Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

नाओमिका सरन की जीवनी हिंदी में | Naomika Saran Age, Parents, Education, Height, Movies

By Preeti Singh

Updated On:

Follow Us
नाओमिका सरन की जीवनी हिंदी में | Naomika Saran Age, Parents, Education, Height, Movies

Naomika Saran ( नाओमिका सरन ) अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की भतीजी हैं। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म स्काई फोर्स की स्क्रीनिंग के मौके पर नानी डिंपल कापड़िया के साथ नाओमिका सरन ने सबका ध्यान आकर्षित किया। नाओमिका की खूबसूरती देख लोगों के मुंह से सिर्फ वाओ शब्द ही निकला। नाओमिका सरन इस मौके पर ग्रीन आउटफिट पहनकर सिंपल लुक से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस लेख में हम Naomika Saran Naomika Saran Age, Parents, Education, Height, Movies की जानकारी हिंदी में प्रस्तुत कर रहे हैं।

नाओमिका सरन की जीवनी हिंदी में | Naomika Saran Age, Parents, Education, Height, Movies

सेलिब्रिटी किड्स आजकल वैसे भी सभी का ध्यान आकर्षित करते हैं। अभी कुछ ही दिन पहले रवीना टंडन की खूबसूरत बेटी राशा थडानी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। इस कड़ी में अब नया नाम नाओमिका सरन का जुड़ रहा है। वे भी शायद जल्द ही रुपहले परदे पर जलबे बिखरेती नज़र आएं। आइये जानते हैं NaomikaSaran के बारे में-

Naomika Saran Early Life: नाओमिका सरन का प्रारम्भिक जीवन

नाओमिका सरन अभिनेता स्वर्गीय राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया की छोटी बेटी रिंकी खन्ना ( रिंकल जतिन खन्ना ) की बेटी हैं। उनका जन्म जन्म 19 अक्टूबर 2004 को लंदन, इंग्लैंड में हुआ है। वह अभी 20 साल की हैं। नाओमिका के पिता समीर सरन हैं। समीर एक व्यवसायी हैं और अपनी पत्नी रिंकी खन्ना तथा दो बच्चों के साथ लन्दन में रहते हैं। रिंकी खन्ना ने भी ‘प्यार में कभी कभी’ 1999 की फिल्म से रुपहले पर्दे पर कदम रखा था। रिंकी की अंतिम फिल्म 2004 में आई चमेली थी जिसमें उन्होंने नेहा का किरदार निभाया था।

पूरा नामनाओमिका सरन
जन्म तिथि19 अक्टूबर 2004
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
आयु (2025 तक )20 वर्ष
राष्ट्रीयताभारतीय
शिक्षाश्री राम स्कूल, मौलसरी, गुड़गांव, हरियाणा
एरा हाई स्कूल, पंचगनी, महाराष्ट्र
सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई
टिश स्कूल ऑफ़ द आर्ट्स, न्यूयार्क
पेशाछात्रा
नाना-नानीराजेश खन्ना, डिंपल कपाड़िया
माता-पितारिंकी खन्ना, समीर सरन
अंकल-आंटीअक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना
भाई-बहनएक छोटा भाई
मौसेरे भाई-बहनआरव कुमार भाटिया और नितारा कुमार भाटिया
प्रेमीअंश दुग्गल ( अफवाह )
कद5’3″ (158 सेमी )
प्रमुख रिश्तेदारट्विंकल खन्ना (मौसी), अक्षय कुमार (मौसा)

Naomika Saran Education: नाओमिका सरन की शिक्षा

नाओमिका सरन की अगर शिक्षा की बात करें तो वे अभी लंदन में पढ़ाई कर रही हैं और अपनी पढ़ाई काफी मेहनत कर रही हैं। नाओमिका ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा श्री राम स्कूल, मौलसरी, गुड़गांव, हरियाणा और एरा हाई स्कूल, पंचगनी, महाराष्ट्र से प्राप्त की। अपनी उच्च शिक्षा के लिए लंदन जाने से पहले उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में स्नातक की पढाई की है। नाओमिका की माँ रिंकी खन्ना भी एक अभिनेत्री रही हैं, इसके साथ ही नामोमिका को अपने नाना-नानी राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया से काफी समानता के लिए जाना जाता है।

Naomika Study in London: लन्दन में नाओमिका किस विषय का अध्ययन कर रही हैं?

नाओमिका को कला में बेहद रूचि है और इसे जारी रखते हुए, उन्होंने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय (NYU) के टिश स्कूल ऑफ़ द आर्ट्स में प्रवेश लिया। टिश प्रदर्शन कला में विश्व के कुछ सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों को निखारने के लिए प्रसिद्ध है, और नाओमिका का वहाँ अध्ययन करने का निर्णय उनके शिल्प कला कौशल को निखारने और रचनात्मक उपक्रमों की खोज करने के बारे में उनकी गंभीरता को दर्शाता है।

Naomika Saran Age : नाओमिका सरन की आयु

नाओमिका सरन का जन्म 19 अक्टूबर 2004 को हुआ है और वे अभी 20 वर्ष की हैं। आने वाले समय में वे अगर फिल्मों में दिखाई दें तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने 19 अक्टूबर, 2024 को अपना 20वां जन्मदिन मनाया। इस आयु में भी वह बेहद आकर्षक लगती हैं।

Naomika Saran Height and Eye Colour: नाओमिका सरन की हाइट और आँखों का रंग

नाओमिका सरन बेहद आकर्षक और खूबसूरत हैं उनकी लंबाई की बात करें तो उनकी लम्बाई लगभग 5′ 3″ है। और उनकी आँखों का रंग भूरा है-

ऊंचाईसेंटीमीटर में- 158 सेमी
मीटर में- 1.58 मीटर
फुट इंच में- 5 फीट 3 इंच
वजन48 किलोग्राम ( लगभग )
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला

Naomika Saran Parents: नाओमिका सरन के माता-पिता और परिवार

नाओमिका पूर्व अभिनेत्री रिंकी खन्ना और व्यवसायी समीर सरन की बेटी हैं। रिंकी खन्ना ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया हैं, जबकि समीर सरन एक सफल व्यवसायी हैं। नाओमिका का एक छोटा भाई भी है जिसका जन्म 2013 में हुआ है।

Naomika Saran and her mother Rinkee Khanna

Rinkee Khanna Movies: नाओमिका की माँ ट्विंकल खन्ना की फिल्मों की सूचि

वर्षफिल्म का नामभूमिकाभाषा
1999प्यार में कभी कभीखुशीHindi
2000जिस देश में गंगा रहता हैटीनाHindi
2001मुझे कुछ कहना हैप्रिया सलूजाHindi
2001मजुनुहिनाTamil
2002ये है जलवारिंकी मित्तलHindi
2002मैंगो सूफलेकिरणHindi
2003प्राण जाए पर शान ना जाएसुमनHindi
2003झंकार बीट्सनिकीHindi
2004चमेलीनेहाHindi

Naomika Saran and Aarav Bhatia: नाओमिका और भाटिया

नाओमिका आरव कुमार भाटिया और नितारा कुमार भाटिया की मौसरे भाई-बहन भी हैं। उनका एक सगा छोटा भाई भी है जिसका जन्म अक्टूबर 2013 में हुआ था। नाओमिका ने अपनी स्कूली शिक्षा गुड़गांव के श्री राम स्कूल से पूरी की और अब वह मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।आरव और नाओमिका भाई-बहन हैं। आरव की माँ ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार नाओमिका के मौसी और मौसा लगते हैं। रिंकी खन्ना और ट्विंकल खन्ना सगी बहने हैं।

Naomika Saran and Aarav Bhatia

Naomika Saran and Akshay Kumar: नाओमिका और अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म स्काई फोर्स की स्क्रीनिंग के अवसर पर नाओमिका अपनी नानी डिंपल कपाड़िया के साथ आई थीं। अक्षय कुमार रिश्ते में नाओमिका के मौसा लगते हैं।

Naomika Grand Parents: नाओमिका के नाना-नानी

नाओमिका बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना की पुत्री हैं। राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से विवाह किया था। हालाँकि डिंपल और राजेश एक लम्बे समय बाद अलग हो गए थे। इस तरह राजेश और डिंपल नाओमिका के नाना-नानी हैं।

Naomika Parents and dimple kapadia

Naomika Saran Boyfriend Name: नाओमिका सरन का बॉयफ्रेंड और रिलेशनशिप

नाओमिका सरन अभी अविवाहित हैं और अपनी पढाई पर ध्यान केंद्रित किये हुए हैं । लेकिन मीडिया की अपुष्ट खबरों के मुताबिक नाओमिका और अंश दुग्गल एक दूसरे के डेट कर रहे हैं। अंश दुग्गल फिल्म ‘नखरेवाली’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। लेकिन अभी इस खबर की सच्चाई किसी को पता नहीं।

Naomika Saran Net Worth: नाओमिका सरन की कुल संपत्ति

नाओमिका सरन अभी एक छात्रा हैं और अपनी पढाई पर धयान केंद्रित कर रही हैं। नाओमिका की निजी संपत्ति के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन ट्विंकल खन्ना और उनके पिता की कुल संपत्ति 600 करोड़ से अधिक है। क्योंकि जिस समय राजेश खन्ना का निधन हुआ वह 1000 करोड़ की संपत्ति दोनों बेटियों के नाम छोड़कर गए थे।

Naomika Saran Movies: नाओमिका सरन की फ़िल्में

नाओमिका सरन ने अभी अभिनय के क्षेत्र में कदम नहीं रखा है। लेकिन उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए, Tisch School of the Arts में प्रवेश लिया है जहाँ से बहुत से बड़े कलाकार निकले हैं। Tisch, एक विश्व स्तर पर प्रसिद्ध संस्थान है, जिसने सिनेमा, नाटक और रंगमंच में दिग्गज प्रतिभाओं को निखारा है। नाओमिका अवश्य ही भविष्य में अवश्य ही अभिनय की दुनिया में कदम रहेंगी।

Npmika Saran Instagaram: नाओमिका सरन का इंस्टाग्राम

नाओमिका सरन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सक्रीय हैं और उनके 101K followers हैं। वे 802 लोगों को फॉलो करती हैं। वे वहां नियमित रूप से अपने फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। उनकी अकाउंट आईडी naomika14 ( https://www.instagram.com/naomika14/?hl=en )है।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने स्टार किड्स नाओमिका सरन के बारे में बात की। हमारे द्वारा दी गई आपको पसंद आएगी। अगर आपका कोई सुझाव या शिकायत है तो हमें कमेंट के माध्यम से बताएं।

आपको यह भी पढ़ना चाहिए

Preeti Singh

My name is Preeti Singh and I am a housewife. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Related Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!