Girls College | उदयपुर | – |
| स्नातकोत्तर (MBA) | CCA School of Management (Colonel’s Central Academy) | गुड़गांव, दिल्ली | 2009 में पूरा |
हिना खान की आयु
हिना खान का जन्म 2 अक्टूबर 1987 को हुआ और वे इस समय 38 वर्ष की हैं। पिछले वर्ष यह अदाकारा कैंसर से जूझती रही और अंततः वे इससे बाहर निकलने में कामयाब रही।
| आयु 2025 में | 38 वर्ष |
| जन्मतिथि | 2 अक्टूबर 1987 |
हिना खान का करियर
2008 में हिना खान ने Sony Tv के रियलिटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) के लिए ऑडिशन दिया और टॉप 30 प्रतिभागियों में रही। जब हिना 2009 में MBA की पढाई कर रही थीं तब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लिए ऑडिशन दिया और उन्हें अक्षरा के रोल के लिए चुन लिया गया। यहाँ से हिना को घर घर में पहचान मिली। हिना ने इस शो को 2016 में छोड़ दिया। 2017 में हिना ने कलर्स टीवी के शो ‘फियर फैक्टर’ में भाग किया।
2017 में ही हिना ने बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया और फर्स्ट रनर रहीं। इसके आलावा हिना ने 2018 में सोनू ठुकराल के साथ पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम किया। 2019 में हिना ने एक फिल्म में भी काम किया। इसके आलावा हिना ने कई और सफल फिल्मों में काम किया है।
हिना खान की शादी कब हुई?
हिना खान ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ 4 जून 2025 को मुंबई में एक बेहद निजी और इंटिमेट रजिस्ट्री समारोह में शादी के बंधन में बंधकर सबका दिल जीत लिया। यह जोड़ा, जो 12 साल से एक-दूसरे के साथ था और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर मिला, ने अपनी शादी को सरलता और गहराई से मनाया, खासकर हिना के स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझने के बीच यह पल उनकी हिम्मत की मिसाल बना।
हिना का ब्राइडल लुक, जिसमें मणिश मल्होत्रा का डिजाइन किया हरे रंग का हैंडलूम साड़ी और विंटेज ज्वेलरी शामिल थी, प्रशंसकों के बीच खूब चर्चा का विषय बना। रॉकी ने भी अपनी दुल्हन के साथ शानदार तालमेल दिखाया, और दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर फैंस ने ढेर सारा प्यार और बधाइयां दीं। हिना और रॉकी की यह शादी न केवल उनके प्यार की मिसाल है, बल्कि उनकी मजबूत केमिस्ट्री ने भी लोगों को उनकी खुशी में शरीक होने का मौका दिया।

| पति का नाम | रॉकी जायसवाल |
| शादी की तारीख | 4 जून 2025 |
अनोखे अंदाज़ मने मनाया अपना पहला करवाचौथ
हिना खान ने अपने पहले करवा चौथ को बेहद खास अंदाज में मनाया, जिसमें वह लाल सूट और सोने के गहनों में सजी-धजी नई नवेली दुल्हन की तरह नजर आईं। उनके बनारसी बांधनी दुपट्टे, जो उनकी ननद ने गिफ्ट किया, ने उनके सादे सूट में चार चांद लगा दिए। पति रॉकी जायसवाल ने भी सफेद कुर्ते में शानदार अंदाज दिखाया और हिना के पैर छूकर उनके प्रति अपना प्यार जताया। हिना का मांग में सिंदूर, लाल बिंदी और गजरे वाला लुक इतना खूबसूरत था कि सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए, और उनकी जोड़ी को सदा सलामत रहने की दुआएं दीं।
हिना खान के कितने बच्चे हैं?
हिना खान अभी अविवाहित हैं और उनके कोई संतान नहीं हैं।
हिना खान का व्यक्तिगत जीवन- कैंसर पीड़ित
हिना खान अभी अविवाहित हैं हालंकि उनका नाम 2009 से 2014 तक प्रोडूसर रॉकी जायसवाल के जुड़ा। जायसवाल ‘ये रिश्ता क्या’ कहलाता है’ सुपरविसिंग प्रोडूसर थे। हिना ने अस्थमा की पीड़ा महशुस की। और अब जून 2024 में हिना ने स्टेज 3 ब्रैस्ट कैंसर की खबर इंस्टाग्राम के माध्यम से दी। अब हिना इस बीमारी से उबर चुकी हैं और एकदम स्वस्थ हैं।

हिना खान का परिवार
यह खूबसूरत अदाकारा 2 अक्टूबर 1987 एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार में जन्मी। इनके पिता का नाम असलम खान है। यह चार लोगों का परिवार है जिसमें, उनके माता-पिता, हिना और उनके छोटे भाई आमिर खान हैं। ,आमिर एक ट्रैवल एजेंसी कंपनी चलाते हैं।
हिना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट
हिना खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 20.2M followers हैं। उनकी इंस्टाग्राम ID @realhinakhan हैं।
हिना खान नेट वर्थ 2025
एशियानेट के अनुसार, 2025 तक हिना खान की नेट वर्थ 55 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये रिश्ता क्या कहलाता है में हिना अपनी अक्षरा की भूमिका के लिए प्रति एपिसोड 1 से 1.5 लाख रुपये से अधिक चार्ज करती थी। अब उनकी फीस प्रति एपिसोड 2 लाख से अधिक है।
| श्रेणी | विवरण | अनुमानित मूल्य (₹ में) |
|---|---|---|
| कुल नेट वर्थ | टीवी शोज, रियलिटी शो, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और अन्य वेंचर्स से कमाई | 50-82 करोड़ |
| मासिक कमाई | एक्टिंग प्रोजेक्ट्स और एंडोर्समेंट्स से | 35 लाख |
| प्रति एपिसोड चार्ज | टीवी शोज के लिए (जैसे ये रिश्ता क्या कहलाता है) | 1.5-2 लाख |
| मुख्य आय स्रोत | टीवी शोज, रियलिटी शोज (बिग बॉस, खतरोन के खिलाड़ी), फिल्में, एंडोर्समेंट्स | – |
| संपत्तियां | मुंबई के वर्ली में लग्जरी अपार्टमेंट | – |
| कार कलेक्शन | हाई-एंड कारें (विवरण उपलब्ध नहीं) | – |

हिना खान की पसंद
| नाम | हिना खान |
|---|---|
| व्यंजन (Cuisine) | मुगलई |
| भोजन (Food) | समोसा, केकड़े |
| अभिनेता (Actor) | सलमान खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अंगद हसीजा |
| अभिनेत्री (Actress) | काजोल, स्मृति ईरानी, प्रियंका चोपड़ा |
| पत्रकार (Journalist) | बरखा दत्त |
| गीत (Song) | ‘लग जा गले’ (फिल्म: वो कौन थी? – 1964) |
| टीवी शो (TV Shows) | कुबूल है (2012) |
| रंग (Colour) | आसमानी नीला |
| परफ्यूम (Perfume) | बर्बरी, लव ऑफ पिंक (लाकोस्टे), चैनल |
| रेस्टोरेंट (Restaurant) | ‘वेदा’ (कनॉट प्लेस, दिल्ली), ‘मिनिस्ट्री ऑफ क्रैब’ (मुंबई) |
| अवकाश स्थल (Holiday Destination) | इटली, गोवा, लंदन, केरल |
हिना खान की शारीरिक बनावट
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| ऊंचाई | 5 फीट 5 इंच (165 सेमी) |
| वजन | लगभग 55 किलोग्राम |
| आंखों का रंग | गहरा भूरा (Dark Brown) |
| बालों का रंग | काला (Black) |
| शारीरिक बनावट | स्लिम और फिट |
| त्वचा का रंग | गोरा (Fair) |
हिना खान के टेलीविजन धारावाहिक
| शो का नाम | वर्ष | भूमिका/विवरण |
|---|---|---|
| ये रिश्ता क्या कहलाता है | 2009-2016 | अक्षरा सिंघानिया (मुख्य भूमिका) |
| शेफ पंकज का जायका | 2012 | गेस्ट के रूप में उपस्थिति |
| मास्टरशेफ इंडिया 4 | 2015 | सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर एक एपिसोड में उपस्थिति |
| बिग बॉस 11 | 2017-2018 | प्रतिभागी, फर्स्ट रनर-अप रही |
| खतरों के खिलाड़ी 8 | 2017 | प्रतिभागी, फाइनलिस्ट बनी |
| कसौटी जिंदगी की 2 | 2018-2019 | कोमोलिका (नेगेटिव रोल) |
| नागिन 5 | 2020 | सुपरनैचुरल ड्रामा में विशेष भूमिका |
| कॉमेडी नाइट्स बचाओ | विभिन्न | गेस्ट के रूप में उपस्थिति |
| बिग बॉस 12 | 2018 | गेस्ट के रूप में उपस्थिति |
| इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स | 2018 | गेस्ट के रूप में उपस्थिति |
| एंटरटेनमेंट की रात | विभिन्न | गेस्ट के रूप में उपस्थिति |
हिना खान की फिल्में और अन्य प्रोजेक्ट्स
| फिल्म/प्रोजेक्ट का नाम | वर्ष | भूमिका/विवरण |
|---|---|---|
| हैक किया गया (Hacked) | 2020 | समीरा खन्ना (मुख्य भूमिका), साइबर फ्रॉड की शिकार व्यवसायी |
| लाइन्स (Lines) | 2019 | कारगिल युद्ध पर आधारित, सह कलाकार की भूमिका |
| विशलिस्ट (Wishlist) | 2020 | विशेष उपस्थिति, मरती हुई मां की इच्छा पूरी करने की कहानी |
| सोलमेट्स (Soulmates) | – | लघु फिल्म |
| जय माता दी (Jai Mata Di) | – | लघु फिल्म |
| स्मार्टफोन (Smartphone) | – | लघु फिल्म |
| डैमेज्ड 2 (Damaged 2) | 2020 | गौरी बत्रा (मुख्य भूमिका), वेब सीरीज़ से OTT डेब्यू |
हिना खान को मिले प्रमुख अवार्ड्स
| वर्ष | अवार्ड का नाम | शो/कार्य के लिए | कैटेगरी |
|---|---|---|---|
| 2009 | इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स | यह रिश्ता क्या कहलाता है | बेस्ट एक्ट्रेस |
| 2009 | इंडियन टेली अवार्ड्स | यह रिश्ता क्या कहलाता है | बेस्ट फ्रेश न्यू फेस (फीमेल) |
| 2015 | गोल्ड अवार्ड्स | यह रिश्ता क्या कहलाता है | बेस्ट एक्टर फीमेल |
| 2016 | गोल्ड अवार्ड्स | यह रिश्ता क्या कहलाता है | बेस्ट जोड़ी |
| 2018 | दादासाहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवार्ड | बिग बॉस सीजन 11 | बेस्ट एंटरटेनिंग परफॉर्मेंस |
| 2019 | लायंस गोल्ड अवार्ड | बिग बॉस सीजन 11 | बेस्ट स्टाइलिश टीवी पर्सनालिटी |
| 2019 | इंडियन टेली अवार्ड्स | कसौटी जिंदगी की सीजन 2 | बेस्ट एक्टर फीमेल इन नेगेटिव रोल (जूरी) |
| 2019 | इंडियन टेली अवार्ड्स | कसौटी जिंदगी की सीजन 2 | बेस्ट एक्टर फीमेल इन नेगेटिव रोल (फैंस चॉइस) |
निष्कर्ष
हिना खान उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने अपने दम पर मनोरंजन जगत में नाम कमाया है। कैंसर जैसी घातक बीमारी से उबरने के बाद अभिनेत्री ने फिरसे वापसी की है और वे जल्द ही वेब सीरीज गृहलक्ष्मी में नजर आएंगी। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आएगी।









