Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

नोरा फतेही का जीवन परिचय Nora Fatehi, Biography, Age, Family, Religion, Nationality, Husband, and Latest News

By Preeti Singh

Updated On:

Follow Us
नोरा फतेही का जीवन परिचय | Happy Birthday Nora Fatehi, Biography and Latest News

नोरा फतेही NEWS से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है कि नोरा फतेही की मृत्यु हो गई है। हालाँकि यह एक फेक वीडियो है जिसका स्वयं नोरा ने खंडन किया है। इस फेक वीडियो के बाद उनके प्रशंसकों में चिंता की लहार दौड़ गई और वे उनके बारे में जानने को उत्सुक हैं। इस लेख में हम नोरा से संबंधित झूठी खबर के साथ उनके जीवन, आयु, करियर, ऊंचाई, वजन और कुल संपत्ति के बारे में चर्चा करेंगे। 6 फरवरी को नोरा का जन्मदिन है हम उनकी लम्बी आयु की कामना करते हैं।

नोरा फतेही का जीवन परिचय | Happy Birthday Nora Fatehi, Biography and Latest News

Fake News About Nora Fatehi: नोरा फतेही से संबंधित नकली खबर

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के एक असत्यापित अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें दावा किया गया है कि अभिनेत्री नोरा फतेही एक दुर्घटना में अपनी जान गंवा बैठी हैं। इस तरह की भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए नेटिज़ेंस ने इंस्टाग्राम पेज के एडमिन को फटकार लगाई है। वीडियो में स्पष्ट रूप से झूठा दावा किया गया है कि नोरा की मौत एक दुर्घटना में हुई है, लेकिन यह खबर पूर्णतया निराधार और तथ्यहीन है।

जारी वीडियो में एक व्यक्ति को बंजी जंपिंग करते हुए दिखाया गया है और दावा किया है कि ये अभिनेत्री नोरा फतेही हैं और दुर्घटना में इनकी मौत हो गई। इस फर्जी वीडियो के बाद नोरा के प्रशंसकों का गुस्सा भी फूट पड़ा। यह वीडियो अब तक 18 मिलियन व्यूज और 70k लाइक हासिल कर चुका है। चलिए इस झूठी खबर के बाद प्रशंसक जानना चाहते हैं कि नोरा फतेही का जीवन परिचय क्या है?

Early Life: नोरा फतेही का प्रारम्भिक जीवन

नोरा फतेही कनाडा मूल की डांसर और अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से बॉलीवुड में डांस और अभिनय के लिए जानी जाती हैं। नोरा का जन्म 6 फरवरी 1992 को मॉन्ट्रियल, क्यूबेक, कनाडा, में में हुआ। नोरा के माता पिता मोरक्को पृष्ठ्भूमि से ताल्लुक रखते हैं। नोरा फतेही के माता-पिता के नाम उपलबध नहीं हैं। उनका एक भाई है जिसका नाम ओमरतेही है। नोरा के माता-पिता का तलाक हो चुका है।

नामनोरा फतेही
आयु (2025 में)33 वर्ष
जन्मतिथि6 फरवरी 1992
जन्मस्थानटोरंटो, ओंटारियो, कनाडा
पिता नाम ज्ञात नहीं
माता नाम ज्ञात नहीं
भाई-बहन बड़ा भाई- ओमर फतेही
राशि चिह्नकुंभ
राष्ट्रीयताकनाडाई
गृहनगरटोरंटो, ओंटारियो, कनाडा
शैक्षिक स्तरकॉलेज ड्रॉपआउट
स्कूलवेस्टव्यू सेंचेनियल सेकेंडरी स्कूल, टोरंटो
कॉलेज/विश्वविद्यालययॉर्क विश्वविद्यालय, टोरंटो
डेब्यूबॉलीवुड फिल्म: “Roar: Tigers of the Sundarbans” (2014)
मलयालम फिल्म: “Double Barrel” (2015)
टीवी: “Bigg Boss 9” (2015)
वेब सीरीज: “Ladies Special: Types Of Single Girls” (2018, यूट्यूब)
धर्मइस्लाम
जातीयतामोरक्कन
खान-पान की आदतमांसाहारी
शौकयात्रा करना, पढ़ना

Education Qualification: नोरा फतेही की शिक्षा

माता पिता के तलाक लेने के बाद परिवार को संकट का सामना करना पड़ा। अपने भाई की देखभाल करने के लिए नोरा को अपना कॉलेज बीच में ही छोड़ना पड़ा। नोरा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा वेस्टव्यू सेंटेनियल सेकेंडरी स्कूल, टोरंटो में प्राप्त की। नोरा ने अपनी पढाई को पूरा किया और राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का अध्ययन किया। कॉलेज के समय से ही नोरा को डांस का शौक था। हालाँकि नोरा ने नृत्य का कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया है और केवल यूट्यूब वीडियो देखकर नृत्य सीखा, जो बाकई एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Read AlsoPoonam Pandey Biography 2025: आयु, माता-पिता, भाई-बहन, ऊंचाई, वजन, पति, बच्चे, विकिपीडिया और विवाद

Age: नोरा फतेही की आयु

6 फरवरी 2025 को नोरा अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं2025 तक नोरा फतेही 33 साल की हो चुकी हैं। जैसा हम पहले बता चुके हैं कि उनका जन्म 6 फरवरी 1992 को हुआ था। वह कनाडा में जन्मी है और उनकी राशि कुंभ है।

Nora Fatehi Age: नोरा फतेही की आयु

Height/Weight: नोरा फतेही की हाइट और वजन

लंबाईसेंटीमीटर में – 168 सेमी
मीटर में – 1.68 मीटर
फीट इंच में – 5’ 6”
वजनकिलोग्राम में – 60 किग्रा
पाउंड में – 132 पाउंड
फिगर माप34-28-36
ब्रा/ब्रेस्ट साइज34D इंच
कमर आकार28 इंच
हिप आकार36 इंच
बालों का रंगकाला
आंखों का रंगभूरा
उपरोक्त टेबल में दी गई जानकारी अनुमानित है

Net Worth: नोरा फतेही की नेट वर्थ

नोरा ने अपने डांस और अभिनय तथा वज्ञापन के माध्यम से अच्छी-खासी सम्पत्ति अर्जित की हैं। उनके डांस नंबर को बहुत पसंद किया जाता है। नोरा की कुल अनुमानित संपत्ति $5 million है। वह प्रति वर्ष 2 करोड़ रूपये कमाती हैं। नोरा ने कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। वे प्रति वीडियो लगभग 40-50 लाख रूपये लेती हैं। सोशल मीडिया पर ब्रांड प्रमोशन के 5 लाख रूपये चार्ज करती हैं। इस तरह नोरा ने अपने लिए अच्छी सम्पत्ति अर्जित की है।

कुल अनुमानित संपत्ति (Net Worth)$5 मिलियन (Approx. ₹40 करोड़)
वार्षिक आय (Annual Income)₹2 करोड़
प्रति वीडियो शुल्क (Per Video Fee)₹40 लाख
ब्रांड प्रमोशन शुल्क (Brand Promotion Fee)₹5 लाख प्रति पोस्ट
अन्य कार्य (Other Work)कन्नड़ और तमिल फिल्मों में अभिनय

Nora’s Husband: नोरा फतेही का हस्बैंड

नोरा अभी अविवाहित हैं और उनके किसी से संबंधों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालाँकि उनके कई लोगों के साथ रिलेशन जोड़े गए हैं जिनका जिक्र हम नीचे करने वाले हैं।

Nora’s Boyfriend: नोरा फतेही के प्रेमी और रिलेशनशिप

Varinder Ghumanवरिंदर सिंह घुमन और नोरा फतेही का नाम शुरुआती दौर जोड़ा गया। जब नोरा और वरिंदर फिल्म रोअर में एक साथ दिखे थे। नोरा और वरिंदर दोनों ही अपने करियर के प्रारम्भिक दौर में थे और दोनों को कई बार एकसाथ देखा गया। आपको बता दें कि वरिंदर भारत के एक ऐसे पहलवान और बॉडीबिल्डर हैं जो शुद्ध शाकाहारी हैं। हालाँकि दोनों जल्द ही अलग हो गए और यह मात्र एक अफवाह बन कर रह गई।

Nora Fatehi Boyfriend: नोरा फतेही के प्रेमी और रिलेशनशिप

Prince Narula– वरिंदर से अलगाव के बाद नोरा का नाम प्रिंस नरूला के साथ जोड़ा गया। अभिनेता और मॉडल प्रिंस नरूला और नोरा की पहचान रियलिटी टेलीविजन बिग बॉस के नौवें सीजन के दौरान हुई थी। बिग बॉस के नौवें सीजन में प्रिंस नरूला और नोरा फतेही की नजदीकियों ने लोगों का ध्यान खिंचाबी। बिग बॉस के समाप्त होने पर प्रिंस ने यह बात मानी कि वे नोरा के साथ संबंधों में हैं। मगर जल्द ही दोनों अलग हो गए।

Angad Bediअंगद बेदी और नोरा फतेही काफी नजदीकी रिश्ते में रहे। दोनों की मुलाक़ात युवराज और हेज़ल कीथ की शादी समारोह में मिले थे। नोरा ने अंगद बेदी को अपने नजदीक बताया था मगर अंगद बेदी ने अभिनेत्री नेहा धूपिया से विवाह कर लिया। इस घटना ने नेहा को अंदर से झकजोर दिया था। इसके बाद नेहा और अंगद ने कभी बात नहीं की।

Life Struggle: नोरा फतेही का जीवन संघर्ष

नोरा के पिता तलाक लेने के बाद परिवार को छोड़कर चले गए। नोरा को प्रारम्भ से ही संघर्ष करना पड़ा और उन्होंने लॉटरी बेचने वाली वेट्रेस और जेंट्स के कपड़ों के शोरूम में कर्मचारी के तौर पर काम किया। अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए नोरा को हाई स्कूल के दौरान ही मॉल में नौकरी करनी पड़ी।

परिवार नोरा के डांस के खिलाफ था

नोरा के माता-पिता रूढ़िवादी इस्लाम को मानते थे और महिलाओं के नृत्य को गलत मानते थे। नोरा जब भी डांस करते पकड़ी जाती तो इनकी माँ पिटाई करती। मगर नोरा ने माँ के पीछे डांस करना जारी रखा। अपने परिवार के विरोध के बावजूद नोरा कुछ 5,000 रुपये लेकर भारत आ गईं। तब उन्हें लगा कि वे शीघ्र ही सफलता पा लेंगी। मगर यहीं से उनके जीवन का वास्तविक संघर्ष शुरू हुआ।

नोरा फतेही का बॉलीवुड में संघर्ष: नृत्य से अभिनय तक (2014-2024)

नोरा फतेही, जो आज बॉलीवुड की मशहूर डांसर और अभिनेत्री हैं, ने अपने करियर की प्रारम्भिक दौर में यानी 2014 में सफर शुरू किया। उन्होंने न सिर्फ अपने बेजोड़ डांस के जरिए बल्कि अभिनय और म्यूजिक वीडियो के क्षेत्र में भी अपनी पुख्ता पहचान बनाई।

डांसर के रूप में शुरुआत (2014-2019)

बॉलीवुड में पहली सफलता

नोरा फतेही ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन से की। इस फिल्म में उन्होंने CJ की भूमिका निभाई। यद्यपि यह फिल्म कुछ खास सफल नहीं रही मगर नोरा लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रही।

टॉलीवुड फिल्मों में अभिनय

बॉलीवुड में ज्यादा भाव न मिलने के कारण नोरा को साउथ की ओर जाना पड़ा और 2015 में टॉलीवुड फिल्म टेम्पर में “इत्तागे रेच्चिपोदम” जबदस्त आइटम सॉन्ग के साथ खुदको स्थापित करने में सफल रहीं। इसके बाद उन्होंने मिस्टर एक्स और बाहुबली: द बिगिनिंग जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी आइटम सॉन्ग किए।

Read AlsoSara Arjun Actress Age, Height | सारा अर्जुन आयु, ऊंचाई, वजन, शिक्षा, पिता

बिग बॉस और झलक दिखला जा से टीवी पर की शुरुआत

2015 में नोरा ने रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 9 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। हालाँकि नोरा जल्द ही शो से बाहर हो गईं मगर लोगों के दिलों में नोरा ने खास जगह बनाई। 2016 में उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 9 में भी हिस्सा लिया। और समय की बात है कि इस शो में प्रतियोगी के रूप में आने वाली नोरा अब इस शो में जज की भूमिका में दिखती हैं।

बॉलीवुड में स्थयी पहचान

2019 में नोरा ने बटला हाउस में “ओ साकी साकी” और मरजावां में “एक तो कम जिंदगानी” जैसे सुपरहिट गानों से अपनी नृत्य कला का लोहा मनवाया। इसी वर्ष उन्होंने भारत फिल्म में सुनील ग्रोवर के ऑपोज़िट सुजान विलायती खान की भूमिका निभाई।

अभिनय यात्रा (2020-वर्तमान तक )

स्ट्रीट डांसर 3D और दिलबर – 2020 में नोरा ने स्ट्रीट डांसर 3D में मिया की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके डांस ने सबको दंग कर दिया। इसके अलावा, उनका गाना “दिलबर” यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज पार करने वाला पहला अफ्रीकन-अरब कलाकार का गाना बन गया।

इंटरनेशनल सिंगल और भुज- 2021 में नोरा ने अपना पहला इंटरनेशनल सिंगल “डर्टी लिटिल सीक्रेट” रिलीज किया। इसी साल उन्होंने भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में हीना की भूमिका निभाई।

2022 में बड़े प्रोजेक्ट्स- 2022 में नोरा ने थैंक गॉड फिल्म के गाने “माणिके” और एन एक्शन हीरो के गाने “जेहदा नशा” में अपनी डांसिंग से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी साल उन्होंने 2022 फीफा वर्ल्ड कप के समाप्ति समारोह में परफॉर्म किया।

2023 और 2024 में नई ऊंचाइयां- 2023 में नोरा ने “अच्छा सिला दिया” गाने में अपने अभिनय और नृत्य का जलवा दिखाया। 2024 में उन्होंने क्रैक और मडगांव एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई।

नोरा फतेही के गाने और फिल्म

वर्षगाने का नामफिल्म का नामटिप्पणी
2014रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबनडेब्यू फिल्म, CJ का रोल
2015“इत्तागे रेच्चिपोदम”टेम्परटॉलीवुड में पहला आइटम सॉन्ग
मिस्टर एक्सविशेष भूमिका
“मनोहरी”बाहुबली: द बिगिनिंगआइटम सॉन्ग
“कुक्कुरुकुरू”किक 2आइटम सॉन्ग
शेरटॉलीवुड फिल्म
लोफरटॉलीवुड फिल्म
ऊपिरी/थोजाबाइलिंगुअल फिल्म में आइटम सॉन्ग
2016माय बर्थडे सॉन्गमुख्य भूमिका
2019“ओ साकी साकी”बटला हाउसडांस सॉन्ग
“एक तो कम जिंदगानी”मरजावांडांस सॉन्ग
भारतसुजान विलायती खान का रोल
2020स्ट्रीट डांसर 3Dमिया का रोल
2021“दिलबर”सतरंगी रे1 बिलियन व्यूज क्रॉस करने वाला गाना
“डर्टी लिटिल सीक्रेट”इंटरनेशनल सिंगलजैक नाइट के साथ कोलैबोरेशन
भुज: द प्राइड ऑफ इंडियाहीना का रोल
2022“माणिके”थैंक गॉडयोहानी के साथ
“जेहदा नशा”एन एक्शन हीरोआयुष्मान खुराना के साथ
2022 फीफा वर्ल्ड कपक्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस
2023“अच्छा सिला दिया”राजकुमार राव के साथ
2024क्रैकअलिया का रोल
मडगांव एक्सप्रेसताशा का रोल

नोरा फतेही के बारे में रोचक तथ्य

  • नोरा फतेही एक बहुभाषी लड़की हैं। नोरा अंग्रेजी, हिंदी, अरबी और फ्रेंच धाराप्रवाह बोल सकती हैं।
  • नोरा ने डांस की कोई शिक्षा या औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया है। उन्होंने यूट्यूब वीडियो देखकर डांस सीखा है।
  • नोरा का सरनेम फथी है मगर दर्शकों और भारतीय प्रशंसकों के लिए वे फतेही बन गईं।
  • उनके माता-पिता का तलाक उस समय हो गया जब नोरा किशोरावस्था में थी जिसके कारण वे कॉलेज की पढाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो गईं। कॉलेज में नोरा ने राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन में प्रवेश लिया, मगर अपने भाई की देखभाल के लिए उन्हें इसे बीच में ही छोड़ना पड़ा।
  • नोरा के पिता के छोड़कर चले जाने के बाद घर की साडी जिम्मेदारी नोरा के कन्धों पर आ गई। नोरा ने ​​हाई स्कूल स्नातक के बाद घर खर्च के लिए कुछ साल टेलीमार्केटिंग, ग्राहक सेवा, वेट्रेसिंग, बारटेंडिंग औरहुक्का बार में काम किया।
  • नोरा जब भारत आईं तो वे ठगी और धोखाधड़ी का शिकार हो गईं। उनके साथ मॉडलिंग एजेंसी ने 20 लाख रूपये का धोखा किया। उनकी रूम पार्टनर ने उनका पासपोर्ट चुरा लिया जिसके कारण उन्हें अस्थाई रूप से भारत छोड़ना पड़ा।

नोरा फतेही के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न-FAQS

नोरा फतेही कौन हैं?

नोरा फतेही कनाडा मूल की नृत्यांगना और अभिनेत्री हैं जो भारत में रहकर फिल्म और टीवी पर काम करती हैं।

नोरा फतेही की इंस्टाग्राम आईडी क्या है?

नोरा फतेही इंस्टाग्राम पर बहुत लोकप्रिय हैं और उनकी आईडी- @norafatehi है।

नोरा फतेही की सैलरी कितनी है?

नोरा फतेही फिल्मों और डांस वीडियो के आलावा ब्रांड प्रमोशन से 20 से 25 लाख रूपये महीना कमाती हैं।

नोरा फतेही की कुल संपत्ति कितनी है?

नोरा फतेही की कुल अनुमानित सम्पत्ति $5 मिलियन है जो भारतीय रूपये में 40 करोड़ से अधिक है।

नोरा फतेही के सबसे बेहतरीन गाने कौन से हैं?

नोरा फतेही के कई गाने प्रसिद्ध हैं जिनमें ‘साकी साकी’ दिलबर, नाह, पछताओगे, और नाच मेरी रानी।

नोरा फतेही का धर्म क्या है?

नोरा फतेही एक मुस्लिम हैं और इस्लाम धर्म को मानती हैं।

नोरा फतेही का सबसे मशहूर डांस मूव कौन सा है?

नोरा फतेही सबसे प्रसिद्ध गाना दिलबर था और उन्हें उनके बेली डांसिंग मूव्स के लिए प्रशंसा हासिल हुई थी।

नोरा फतेही एक शो के लिए कितना रुपया चार्ज करती हैं?

नोरा एक शो अथवा फिल्म या वीडियो का 40 लाख से 1 करोड़ तक चार्ज करती हैं।

नोरा फतेही की पहली फिल्म कौन सी है?

2014 में आई रोअर: टाइगर्स ऑफ़ सुंदरवन उनकी पहली फिल्म है।

नोरा फतेही की हाइट कितनी है?

नोरा फतेही की ऊंचाई 5 फ़ीट 6 इंच है।

नोरा फतेही के पति कौन हैं?

नोरा फतेही अभी अविवाहित हैं।

नोरा फतेही की उम्र कितनी है?

नोरा फ़तेहि की 2025 में 33 वर्ष है।

नोरा फतेही के भाई का नाम क्या है?

उनके भाई का नाम ओमर फतेही है।

नोरा फतेही का असली नाम क्या है?

नोरा का वास्तविक नाम नोरा फथी है।

नोरा फतेही किस देश से ताल्लुक रखती हैं?

नोरा का परिवार मोरक्को से कनाडा आया वहीँ नोरा का जन्म हुआ और अब नोरा भारत में रहकर काम कर रही हैं।

आपको यह भी पढ़ना चाहिए

नोरा फतेही का जीवन परिचयमाहिरा शर्मा 
चन्द्रिका टंडनश्रेया घोषाल
कैटरीना कैफ की बायोग्राफीनाओमिका सरन
Olivia Rodrigo Biography:आरती सहवाग
डिंपल यादवमोनाली ठाकुर 
सारा अली खानदीपिका पादुकोण

Preeti Singh

My name is Preeti Singh and I am a housewife. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Related Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!